मप्र छत्तीसगढ़

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम, 27 अप्रैल से शुरुआत होगी

भोपाल. भोपाल और इंदौर के मेट्रो स्टेशन पर अब ऑटोमैटिक फेयर कनेक्शन सिस्टम शुरू हो रहा है। 27 अप्रैल से यात्रियों को मैन्युअली की जगह ऑनलाइन तरीके से ही टिकट मिलेगी। वहीं टिकट और वॉलेट रिचार्ज पर छूट भी दी जाएगी। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड इस सिस्टम की शुरूआत करने जा रही है। भोपाल और इंदौर में ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम शुरू किया जा रहा है। इसके साथ ही मेट्रो यात्रियों को विशेष रियायत दी जाएगी।

भोपाल और इंदौर मेट्रो स्टेशन पर टिकट सिस्टम 27 अप्रैल से ऑनलाइन हो जाएगा। - Dainik Bhaskar
ये छूट मिलेगी टिकट पर
राउंड ट्रिप टिकट पर कुल किराए में 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इससे उन यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा। जो एक ही दिन में आवागमन करते है। ग्रुप में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए भी विशेष प्रावधान किया गया है। समूह टिकट पर कुल किराए में 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। यह सुविधा (एकल समूह टिकट पर) न्यूनतम 8 एवं अधिकतम 40 यात्रियों के समूह के लिए उपलब्ध होगी।

भोपाल मेट्रो।
एप के वॉलेट रिचार्ज पर विशेष रियायत दी जाएगी
मेट्रो के आधिकारिक मोबाइल एप एमपी मेट्रो के माध्यम से यात्री क्यूआर टिकट बुक कर सकेंगे। इस एप के वॉलेट रिचार्ज पर विशेष रियायत दी जाएगी। मोबाइल एप के माध्यम से टिकट प्राप्त करने पर यात्रियों का समय भी बचेगा।
बता दें कि 200 से 499 रुपए के टिकट पर 8 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। 500 से 999 के टिकट पर 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। 1000 से 1499 रुपए पर 12 प्रतिशत और 1500 से 2000 में 15 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

परीक्षा से 15 मिनट पहले पेपर बेचता पकड़ा गया एजेेंट, फॉर्मेसी परीक्षा का वीडियो वायरल, 3 गिरफ्तार

ग्वालियर. डिप्लोमा फॉर्मेसी परीक्षा के बीच पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने कार्यवाही तेज कर दी है। ग्वालियर के झांसी रोड इलाके में वायरल वीडियो के आधार पर मुख्य आरोपी अंकेश धाकड सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
ममाल 6 अप्रैल का है, जब राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित डिप्लोमा इन फॉर्मेसी परीक्षा का सेंटर झांसी रोड स्थित आरएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ फॉर्मेसी में था। शुक्रवार की सुबह 11-12 के बीच हॉस्पिटल एंड क्लीनिकल फॉर्मेसी (कोड-8110) का पेपर होना था। लेकिन परीक्षा शुरू होने से लगभग 15 मिनट पहले, यानी 10.45 बजे एक युवक सेंटर के बाहर मोबाइल में पेपर होने का दावा कर छात्रों से सौदा करता दिखाई दिया। वीडियो में आरोपी नीली शर्ट पहनकर छात्रों को पेपर दिखाने और लीक करने की बात करता दिखाई दे रहा है।
झांसी रोड थाना प्रभारी शक्ति सिंह यादव के मुताबिक, केंद्र अध्यक्ष की शिकायत और वीडियो साक्ष्य के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है और फरार लोगों की तलाश की जा रही है।
4 छात्रों की पहचान
घटना का खुलासा तब हुआ जब जितेंद्र मिश्रा नाम के व्यक्ति ने परीक्षा नियंत्रक को व्हाट्सएप पर वीडियो भेजा। जांच में चार छात्रों सोहेल मलिक, वीरेंद्र सिंह धाकड़, किशन धाकड़ और दीपक धाकड़ की पहचान हुई। ये चारों मौके पर मौजूद थे।
वीडियो के आधार पर पेपर लीक करने वाले की पहचान अंकेश धाकड़ के रूप में हुई, जिसके बाद पुलिस ने उसे और उसके दो साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
केंद्र अध्यक्ष भूपेंद्र कुशवाह ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर प्रश्नपत्र पूरी तरह सुरक्षित थे। सुबह 10:54 बजे फ्लाइंग स्क्वॉड और पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में सीलबंद पैकेट खोले गए थे और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी हुई थी। ऐसे में आरोपी ने छात्रों को भ्रमित कर अवैध लाभ कमाने की कोशिश की।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

तिघरा डैम के आसपास चीता केजीपी-1 ने दी दस्तक

ग्वालियर. पिछले कई दिनों से दिखाई दे रहा चीता अब गर्मी और पानी की कमी के चलते तिघरा इलाके में देखा गया है। वन विभाग के मुताबिक सोमवार को यह चीता तिघरा और लखनपुरा के बीच सक्रिय देखा गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि लगातार बढ़ती कर्मी की वजह से पुराने ठिकाने से निकल कर पानी वाले इलाके की ओर बढ़ा है।
रात में चीता करता है मूवमेंट
सूत्रों के अनुसार चीता दिनभर जंगलों में छिपा रहता है जबकि रात के वक्त बाहर निकलकर मूवमेंट करता है। इसी वजह से वन विभाग की टीम रात में विशेष निगरानी कर रही है। तिघरा डैम के आसपास उसकी गतिविधियां लगातार दर्ज की जा रही है। वन विभाग के साथ-साथ कूनो नेशनल पार्क की टीम भी चीते पर नजर रखे हुए हैं। अधिकारियों ने बताया है कि क्षेत्र में पानी की उपलब्ध होने की वजह ही चीता यहां पहुंचा है।
15 दिन पहले नेशनल पार्क से निकला था
यह वही चीता KGP-1 है, जो करीब 15 दिन पहले कूनो नेशनल पार्क से निकलकर आरोन और सिमरिया होते हुए घाटीगांव के जंगलों में पहुंचा था। पिछले 8 दिनों से इसका मूवमेंट सोनचिरैया अभयारण्य और आसपास के ग्रामीण इलाकों में देखा जा रहा था। आसान शिकार की तलाश भी इसके यहां आने का एक कारण माना जा रहा है। हालांकि अब तक चीते ने किसी ग्रामीण या मवेशी पर हमला नहीं किया है, फिर भी एहतियात के तौर पर वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और अपने मवेशियों की सुरक्षा खुद सुनिश्चित करने की सलाह दी है। लगातार ट्रैकिंग के लिए चीते में लगे कॉलर आईडी की मदद ली जा रही है।

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़

अशोक जादौन ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष उदयवीर गुर्जर उपाध्यक्ष बनाये गये,

केशव सिंह बघेल। - Dainik Bhaskar

ग्वालियर. मध्यप्रदेश की सत्ता और भाजपा में संगठन में लगातार नियुक्तियों का दौर जारी है। आज शुक्रवार की शाम को अशोक जादौन को ग्वालियर के व्यापार मेला प्राधिकरण का अध्यक्ष बनाया गया है। उदयवीर सिंह गुर्जर को ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अशोक जादौन विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर समर्थक है। मध्यप्रदेश राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम का केशव सिंह बघेल को अध्यक्ष बनाया गया है। केशव सिंह बघेल वर्तमान में ग्वालियर में जिला पंचायत सदस्य यहै। इससे पहले ग्वालियर ग्रामीण में बीजेपी के जिला महामंत्री भी रह चुके है। वहीं महेन्द्रसिंह यादव पहले मप्र बीज विकास निगम के अध्यक्ष रह चुके है। इन नामों पर चर्चा चल रही है। जिनमें से भाजपा नेता महेन्द्र सिंह यादव का अपेक्स बैंक का चेयनमैन बनाये जाने पर सहमति बन गयी है। उनके नियुक्ति आदेश जल्द जारी किये जा सके है।
भाजपा के प्रकोष्ठों में संयोजकों की नियुक्ति
इध र भाजपा के मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित होने के बाद अभी प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों की नियुक्तियां शुरू हो गयी है। शुक्रवार का धीरज खंडेलवाल व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बनाये है। इन्दौर के ही महेश पालीवाल को शिक्षक प्रकोष्ठ और कटनी के श्याम निषाद को मछुआरा प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाया है। गुरूवार को ही पूर्व विधाक कैलाश जाटव का अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष बनाया गया था। वहीं, अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष के तौर परउ पूर्व विधायक रामलाल रौतेल की नियुक्ति की गयी है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

अवैध कॉलोनी काटने वालों के खिलाफ 21 लोगों के खिलाफ FIR  दर्ज 

ग्वालियर, -अवैध कॉलोनियां काटने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस कड़ी में कलेक्टर रुचिका चौहान द्वारा पारित आदेश के पालन में राजस्व अनुविभाग मुरार के अंतर्गत अवैध कॉलोनी विकसित करने वाले 21 लोगों के खिलाफ पुलिस थानों में आपराधिक प्रकरण दर्ज कराए गए हैं।
एसडीएम मुरार नरेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि ग्राम बेरजा, सुपावली, बरेठा, लक्ष्मणगढ़, करिगवा, धनेली, उदयपुर, सुनारपुरा खालसा और सिरोली में बगैर सक्षम अनुमति के अवैध कॉलोनियां काटे जाने पर यह कार्रवाई की गई है। जांच के उपरांत अधिकृत मौजा पटवारियों द्वारा संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज कराई गईं। उन्होंने बताया कि बिजौली थाना में 17 तथा महाराजपुरा थाना में 4 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इस प्रकार कुल 21 लोगों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण कायम कराए गए हैं।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध कॉलोनी निर्माण के मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आमजन से भी अपील की गई है कि भूखंड क्रय करने से पहले संबंधित भूमि और कॉलोनी की वैधता की जांच अवश्य कर लें, ताकि किसी प्रकार की धोखाधड़ी या विवाद से बचा जा सके।
Newsमप्र छत्तीसगढ़

सिविल डिफेंस मॉकड्रिल -बहोड़ापुर व पुलिस लाइन के क्षेत्रों में रात्रि 8 से 8.30 बजे तक हुआ ब्लैक आउट

ग्वालियर -प्रशासन व पुलिस की ओर से शुक्रवार 24 अप्रैल को रात्रि सायंकाल 8 बजे बहोड़ापुर स्थित पुलिस लाइन में सिविल डिफेंस के अंतर्गत ब्लैक आउट मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास के दौरान हवाई हमले की चेतावनी प्रणाली, ब्लैक आउट उपाय, आपातकालीन निकासी तथा खोज व बचाव अभियान का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन और नागरिक दोनों पूरी तरह तैयार रह सकें। यह मॉकड्रिल नागरिकों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एहतियाती कदम के रूप में आयोजित की गई।
इस अवसर पर अपर जिला दंडाधिकारी सीबी प्रसाद एवं ASP अनु बेनीवाल सहित प्रशासन व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, एनडीआरएफ का दल, फायरबिग्रेड का दल व स्वास्थ्य विभाग का अमला भी उपस्थित था।  मॉकड्रिल के दौरान घटना में घायल हुए लोगों को रेस्क्यू करने, फायर की घटना पर कंट्रोल करने तथा घायलों को उपचार के लिये ले जाने का प्रदर्शन किया गया।
Newsमप्र छत्तीसगढ़

एलिवेटेड रोड से उत्पन्न सीवर समस्या पर कलेक्टर सख्त 

ग्वालियर – एलिवेटेड रोड निर्माण के कारण शहर में सीवर समस्या की अनेक शिकायतें आ रही हैं, जिन्हें लोक निर्माण विभाग, सेतु संभाग एवं नगर निगम के अधिकारी आपस में समन्वय बनाकर गंभीरता से कार्य करें। जिससे शहर के नागरिकों को समस्या का सामना न करना पडे। उक्ताशय के निर्देश कलेक्टर   रूचिका चौहान एवं नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने लोक निर्माण विभाग, सेतु संभाग एवं नगर निगम के अधिकारियों की समीक्षा बैठक के दौरान सभी संबंधित अधिकारियों को दिए।
बालभवन के एक्यूआई सेल में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान निगम के पीएचई विभाग के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि एलिवेटेड रोड निर्माण के चलते ग्वालियर एवं दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्वर्ण रेखा नदी के सीवर चेम्बर, ट्रंक लाइन, मैनहोल एवं सीवर लाइन अनेक स्थानों पर छतिग्रस्त हो गई हैं कई स्थानों पर मिट्टी भर गई हैं और अनेक चेम्बर टूट गए हैं। जिसके कारण इससे संबंधित क्षेत्रों में सीवर लाइन की बहुत अधिक समस्या आ रही है। जिसको लेकर आज कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग, सेतु संभाग एवं नगर निगम के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय, अपर आयुक्त प्रदीप तोमर, मुनीष सिकरवार, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग  जोगेन्द्र यादव सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारी एवं ठेकेदार उपस्थित रहे।
बैठक में कलेक्टर रूचिका चौहान ने सभी अधिकारियों से चर्चा की तथा जिन क्षेत्रों में ज्यादा समस्या आ रही है ऐसे क्षेत्रों को प्राथमिकता से ठीक करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि तीनों विभाग के अधिकारी आपस में समन्वय कर सर्वे करें तथा असिस्मेंट करें कि कितनी मिट्टी है और किस प्रकार तय समय में हटाई जाएगी। इसके साथ ही शीघ्र मिट्टी हटाकर डी सिल्टिंग का कार्य करें तथा चेम्बर की मरम्मत भी करते चलें और जहां लाइनें छतिग्रस्त अथवा चौक है, उन्हें ठीक करते चलें। उन्होंने कहा कि इसकी योजना बनाकर कार्य करें। पहले तीन दिन में क्या कार्य करेंगे, इसके बाद सात दिन में कितना कार्य होगा, फिर दस दिन में कितना कार्य होगा। इस प्रकार प्रति दिन की रिपोर्टिंग भेजें।
उन्होंने कहा कि बारिश से पहले हर हाल में यह सब कार्य पूर्ण कर लें। आस पास रहने वाले नागरिकों को किसी भी प्रकार की जल भराव की समस्या नहीं आनी चाहिए। यदि किसी भी अधिकारी या ठेकेदार ने कार्य में लापरवाही की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

विधायक प्रीतम सिंह लोधी का ढाई सौ किलो का मुक्का हल्का हुआ, पुलिस अधिकारी पर की गई भाषा पर खेद जताते हुए कहा ऐसी गलती नहीं होगी आगे से

भोपाल. अपने मुक्के के ढाई सौ किलो का मुक्का बताने और आईपीएस अधिकारी को धमकाने वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी के सुर अब नरम पड गए है। सीएम और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के सामने उन्होंने पुलिस अधिकारी के लिए इस्तेमाल की गई भाषा पर खेद जताते हुए कहा कि आगे से ऐसी गलती नहीं होगी।

भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने सीएम और प्रदेश अध्यक्ष के सामने सफाई पेश की।
जानकारी के अनुसार प्रतिम सिंह लोधी ने गुस्से में कहा कि मुझसे कुछ गलत शब्द निकल गए। अगर किसी अधिकारी को बुरा लगा हो तो मैं खेद व्यक्त करता हूं। आगे से शब्दों का ध्यान रखूंगा। यानी ढाई सौ किलो का मुक्का बताने वाले विधायक का हाथ अब हल्का हो गया है। खरी बात यह है कि इस सफाई के बाद भी मामला शांत पडता नहीं दिख रहा है क्यों कि माफी के साथ ही विधायक ने जांच की मांग भी कर दी है। यानी अभी आगे और एपिासोड बाकी है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

वायुसेना को जल्दी चाहिये तेजस MK-1A फायटर जेट, HAL के CMD के साथ वायुसेना जल्द करेगी बैठक

नई दिल्ली. भारतीय वायुसेना (IAF) को नये फायटर प्लेनों की बहुत आवश्यकता है। लेकिन गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जायेगा। हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा बनाये जा रहे लड़ाकू विमान तेजस मार्क-1ए की डिलेवरी पहले से 2 साल से अधिक देरी से चल रहे हैं। अब मई 2026 में आईएएफ और एचएएच के बीच एक अहम समीक्षा बैठक होने वाली है। इस बैठक में विमान की तैयारियों और इंडक्शन टाइमलाइन पर चर्चा होगी। यह बैठक नई दिल्ली के एयर हेडक्वार्टर्स में में मई के मध्य में हो सकती है।
नये HAL  चेयरमैन रवि कोटा की भूमिका में
एचएएल के नये चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) रवि कोटा 1 मई 2026 को पदभार ग्रहण करेंगे। वर्तमान CMD डॉ. डीके सुनील की जगह लेंगे। जो 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो रहे है। रवि कोटा को डिफेंस सर्कल में एलसीए मैन के नाम जाना जाता हैं क्योंकि उन्होंने तेजस कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाई है। वर्तमान में HAL  के डायरेक्टर (ऑपरेशंस) है। IAF  एयर चीफ मार्शल एपी सिंह रीव्यू मीटिंग को लीड करेंगे। बैठक में HAL की टीम रवि कोटा के नेतृत्व में शामिल होगी। आईएएफ चीफ पहले भी तेजस एमके-1ए की देरी पर सार्वजनिक रूप से चिंता जता चुके है।
IAF  की शर्तो से समझौता नहीं
IAF  को नये विमानों की सख्त आवश्यक है। लेकिन वह तब तक तेजस एमके-1ए स्वीकार नहीं करेगी। जब तक वह सभी जरूरी ऑपरेशनल रिक्वायरमेंट्स पूरी नहीं कर लेता है। एचएएल ने दावा किया है कि 5 तेजस एमके-1ए विमान तैयार है। वह आईएएफ से उनकी स्वीकृति के लिये चर्चा कर रहा है। भारतीय वायुसेना पहले इन की पूरी जांच करेगी। उसके बाद ही बड़े पैमाने पर इंडक्शन का फैसला होगा। आईएएफ कुछ छांेटी-मोटी सेकेण्डरी सुविधाओं पर छूट दे सकती है। लेकिन मुख्य लड़ाकू क्षमताओं पर कोई समझौता नहीं होगा।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा भाजपा में, 10 में से 7 सांसद साथ होने का दावा

नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने भाजपा जॉइन करने का ऐलान किया। शुक्रवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके साथ संदीप पाठक और अशोक मिततल भी मौजूद थे। चड्ढा ने कहा कि उनके साथ पार्टी के दो-तिहाई सांसद भी भाजपा में शामिल होंगे। अशोक मित्तल के घर 15 अप्रैल को ईडी ने छापेमारी की थी। उन्होंने कहा कि क्रिकेटर हरभजन सिंह और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल भी उनके साथ है। दोनों आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद है।


कुछ सालों से मुझे महसूस हो रहा था कि मैं गलत पार्टी में हूं
चड्ढा ने कहा कि पिछले कुछ सालों से मुझे यह महसूस हो रहा था कि मैं गलत पार्टी में सही आदमी हूं। हमने यह फैसला किया है कि हम संविधान के प्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए खुद को बीजेपी में मिला लेंगे। उन्होंने कहा कि जिस आम आमदी पार्टी को मैंने अपने खून-पसीने से सींचा और अपनी जवानी के 15 साल दिए वह अब अपने सिद्धांतों, मूल्यों और मूल नैतिकता से भटक गई है। अब यह पार्टी देश के हित में नहीं बल्कि अपने निजी फायदे के लिए काम करती है।
राघव चड्ढा ने कहा राज्यसभा में आप के 10 सांसद, जिनमें 7 हमारे साथ
राघव चड्ढा, संदीप पाठक, राजेंद्र गुप्ता, विक्रम साहनी, स्वाती मालीवाल, हरभजन सिंह  और अशोक मित्तल