Newsमप्र छत्तीसगढ़

हाथ थाम कर कपल कूंद ट्रेन के आगे, घटनास्थल पर हुई दोनों की मोत, शादी करना चाहते थे, दोनों के परिवार नहीं थे तैयार

महाराजगंज. यूपी के महाराजगंज जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। यहां एक कपल ने परिवारों के विरोध के चलते कथित तौर पर ट्रेन आगे कूंदकर जान दे दी है। यह घटना बुधवार का भागीरथ रेलवे स्टेशन के पास हुई है। जिसने लोगों को स्तब्ध कर दिया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
दोनों युवक-युती की आयु लगभग 20-22 वर्ष के बीच थी। वह एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। हालांकि उनके परिवारइस रिश्ते के विरोध में थे। जिसके चलते दोनों मानसिक दबाव में थे। ऐसा बतायाजा रहा है कि इसी कारण से उन्होंने यह खौफनाथ कदम उठाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों हाथ पकड़कर रेलवे ट्रैक पर पहुंचे और जैसे ही नौतनवा-गौरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस वहां से निकल रही थी। वह उसके सामने कूंदगये। ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों के बीच लम्बे समय से प्रेम-संबंध थे। वह शादी करना चाहते थे। लेकिन सामाजिक और पारिवारिक दबाव के चलते शादी नहीं हो पायी। इस पूरे मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि जांच-पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शुरूआती जांच में मामला प्रेम-प्रसंग और परिवार के विरोध से जूड़ा हुआ है। हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş