LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर-झांसी हाईवे पर बस का टायर फटने से लगी आग, यात्रियों ने कांच तोडकर खिडकी से कूदकर जान बचाई

ग्वालियर. ग्वालियर-झांसी हाईवे पर रविवार सुबह एक बडा हादसा हो गया। यहां झांसी रोड थाना गेट के सामने एक वोडियो कोच बस का टायर फटने के बाद अचानक आग लग गई। बता दें कि घटना सुबह करीब 5 बजे की है, उस समय बस में सवार यात्री गहरी नींद में थे लेकिन समय रहते पुलिस की वजह से और यात्रियों कि सूझबूझ से सभी की जान बच गई।

झांसी रोड थाना के सामने जलती वीडियो कोच बस। सभी यात्री हैं सुरक्षित। - Dainik Bhaskar
पुलिस ने तुरंत यात्रियों को कांच तोडकर यात्रियों को बाहर निकाला
बता दें कि बस से धुआं और आग की लपटें निकलते देख मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी तुरंत हरकत में आई। उन्होंने बस के कांच तोडकर अंदर घूस गए और सो रहे यात्रियों को बाहर निकाला। वहीं कई यात्रियों ने खुद खिडकियों से कूदकर जान बचाई जिसके बाद कुछ ही देर में बस पूरी तरह आग लग गई।
बस जयपुर से बागेशवर धाम जा रही थी
जानकारी के अनुसार बस क्रमांक एलएल07 बी-0899 राजस्थान के जयपुर से बागेशवर धाम छतरपुर जा रही थी। बस राजस्थान के जयपुर से शनिवार रात करीब 9 बजे रवाना हुई थी। रविवार सुबह नाका चंद्रवदनी पर 15 यात्री उतर गए थे इसके बाद बस जैसे ही करीब 200 मीटर आगे बढी तो झांसी रोड थाना के सामने अचानक टायर फट गया और उसमें आग लग गई। उस समय में 16 यात्री बस में सवार थे। वहीं बस में बेठे यात्रियों ने बताया कि हादसे से कुछ ही मिनट पहले उन्हें हल्की बदबू और धुंआ दिखने लगा। इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते आग तेजी से फैल गई। उसी समय पुलिस ने आकर यात्रियों को बताया जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई और सभी लोग बाहर निकलने लगे।
बस में आग लगने के कारण हाईवे पर लंबा जाम लगा
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने का शुरू कर दिया लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। बस में आग लगने के कारण हाईवे पर लंबा जाम भी लग चुका था। पहले से पाइपलाइन कार्य के चलते सडक संकरी थी जिससे स्थिति और बिगड गई। पुलिस ने पहले यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला उसके बाद यातायात व्यवस्था को संभालते हुए जाम खुलवाया। बस ड्राइवर संजय सिंह, सहायक चालक बृजेश सिकरवार और हेल्पर अजय कुमार ने घटना की सूचना बस मालिक को दी, फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *