Newsमप्र छत्तीसगढ़

रिटायर्ड सूबेदार के घर में 45 मिनट में 45 लाख रूपये की चोरी

ग्वालियर. सेना से सेवानिवृत्त सूबेदार के सूने घर के ताले चटकाकर चोर 321 ग्राम सोना, 1 किलो चांदी, 3.32 लाख रूपये नगद चोरी कर मौके से फरार हो गये है। घटना 11 मार्च की रात 2 से 2.45 बजे के बीच शताब्दीपुरम फेस-2 में की है। मात्र 45 मिनट में चोर 50 लाख से अधिक का सामान समेट ले गये है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। घटना के वक्त रिटायर्ड सूबेदार का परिवार मुरैना जिले में अपने गांव गया था। वहां भतीजे की शादी और एक साल पहले बनवाये गये मंदिर में रामायण पाठ का आयोजन किया है। इस बीच मकान में रहने वाली किरायेदार अपने गांव चली गयी थी। घर सूनसान था। एक पहले जब परिवार गांव से लौटा तो चोरी का पता चला। घटना की सूचना थाना महाराजपुरा पुलिस दे दी गयी है। पुलिस ने गुरूवार की रात चोरी की एफआईआर दर्ज कर ली है।
शताब्दीपुरम फेस-2 मकान नंबर एस-158 निवासी 67 वर्षीय ओंकार सिंह तोमर सेना से रिटायर्ड सूबेदार हैं। उनके दो बेटे हैं एक बेटा सेना इंटेलीजेंस में हवलदार है, जबकि दूसरा सेना में आरक्षक है। रिटायर्ड सूबेदार मूल रूप से मध्य प्रदेश के मुरैना बरबाई गांव के रहने वाले हैं। तोमर ने बताया कि गांव में उनके परिवार में भतीजे की शादी थी, जिसमें शामिल होने के लिए वह पूरे परिवार सहित 6 मार्च को गांव चले गए थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *