Newsमप्र छत्तीसगढ़

दिन दहाड़े आम पाटी नेता लक्की ओबेरॉय की हत्या

चंडीगढ़. पंजाब के जालंधर में दिनदहाडे आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओेबेरॉय की गोली मारकर हत्या कर दी है। यह सनसनीखेज वारदात मॉडल टाउन स्थित गुरदादा साहिब के बाहर हुई है। ऐसा बताया जा रहा है कि अज्ञात बदमाशों ने लक्की ओबेरॉय पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। जिसमें उनके शरीर में 5 गोलियां लगी है। गंभीर हालत में उन्हें एक निजी हालत अस्पताल में ले जायागया। जहां उनकी मौत हो गयी। इस घटना के बाद से जालंधर शहर में डर और दहशत का माहौल है। घटना की खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है। हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। लक्की ओबेरॉयकी पत्नी ने आम आदमी पार्टी की तरफ से नगर निगम चुनाव लड़ा था। लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।लक्की ओबेरॉय को केंट हल्का की इंचार्ज राजविंदर कौर थियाड़ा का नजदीकी बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल से सबूत जुटाने में लगी है। पूरे मामले की जांच जारी है।
नेता सुरक्षित नहीं सत्ताधारी पार्टी के
शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब की कानूनी व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि आप पार्टी की तथाकथित जीरो फायर सरकार में पंजाब खून से लथपथ है। हालात इतने खराब है कि सत्ताधारी पार्टी के नेता भी सुरक्षित नहीं है।
सुखबीर बादल ने कहा है कि सिर्फ जनवरी 2026 में ही लगभग 25 हत्यायें हो चुकी है। जबकि साल के पहले हफ्ते में ही 9 लोगों की जान गयी। उन्होंने कहा हैकि हत्यायें हर जगह हो रही है। चाहे वह कोर्ट परिसर हो, बाजार, शादी समारोह या फिर गुरूद्वारा साहिब के बाद उन्होंनंे सवाल उठायाहै कि पंजाब पुलिस का यह चर्चित, गैंगस्टरों के खिलाफ युद्ध आखिर कहां है। सुखबीर बादल ने इसे अराजकता करार देते हुए कहा है कि सीएम भगवतंत मान एक दिन भी कुर्सी पर बैठे रहने के लायक नहीं है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *