रात में बरसी आफत, सुबह फिर ओले-बारिश, फसलों सहित सब्जियों की खेती बुरी तरह बर्बाद

ग्वालियर. आसमान से बरसी आफत ने पूरे अंचल में रबी की फसलों सहित सब्जियों की खेती को बुरी तरह बर्बाद कर दिया है। कुदरत के इस कहर से जहां अन्नदाता की कमर टूट चुकी है वहीं खेती-किसानी को चौतरफा नुकसान होने से मंहगाई के संकट की आहट अब आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बन सकती है। इस बीच पारे में गिरावट के चलते मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ाने की भी आशंका जताई जा रही है।
बीते 24 घंटे के दरमियान अचानक तेजी से बदले मौसम के कारण शुक्रवार सुबह आठ बजे तक 20 मिलीमीटर बरसात हो चुकी है। वहीं रात और दिन के तापमान अब भी सामान्य से ऊपर बने हुए है। हालांकि अब धीरे-धीरे बादल छटने से आसमान खुलने पर दिन का तापमान जरूर थोड़ा और चढ़ सकता है लेकिन रात में पारा 1-2 डिग्री के उतार-चढ़ाव के अंतराल में रहते हुए आमतौर पर अंचल का मौसम शुष्क रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *