SPS के 9 अधिकारियों का IPS बनाने के लिये हुई DPC, 2 अधिकारी बाहर, 2 लिफाफे बंद, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन
भोपाल. मध्यप्रदेश क 9 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को आईपीएस अवार्ड करने के लिये डीपीसी की मीटिंग हो समाप्त हो चुकी है। गृह विभाग के प्रस्ताव पर संघ लोकसेवा आयोग के सदस्य संजय वर्मा की उपस्थिति में डीपीसी बैठक में नामों के सिलेक्शन को मंजूरी दी गयी है। इसके साथ ही राजेश मिश्रा और संदीप मिश्रा की पदोन्नति भी अटकने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, 2 अन्य अधिकारी चयन प्रकिया की दौड़ से बाहर बताये जा रहे हैं।
1997-1998 बैच के अफसरों के नामों पर विचार
राज्य पुलिस सेवा के अफसरों की डीपीसी की बैठक में इस बार 1997 और 1998 बैच के अधिकारियों के नामों पर विचार किया गया है। राज्य पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा के लिए जिन अफसरों के नाम पर विचार किया गया उनमें 1997 बैच के सीताराम ससत्या, अमृत मीणा, वर्ष 1998 बैच के निमिषा पांडेय, राजेश मिश्रा, मलय जैन, अमित सक्सेना, मनीषा सोनी, सुमन गुर्जर, संदीप मिश्रा, सब्यसाची सर्राफ, समर वर्मा, सत्येंद्र सिंह तोमर समेत कुल 27 नाम शामिल हैं। इनमें से सीताराम ससत्या, अमृत मीणा के नाम बाहर होना बताया जा रहा है जबकि राजेश मिश्रा और संदीप मिश्रा की विभागीय जांच के चलते डीपीसी अटक सकती है। इनका लिफाफा बंद रखा है।
मध्य प्रदेश में राज्य पुलिस सेवा (SPS) से भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति के लिए 25 जून, 2026 को भोपाल में महत्वपूर्ण विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक हुई है |इस बैठक के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:पदों की संख्या: 9 पदों के लिए अधिकारियों के नामों पर विचार किया गया |योग्यता: 1997 और 1998 बैच के एसपीएस अधिकारियों के रिकॉर्ड को जांचा गया |प्रक्रिया: इस बैठक में नामों पर मुहर लगने के बाद चयन सूची (Select List) को मंजूरी के लिए केंद्र सरकार और संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को भेजा जाएगा |अंतिम सूची: इसके बाद केंद्र सरकार द्वारा गजट नोटिफिकेशन (Gazette Notification) जारी कर इन अधिकारियों को आईपीएस (IPS) के रूप में आधिकारिक नियुक्ति दी जाएगी |

