Newsमप्र छत्तीसगढ़

जौरासी हनुमान मंदिर पर पुजारी नहीं ट्रस्ट के सदस्यों ने प्रसादी और माला चढ़ाई, मंशापूर्ण हनुमान मंदिर, गरगज मंदिर और रोकडि़या सरकार पर श्रद्धालों की भारी भीड़

ग्वालियर. सुबह 4 बजे से जौरासी हनुमान मंदिर पर भक्तों का पहुंचाना शुरू हो गया है। सुबह 5 बजे जन्म होते ही उत्सव हो जायेगा। भगवान एवं संकटमोचक हनुमान के जन्मोत्सव को बड़े ही धूमधाम से मनाया जायेगा। भगवान हनुमान जी का जन्म होने के बाद पहले से हनुमान जी को चोला चढ़ाया गया। इसके उपरांत ही उनकी आरती उतारी गयी। शहर से 20 किमी जौरासी स्थित हनुमान जयंती मनाने की व्यापक तैयारी की गयी है। जौरासी हनुमान मंदिर पर एक बात देखने को मिली जो पुजारी सदैव की सेवा में रहते थे और भक्तों की माला एवं प्रसाद चढ़ाते थे वह वहां पर देखने को नहीं मिले। हनुमान जी के आसपास ट्रस्ट के लोग देखने को मिले जो एक अजीब सा लगा। इसके अलावा अष्ट महालक्ष्मी मंदिर भी रोशनी से जगमगा रहा है। दिन में मंदिर के बाहर भंडारे से श्रद्धालुओं प्रसादी ग्रहण कर रहे थे।


हनुमान जयंती पर शहर के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर छत्री बाजार स्थित रोकडिया सरकार (बड़े हनुमान) पर सुन्दरकांड का पाठ किया जायेगा। इसके बाद सुबह भगवान जी को 5100 लड्डूओं का भोग लगाकर भक्तों में प्रसाद वितरण किया जायेगा। इसके बाद फूलबंगला संजा और छप्पन भोग के साथ-साथ कई आयोजन भी आयोजित होंगे। इसी तरह से रेलवे ओवरब्रिज के नीचे 300 वर्षो पुराने मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर सुबह से भक्तों की भीड़ लगना प्रारंभ जो जायेगी। भक्त बाबा के दर्शनके लिये दूर-दूर तक लाइन में लगकर मंदिर में प्रवेश करेंगे।
बहोड़ापुर धाम मंदिर
बुधवार को अखंड रामायण पाठ प्रारंभ होना शुरू गया है जो गुरुवार शाम को जाकर समापन होगा। इसके बाद बाबा को हर बार की तरह ही इस बार भी सोने की बर्क वाला चोला चढ़ाया जाएगा।
धुंआ वाले हनुमान मंदिर पर लगेगा मेला
हनुमान जयंती पर गुरवार को शहर से 45 किलोमीटर दूर घाटीगांव में धुंआ वाले हनुमान मंदिर पर मेला लगेगा। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। यही हाल ग्वालियर-झांसी रोड पर जौरासी घाटी में स्थित जौरासी हनुमान पर भी सुबह से भक्तों की लाइन लगना शुरू हो जाएगी। मंदिर में सुबह से ही भंडारे चलना शुरू हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş