बंगाल का अमित शाह तय करेंगे सीएम, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा पर, पश्चिम बंगाल में 9 मई को शपथग्रहण
नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव भाजपा की अभूतपूर्व जीत के बाद नयी सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गयी है। इस दौरान जानकारी आ रही है कि बंगाल में भाजपा का पहला मुख्यमंत्री बनाने की जिम्मेदारी पार्टी ने पार्टी के ‘‘चाणक्य’’ अमित शाह को सौंपी है। जो राजनीतिक रणनीति में एक अहम कदम माना जा रहा है। इस निर्णय से भाजपा की स्थिति और मजबूत होने का अनुमान है। वहीं, जेपी नड्डा का असम के लिये पर्यवेक्षक बनाया गया है।
असम का सीएम बनाने की जिम्मेदारी जेपी नड्डा पर
भाजपा ने बंगाल के साथ-साथ असम में भी अपनी पकड़ मजबूत बनाये रखने के लिये अनुभवी नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी हे। भाजपा ने जेपी नड्उा का असम का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। जबकि हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी सह-पर्यवेक्षक बनाया गया है। इनकी मुख्य भूमिका राज्य में संगठनात्मक समन्वय और आगामी राजनीतिक निर्णयों की देख-रेख करना होगी। इन नियुक्तियों के साथ ही भाजपा न दोनों राज्यों में सत्ता की बिसात बिछाना शुरू कर दिया है।
9 मई को होगा शपथग्रहण
वहीं, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने नई सरकार के शपथग्रहण बारे में जानकारी देते हुए समाचार एजेंसी से कहा, ‘उम्मीद क्या, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल (सोमवार) को ही स्पष्ट कर दिया था कि 9 मई को शपथग्रहण समारोह होगा, क्योंकि 9 मई को गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती है। पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को होगा ।’
BJP ने जीतीं 206 सीटें
पश्चिम बंगाल में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में BJP ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 206 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि सत्तारूढ़ टीएमसी 80 सीटों पर सिमट गई है। ऐसे में अमित शाह जैसे वरिष्ठ नेता को पर्यवेक्षक बनाए जाने को पार्टी के अंदर संगठनात्मक मजबूती और सरकार गठन की प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

