Newsमप्र छत्तीसगढ़

एक साल पहलंे ज्वेलरी चुराने वाला शिवपुरी पुलिस ने दबोचा, गुना बस में रखे महिला के बैग से चुराई थी ज्वेलरी

गुना. शहर के जज्जी बसस्टैंड पर बस में सवार महिला के बैग से ज्वेलरी और नगदी चोरी के मामले में पुलिस ने एक साल से बंद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से लगभग 2 लाख रूपये के सोने -चांदी की ज्वेलरी भी बरामद कर ली है। यह कार्यवाही कोतवाली पुलिस ने की है। रीवा राव 35, निवासी फतेहगढ़ जिला गुना ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी थी। कि 13 अगस्त 2025 को वह गुना के जज्जी बस स्टैंड से फतेहगढ़ जाने के लिये बस में बैठी थी। बस के चलने से पूर्व वह अपना बैग सीट पर रखकर कुछ समय के लिये बस से नीचे उतर गयी थी।
फतेहगढ़ पहुंची तो बैग से ज्वेलरी गायब थी
फतेहगढ़ पहुंचने के बाद जब से महिला ने अपना बैग चेक किया तो उसमें रखे सोने -चांदी के ज्वेलरी और 16 हजार रूपये नगद गायब मिले। मििहला को शक था कि जज्जी बस स्टैंड पर बैग बस में रखे रहने के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर ली। महिला की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। कोतवालरी पुलिस ने बताया है कि एसपी अंकित सोनी के निर्देश पर संपत्ति संबंधी अपराधों में सख्त कार्यवाही की जा रही थी। इसी दौरान चोरी के मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की पहचान के प्रयास शुरू किये गये थे।+
सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से मिली सफलता
पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इसके साथ ही तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण और मुखबिर तंत्र की मदद से अज्ञात आरोपी की पहचान की गई। तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान शिवपुरी जिले के कोलारस निवासी शाहिद खान के रूप में की। पहचान के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जाती रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *