Newsमप्र छत्तीसगढ़

घाटीगांव पहुंचे सीएम ने लाडली बहना सम्मेलन में, 1.25 करोड बहनों को मिले

ग्वालियर. घाटीगांव में शुक्रवार की दोपहर लाडली बहना सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सीएम मोहन यादव पहुचे थे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। सीएम ने कन्यापूजन भी किया है। वह यहां 1.25 करोड़ रूपये लाडली बहनों के एकाउंट में 1836 करोड रूपये अगली किश्त डालीं। लगभग 122 करोड़ रूपये की लागत से 54 विकास कार्यो का भूमिपूजन और लोकार्पण किया है।
सीएम राजमाता विजयाराजे सिंधिया टर्मिनल एयरपोर्ट से हेलीकाप्टर से घाटीगांव पहुंचेंगे। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में लाडली बहनें पहुंच थी। सुरक्षा व्यवस्था के लिये भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। आपको बता दें कि योजना की यह 34वीं किश्त है जो शुक्रवार का दी गयी है।
भूमिपूजन और लोकार्पण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शबरी माता परिसर में आयोजित लाड़ली बहना सम्मेलन के दौरान ग्वालियर जिले में लगभग 122 करोड़ रुपए की लागत के 54 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। इनमें लगभग 62 करोड़ रुपए के 19 कार्यों का लोकार्पण और लगभग 60 करोड़ रुपए के 35 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।
लोकार्पित होने वाले प्रमुख कार्यों में करीब 40 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुलैथ का भवन और 9.11 करोड़ रुपए की लागत से डाडा खिरक–तिघरा मार्ग पर सांक नदी पर बना उच्च स्तरीय पुल शामिल हैं। इसके अलावा उप स्वास्थ्य केंद्र बन्हेरी तथा शहर और ग्रामीण क्षेत्र की नव-निर्मित सड़कों का लोकार्पण भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *