राष्ट्रीय

Newsराष्ट्रीय

बैंक कर्मचारी पुलिस कार्यवाही की सूचना प्रतिदिन ठगों तक पहुंचाते थे, बैंक फर्जी खाता खोलने के एवज में 5 हजार लेता था बंधन बैक का मैनेजर

ग्वालियर. रामकृष्ण आश्रम मिशन के सचिव से 2 करोड़ 52 लाख रूपये की ठगी के मामले में पुलिस ने नागदा उज्जैन में बंधन बैंक के शाखा प्रबंधक व महिला कर्मचारी समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया, पकड़े गये बैंक के अधिकारी व कर्मचारी ठगी के लिये खाते खोलते थे। ठगी की रकम खाते में आते ही तत्काल उन्हें निकालकर ठगों के दूसरें खाते में ट्रांसफर कर देते थे।
बैंक के शाखा प्रबंधक ने ठगों से मिलकर ठगी के खातों में 3 माह में 3 करोड़ रूपये निकाले है। बैंक मैनेजर को ठग इस काम के लिये प्रतिदिन 5 हजार रूपये देते थे। ठगों से रविवार को एसएसपी धर्मवीर सिंह, एसआईटी प्रभारी कृष्ण लालचंदानी ने पूछताछ की और न्यायालय में पेश कर 5 दिन की रिमांड पर लिया गया है। ठगी का मास्टर माइंड उदयराज, ठगों के लिये खाते खुलवाने वाला बैंक का ऑफिस ब्वॉय अभी फरार है।
एक माह पहले ही खोला था बैंक खाता, 4 ट्रांजेक्शन भी
स्वामी से ठगे गए रुपए बंधन बैंक में जिस राहुल के खाते में पहुंचे वह खाता एक माह पहले ही खोला गया था। इस खाते में एक माह में 3 से 4 ट्रांजेक्शन ठगी की रकम के हैं। पुलिस ने बंधन बैंक प्रबंधन से ठगों द्वारा उपयोग किए गए सभी खातों की जानकारी के लिए पत्र लिखा है।
मास्टर माइंड ठगी की रकम की यूएसडीटी में करता है डील
ठगी का मास्टर माइंड फरार उदयराज यूएस डॉलर में रुपए की डील करता है। उदयराज खातों में आने वाले ठगी की रकम की यूएसडीटी में डील कर मुद्रा को विदेशों में भेजता है। उसके पकड़े जाने पर ठगी के मामले में बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Newsराष्ट्रीय

ट्रेड डील और डिपोर्टेशन पर होगी अमेरिकी उपराष्ट्रपति से चर्चा? 4 दिवसीय दौरे पर भारत आ रहे हैं

नई दिल्ली. अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस 4 दिवसीय दौरे पर कल भारत आ रहे हैं। इस यात्रा के बीच उनकी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक होगी। इससे पहले कांग्रेस ने सवाल उठाया है कि क्या पीएम अमेरिकी धरती से भारतीय नागरिकों के डिपोर्टेशन और मल्टीलेटरल ट्रेडसिस्टम की तबाही से पहले भारत की चिंताओं को उनके सामने पेश करेंगे। कांग्रेस ने यह भी पूछा है कि क्या पीएम भारतीय स्टूडेंट्स की चिंताओं पर चर्चा करेंगे। कई सवालों के साथ कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने कहा है कि क्या पीएम अमेरिका द्वारा पेरिस समझौता और विश्व स्वास्थ्य संगठन से वापिसी पर भारत की चिंताओं का जाहिर करेंगे।
भारत पर न हो असर, द्विपक्षीय व्यापार पर क्या पीएम चर्चा करेंगे
जयराम रमेश ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में सवाल किया कि क्या पीएम इस बात को भी स्पष्ट करेंगे कि अमेरिका द्वारा 2015 पेरिस क्लाइमेेट चेंज डील से हटना भारत के करोड़ों लोगों की आजीविका के लिये खतरा पैदा कर सकता है। जयराम रमेश ने आगे पूछा कि क्या पीएम मोदी अमेरिकी नेता के सामने यह जाहिर करेंगे कि भारत द्विपक्षीय व्यापार में किये जा रहे है किसी भी बदलाव के खिलाफ अपने किसानों, उद्योगों और एमएसएमई को प्रभावित न होने देने के लिये प्रतिबद्ध है।
जेडी वेंस 4 दिवसीय दौरे पर भारत आ रहे हैं
अमेरिका उपराष्ट्रपति वेंस अपनी भारतीय मूल की पत्नी उषा और 3 बच्चों के साथ सोमवार को 4 दिवसीय दौरे पर भारत आ रहे है। वह दिल्ली में लैंड करेंगे। कल शाम को ही उनकी पीएम मोदी से मुलाकात होगी। जहां पीएम डिनर पर उनकी मेजबानी करेंगे। इनके अलावा दोनों नेताओं के बीच व्यापार, सुरक्षा और अन्य द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा होगी।

Newsराष्ट्रीय

जम्मू-कशमीर में बादल फटने से भारी तवाही, रामबन में बाढ और भूस्खलन से की 3 लोगों की मौत, 100 लोगो का किया रेस्क्यू

Image

श्रीनगर. रविवार की सुबह वर्षा के बाद बादल फटने से 3 लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने लगभग 100 लोगों का रेस्क्यू किया। सूत्रों के अनुसार बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गयी। पहाड़ का मलबा गांव की ओर आ गया। जिसके चपेट में कई लोग और घर आ गये। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
उधर, रामबन जिले के बनिहाल इलाके में कई जगह लैंडस्लाइड हुई है। इस वजह से जम्मू-कश्मीर नेशनल हाइवे बन्द कर दिया गया है। सैकड़ों वाहन फंसे हुए है। किश्तवाड-पद्दर मार्ग भी बन्द है। यहां वाहनों की आवाजाही रोकर दी गयी है। अधिकारियों ने मौसम साफ होने के बाद ही हाइवे पर यात्रा करने की अपील की है। लैंडस्लाइड के कुछ वीडियो सामने आये हैं। जिसमें पहाड़ से मलबा गिरते देखा जा सकता है। कुछ इलाकों में पहाड़ का मलबा सड़कों और रिहायशी इलाकों तक पहुंच गये। एक वीडियो में 3-4 टैंकर और कुछ अन्य गाडि़यां मलबे में पूरी तरह दबी हुई दिखाई दे रही है। इसके अलावा होटल और घर भी मलबे से प्रभावित दिख रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर में तबाही की तस्वीरें…

बनिहाल में बादल फटने से लोगों के घरों तक में मलबा घुस गया है।
बनिहाल में बादल फटने से लोगों के घरों तक में मलबा घुस गया है।
बनिहाल का पूरा गांव भूस्खलन की चपेट में आ गया। भारी तबाही हुई है।
बनिहाल का पूरा गांव भूस्खलन की चपेट में आ गया। भारी तबाही हुई है।
किश्तवाड़ जिले में लैंडस्लाइड की वजह से रास्ता बंद हो गया।
किश्तवाड़ जिले में लैंडस्लाइड की वजह से रास्ता बंद हो गया।
रामबन में पुलिस चौकी भी मलबे की चपेट में आ गई।
रामबन में पुलिस चौकी भी मलबे की चपेट में आ गई।
रामबन में मलबा इतनी गति से आया कि अपने साथ भारत पैट्रोलियम के ट्रक को भी बहा ले गया।
रामबन में मलबा इतनी गति से आया कि अपने साथ भारत पैट्रोलियम के ट्रक को भी बहा ले गया।
रामबन का सरकारी स्कूल भी मलबे में दब गया है।
रामबन का सरकारी स्कूल भी मलबे में दब गया है।
रामबन एरिया के कई गांवों में पहाड़ों से पानी के साथ लगातार मलबा आ रहा है।
रामबन एरिया के कई गांवों में पहाड़ों से पानी के साथ लगातार मलबा आ रहा है।
रामबन में नदी के किनारे बसा गांव पूरी तरह से तबाह हो गया।
रामबन में नदी के किनारे बसा गांव पूरी तरह से तबाह हो गया।
किश्तवाड़-पद्दर मार्ग पर रामबन के पास लैंडस्लाइड से रास्ता बंद हो गया।
किश्तवाड़-पद्दर मार्ग पर रामबन के पास लैंडस्लाइड से रास्ता बंद हो गया।
रामबन में पानी और मलबे की चपेट में आकर कई गाड़ियां बह गईं।
रामबन में पानी और मलबे की चपेट में आकर कई गाड़ियां बह गईं।
रामबन में भूस्खलन के बाद रास्ता बंद है, इस वजह से जम्मू श्रीनगर हाईवे पर ट्रैफिक रोका गया है।
रामबन में भूस्खलन के बाद रास्ता बंद है, इस वजह से जम्मू श्रीनगर हाईवे पर ट्रैफिक रोका गया है।

धर्मकुंड से 100 लोगों को निकाला गया

रामबन जिले में चेनाब नदी के पास धर्मकुंड गांव लैंडस्लाइड की चपेट में आ गया है। 10 घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए, 25-30 अन्य घरों को भी नुकसान हुआ है। धर्मकुंड पुलिस ने 90-100 लोगों को सुरक्षित बचाया।

Newsराष्ट्रीय

तिरूपति के लड्डुओं में मिलावट जुडे तार, CBI की SIT ने दालबाजार के तेल और घी व्यापारियों को नोटिस से किया तलब

तिरुपति बालाजी पर लड्‌डू में मिलावट की आशंका पर ग्वालियर में सीबीआई की एन्ट्री - Dainik Bhaskar
ग्वालियर. देश में हिन्दुओं की आस्था बहुचर्चित तिरूपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में जानवरों की चर्बीयुक्त तेल व घी मिलाने के तार ग्वालियर से जुड़ते नजर आ रहे है। इस सिलसिले में सीबीआई की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) 2 दिन ग्वालियर में डेरा डाले हुए है। सीबीआई की 4 सदस्यीय टीम ने दालबाजार के कुछ तेल व घी व्यापारियों को नोटिस देकर तलब किया है। इससे ग्वालियर के व्यापारियों में हडकंप मचा हुआ है। कुछ व्यापारी सीबीआई की एसआईटी के बुलाने पर नहीं आये तो इन्दरगंज थाना पुलिस की मदद से उनको थाना लाकर पूछताछ की गयी है। सीबीआई के ग्वालियर आने के बाद से दालबाजार में कई फर्मो के संस्थान भी नहीं खुले है। कुछ खुले है तो वहां मालिक गायब है।
तिरूपति बालाजी प्रसाद कांण्ड में सीबीआई दक्षिण से लेकर उत्तर भारत तक कार्यवाही कर रही है। 2 दिन से सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन की एसआईटी ग्वालियर के दालबाजार में आसपास डेरा जमाये हुए है। ऐसा पता लगा है कि सीबीआई मैना वाली गली स्थित सीपी ट्रेडिंग कम्पनीके नितिन अग्रवाल उर्फ मोनू, व्यापारी मोहित अग्रवाल, अजीत कुमार-राकेश कुमार के वारंट लेकर डेरा डाले हुए थी। इन सभी व्यापारियों को घी व तेल का व्यवसाय है।
4 सदस्यीय टीम कर रही छापेमारी
दक्षिण भारत से आई सीबीआई टीम ने पहले दिन कुछ व्यापारियों को नोटिस देकर तलब किया था। लेकिन व्यापारी डर के चलते नहीं पहुंचे। अपने प्रतिष्ठान से गायब भी हो गए। इस पर सीबीआई ने ग्वालियर के इंदरगंज सर्कल के सीएसपी रोबिन जैन व कोतवाली थाना प्रभारी मोहिनी मिश्रा से संपर्क कर मदद के लिए कहा। जिस पर इंदरगंज थाना व कोतवाली थाना पुलिस की मदद से इन व्यापारियों को सीबीआई के सामने पेश किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई टीम ग्वालियर में अभी दो से तीन दिन और छानबीन करेगी। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए वह अपने साथ भी ले जा सकती है।

Newsराष्ट्रीय

अश्लील वीडियो देखने की लत की वजह से आईसीयू में एयर होस्टेस का किया यौन उत्पीड़न, गुरूग्राम में गिरफ्तार हैवान

गुरूग्राम. दिल्ली के नजदीक गुरूग्राम के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती एयर हॉस्टेस के साथ हुए यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम दीपक कुमार है। वह बिहार का निवासी है। उसने 2019-2022 के दौरान एक निजी संस्थान से बीएससी (ओटी) की पढ़ाई की थी। वह पढ़ने में औसत छात्र था। पिछले 5 माह से अस्पताल में काम कर रहा था। यहां आईसीयू में मशीन टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत था।
पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपी दीपक कुमार ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने खुलासा किया है कि वह अश्लील वीडियो देखने का एडिक्ट है। उसके पास से बरामद मोबाइल फोन की सर्च हिस्ट्री से इस बात की पुष्टि हो गयी है। पुलिस ने पीडि़त महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। इसके बाद अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गयी थी। गुरूग्राम पुलिस का दी गयी शिकायत में पीडि़ता ने कहा था कि उसे उसके पति ने 5 अप्रैल की रात लगभग 10 बजे अस्पताल में भर्ती कराया था। उसे आईसीयू में वेटिलेटर पर रखा गया था। 6 अप्रैल की रात लगभग 9 बजे 2 नर्से उसकी देखभाल कर रही थी। उन्होने उसके कपड़े और चादर बदले। तभी एक आदमी की आवाज सुनाई दी। वेटिलेटर पर होने की वजह से वह बोल नहीं पा रही थी। उस समय बेहोशी की हालत में थी। उसने कहा कि वह सभी आवाजें सुन सकती थी।

Newsराष्ट्रीय

दिल्ली में 4 मंजिला गिरी, 4 लोगों की मौत, मलबे से निकाले गए 18 लोग

नई दिल्ली. उत्तर पूर्वी दिल्ली के दयालपुर थाना इलाके में शुक्रवार की देर रात एक बड़ी घटना घटी। यहां के शक्ति बिहार इलाके में स्थित एक 4 मंजिला इमारत भरभरा कर गिर गयी है। इलाका मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। मलबे में लगभग 2 दर्जन लोगों के दबे होने की आशंका है। एनडीआरएफ, डॉग स्क्वॉड, दिल्ली पुलिस और फायर डिपार्टमेंट की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है।
इमारत के मलबे में दो दर्जन लोग मलबे में दब गये। फिलहाल 10 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। 15 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। एनडीआरएफ की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है। स्थानीय लोग रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद कर रहे है।

Newsराष्ट्रीय

दो रूट से होगी बाबा बर्फानी की यात्रा, बाबा अमरनाथ के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू

श्रीनगर. अमरनाथ यात्रा-2025 के लिए रजिस्ट्रेशन आज (15 अप्रैल) से शुरू हो गए हैं। श्रद्धालु ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन फीस 220 रुपए रखी गई है। ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 600 से ज्यादा बैंकों में किया जा सकता है। इस साल अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त (रक्षाबंधन) तक (39 दिन) चलेगी। यात्रा दो रूट- पहलगाम (अनंतनाग) और बालटाल (गांदरबल) रूटों से होगी। लगभग 6 लाख श्रद्धालु यात्रा पर आ सकते हैं।
5 मार्च को श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की 48वीं बैठक में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने यात्रा की तारीखों की घोषणा की थी। बैठक में श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं बेहतर करने के कई प्रस्तावों पर चर्चा हुई। श्राइन बोर्ड ने ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन और दूसरी व्यवस्थाओं को भी बेहतर करने का निर्णय लिया है, ताकि यात्रा अधिक सुव्यवस्थित और सुरक्षित हो सके। बोर्ड का कहना है कि इस बार पिछली बार से ज्यादा श्रद्धालु यात्रा पर आ सकते हैं, इसको ध्यान में रखते हुए जम्मू, श्रीनगर, बालटाल, पहलगाम, नुनवान और पंथा चौक पर रुकने और रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था बेहतर की जा रही है।

Latestराज्यराष्ट्रीय

मुरैना में दो पक्षों के बीच तनाव, आम्बेडकर जयंती पर DJ बजाने के विवाद में फायरिंग

मुरैना. सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हिंगौना खुर्द गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर चल समारोह के दौरान सोमवार देर रात साउंड सिस्टम बजाने पर विवाद हुआ था। इस दौरान युवक संजय जाटव, उम्र 24 साल की सिर में गोली लगने से मौत हुई थी वहीं एक युवक रानू जाटव के साथ में गोली लगी थी। देर रात तक आक्रोशित लोगों ने संजय के शव को मौके से उठने नहीं दिया। जिस पर पुलिस ने रात 1 बजे मृतक के भाई सुमित की फरियाद पर 10 नामजद आरोपियों पर मामला दर्ज किया। मंगलवार सुबह पीएम हाउस पर सैकडों लोग जमा हो गए जो आरोपियों के मकान तोडने की मांग कर रहे थे। हालांकि प्रशासन के अधिकारी सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन में बिना जांच के मकान तोडने में असमर्थता जता रहे थे। लोग शव का पीएम नहीं होने दे रहे थे।
इनके खिलाफ केस दर्ज
पुलिस ने नामजद आरोपियों गिर्राज गुर्जर पुत्र जगमन गुर्जर, धर्मवीर पुत्र पंजाब गुर्जर, महेंद्र पुत्र बद्री गुर्जर, भोलू पुत्र भूरा गुर्जर, छिंगा पुत्र पतिया गुर्जर, श्यामू पुत्र पंजाब गुर्जर, तहसीला पुत्र बद्री गुर्जर, दीवान पुत्र रामदयाल गुर्जर, बाबी पुत्र महेंद्र गुर्जर, गब्बर पुत्र रामदयाल गुर्जर के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास तथा एससी, एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस पार्टी रात में ही आरोपियों को पकड़ने टीम भेजी, जिस पर महेंद्र गुर्जर, गब्बर गुर्जर व तहसीला गुर्जर काे पकड़ लिया गया।
वहीं मृतक के स्वजन को आर्थिक सहायता, एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी, शस्त्र लाइसेंस दिए जाने की मांग कर रहे थे। मौके पर बसपा के प्रदेशाध्यक्ष रमाकांत पिप्पल, कांग्रेस के पूर्व विधायक सत्यपाल सिकरवार, बसपा नेता कुलदीप सिकरवार, बसपा नेता विद्याराम कौशल सहित अन्य मौजूद थे।

 

राज्यराष्ट्रीय

4 महीने में सबसे कम हुई थोक महंगाई, मार्च में 2.05% पर आई

नई दिल्ली. मार्च महीने में थोक महंगाई घटकर 2.5 प्रतिशत पर आ गई है। ये 4 महीने का निचला स्तर है। इससे पहले नवंबर में महंगाई 1.89 प्रतिशत रही थी। वहीं फरवरी में महंगाई 2.38 प्रतिश्त पर थी। रोजाना की जरूरत के सामान की कीमतों के घटने से महंगाई घटी। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने आज यानी 15 अप्रैल को ये आंकडे जारी किए। थोक महंगाई में मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स की हिस्सेदारी 63.75 प्रतिशत, प्राइमरी आर्टिकल जैसे फूड की हिस्सेदारी 22.62 प्रतिशत और फ्यूल एंड पावर की हिस्सेदारी 13.15 प्रतिशत है। यानी मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स की महंगाई के ऊपर-नीचे होने का सबसे ज्यादा असर महंगाई दर पर होता है।
रोजाना जरूरत के सामान, खाने-पीने की चीजें सस्ती हुईं
रोजाना की जरूरत वाले सामानों की महंगाई 2.81 प्रतिशत से घटकर 0.76 प्रतिशत हो गई।
खाने-पीने की चीजों की महंगाई 5.94 प्रतिशत से घटकर 4.66 प्रतिशत हो गई।
फ्यूल और पावर की थोक महंगाई दर -0.71 प्रतिशत से बढ़कर 0.20 प्रतिशत रही।
मैन्युफैक्चरिंग प्रोडक्ट्स की थोक महंगाई दर 2.86 प्रतिशत से बढ़कर 3.07 प्रतिशत रही।

Newsराष्ट्रीय

मुर्शिदाबाद हिंसा-ममता सरकार का झुकाव पीडितों के बजाय  हमलावरों की ओर है?

नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर के दौरान जमकर हिंसा हुई है। लगभग 3 लोगों के मारे जाने की खबर आ रही है। हिंसा के दौरान ही जान बचाकर लगभग 500 हिन्दुओं ने मालदा जैसे दूसरे इलाकों में शरण ली है। बहुत से लोग और लोग यहां पलायन के मूड में है। शायद इसलिये ऐसा कहा जा रहा है कि मुर्शिदाबाद में हुई घटना में दंगा करना या लिखना सरासर गलत है। क्योंकि दंगा शब्द का अर्थ यह है कि जब दो समुदायों के बीच नफरती हिंसा हो।
यहां तो मामला ही एक तरफा दिख रहा है। साफ दिखता है कि यह वक्फ बिल विरोधियों की प्रायोजित हिंसा है। जब प्रदेश की सीएम ममता बनर्जी स्वयं कह रही है कि पश्चिम बंगाल सरकार राज्य में वक्फ संशोधन अधिनियम का ेवह लागू नहीं करेगी तो फिर हिंसक प्रदर्शन की जरूरत क्यों पड़ गयी? कहीं ऐसा तो नहीं हुआ है कि सीएम के बयान के बाद हिंसा करने वालों को नैतिक समर्थन मिल गया और वह अपना काम करने के लिये सड़कां पर आ गये। उन्होंने निर्दोष स्थानीय हिन्दू रहवासियों को निशाना बना दिया। भाजपा का कहना है कि ममता सरकार ने टीचर्स भर्ती घोटाले से ध्यान भटकाने के लिये ऐसा किया है। क्या वास्तव में मुर्शिदाबाद हिंसा की दोषी मामला सरकार है।

hacklink satın al coinbar coinbar giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş güncel meritking meritking giriş best online casinos in new zealand padişahbet padişahbet giriş padişahbet güncel giriş kalebet kalebet giriş kalebet güncel giriş kralbet kralbet giriş kralbet güncel giriş jasminbet jasminbet giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş alobet alobet giriş jojobet jojobet giriş betasus betasus giriş betnano betnano giriş betpipo betpipo giriş betplay betplay giriş betsmove betsmove giriş egebet egebet giriş imajbet imajbet giriş jokerbet jokerbet giriş marsbahis marsbahis giriş jojobet jojobet giriş ultrabet ultrabet giriş restbet restbet giriş supertotobet supertotobet giriş perabet perabet giriş holiganbet holiganbet güncel giriş holiganbet giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş meritking meritking giriş casibom casibom giriş casibom güncel giriş perabet perabet giriş perabet güncel giriş jojobet grandpashabet casibom jojobet grandpashabet casibom jojobet casibom grandpashabet casibom jojobet grandpashabet casibom casibom casibom giriş casibom güncel giriş casibom güncel