थाने में पीडि़ता की शिकायत पर तत्काल कार्यवाही की जाना चाहिए-एसपी नवनीत भसीन

ग्वालियर। पुलिस कन्ट्रोल रूम ग्वालियर सभागार में ‘‘लैंगिक अपराधों के प्रकरणों की विवेचना में पुलिस की भूमिका’’ विषय पर आयोजित 2 दिवसीय सेमीनार का समापन एसपी नवनीत भसीन के द्वारा किया गया। सेमीनार में उपस्थित महिला पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुए एसपी ग्वालियर ने कहा कि महिला संबंधी अपराधों में समय सीमा के अन्दर विवेचना पूर्ण की जाना चाहिए।
थाने में आने वाली पीडि़ता की तत्काल सुनवाई की जाकर वैधानिक कार्यवाही की जाना चाहिए। लैंगिक अपराधों में एफआईआर के समय वीडियोग्राफी आवश्यक रूप से कराई जावे। एसपी ने कहा कि इस प्रकार के सेमीनार का पूर्ण लाभ उठाना चाहिए जिससे आपकी विवेचना का स्तर उत्कृष्ठ हो। इसके अलावा उन्होने कहा कि पुलिस अधिकारी को कलम का मजबूत होना चाहिए, कानून का अच्छा ज्ञान होने पर ही आप अपराधी को सजा दिला सकते है। एसपी ग्वालियर ने कहा कि महिला पुलिस अधिकारियों गर्ल्स स्कूल-कॉलेज तथा कोचिंग संस्थानों के आसपास लगातार भ्रमण करते रहना चाहिए, जिससे आसमाजिक तत्वों में भय बना रहता है। आपकी उपस्थित ही अपराध रोकने में सहायक सिद्ध हो सकती है। इस अवसर पर उन्होने यह भी कहा कि अच्छी विवेचना के लिये एक पुलिस अधिकारी को लगातार सीखते रहना चाहिए और अपने वरिष्ठ अधिकारियों से भी लगातार मार्गदर्शन प्राप्त करते रहना चाहिए।
दो दिवसीय सेमीनार में समापन से पूर्व अशोककुमार शर्मा, अति0 जिला एवं सत्र न्यायाधीश ग्वालियर द्वारा ‘‘पीडि़त व गवाह के संरक्षण, पुनर्वास, परामर्श, विधिक सहायता के अनुदान’’ विषय पर अपना व्याख्यान दिया। सुधीर अगवाल एसपी सायबर सेल ग्वालियर द्वारा ‘‘ महिलाओं के खिलाफ सायबर अपराध, विवेचना’’ विषय पर महिला पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी गई। एएसपी पंकज पाण्डेय द्वारा ‘‘लैंगिक अपराधों की विवेचना में सही धारा लगाना, समय सीमा में विवेचना एवं विचारण, चिन्हित के रूप में रखकर समय-सीमा में निराकरण’’ विषय पर अपना व्याख्यान दिया गया। सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया द्वारा ‘‘पीडि़त महिला-बालिका के साथ बातचीत कैसे करें’’ विषय पर उपस्थित महिला पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी। अति0 जिला अभियोजन अधिकारी रितेश गोयल के द्वारा उपस्थित महिला पुलिस अधिकारियों को ‘‘एफआईआर लेखन, जीरो एफआईआर, आयु निर्धारण के मापदण्ड की जानकारी एवं माननीय उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण निर्णय’’ पर अपना व्याख्यान दिया।
शहर में यातायात के अतिरिक्त प्वाइंट लगाने के निर्देश 
पूर्वी क्षेत्र- डीडी नगर, थाटीपुर चौराहा सुरेश नगर, गोले का मन्दिर के पास मुरार रोड पेट्रोल पम्प के सामने
मध्य क्षेत्र – फूलबाग चौराहा, लक्ष्मीबाई स्टेच्यू के पास गेट (एमएलबी कॉलोनी), हेल्थ सेन्टर तिराहा,
पश्चिम क्षेत्र- केआरजी तिराहा, पद्मा विद्यालय तिराहा एवं गजराराजा स्कूल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *