Newsमप्र छत्तीसगढ़

दिल्ली ठंड का सितम जारी, तापमान है 3 डिग्री सैल्सियस

नई दिल्ली. उत्तरभारत इन दिनों भीषण शीतलहर की चपेट में है। कई राज्यों में तापमान सामान्य से काफी नीचे लगा गया है। जिसमें जनजीवन प्रभावित हो रहा है। उत्तराखंड और हिमाचल राज्य में हो रही बर्फबारी के बाद वहां से आने वाली सर्द हवायें दिल्ली और उत्तर भारत में लोगों को कड़ाके की सर्दी का महसूस करा रही है। मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक सर्दी से राहत मिलने का अनुमान नहीं हे। कई इलाकों में शीतलहर से लेकर भीषण शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस मौसम की पहली शीत लहर दर्ज की गई है. इस साल पहली बार न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। मौसम विभाग के मुताबिक जब न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री नीचे गिर जाता है, तो इसे शीत लहर कहा जाता है।  मौजूदा आंकड़े इस बात की पुष्टि करते हैं कि दिल्ली के बड़े हिस्से में यही स्थिति है।  दिल्ली का आयानगर सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज है।
वहीं पालम वेदर स्टेशन पर न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो पिछले 13 वर्षों में सबसे कम है।  IMD के मुताबिक, सफदरजंग ऑब्जर्वेटरी में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम है, जबकि अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने अगले 2  दिनों तक इसी तरह की ठंड बने रहने की चेतावनी देते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *