Newsमप्र छत्तीसगढ़

कबाड़ी को ऑटो बेचने से पहले पुलिस ऑटो सहित आरोपी को दबोचा

ग्वालियर. साढ़े 3 माह पूर्व चोरी गया ऑटो रिक्शा को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उस उससे पूछताछ की गयी तो आरोपी ने बताया था कि मुझे लगा 3 महीने में पुलिस भूल गयी होगी। इसलिये अब ऑटो को कबाड़ में बेच रहा था। पुलिस को अब दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी है। 20 जनवरी को लक्ष्मीगंज नयापुरा निवासी कमलसिंह कुशवाह का ऑटो एमपी07-आरए-4187 हरिलाल पेट्रोल पंप के पास ऑटो स्टैंड से चोरी हो गया था। घटना के बीच चौकीदार ने चोरों को रोकने की प्रयास किया था। लेकिन आरोपी उसे चकमा देकर मौके से फरार हो गये ।कमल ने रिपोर्ट लिखवाई इसके बाद से पुलिस ऑटो तलाश रही थी।
ऑटो को झाडि़यों के बीच छिपा रखा था
पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि चोरी करने के बाद ऑटो को बंसी स्क्रैप मोदाम के पास ही झाडि़यों में छिपा कर रखा गया था। तभी से वह मामला शांत होने का इंतजार कर रहा था। जब उसेलगा कि अब कोई डर नहीं ह ै। त बवह उसे बेचने निकला था। आरोपी को जब लगा कि मामला शांत हो गया है, तो दो दिन पहले ऑटो का फोटो लेकर बंसी स्क्रैप के गोदाम (राजेंद्र कबाड़ी) के पास पहुंचा और ऑटो को कबाड़ में बेचने की बात करने लगा। इसकी भनक पुलिस को लग गई और मुखबिर ने पुलिस को बताया दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी रवि रजक (32) निवासी कुम्हरपुरा को गिरफ्तार कर लिया।
दूसरे आरोपी की तलाश में दबिश
आरोपी ने अपने साथी का नाम टीटू राणा बताया है, जो अभी फरार है। दोनों ने मिलकर ऑटो चोरी किया था और उसे बेचकर पैसे आपस में बांटने वाले थे। पुलिस अब टीटू के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
पुलिस का कहना है
जनकगंज थाना प्रभारी अतुल सोलंकी के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर चोरी का ऑटो बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है, जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al perabet matbet matbet giriş egebet perabet madridbet betpas maximcasino pashagaming pashagaming nakitbahis egebet mavibet imajbet casibom jokerbet meritbet perabet