Newsमप्र छत्तीसगढ़

जलालपुर के जंगल में डकैती की योजना बना रहे 6 बदमाशों को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार

ग्वालियर। रात में थाना पुरानी छावनी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ बदमाश कंजर डेरा के सामने जलालपुर के जंगल में बैठकर कोई वारदात करने का प्लान कर रहे है। उक्त सूचना से ASP (पूर्व) श्रीमती विदिता डागर द्वारा थाना पुरानी छावनी पुलिस की टीम बनाकर बदमाशों के खिलाफ कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
पुलिस टीम ने कंजर डेरा के सामने जलालपुर के जंगल में पहुँचे और झाडियों में छुपकर देखा तो कुछ बदमाश आपस में चर्चा कर रहे थे कि पप्पू चौहान जलालपुर के घर पर बहुत माल है, चलकर डकैती डालते हैं। बदमाशों की घेराबंदी कर उन्हे धरदबोचा और उनके नाम व पता पूछे तो उन्होने अपने-अपने नाम 1. टेनीराम उर्फ टीटू लोधी 2. कौशल कुमार उपाध्याय 3. अयान मोहम्मद 4. सचिन सिंह तोमर 5. अंशुल त्यागी 6. आमिर उर्फ लालू खान बताये।
पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाशी लेने पर आरोपी अंशुल त्यागी से एक 315 बोर का कट्टा मय एक 315 बोर का जिन्दा राउन्ड व एक सैमसंग कम्पनी का मोबाइल, आरोपी लालू उर्फ आमिर खान से एक 315 बोर का कट्टा मय एक 315 बोर का जिन्दा राउन्ड, आरोपी टेनीराम उर्फ टीटू लोधी के कब्जे से एक 315 बोर का कट्टा मय एक 315 बोर का जिन्दा राउन्ड व एक मोटोरोला कम्पनी का मोबाइल, आरोपी अयान मोहम्मद के कब्जे से एक धारदार लोहे का छुरा व एक ओप्पो कम्पनी का मोबाइल, आरोपी सचिन सिंह तोमर के कब्जे से एक छुरा मुठिया वाला व एक रेडमी कम्पनी का मोबाइल तथा आरोपी कौशल कुमार के कब्जे से दो 315 बोर के जिन्दा राउन्ड व एक वीवो कम्पनी का मोबाइल को जप्त किया गया।
गिरफ्तार बदमाश
1. टेनीराम उर्फ टीटू लोधी पुत्र डाबर सिंह उम्र 23 साल निवासी कोडियागंज थाना अकराबाद जिला अलीगढ (उ.प्र.)
2. कौशल कुमार उपाध्याय पुत्र राकेश कुमार उम्र 23 साल निवासी ग्राम दारानगर थाना अलापुर जिला बधायुं (उ.प्र.),
3. अयान मोहम्मद पुत्र एहसान मोहम्मद उम्र 20 साल निवासी दरगाह के पास कृष्णानगर पहाड़िया मोतीझील थाना पुरानी छावनी जिला ग्वालियर
4. सचिन सिंह तोमर पुत्र रमेश सिंह तोमर उम्र 22 साल निवासी ग्राम बडी कौथर थाना पोरसा जिला मुरैना हाल शिवशक्ती नगर मोतीझील बहोडापुर जिला ग्वालियर
5. अंशुल त्यागी पुत्र श्रीकांत त्यागी उम्र 22 साल निवासी ग्राम चन्दोखर थाना पोरसा जिला मुरैना हाल क्वाटर नं. 6 पुलिस लाईन हजीरा ग्वालियर
6. आमिर उर्फ लालू खान पुत्र अकबर उम्र 20 साल निवासी भोईपुरा मोहल्ला थाना पुरानी छावनी जिला ग्वालियर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al perabet matbet matbet giriş egebet perabet madridbet betpas maximcasino pashagaming pashagaming nakitbahis egebet mavibet imajbet casibom jokerbet meritbet perabet