Newsमप्र छत्तीसगढ़

बैखाफ है खनन माफिया बेपरवाह अधिकारी, 30 ठिकानों पर अवैध खनन, 300-500फीट गहरे हुए गड्डे, 50 लाख का हर दिन पत्थर चोरी

ग्वालियर. नेताओं की पंसद बिलौआ की खदानें इन दिनों कानून और प्रशासन के लिये खुली चुनौती बन चुकी है। अवैध खनन अपने चरम पर है। खनन माफिया आमने-सामने है। गोलियां चल रही है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि खनिज विभाग अब भी खामोशी ओढ़े बैठा है। हालात यह है कि बिलौआ इलाके में 30 से अधिक जगहों पर अवैध उत्खनन धड़ल्ले से चल रहा है।
हर दिन करीब 50 लाख रूपये से अधिक का पत्थनर चोरी किया जा रहा है। खनन माफिया ने धरती को इस तरह से छलनी कर दिया है कि कई ठिकानों पर 300-500 फीट तक गहरे गढ्ढे हो चुके हैं। इन गड्डे हो चुके है। इन गड्डो में भारी मशीनें उतर रही है औरे हाल ही में बिलौआ में पत्थर चोरी हो लेकर गोलीकांड हुआ है। जिसने पूरे इलाके को दहला दिया है। इसके बाद खनिज विभाग के अधिकारी एक बार घटनास्थल पर जरूर पहुंचे थे। लेकिन महज खानापूर्ति कर खाली हाथ लौट आये, न तो अवैध खनन पर कोई ठोस कार्यवाही हुई है न ही गड्डों की स्थिति का आकलन किया गया है।
निगम सीमा में मुरम की चोरी
नगर निगम सीमा में पत्थर का उत्खनन बंद कर दिया है। पत्थर की जो खदानें बंद हुई हैं, उनके गड्ढे मौजूद हैं। खनन के बाद गड्ढों को नहीं भरा गया, लेकिन निगम सीमा में मुरम की चोरी हो रही है। मुरम की चोरी बड़े पैमाने पर है। मुरम से माफिया फलफूल रहा है।शहर की प्रमुख पहाड़ों से बड़ी मात्रा में मुरम की चोरी हो चुकी है। इनमें जगह-जगह गड्ढे दिख रहे हैं।
अवैध उत्खनन व परिवहन के इतने केस बनाए
विवरण प्रकरण
अवैध उत्खनन 10, अवैध परिवहन 198, अवैध भंडारण 21
(इन केसों में जुर्माना 4.82 करोड़ का लगाया है।)
डबरा क्षेत्र में 112 खनन पट्टे हैं। एक्ट में उल्लेख नहीं है कि कितनी गहराई तक गड्ढा किया जाना है। खदानों का निरीक्षण करने गए थे, लेकिन बारिश चलते कुछ नहीं मिला।
घनश्याम यादव, जिला खनिज अधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *