स्वयंवर गार्डन में निकाह के बाद पटाखे जलाए तो सिक्योरिटी गार्ड ने गुंस्से में गोली मार दी

ग्वालियर. दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने आए युवक का पटाखे चलाने पर गार्ड से विवाद हो गया। विवाद मारपीट तक पहुंचा तो गार्ड ने लाइसेंसी राइफल से गोली चला दी। गोली युवक के सिर में लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के रामाजी का पूरा स्थित स्वयंवर वाटिका में गुरूवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब सवा दो बजे की है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने गार्ड की मारपीट कर दी। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद घायल गार्ड को उपचार के लिए भेजकर मृतक का शव पीएम हाउस पहुंचा दिया।
क्या है पूरा मामला
मुरैना निवासी गौरव खटीक (21) पुत्र अशोक खटीक शिन्दे की छावनी स्थित खटीक मोहल्ला में मामा बलराम के घर रहकर पढ़ाई और मेडिकल स्टोर पर काम करता है मेडिकल स्टोर पर उसके साथ ही मोहसिन खान भी काम करता है। बीते रोज मोहसिन की बहन नाजिया की शादी का कार्यक्रम रामाजी का पूरा स्थित है स्वयंवर वाटिका में आयोजित हो रहा था। यहां पर गौरव भी शादी में शामिल होने आया था। रात करीब 2 बजे गार्डन में जब स्टेज कार्यक्रम चल रहा था इसी बीच बारातियों ने गार्डन में पटाखे चलाने शुरू कर दिए। पटाखे चलाते देखकर वहां पर सुरक्षा के लिए तैनात गार्ड श्याम सिंह तोमर वहां पहुंचा और पटाखे चलाने से मना किया इस पर उसका विवाद होने लगा। इसी बीच गार्ड ने पानी लाकर पटाखों पर डाल दिया। पानी डालते ही विवाद बढ़ गया और गार्ड ने अपनी लायसेंसी रायफल उतार कर फायर ठोक दिया। रायफल से निकली गोली वहां पर खड़े गौरव के सिर में लगी और वह वहीं पर ढेर हो गया। गौरव को गोली लगते देखकर विवाह समारोह में मौजूद लोगों ने गार्ड की मारपीट कर दी। इसी बीच पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल गार्ड को उपचार के लिए भेजकर मृतक का शव पीएम हाउस भेज दिया। मृतक के 2 भाई है और गौरव बड़ा व उससे छोटा मयंक है। कुछ साल पहले गौरव की मां की ट्रेन से कटकर मौत हुई थी। बचपन से ही गौरव मामा के पास रहकर पढ़ाई और मेडिकल स्टोर पर काम करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *