25 मार्च को होगा राज्यसभा की 55 सीटों पर चुनाव, प्रत्याशी 13 मार्च तक नामंकन दाखिल कर सकते है

नई दिल्ली. राज्यसभा की 55 सीटों पर आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 17 राज्यों की इन सीटों पर 26 मार्च को चुनाव होगा। ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस और बीजेपी ने पूरी तरकत झोंक दी है। मप्र और राज्स्थान से राज्यसभा की 6 सदस्यों का चुनाव रोचक होगा ऐसा इसलिए कि दोनों राज्यों में सत्ताधारी पार्टी के नेताओं के बीच प्रत्याशी के चयन को लेकर मतभेद चरम पर है।
18 मार्च को नाम वापस लेने की अंतिम तारीख
राज्यसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों के प्रत्याशी 13 मार्च तक नामंकन दाखिल कर सकते है। 18 मार्च को नाम वापस लेने की अंतिम तारीख होगी। 26 मार्च को 55 सीटों में चुनाव होगा। राज्यसभा में दबदबा बनाए रखने के लिए जहां कांग्रेस अपनी सीटों में इजाफा करने को लेकर भरपूर प्रयास में जुटी है वहीं बीजेपी ज्यादा संख्या में पार्टी प्रत्याशी को जीत दिलाकर राज्यसभा में निर्णायक बढ़त की दिशा में आगे बढ़ने का प्रयास करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *