मप्र छत्तीसगढ़

Newsमप्र छत्तीसगढ़

SIR अधिकारियोे को बंधक बनाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बंगाल सरकार को लगाई कड़ी फटकार, यह सोची-समझी साजिश

नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल में न्यायिक अधिकारी के घेराव पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रूख दिखाया है। राज्य सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। अदालत में चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने पश्चिम बंगाल में विरोध प्रदर्शनमके संबंध में रिपोर्ट पर संज्ञान लिया है। जहां न्यायिक अधिकारियों को बंधक बना लिया गया था। चीफ जस्टिस ने कहा हैकि मुझे कल रात सख्त आदेश जारी करना पड़ा, तभी प्रशासन हरकत में आया। क्योंकि घेराव किये गये न्यायिक अधिकारी का 5 वर्षीयबालक भी घर में था।
क्या है बंगाल विवाद
दरअसल, एसआईआर प्रोसेस पूरा होने के बाद बंगाल में कई जगह विपक्ष ने वोटर लिस्ट सेस नाम डिलीट करने में आरोप लगाये हैं। इसे लेकर जगह-जगह विपक्षी कार्यकर्त्ता विरोध कर रहे हैं। मालदा में एसआईआर से जुड़े न्यायिक अधिकारी के घराब होने का मामला भाजपा ने भी उठाया था। भाजपा आईटी सेल के अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पोस्ट में बंगाल-सरकार पर कई तरह के आरोप लगाये हैं। उन्होंने कहा कि कालीचक्र-।। बीडीओ कार्यालय को घेर लिया था। उत्तरी और दक्षिणी बंगाल का संपर्क पूरी तरह से कट गया था। क्योंकि प्रदर्शनकारियों ने एनएच-12 को पूरी तरह से जाम कर दिया था। 3 महिलाओं समेत 7 न्यायिक अधिकारी अन्दर फंसे थे। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण से बाहर हो गयी थी।
अमित ने आगे कहा था कि 7 न्यायिक अधिकारी कालीचक्र -।। स्थित बीडियो कार्यालय के अन्दर फंसे रहे। जिसे एक बड़ी भीड़ ने चारों तरफ से घेर लिया था। स्थानीय सुरक्षाकर्मियों ने बाहर की स्थिति को बेहद तनावपूर्ण बताया है। न सिर्फ कार्यालय से बाहर निकलने का रास्ता बंद था। बल्कि सभी रास्तों पर कई जगह सड़कों को भी जाम दिया गया।जिससे कहीं भी आना-जाना बेहद खतरनाक हो गया था। उन्होंने आगे दावा किया है कि जिला न्यायाधीश के निर्देशों का पालन करते हुए। अधिकारियों ने एक साथ रहने का फैसला किया। जोखिम को कम करने के लिये अकेले कहीं भी आने-जाने से परहेज किया। हालांकि स्थिति लगातार बिगड़ती गयी। जिला और पुलिस प्रशासन तत्काल हस्तक्षेप की सख्त जरूरत थी। सभी अधिकारियों की सुरक्षित निकाली सुनिश्चित करने के लिये पर्याप्त अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किये जाने थे। अमित मालवीय ने आगे कहा कि कानून -व्यवस्था को इस तरह से ध्वस्त होने नहीं दिया जा सकता है।
सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार
चीफ जस्टिस ने मुख्य सचिव, गृह सचिव डीजीपी और जिला मजिस्ट्रेटों समेत सूब के टॉप अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए सवाल किया है कि पहले से जानकारी होने के आवजूद वह अधिकारियों की सुरक्षित निकासी सुनिश्चित करने में असफल क्यों रहें। अपने आदेश में बेंच ने कहा है कि न्यायिक अधिकारी घेराव दोपहर के बाद लगभग 3.30 बजे शुरू हुआ। महापंजीयक ने प्रशासनिक प्राधिकारी को सूचित कर तत्काल कार्यवाही कर अनुरोध किया कि रात 8.30 बजे तक कुछ नहीं किया गया है। तब गृहसचिव से संपर्क किया गया। डीजीपी ने हाईकोर्ट मुख्य न्यायाधीश के साथ ग्रुप कॉल किया। जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया गया। लेकिन कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गयी।
इसके बाद कोलकाता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने अपने पत्र में कहा है कि न तो जिला मजिस्ट्रेट और न ही पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच है। चीफ जस्टिस को राज्य के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी और गृहसचिव को बुलाना पड़ा। सीजेआई ने कहा हैकि कल हुई घटना इस अदालत के अधिकारियों को चुनौती देने की एक शेमलेस प्रयास था। न्यायिक अधिकारियों को हतोत्साहित करने और प्रक्रिया को रोकने के लिये यह एक अच्छी तरह से सोच विचार वाला कदम था। मुख्य सचिव, डीजीपी, गृह सचिव का आचरण विलकुल निंदनीय था।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

हाथ थाम कर कपल कूंद ट्रेन के आगे, घटनास्थल पर हुई दोनों की मोत, शादी करना चाहते थे, दोनों के परिवार नहीं थे तैयार

महाराजगंज. यूपी के महाराजगंज जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। यहां एक कपल ने परिवारों के विरोध के चलते कथित तौर पर ट्रेन आगे कूंदकर जान दे दी है। यह घटना बुधवार का भागीरथ रेलवे स्टेशन के पास हुई है। जिसने लोगों को स्तब्ध कर दिया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
दोनों युवक-युती की आयु लगभग 20-22 वर्ष के बीच थी। वह एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। हालांकि उनके परिवारइस रिश्ते के विरोध में थे। जिसके चलते दोनों मानसिक दबाव में थे। ऐसा बतायाजा रहा है कि इसी कारण से उन्होंने यह खौफनाथ कदम उठाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों हाथ पकड़कर रेलवे ट्रैक पर पहुंचे और जैसे ही नौतनवा-गौरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस वहां से निकल रही थी। वह उसके सामने कूंदगये। ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों के बीच लम्बे समय से प्रेम-संबंध थे। वह शादी करना चाहते थे। लेकिन सामाजिक और पारिवारिक दबाव के चलते शादी नहीं हो पायी। इस पूरे मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि जांच-पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शुरूआती जांच में मामला प्रेम-प्रसंग और परिवार के विरोध से जूड़ा हुआ है। हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

जयारोग्य चिकित्सालय में गर्मी में तड़फ रहे मरीज, 140 एसी खराब, मरीजों के परिजन घर से पंखे लाने के लिये हैं मजबूर

ग्वालियर. जयारोग्य चिकित्सालय के गर्मी बढ़ने के साथ ही अव्यवस्थायें फैलने लगी है। जेएएच के न्यूरोसर्जरी, न्यूरोसर्जरी और केआरएच समेत विभिन्न वार्डो में कूलर और एयर कंडीश्नर (एसी) खराब पड़े हैं। गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों और उनके परिजनों का गर्मी से राहत पाने के लिये घरों से टेबिल फैन लाने पड़ रहे हैं। केआरएच में कुल 64 कूलर है। जिनमें से केवल 18 ही कूलर चालू हालत में 47 कूलर खराब पड़े हुए है। इसके अलावा 16 पंखे भी काम नहीं कर रहे है। जिससे महिला और बच्चों के वार्डो में मरीजों का परेशानी का सामना करना पड़ रहाहै। जयारोग्य चिकित्सालय में कुल 300 एसी लगे हुए हैं। जिनमें से 140 एसी कंण्डम घोषित किये जा चुके हैं। जो एसी चालू भी है। उनमें से कई ठीक से कूलिंग नहीं कर रहे हैं। जिससे वार्डो में गर्मी बनी हुई है।
न्यूरोसर्जरी और न्यूरोलॉजी विभाग में भी स्थिति गंभीर बनी है। यहां 14 कूलर या तो खराब है या ठीक से काम नहीं कर रहे है। एसी की बात करें तो 13 एसी सर्विसिंग होनी है और 5 एसी पूरी तरह से कण्डम है। इन विभागों में केवल 2 एसी ही सही ढंग से काम कर रहे है।
पीआईसीयू में एसी पर चिपकाया पर्चा, खराब है एसी-केआरएच
कमलराजा चिकित्सालय (केआरएच) में पीडियाट्रिक आईसीयू, जहां मासूमों की सांसें मशीनों पर टिकी है। वहां एसी पर बाकायदा पर्चा चस्पा कर दिया गया है। एसी खराब है केआरएच में कुल 64 कूलर है। जिनमें से केवल 18 चालू है। 47 कूलर और 16 पंखें सुधार के इंतजार में धूल खा रहे हैं। केआरएच के सहायक अधीक्षक डॉ. हितेन्द्र यादव का कहना है कि इसके लिये अधीक्षक को कई बार पत्र लिख चुके हैं फिर भी एसी ठीक नहीं हो पाये है।
पंखे-कूलर की सफाई-सर्विसिंग शुरू कराई है-पीआरओ
इस मामले को लेकर जेएएच समूह के पीआरओ डॉ मनीष चतुर्वेदी का कहना था कि सर्विस का काम शुरू करवा दिया गया है। पंखे और कूलर की सफाई शुरू करा दी है। एसी की सर्विस का काम शुरू करा दिया है।
बड़ा अस्पताल है और एसी की संख्या अधिक है। इसलिए एसी की सर्विस का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही ठीक हो जाएंगे। पिछले साल 50 बड़े कूलर मंगवाए थे जहां नहीं वहां इन्हें रखा जा रहा है। जहां एसी खराब है वहां कूलर की व्यवस्था की जा रही है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

WRD-ENC पेशी पर नहीं आए, हाईकोर्ट ने कहा– अगली सुनवाई में नहीं आए तो होगी कार्रवाई

मामला RRC  के क्रियान्वयन का अब सुनवाई 7 को
ग्वालियर -मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने जल संसाधन विभाग (WRD) के प्रमुख अभियंता की कार्यशैली पर कड़ी टिप्पणी की है। वर्ष 2022 के आदेश का पालन अब तक नहीं होने पर हाईकोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा कि 19 फरवरी 2026 को चार सप्ताह की मोहलत और स्पष्ट चेतावनी देने के बावजूद अधिकारी ने आदेश का पालन नहीं किया। 31 मार्च की सुनवाई में भी कोर्ट में पेश होना भी जरूरी नहीं समझा। हालांकि, सरकारी वकील ने प्रमुख अभियंता के हाईकोर्ट  में न आने पर खेद प्रकट किया और बताया कि कैबिनेट मंत्रियों के साथ बैठक के चलते वे हाईकोर्ट में उपस्थित नहीं हो सके। हालांकि, हाई कोर्ट ने इस दलील को महत्व नहीं दिया और दो टूक कहा कि उनकी दिलचस्पी अधिकारियों की उपस्थिति या अनुपस्थिति दर्ज करने में नहीं है। आदेश का पालन होना सर्वोपरि है। हाईकोर्ट ने अंतिम मौका देते हुए 7 अप्रैल 2026 तक आदेश का पालन सुनिश्चित करने को कहा है। साथ ही चेतावनी भी दी है कि यदि इस बार भी आदेश की अवहेलना हुई, तो सीधे अवमानना में आरोप तय कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
मामला 2022 का: मामला वर्ष 2022 के रेवेन्यू रिकवरी प्रमाण-पत्र  (RRC) के पालन से जुड़ा है, जिसका अब तक क्रियान्वयन नहीं हो सका है। इस पर कोर्ट पहले ही 19 फरवरी 2026 को सख्त टिप्पणी करते हुए चार सप्ताह का समय दे चुका था। कोर्ट ने चेतावनी दी थी कि आदेश का पालन नहीं होने पर अधिकारी को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना पड़ेगा।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

जौरासी हनुमान मंदिर पर पुजारी नहीं ट्रस्ट के सदस्यों ने प्रसादी और माला चढ़ाई, मंशापूर्ण हनुमान मंदिर, गरगज मंदिर और रोकडि़या सरकार पर श्रद्धालों की भारी भीड़

ग्वालियर. सुबह 4 बजे से जौरासी हनुमान मंदिर पर भक्तों का पहुंचाना शुरू हो गया है। सुबह 5 बजे जन्म होते ही उत्सव हो जायेगा। भगवान एवं संकटमोचक हनुमान के जन्मोत्सव को बड़े ही धूमधाम से मनाया जायेगा। भगवान हनुमान जी का जन्म होने के बाद पहले से हनुमान जी को चोला चढ़ाया गया। इसके उपरांत ही उनकी आरती उतारी गयी। शहर से 20 किमी जौरासी स्थित हनुमान जयंती मनाने की व्यापक तैयारी की गयी है। जौरासी हनुमान मंदिर पर एक बात देखने को मिली जो पुजारी सदैव की सेवा में रहते थे और भक्तों की माला एवं प्रसाद चढ़ाते थे वह वहां पर देखने को नहीं मिले। हनुमान जी के आसपास ट्रस्ट के लोग देखने को मिले जो एक अजीब सा लगा। इसके अलावा अष्ट महालक्ष्मी मंदिर भी रोशनी से जगमगा रहा है। दिन में मंदिर के बाहर भंडारे से श्रद्धालुओं प्रसादी ग्रहण कर रहे थे।


हनुमान जयंती पर शहर के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर छत्री बाजार स्थित रोकडिया सरकार (बड़े हनुमान) पर सुन्दरकांड का पाठ किया जायेगा। इसके बाद सुबह भगवान जी को 5100 लड्डूओं का भोग लगाकर भक्तों में प्रसाद वितरण किया जायेगा। इसके बाद फूलबंगला संजा और छप्पन भोग के साथ-साथ कई आयोजन भी आयोजित होंगे। इसी तरह से रेलवे ओवरब्रिज के नीचे 300 वर्षो पुराने मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर सुबह से भक्तों की भीड़ लगना प्रारंभ जो जायेगी। भक्त बाबा के दर्शनके लिये दूर-दूर तक लाइन में लगकर मंदिर में प्रवेश करेंगे।
बहोड़ापुर धाम मंदिर
बुधवार को अखंड रामायण पाठ प्रारंभ होना शुरू गया है जो गुरुवार शाम को जाकर समापन होगा। इसके बाद बाबा को हर बार की तरह ही इस बार भी सोने की बर्क वाला चोला चढ़ाया जाएगा।
धुंआ वाले हनुमान मंदिर पर लगेगा मेला
हनुमान जयंती पर गुरवार को शहर से 45 किलोमीटर दूर घाटीगांव में धुंआ वाले हनुमान मंदिर पर मेला लगेगा। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। यही हाल ग्वालियर-झांसी रोड पर जौरासी घाटी में स्थित जौरासी हनुमान पर भी सुबह से भक्तों की लाइन लगना शुरू हो जाएगी। मंदिर में सुबह से ही भंडारे चलना शुरू हो जाएंगे।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

दादरी रैली में बोले अखिलेश यादव-आप लोग हमारी सरकार बनवाईये हम राजधानी में स्थापित करेंगे मिहिर भोज की प्रतिमा

नई दिल्ली. दादरी की रैली में संबोधित करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव बोले कि यही नहीं उनका सम्मान समय-समय पर छीना जाता है। हमें परिवर्तन लाना है, चाहे इसके लिये साल लगे या सदी। हम नीछे नहीं हटेंगे। इसबहाने उन्होंने मिहिर भोज की प्रतिमा को लखनऊ में स्थापित करने का ऐलान करके गुर्जर समुदाय को साधने का बड़ा दांव खेला है। सपा प्रमुख ने कहा है कि 2027 में हमारी सरकार बनवाईये । हम राजधानी लखनऊ में पीडीए के महापुरूषों के योगदान का जीवंत करने के लिये रिवर फ्रंुट पर उनकी प्रतिमायें स्थापित करेंगे। अखिलेश ने कहा है कि पीडीए के लोग जानते और महहसूस करते हैं कि उनके साथ भेदभाव और तिरस्कार होता है।
उत्तरप्रदेश पर विधानसभा चुनाव का रंग चटकने लगा है। सपा प्रमुख अखिलेंश यादव ने ग्रेटर नोएड़ा के दादरी में समाजवादी समानता भाई चारा रैली, कर मिशन-2027 का आगाज कर दिया है। भाजपा के मजबूत दुर्ग माने जाने वाले पश्चिमी यूपी में शक्ति प्रदर्शनके माध्यम से अखिलेश ने राजनैतिक माहौल गर्मा दिया है। अखिलेश यादव ने 2007 के चुनाव के लिये दादरी का ेअपनी राजनैतिक लांचिंग पैड बनाया है। जहां रविवार को बड़ी संख्या में लोग एकजुट हुए थे। बुलंद शहर में लेकर अलीेगढ़, गाजियाबाद, हापुड़, खुर्जा से बड़ी संख्या में लोग दादरी पहुंचे थे। खासकर गुर्जर समुदाय क लोगों की भागीदार ने दादरी ने मिहिर भोज कॉलेज को पूरी तरह सपा के रंग मे ंरंग दिया।
पश्चिमी यूपी के राजनैतिक युद्ध को फतह करने के लिये अखिलेश यादव एक नये समीकरण पर काम कर रहे है।जिसके लिये उन्होंने गुर्जर समुदाय को सपा के साथ जोड़ने का प्लान बनाया है। इसलिये दादरी की रैली को कराने से लेकर राजनैतिक माहौल तक बनाने में गुर्जर समाज का मुख्य रोल रहा। सपा ने इस रैली के माध्यम से गुर्जर समाज के 3 नेताओं की एक तिकड़ी बनाई है। जिनके सहारे भाजपा को मात देने की स्ट्रैटेजी मानी जा रही है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

तरण पुष्कर- सुन्दरकाण्ड पाठ के साथ होगा में तैराकी के नवीन सत्र का शुभारंभ

ग्वालियर – नगर निगम ग्वालियर द्वारा सिटी सेंटर में संचालित तरण पुष्कर (स्विमिंग पूल) में नवीन तैराकी सत्र का शुभारंभ दिनांक 2 अप्रेल को सुन्दरकांण्ड पाठ के साथ किया जाएगा। इस हेतु आज संबंधित अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया।
नोडल अधिकारी खेल बीके त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 3 अप्रैल से तरण पुष्कर (स्विमिंग पूल) को आमजन के लिए खोला जाना है। तरण पुष्कर (स्विमिंग पूल) आमजन के लिए खोले जाने से पूर्व दिवस 02 अप्रैल गुरुवार को श्री हनुमान जी की आराधना हेतु प्रातः 9 बजे से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जा रहा है। सुंदरकांड पाठ का आयोजन पूर्ण होने पर आरती एवं प्रसादी उपरांत प्रातः 11.00 बजे तैराकी के नवीन सत्र का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से महापौर डॉ शोभा सतीश सिंह सिकरवार एवं सभापति मनोज तोमर, नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय, विशेष रूप से अंतर्राष्ट्रीय पैरा तैराक एवं नगर निगम ग्वालियर के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर पदम सत्येंद्र लोहिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं खिलाडी उपस्थित रहेंगे। इसके उपरांत 03 अप्रैल से तरण पुष्कर (स्विमिंग पूल) का संचालन विधिवत आमजनों के लिए किया जाएगा।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

शहर की 3 बावडियों को वाटर हार्वेस्टिंग कर किया पुर्नर्जीवित

इन बावडियों के माध्यम से संरक्षित होगा 50 लाख लीटर पानी
आरओ से फिल्टर और वाटर कूलर से ठंडा पानी पी सकेगे आमजन
ग्वालियर- जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत स्मार्ट सिटी काँरर्पोरेशन ने तीन बावडियों को वाटर हार्वेस्टिंग कर पूर्नजीवित किया है। इन बावडियों में हर साल 50 लाख लीटर पानी का संरक्षण हो सकेगा। बावडियों की सुरक्षा एवं इसमें कचरा नहीं जाए इसके लिए इनके संधारण का कार्य किया गया है, साथ ही कचरे को रोकने के लिए बावडियों पर लोहे का जाल भी लगाया जा रहा है। और इन बावडियों का पानी अब आमजन पीने के लिये प्रयोग कर सकेगे, इसके लिए तीनों बावडियों में आरओ प्लांट का भी प्रावधान किया गया है। आरओ प्लांट से पानी फिल्टर होने के बाद वाटर कूलरों में जाएंगा जहां से लोग ठंडे पानी से अपनी प्यास बुझा सकेंगे।
नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने जानकारी देते हुये बताया कि स्मार्ट सिटी द्वारा शहर की एसएएफ की द्धितीय वाहिनी में बनी स्टेटकाल के समय की बावड़ी, सेनापति हनुमान मंदिर कांचमील, एवं इटालियन गार्डन में बनी बावडियों को पूर्नजीवित करने का कार्य किया है। तीनों बावडियों में संधारण इत्यादी का कार्य पूर्ण हो चुका है, अब सिर्फ फिनिशिंग का कार्य चल रहा है। इस परियोजना के तहत तीनों बावडियों के संरक्षण के लिए पहले बावड़ी के अंदर से कचरा निकाला गया, इसके बाद बावड़ी के टूटे एवं क्षतिग्रस्त हिस्सों को ठीक किया गया। इसके बाद तीनों बावडियों के पास ही बारिश के पानी को फिल्टर करने के लिए वाटर हार्वेस्टिंग किट लगाई गई है। इस किट से पानी फिल्टर होकर सीधे बावडियों में जाएंगा जिससे भूजलस्तर भी बढ़ेगा साथ ही यहां पर आने वाले पर्यटकों की प्यास भी बुझ सकेगी। तीनों बावडियों का संरक्षण और संधारण का कार्य लगभग 97 लाख रुपए की लागत से किया गया है। जिसमे बावड़ी के संधारण, वाटर हार्वेस्टिंग किट एवं पुताई एवं अन्य कार्य शामिल है।
इन बावडियों में हर साल इतना पानी होगा संरक्षित
द्धितीय वाहिनी एसएएफ में वाटर हार्वेस्टिंग के लिए अस्तबल की छत एवं आसपास के मैदान का पानी बावड़ी में पहुंचाया जाएगा। यह काफी बड़ा क्षेत्र है, जिससे बावड़ी में बारिश का लगभग 22 से 23 लाख लीटर पानी हर साल संरक्षित होगा। जबकि इटालियन गार्डन की बावड़ी में हर साल 5 से 6 लाख लीटर पानी संरक्षित होगा। वहीं सेनापति हनुमान मंदिर का क्षेत्र काफी बड़ा है। यहां पर मैदान को लेवल कर उसका पानी बावड़ी में लाया जाएगा। यहां भी हर साल बारिश का लगभग 22 से 25 लाख लीटर पानी संरक्षित होगा।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

अवैध कॉलोनियां काटने की जुर्रत करने वाले 51 लोगों के खिलाफ FIR

ग्वालियर -अवैध कॉलोनी काटने वालों के खिलाफ ग्वालियर जिले में सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस कड़ी में कलेक्टर रुचिका चौहान के न्यायालय ने जिले की नगर परिषदों व ग्रामीण क्षेत्रों में 51 अवैध कॉलोनी काटने की जुर्रत करने वालों के खिलाफ पुलिस थाने में एफआईआर (आपराधिक प्रकरण) दर्ज कराने के आदेश जारी किए हैं। संबंधित एसडीएम को इन सबके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिये आदेशित किया गया है। ज्ञात हो ग्रामीण क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई करने का अधिकार जिला कलेक्टर और नगर निगम क्षेत्र में नगर निगम आयुक्त को अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई करने का अधिकार है।
कलेक्टर ने अवैध कॉलोनी काटने में लिप्त लोगों को कलेक्टर न्यायालय में सुनवाई का विधिवत व पूरा मौका दिया गया। इन सबके द्वारा कॉलोनी काटने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत न किए जाने पर यह सख्त कार्रवाई की गई है। संबंधित क्षेत्र के एसडीएम द्वारा इन कॉलोनाइजर के खिलाफ कार्रवाई के लिये कलेक्टर न्यायालय में प्रकरण प्रस्तुत किए गए थे। विधिवत सुनवाई के बाद ग्रामीण क्षेत्र में अवैध कॉलोनी काटने वालों के खिलाफ मध्यप्रदेश ग्राम पंचायत एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा-61 उपबंधों के तहत एफआईआर दर्ज करने के आदेश कलेक्टर न्यायालय द्वारा दिए गए हैं। इसी तरह नगर परिषद क्षेत्र में अवैध कॉलोनी काटने वालों के खिलाफ मध्यप्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1956 की धारा-292, मध्यप्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा-339 एवं मध्यप्रदेश नगर पालिका (कॉलोनी विकास) नियम 2021 के नियम 22 में वर्णित उपबंध के अनुसार एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।
अवैध कॉलोनी काटने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज 
कलेक्टर न्यायालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अवैध कॉलोनी काटने वाले जिन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं उनमें सुनीता यादव पुत्री मुंशी सिंह यादव ग्राम उदयपुर मुरार, मंजू गुर्जर पत्नी रामप्रीत गुर्जर ग्राम खेरियाकेशर मुरार, रामवती पत्नी रामचंद्र मिर्धा ग्राम सुनारपुरा खालसा मुरार, बहोरन व भूप सिंह बेरजा मुरार, दामोदर सिंह भदौरिया बेरजा मुरार, चांदनी पत्नी भूपेन्द्र करिगवां मुरार, नीरज प्रताप धनेली मुरार, रिंकू यादव धनेली मुरार, अंगूरीबाई पत्नी रामअवतार करिगवां मुरार, सनत कुमार यादव उदयपुर मुरार, अमित कुमार शर्मा व धर्मेन्द्र सिंह तोमर बेरजा मुरार, मुकेश व महेश सुनारपुरा खालसा मुरार, आशीष यादव रतवाई मुरार, सुमन सिंह पत्नी जितेन्द्र सिंह बरेठा मुरार, प्रमोद कुमार उर्फ विनोद मोहते करिगवां खुर्द मुरार, रविकांत गोयल, अविनाश किरार, सतीश, विजय सिंह व नरेश कुमार सिरोली मुरार, गुलजार सिंह करिगवां मुरार, साहब सिंह गुर्जर बरेठा मुरार, नत्था बेरजा मुरार, पुरुषोत्तम करिगवां मुरार, राजेश्वरी पत्नी नवल सिंह सुनारपुरा खालसा मुरार, जितेन्द्र जयंत, रंजीत यादव व अर्जुन धनेली मुरार, राजेन्द्र सिंह धनेली मुरार, संजीव शर्मा धनेली मुरार, मुकेश व महेश सुनारपुरा खालसा मुरार, नवजोत सिंह गरेवाल लक्ष्मणगढ़ मुरार, अजय सिंह, उदयपुर मुरार, मुकेश व महेश सुनारपुरा खालसा मुरार, रविन्द्र सिंह धनेली मुरार, धर्मेन्द्र सुनारपुरा खालसा मुरार, सतेन्द्र करिगवां मुरार, अरुण, संदीप व राकेश यादव करिगवां मुरार एवं रिंकू करिगवां मुरार शामिल हैं।
इसी तरह रामअवतार कुशवाह ग्राम ओड़पुरा ग्वालियर सिटी अनुविभाग, विनोद सिंह कुशवाह ग्राम ओड़पुरा ग्वालियर सिटी अनुविभाग, गजेन्द्र सिंह सिकरवार, सुजान सिंह, जनवेद सिंह रावत, रामनरेश सिंह राठौर व अभय सिंह ग्राम सुसैरा ग्वालियर सिटी अनुविभाग, धर्मेन्द्र सिंह ग्राम सुसैरा ग्वालियर सिटी अनुविभाग, रामनरेश सिंह राठौर व प्रहलाद सिंह जादौन ग्राम सुसैरा ग्वालियर सिटी अनुविभाग, नरेश व सुमेर सिंह ग्राम जिगसौली ग्वालियर सिटी अनुविभाग, सत्यभान सिंह नरवरिया, अभिलाख सिंह नरवरिया, हरी कृष्णा प्रोपर्टीज, अभिलाख सिंह, तारादेवी पत्नी राकेश कुमार व प्राण सिंह ग्राम सुसैरा ग्वालियर सिटी अनुविभाग, बेताल सिंह यादव ग्राम कुलैथ ग्वालियर सिटी अनुविभाग, अशोक सिंह व उदय सिंह यादव ग्राम कुलैथ ग्वालियर सिटी अनुविभाग, सुरेन्द्र राठौर ग्राम जिगसौली ग्वालियर सिटी अनुविभाग एवं बाबू, जमील खाँ व अहमद खाँ ग्राम इकहरा ग्वालियर सिटी अनुविभाग के खिलाफ एफआईआर कराने के आदेश दिए गए हैं।
अनुविभाग घाटीगाँव के अंतर्गत सुमेर सिंह कुशवाह ग्राम भगवानपुरा, सुनील राठौर नगर पंचायत मोहना, रामसखी पत्नी कैलाशचंद मोहना व राजकुमारी पत्नी कमल उपाध्याय मोहना के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए गए हैं। इसी प्रकार जेएमडी ग्रुप रामवीर शर्मा अनुविभाग भितरवार एवं धर्मेन्द्र सिंह व कल्लन खाँ पिछोर डबरा और बलवीर सिंह ग्राम सहराई डबरा के खिलाफ एफआईआर कराने के निर्देश संबंधित एसडीएम को दिए गए हैं।
Newsमप्र छत्तीसगढ़

2.53 करोड़ रूपये की ठगी के मामले में सुप्रीम कोर्ट जमानत की शर्त पर लगी रोक, रामकृष्ण मिशन आश्रम के हाईकोर्ट -सुप्रीम कोर्ट में आरोपी

ठगी के शिकार रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव सचिव स्वामी सुप्रदिप्तानंद का फाइल फोटो

ग्वालियर. रामकृष्ण आश्रम मिशन से हुई 2 करोड़ 53 लाख रूपये की साइबर ठगी के मामले में नया मोड़ आ गया है। आरोपी गुरजीत सिंह ने हाईकोर्ट में कहा है कि उसके खाते में 15 लाख 19 हजार रूपये आये थे। वह यह राषि जमा करने के लिये तैयार है। इसके आधार पर 28 जनवरी 2026 को उसे सशर्त जमानत देने का आदेश दिया गया था। आरोपी ने बाद में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कहा है कि उसके खाते में 15.19 लाख नहीं बल्कि मात्र 2.89 लाख रूपये ही आये थे। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट द्वारा दी गयी जमानत की शर्त पर फिलहाल रोक लगा दी है। संबंधित पक्षों कमा नोटिस जारी कर दिया है।
ऐसे हुई ठगी 2.53 करोड़ रूपये
आश्रम के सचिव स्वामी सुप्रदिप्तानंद को 17 मार्च 2025 को एक कॉल आया। जिसमें कॉलर ने स्वयं को नासिक पुलिस का अधिकारी बताया था। उसने मनी लॉन्ड्रिंग केस में नाम आने का डर दिखाया और फर्जी दस्तावेज व बैंक डिटेल भेजकर भरोसा दिलाया। ठग ने जांच के नाम पर आश्रम के खाते की जानकारी ली और धीरे-धीरे 2 करोड़ 52 लाख 99 हजार रूपये अलग-अलग एकाउंट में ट्रांसफर करवा ली। आरोपी ने भरोसा दिलाया था कि जांच पूरी होने पर रकम वापिस कर दी जायेगी।
मामले में पुलिस अब तक नागदा, उज्जैन, दिल्ली, नोएडा, प्रयागराज और गुजरात से 19 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें बैंक मैनेजर, कैशियर सहित कई लोग शामिल हैं। हाल ही में हरदा से पकड़े गए आरोपी के खाते में 4.95 लाख रुपए ट्रांसफर हुए थे। यह मामला ग्वालियर की अब तक की सबसे बड़ी साइबर ठगी में से एक माना जा रहा है। मुख्य आरोपी गुरजीत सिंह फिलहाल जेल में ही बंद है।