मप्र छत्तीसगढ़

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू MP पहुंची, महासम्मेलन में बोलीं विकसित भारत के निर्माण की यात्रा अध्यात्म, सामाजिक समरसता व पर्यावण संरक्षा हो

भोपाल. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरूवार को मध्य प्रदेश के बैतूल में आयोजित ब्रह्मकुमरीज संस्थान के महासम्मेलन में कहा कि विकसित भारत के निर्माण की यात्रा अध्यात्म, सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षाण पर आधारित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक शिक्षा व्यक्ति के जीवन में शांति, संतुलन और नई आशा का संचार करती है जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है। राष्ट्रपति बैतूल के लाल बहादुर शास्त्री स्अेडियम में ब्रह्मकुमारीज संस्थान द्वारा आयोजित आध्यात्मिक जागृति द्वारा आदिवासी समाज का सशक्तिकरण महासम्मेलन का शुभारंभ करने पहुंची। इस दौरान उन्होंने जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और जीवन मूल्यों की सराहना की।

राष्ट्रपति का राज्यपाल ने स्वागत किया। द्रौपदी मुर्मू ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। - Dainik Bhaskar
दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया
स्टेडियम में मुख्य कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के साथ की गई। इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने दीप प्रज्जवलित कर महासम्मेलन का विधिवत शुभारंभ किया। मंच पर उन्हें मोमेंटो भेंट कर उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर कलाकारों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई जिसके बाद महासम्मेलन की औपचारिक शुरूआत हुई।

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था संभालती पुलिस।
महासम्मेलन की अध्यक्षता राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने की
इस विशाल महासम्मेलन की अध्यक्षता मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने की। मंच पर उनके अलावा केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उईके, प्रदेश के राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल और संस्था के ओडिशा प्रभारी डॉ. नथमल मौजूद रहे, साथ ही माउंट आबू से आई लीना बहन और शैलजा बहन सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों ने भी कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

दीप प्रज्ज्वलित कर महासम्मेलन का शुभारंभ किया।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP में 1 दिन की छूट मिलने के बाद ढाई हजार तबादले हुए, 17000 से अधिक स्थानांतरण हुए

भोपाल. मोहन यादव सरकार द्वारा तबादलों में दी गई छूट के बाद प्रदेश में 16 दिन के अंतराल में 17000 से अधिक ट्रांसफर हुए है। अकेले करीब ढाई हजार ट्रांसफर तो 16 जून को हुए है जिसमें स्कूल शिक्षा विभाग के तबादला आदेश जारी होना बाकी है, क्योंकि इस विभाग में अभी ऑनलाइन आवेदन लेने की प्रक्रिया चल रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 15 जून को तबादला अवधि खत्म होने के बाद मंत्रियों के डिमांड पर एक दिन के लिए तबादला करने की छूट दी थी। मंगलवार की रात 12 बजे तक दी गई रियायत के बाद करीब 11 घंटे के अंतराल में विभाग की ओर से करीब ढाई हजार स्थानांतरण किए गए है जिसमें जिला और राज्य स्तर के तबादले शामिल है।


16 जून को जिन विभागों में स्थानांतरण किए गए है उसमें आबकारी विभाग, जेल विभाग, वन विभाग, पंचातय और ग्रामीण विकास विभाग, वाणिज्यिक कर विभाग, पंजीयन और मुद्रांक विभाग, लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग के अलावा नगरीय विकास और आवास विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, जल संसाधन विभाग, लोक निर्माण विभाग, पर्यावरण विभाग शामिल है। इसी तरह राजस्व विभाग, भू संसाधन साधन विभाग, पीएसई विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, महिला और बाल विकास विभाग, आयुष विभाग, किसान कल्याण और कृषि विकास विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास व रोजगार विभाग, सहकारिता विभाग समेत अन्य विभागों में भी व्यापक तबादले किए गए है।
राजस्व विभाग में 400
नगरीय विकास और आवास विभाग में 900
पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग में 1100
लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग में 1700
जनजातीय कार्य विभाग में 1200
लोक निर्माण विभाग में 500
वन विभाग में 200 स्थानांतरण किए गए है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में एलिवेटेड रोड के कारण 2 महीने बंद रहेगी डीडी मॉल और मोती मस्जिद रोड

ग्वालियर. शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल डीडी मॉल-मोती मस्जिद रोड पर यात्रा करने वाले वाहन चालकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। एलिवेटेड रोड निर्माण कार्य के चलते 19 जून 2026 से अगले दो महीनों तक डीडी मॉल से मार्कण्डेश्वर महादेव मंदिर और मोती मस्जिद से गुरुद्वारा तक का मार्ग सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद रहेगा। यातायात पुलिस ने निर्माण कार्य को सुरक्षित और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए यह निर्णय लिया है। साथ ही शहरवासियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग भी निर्धारित किए गए हैं।
ये रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन प्लान
फूलबाग चौराहे से लालबाग पाल मार्ग होते हुए वाहन हाथीवाला गेट और मोती तबेला के रास्ते नदी गेट पहुंच सकेंगे।
एलआईसी तिराहा से वाहन मोती महल की ओर डायवर्ट किए जाएंगे। यहां से मोती तबेला होकर नदी गेट पहुंचा जा सकेगा।
इन क्षेत्रों से आने वाले वाहन शान-ए-शौकत मार्ग से शिंदे की छावनी पहुंचेंगे। इसके बाद गुरुद्वारा से यू-टर्न लेकर मोती तबेला, हाथी गेट और बैजाताल मार्ग से फूलबाग जा सकेंगे।
रामदास घाटी की ओर से आने वाले वाहनों को नौ-गजा रोड की ओर मोड़ा जाएगा। यहां से वाहन डीडी मॉल के पीछे स्थित गोपांचल पर्वत मार्ग का उपयोग करते हुए फूलबाग पहुंच सकेंगे।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की
ग्वालियर यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले डायवर्जन प्लान की जानकारी अवश्य लें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। पुलिस के अनुसार एलिवेटेड रोड शहर की महत्वपूर्ण अधोसंरचना परियोजनाओं में शामिल है। निर्माण कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए वाहन चालक ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें।

Newsअंतरराष्ट्रीयमप्र छत्तीसगढ़

डोनाल्ड ट्रम्प- ईरानी राष्ट्रपति मसूद में डील, कच्चे तेल के दाम क्रैश, भारत के लिये 5 बड़े लाभ

US Iran Peace Deal Done

नई दिल्ली. अमेरिका और ईरान के बीच महिनों से चले आ रहे युद्ध आखिरकार अब समाप्त हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने बुधवार को एमओयू पर हस्ताक्षर कर दिये है। इसके बाद दुनिया कुल तेल जरूरत का 20 प्रतिशत पूरा करने के लिये जरूरी होर्मुज स्ट्रेट भी खुल गया है। अमेरिकी नाकेबंदी हट चुकी है। तेल-गैस क जहाजों का आना-जाना शुरू हो गया है।
यूएस-ईरान शाति समझौता का सीधा असर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों पर देखने को मिला है। यह 80 डॉलर के नीचे व्यापार करती हुई नजर आ रही है। तेल की कीमतों में यह गिरावट भारत के लिये कई मायनों में लाभदायक है। आम आदमी से लेकर भारतीय अर्थव्यवस्था तक को इससे लाभ होगा।
तेल क्रैश के भारत को ये बड़े फायदे
वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों गिरावट खासतौर पर उन देशों के लिए बड़े फायदे की वजह बनती है, जो क्रूड ऑयल के आयात पर ज्यादा निर्भर होते है।  भारत भी इनमें शामिल हैं और देश अपनी जरूरत का लगभग 85% कच्चा तेल आयात करता है. ऐसे में Crude Oil Price Crash भारत को कई स्तरों पर फायदा पहुंचा सकता है।
पहला फायदा: Petrol-Diesel होगा सस्ता!
मिडिल ईस्ट तनाव और होर्मुज स्ट्रेट बंद होने की वजह से दुनिया ने तेल-गैस का भारी संकट झेला है।  पाकिस्तान, बांग्लादेश, साउथ कोरिया से लेकर भारत, ब्रिटेन और अमेरिका तक में ईंधन की कीमतों में तगड़ा इजाफा देखने को मिला है। भारत में 10 दिन के भीतर ही Petrol-Diesel Price Hike का सिलसिला जारी रखते हुए तेल कंपनियों ने इनकी कीमतों में 7 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है।
दूसरा फायदा: महंगाई पर लगेगी लगाम
Hormuz Strait फिर से ओपन होने से पेट्रोल, डीजल और गैस सस्ती हो रही है और इसकी सप्लाई भी जल्द सुचारू होने की उम्मीद है। कीमतें गिरने से माल ढुलाई की लागत कम होती है और खाद्य पदार्थ, उपभोक्ता वस्तुएं और औद्योगिक उत्पादों की कीमतों पर दबाव घटता है।  RBI भी कहता है कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट खुदरा महंगाई को नियंत्रित करने में मदद करती है।
तीसरा फायदा: आयात बिल में आएगी कमी
रिपोर्ट्स की मानें, तो भारत वित्त वर्ष 2025-26 में प्रतिदिन लगभग 50 लाख बैरल (5 मिलियन बैरल) तेल आयात कर रहा है। एक अनुमान के मुताबिक, कच्चे तेल के दाम में 10 डॉलर प्रति बैरल की गिरावट से भारत का वार्षिक आयात बिल करीब 13-15 अरब डॉलर (1.1-1.3 लाख करोड़ रुपये) तक कम हो सकता है।
चौथा फायदा: चालू खाता घाटा में कमी, रुपया मजबूत
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट इंडियन करेंसी के लिए भी फायदेमंद ही,  दूसरी ओर कच्चे तेल का टूटना भारत के चालू खाता घाटे में कमी की वजह बनता है, जो बेहद राहत भरी बात है। RBI के एक अनुमान के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल प्राइस अगर 10 डॉलर प्रति बैरल फिसलता है, तो फिर देश का चालू खाता घाटा यानी CAD लगभग 0.3-0.4 फीसदी GDP तक कम हो सकता है।
पांचवां फायदा: शेयर बाजार को मिलेगा सपोर्ट
कच्चे तेल का घटना महंगाई के जोखिम को कम करने वाला साबित होता है।  इसके अलावा जरूरी चीजों के आयात पर होने वाले खर्च को भी कम करता है।  ये सारे कारक मिलकर शेयर बाजार को सपोर्ट करते हैं. एविएशन, पेंट, टायर, सीमेंट, लॉजिस्टिक्स और केमिकल कंपनियों की लागत घटती है, इनका मुनाफा बढ़ता है, जिसका असर शेयर बाजार में तेजी के रूप में दिखता है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 19 घायल 4 मरीज ट्रॉमा सेंटर भेजे

ग्वालियर. जखारा-बिलारा मार्ग पर बुधवार की रात को एक दुर्घटना सामने आयी है। यहां प्रसिद्ध नहर वाली माता के भंडार से प्रसाद ग्रहण कर वापिस लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गयी। घटना में करीब 19 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गये।
जिनमें बड़ी संख्या में महिलायें, युवतियां और बच्चे शामिल है। 4 घायलों को ट्रॉमा सेंटर के लिये रेफर किया है। इस बीच जिला अस्पताल में मरीजों को ले जाने के लिये एंबूलेूंस तक नहीं मिली थी। घटना की खबर मिलते ही बिजौली थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और घायलों का उपचार के लिये अस्पताल पहुंचाया।
बिजौली थाना पुलिस से मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना का शिकार हुए सभी लोग एक ही कुनबे और गांव के रहने वाले हैं। बिजौली क्षेत्र के टोरियन का पुरा निवासी जाटव परिवार के लोग पास के ही एक गांव में स्थित ‘नहर वाली माता’ के मंदिर पर आयोजित विशाल भंडारे में शामिल होने गए थे।
बुधवार रात को भंडारे से प्रसादी खाकर जब सभी लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर खुशी-खुशी अपने घर लौट रहे थे, तभी जखारा-बिलारा मार्ग पर बिलारा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर के चालक ने वाहन पर से अचानक नियंत्रण खो दिया। रफ्तार अधिक होने के कारण ट्रॉली लहराई और सड़क किनारे पलट गई। ट्रॉली पलटते ही चीख-पुकार मच गई और कई लोग भारी लोहे की ट्रॉली के नीचे दब गए।
19 श्रद्धालु हुए घायल
इस दुर्घटना में टोरियन का पुरा निवासी राजाबेटी पत्नी टीकाराम, रामबेटी पत्नी नाथूराम, प्रीति पत्नी योगेश, रामश्री पत्नी रामजीलाल, कृष्णा पत्नी जमुना, रेखा पत्नी राकेश, अनार देवी पत्नी पूरन सिंह, मंजेश पुत्री पूरन सिंह जाटव, काजल पुत्री राजवीर सिंह, प्रियांशी पुत्री जितेंद्र, कृतिका पुत्री जमुना और अनुष्का पुत्री चेतराम। राजू पुत्र जितेंद्र सिंह, अमन पुत्र जितेंद्र, कार्तिक पुत्र जमुना, देव जाटव पुत्र चेतराम, कपिल पुत्र रवि जाटव, रामगोपाल पुत्र हुकुम सिंह और दिव्यम पुत्र रवि जाटव।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

पेट्रोल पंपों पर तेल चोरी का खेल, NCIB ने जारी की एडवाइजरी

ग्वालियर. वर्तमान में पेट्रोल पंपों पर होने वाली घटतौली यानी कम तेल मिलना और धोखाधडी की बढती शिकायतों को देखते हुए नेशनल क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरों यानी एनसीआईबी ने वाहन चालकों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। एनसीआईबी का कहना है कि रिफिलिंग के वक्त दिखाई गई थोडी सी सतर्कता आपको ईंधन चोरी और आर्थिक नुकसान से पूरी तरह बचा सकती है।
जंप ट्रिक के जरिए कम ईंधन देते है
एनसीआईबी ने अपने इंटरनेट मीडिया हैंडल पर इस धोखाधडी के पीछे की मुख्य वजह का खुलासा किया है। ब्यूरो के अनुसार ज्यादातर पेट्रोल पंपों पर काम करने वाले मैदानी स्टाफ की तनख्वाह काफी कम होती है। ऐसे में कुछ कर्मचारी कम समय में गलत तरीके से मोटी कमाई करने के लालच में आ जाते है। वे ग्राहकों का ध्यान भटकाकर मीटर में हेरफेरी करके या जंप ट्रिक के जरिए कम ईंधन देते है और बचे हुए पैसों का आपस में बंदरबांट कर लेते है। इस खेल से सीधे तौर पर आम उपभोक्ता ठगा जाता है।
संदेह होने पर करे शिकायत
यदि आपको शहर में या आस-पास के किसी भी पेट्रोल पंप पर घटतौली या मिलावट का अंदेशा होता है तो कानूनी मदद और शिकायत दर्ज कराने के लिए आप सीधे नेशनल क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर 9792580000 पर संपर्क कर सकते है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर किया गया नारी शक्तियों का सम्मान

ग्वालियर -विप्रा महिला मंच द्वारा, वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर “विशिष्ट प्रतिभाशाली मातृशक्ति सम्मान समारोह “आयोजित किया गया। विप्रा प्रमुख डॉक्टर प्रतिभा चतुर्वेदी ने बताया राष्ट्र, समाज तथा परिवार के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली नारी शक्तियों का सम्मान किया गया। संस्था की अध्यक्ष शिवानी चतुर्वेदी ने कहा कि ये विप्रा परिवार का वीरांगना के प्रति श्रद्धा भाव है, समय समय पर विप्रा मंच समाज की ज्योति स्तंभ नारी रत्नों को सम्मानित करके प्रेरणा लेती हैं और अपना कर्तव्य निभाती हैं।
कार्यक्रम शिवानी चतुर्वेदी, निर्मला शर्मा तथा विप्र संगिनियों के गणेश पूजन के साथ प्रारंभ हुआ दीप्ति शर्मा ने वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रानी होकर भी अंतिम साँस तक जूझने वाली वीरांगना हमारी आदर्श भी हैं और ताक़त भी हैं। सचिव डॉ राजरानी शर्मा, वरिष्ठ नेत्री और विप्रा सुमन शर्मा ने मंच की ओर से अतिथियों को शॉल ,श्रीफल ,हार तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में वरिष्ठ साहित्यकार सुबोध चतुर्वेदी, प्रो साहित्यकार डॉ पदमा शर्मा, ममता पाठक, शिखा चतुर्वेदी रेलवे अधिकारी, डॉ पदमा पाठक होम्योपैथी चिकित्सक, डॉ अल्का मिश्रा, फॉरेंसिक ऑफिसर, डॉ अंशु बाजपेई गाइनेकोलॉजिस्ट, साधना शर्मा सहायक कुलसचिव जीवाजी विश्वविद्यालय, श्रीमती वर्षा त्रिपाठी नागरिक सहकारी बैंक को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नेत्री सुमन शर्मा ने विप्रा संगिनियों को सभी ज़रूरतमंद व संकट में फँसी स्त्रियों के सहायता हेतु शपथ ग्रहण कराई । मायका और मिहिका चौधरी ने सुंदर नृत्य तथा प्रियदर्शनी शर्मा के द्वारा गीत की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में सभी विप्रा संगनियों ने अपना विशेष सहयोग उत्साह के साथ समारोह संपन्न किया !विप्रा महिलाओं को जन्मदिन के उपहार और मंगलगीत से सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष शैलजा मिश्रा, कोषाध्यक्ष ज्योति शर्मा, मंजू शर्मा, श्रुति उपाध्याय, निधि भार्गव, सपना पाराशर, रानी शर्मा, विभा शुक्ला, मुनमुन शुक्ला, कृष्ण विश्राम शर्मा, अर्चना शर्मा, किरण मिश्रा, कल्पना पाठक, अनीता दैपुरिया, रजनी शर्मा, पल्लवी शर्मा, नीतू उपमन्यु, प्रज्ञा कवीश्वर, कल्पना ऋषीश्वर, सुमन तिवारी आदि उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रश्मि त्रिपाठी के द्वारा किया गया। अतिथियों का आभार निवेदन विप्रा मंच सचिव डॉ राजरानी शर्मा ने किया।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

हेड कांस्टेबल मधुसूदन ने दिया सीपीआर तो बच्चे को मिली जिंदगी

बालाघाट- पुलिस बल में तैनात हेड कांस्टेबल मधुसूदन हरिनखेडे ने अपनी सूझबूझ और प्रशिक्षण का परिचय देते हुए एक 3 वर्षीय बच्चे की जान बचाकर मानवता की मिसाल पेश की है। जानकारी के अनुसार, एक वाटर पार्क में वाटर कूलर से करंट लगने के कारण बच्चा बेहोश हो गया था। घटना के समय आसपास मौजूद लोग घबरा गए और किसी को समझ नहीं आ रहा था कि तत्काल क्या किया जाए।
ऐसे कठिन समय में हेड कांस्टेबल मधुसूदन हरिनखेडे ने स्थिति को संभालते हुए बच्चे को तुरंत सीपीआर देना शुरू किया। लगभग 10 से 15 मिनट तक लगातार सीपीआर देने के बाद बच्चे में हरकत दिखाई दी और उसे होश आ गया।इस दौरान उन्होंने बच्चे के माता-पिता और वहां मौजूद लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील की, ताकि वे अपना कार्य बेहतर ढंग से कर सकें। लोगों ने भी संयम का परिचय दिया और उनके निर्देशों का पालन किया।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

सॉल्वर ने दी 50 हजार रूपये में परीक्षा, बीएसएफ में हुआ चयन, 12 दिन की ट्रेनिंग के बाद आया पकड़ में अभ्यर्थी

फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

ग्वालियर. पुलिस और बीएसएफ सूत्रों के मुताबिक जबलपुर के मनमोहन नगर, रांझी निवासी शिवसिंह का चयन एसएससीपरीक्षा 2025 के माध्यम से कांन्स्टेबल (जीडी) पद पर हुआ था। नियुक्ति मिलने के बाद वह 9 मार्च 2026 को बेंगलुरू स्थित बीएसएफ ट्रेनिंग सेंटर पहुंच गया था। ट्रेनिंग शुरू होने के 12 दिन बाद 21 मार्च को दस्तावेजों के अंतिम संत्यापन और बायोमेट्रिक मिलान के दौरान उसके फिंगरप्रिंट रिकॉर्ड से मेल नही खाये। कई बार जांच के बावजूद सिस्टम ने 100 प्रतिशत मिसमैच दिखाया।
फोटो से नहीं हुआ मिलान
जांच अधिकारियों ने जब एसएससी आवेदन पत्र और ई-एडमिट कार्ड पर फोटो का मिलान किया तो सामने आया कि परीक्षा देने वाला व्यक्ति और ट्रेनिंग करने पहुंचा युवक अलग-अलग है। इसके बाद अधिकारियों ने उससे पूछताछ की।
50 हजार रुपए देकर कराया था पूरा काम
पूछताछ में शिव सिंह ने स्वीकार किया कि उसने 50 हजार रुपए देकर एक अज्ञात सॉल्वर को अपनी जगह लिखित परीक्षा और मेडिकल टेस्ट देने के लिए तैयार किया था। उसी की मदद से वह चयनित हुआ था।
जांच में पता चला कि आरोपी की लिखित परीक्षा 19 फरवरी 2025 को ग्वालियर के बिजौली थाना क्षेत्र के एक परीक्षा केंद्र में हुई थी। भर्ती प्रक्रिया के अन्य चरण भी यहीं पूरे हुए थे। इसी वजह से बेंगलुरु पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला जांच के लिए ग्वालियर भेज दिया। बिजौली थाना प्रभारी सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और परीक्षा अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। परीक्षा केंद्र से जुड़े डिजिटल रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अब उस सॉल्वर और उसके पीछे सक्रिय पूरे नेटवर्क की तलाश कर रही है।

Latestमप्र छत्तीसगढ़राज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर में मसालों में बदला मिलावट का ट्रेंड, मिला रहे स्टार्च, बढ़ रहा लोगों का वजन

ग्वालियर. दाल बाजार अब मिलावटखोरों का नया हॉट स्पॉट बनता जा रहा है। मुनाफाखोरी की होड़ में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों ने अब मिलावट का तरीका भी बदल दिया है। मसालों का वजन बढ़ाने के लिए पहले जहां अवैध रूप से लकड़ी के बुरादे का इस्तेमाल किया जाता था, वहीं अब उसकी जगह स्टार्च ने ले ली है। खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में खुलासा हुआ है कि, धनिया पाउडर में चावल का आटा मिलाकर उसका वजन बढ़ाया जा रहा है। मामले में संबंधित कारोबारी पर 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। ग्वालियर चंबल में मिलावट का मीटर हाई है, यहां भिंड, मुरैना से नजदीकी के चलते मिलावट का दूध, घी आम बात है।
स्टार्च का सेवन करने से मोटापा बढ़ना तय
एक्सपर्ट्स की मानें तो लंब समय तक स्टार्च का सेवन करने से मोटापा बढ़ना तय है। यही नहीं इसकी अधिकता से किडनी सिकुड़ने की संभावना भी बेहद ज्यादा होती है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने दाल बाजार स्थित एक पिसाई केंद्र से धनिया पाउडर का सैंपल लिया। इसी सैंपल की लैब जांच में स्टार्च की पुष्टि हुई है। विभाग ने उनके यहां से तीन सैंपल लिए थे, जिनमें दो पास हो गए, जबकि धनिया सैंपल फेल हो गया। खाद्य सुरक्षा निरीक्षक बीएस सिरोमणी ने बताया कि, धनिया में चावल का आटा मिलाया गया था।
मिलावट से भी बड़ा मुनाफा कमाया जा सकता है
बाजार विश्लेषकों के अनुसार मसाले महंगे होने के कारण थोड़ी-सी मिलावट से भी बड़ा मुनाफा कमाया जा सकता है। पहले हल्दी में चावल का आटा और धनिया में लकड़ी का बुरादा मिलाने के मामले सामने आते थे, लेकिन लकड़ी से वजन ज्यादा नहीं बढ़ता था। यही वजह है कि अब मिलावटखोर सीधे चावल के आटे यानी स्टार्च का इस्तेमाल करने लगे हैं। धनिया की पिसाई के दौरान चावल का आटा मिलाने से सामान्य उपभोक्ता के लिए मिलावट पहचान पाना लगभग असंभव हो जाता है।

 

hacklink satın al holiganbet virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet pashagaming giriş safirbet safirbet giriş betasus betasus giriş virüsbet virusbet egebet giriş medusabahis medusabahis giriş grandpashabet grandpashabet giriş jojobet jojobet giriş holiganbet holiganbet giriş casibom casibom giriş