Newsमप्र छत्तीसगढ़

प्रभारी कार्यपालन यंत्री जनकार्य एवं प्रभारी सहायक यंत्री जनकार्य को कारण बताओ सूचना पत्र जारी

ग्वालियर – दिए गए कार्यों में लापरवाही बरतने पर प्रभारी कार्यपालन यंत्री जनकार्य सुरेश अहिरवार एवं प्रभारी सहायक यंत्री जनकार्य रजनीश गुप्ता को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया।
नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय द्वारा वार्ड क्रमांक 61 अंतर्गत सिरोल चौराहा से सुंदरम गार्डन, कलेक्ट्रेट रोड़ तक डामरीकरण का कार्य निगम निधि से कराये जाने के लिये जनकार्य विभाग अंतर्गत प्रकरण संधारित किया गया है। प्रकरण में भुगतान हेतु नस्ती निगमायुक्त को प्रस्तुत की गई है। नस्ती में भुगतान की स्वीकृति दी जाने से पूर्व निगमायुक्त द्वारा कार्य की भौतिक स्थिति का जायजा लिये जाने के लिए भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान पाया गया कि प्राक्कलन अनुसार कार्य पूर्ण नहीं किया गया है। प्राक्कलन अनुसार कार्य पूर्ण होने के उपरांत ही नस्ती को भुगतान हेतु प्रस्तुत किया जाना चाहिए था। उक्त कृत्य आर्थिक रूप से अनियमितता की जाना दर्शाता है। जिस कारण प्रभारी कार्यपालन यंत्री जनकार्य सुरेश अहिरवार एवं प्रभारी सहायक यंत्री जनकार्य रजनीश गुप्ता को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet matbet giriş pokerklas betpas maximcasino pashagaming pashagaming egebet casibom casinolevant virusbet ultrabet grandpashabet royalbet perabet matbet kralbet perabet perabet giriş meritbet meritbet giriş