भगवतसहाय महाविद्यालय में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत 200 पौधों का किया रोपण
ग्वालियर – पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत भगवतसहाय महाविद्यालय परिसर में एक वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय के निर्देषानुसार उद्यान निरीक्षक एवं महाविद्यालय के स्टाफ सदस्यों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित छात्र-छात्राओं के सहयोग से परिसर में 200 पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान पौधरोपण के साथ-साथ पौधों की निरंतर देखभाल और सुरक्षा जिम्मेदारी छात्रों द्वारा ली गई।

