जयपुर. तेज रफ्तार एसयूीव कार ने सड़कों पर कोहराम मचा दिया गया। नशे में धुत फैक्ट्री मालिक ने शहर के भीड़ भरे इलाके में 7 किमी तकरफ्तार में एसयूीव कार दौड़ाई। बेकाबू कार ने पैदल चल रहे और गाड़ी सवार 9 लोगों को कुचल दिया। हादसे में एक महिला सहित 3 लोगों की मौत हो गयी है। 6 लोग नाजुक हालत है। घटना सोमवार की रात लगभग 9.30 बजे की है।
प्ुलिस के मुताबिक सबसे पहले शहर की एमआई रोड पर एक तेज रफ्तार कार के वाहनों को टक्कर मारने की जानकारी मिली थी। इसके बाद कार शहर की तंग गलियों में घुस गयी ।सबसे अधिक कहर कार ने नाहरगढ़ थाना इलाके में बरपाया । यहां से लगभग 1 किमी दूर कार संकरी गलियों में फंसी तो लोगों की सहायता से पुलिस ने आरोपी ड्रायवर को पकड़ लिया गया है।
ड्रायवर नशे में था, घायलों की नाजुक हालत
नहरगढ़ रोड पर कार की चपेट में आने वाले 7 घायलों की हालत काफी गंभीर है। उन्हें सवाई मानसिंह हॉस्पिटल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया है। वहीं, आरोपी उस्मान खान का भी देर को ही मेडीकल कराया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार वह काफी नशे में था। आरोपी जयपुर के शास्त्रीनगर की राणा कॉलोनी का रहने वाला है। उसकी विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया में लोहे के पलंग बनाने की फैक्ट्री है, आरोपी के खिलाफ मृतक महिला ममता कंवर के पति एफआईआर दर्ज कराई है। सोमवार की शाम हुए इस हादसे में स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा हे। इसी के चलते नाहरगढ रोड व आसपास के एरिया में 4 थानों की पुलिस तैनात की गयी है।
देखिए- घटना से जुड़े फोटो-वीडियो
ड्राइवर उस्मान नाहरगढ़ रोड पर लोगों को कुचलने के बाद भी नहीं रुका। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
भीड़ को उग्र होता देख ड्राइवर लगातार गलियों में कार को दौड़ाता रहा। उसने दुकानों के बाहर रखे सामानों को भी तोड़ डाला।
पुलिस ने संतोषी माता मंदिर के पास हादसे वाली जगह से कुछ दूरी पर कार को रोक लिया। लेकिन वो यहां से भी भाग निकला।
संतोषी माता मंदिर के करीब एक किलोमीटर दूर संजय सर्किल थाने के पास आखिर कार को रोककर आरोपी को पकड़ा गया।
मौत बनकर दौड़ी कार
एडि. डीसीपी (नॉर्थ) बजरंग सिंह शेखावत ने बताया कि आरोपी ड्राइवर उस्मान खान (62) ने सबसे ज्यादा टक्कर करीब 500 मीटर के एरिया में मारी गई है। नाहरगढ़ थाना क्षेत्र में संतोष माता मंदिर के पास आरोपी ड्राइवर ने पहले स्कूटी-बाइक को टक्कर मारी, फिर सड़क पर गिरे लोगों को कुचलते हुए भाग गया। आरोपी ने थाने के बाहर खड़ी गाड़ियों को भी टक्कर मारी है।
एक महिला सहित 3 लोगों की मौत
हादसे में शास्त्री नगर निवासी वीरेंद्र सिंह (48), ममता कंवर (50), नाहरगढ़ रोड निवासी मोनेश सोनी (28), मानबाग खोर शारदा कॉलोनी निवासी मोहम्मद जलालुद्दीन (44) घायल हुए।वहीं, संतोषी माता मंदिर के पास निवासी दीपिका सैनी (17), गोविंदराव जी का रास्ता निवासी विजय नारायण (65), जेबुन्निशा (50), अंशिका (24) व लालदास का खाड़ा निवासी अवधेश पारीक (37) को भी घायल स्थिति में हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने ममता कंवर और अवधेश को मृत घोषित कर दिया। मंगलवार सुबह एक और घायल वीरेंद्र सिंह ने दम तोड़ दिया।