पुलवामा हमले में एनआईए ने पकड़े 2 आतंकी, ऑनलाइन शॉपिंग कर खरीदा था केमिकल

नई दिल्ली. पुलवामा में हुए आतंकी हमले में की जांच में जुटी राष्ट्रीय जांच एजेंसी(एनआईए) ने कश्मीर में अलग-अलग जगहों से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एनआईए ने जांच में पाया है कि पुलवामा हमले की साजिश में दोनों आरोपी शामिल थे। गिरफ्तार किए गए दोनों संदिग्धों के नाम रैजुल इस्लाम और मोहम्मद अब्बास राथर है।
ऑनलाइन शॉपिंग ऐप से आईईडी बनाने के लिए केमिकल खरीदा
जानकारी के अनुसार इनमें से एक संदिग्ध ने एक ऑनलाइन शॉपिंग ऐप से आईईडी बनाने के लिए केमिकल खरीदे थे। एनआईए का कहना है कि जैश के आतंकियों ने आईईडी बनाने की मदद की थी। इनमें से एक ने फिदायीन हमलवार आदिल को घर में शरण दी थी। इससे पहले गुरूवार 5 मार्च को एनआईए ने 1 और गिरफ्तारी की थी। बुधवार को एनआईए की टीम ने जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की टीमों के साथ मिलकर कस्बायार गांव में छापेमारी की और एक युवक को हिरासत में ले लिया। एनआई के अनुसार इस रेड के दौरान 3 मोबाइल फोन और कुछ अन्य दस्तावेज भी जब्त किए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *