राष्ट्रीय

Newsराष्ट्रीय

कांग्रेस ने प्रधानमोदी मोदी को दिखाया गायब, भाजपा का बार-यह ’सर तन से जुदा‘ वाली की हरकत

नई दिल्ली. जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद कांग्रेस ने पीएम नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने पीएम मोदी का एक पोस्टर शेयर किया है। जिसमें उनमें सिर और हाथ-पैर गायब दिखाये गये हैं। कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक एक्स हैझल पर इस पोस्टर को शेयर करते हुए कहा है कि जिम्मेदारी के समय गायब।
भाजपा सांसद ने कहा है कि कांग्रेस और उनके नेताओं की क्या मजबूरी है। पाकिस्तान के बोल बोलने जरूरी है। वह पाकिस्तान का समर्थन क्यों क्यों कर रहे है? जब भारतीयों का खून बहता है तो क्या उन्हें यह देखकर गुस्सा नहीं आता? भाजपा सांसद ने कहा है कि उनके नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री सैफुद्दीन सोज ने हमसे कहा है कि हम पाकिस्तान की सुने और पाकिस्तान को पानी नहीं रोके। कांग्रेस किसके साथ खड़ी? भारत के या पाकिस्तान के? जब पाकिस्तान पर भारत सर्जीकल स्ट्राइक करता हैतो कांग्रेस सवाल उठाती है। अब कांग्रेस का प्रो-पाकिस्तान चेहरा एक्सपोज हो गया है।
व्हीं, भाजपा नेता अमित मालवीय ने कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए कहा है कि जिस तरह से कांग्रेस ने सर तन से जुदा वाली तस्वीर का उपयोग किया है। इसमें अभी कोई संदेह नहीं रह गया है कि यह महज एक राजनीतिक बयान नहीं है। यह मुस्लिम वोट बैंक को पाने की कोशिश हे। यह पीएम के खिलाफ एक छिपी हुई उकसावे बाजी है। यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस ने इस तरह की रणनीति अपनाई है।

Newsराष्ट्रीय

समुद्र से पाकिस्तान के लिये बनेगा काल राफेल एम, आज होने वाली है डील

नई दिल्ली. भारत और फ्रांस के बीच 28 अप्रैल 2025 यानी सोमवार को 26 राफेल -एम-फायटर जेट की डील करेगा। यह समझौता भारतीय नौसेना के लिये होगा। इस समझौते की कीमत लगभग 63 हजार करोउ़ रूपये की है। इसमें 22 सिंगल सीट और 4 ट्विन-सीट विमान शामिल होंगे। पाकिस्तान को करारा झटका लगने वाला है। पाकिस्तान समुन्दर में भी चोट खायेगा। क्योंकि यह जेट आईएनएस विक्रांत और आईएनएस विक्रमादित्य पर तैनात किये जायेंगे। 1971 की जंग में भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान की धज्जियां उड़ा दी थीं इस जेट के आने से इंडियन नेवी और ताकतवर हो जायेगी।
दक्षिण एशिया में भारत-चीन के पास ही एयरक्राफ्ट कैरियर
भारत और चीन के अलावा किसी अन्य दक्षिण एशियाई देश के पास एयरक्राफ्ट कैरियर नहीं है। चीन के एयरक्राफ्ट पर 3 तरह के मल्टीरोल फायटर जेट तैनात है। पहला जे-10 और तीसरा सुखोई-30 पाकिस्तान के पास जो फायटर जेट्स है। उनमें से अधिकतर चीन के हीह ै। अब हम आपको तीनों के साथ राफेल-एम की तुलना करके बताते हैं।

 

Newsराष्ट्रीय

दुर्गम पहाडि़यों से 22 घंटे पैदल चलकर पहुंचे पहलगाम आतंकी, एक-47 और एम4 से लैस थे

Security forces chopper in Pahalgam नई दिल्ली. जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में अभी तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है। कई घायलों का उपचार अभी भी अस्पताल में चल रहा है। हमले की जांच में कई सनसनीखेज खुलासे हो प्रतिदिन हो रहे है। आतंकी लगभग 20 से 22 घंटे जंगलों को जलकर बैसरन घाटी में पहुंचे। हिन्दुओं के खिलाफ घातक हमले को अंजाम दिया। वहीं, सुरक्षाबल आतंकियों की तलाश में तेजी से अभियान चला रहे हैं। कई लोग हिरासत में लिये गये है। देशभर में लोग पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार कार्यवाही की मांग कर रहे है।
आधुनिक हथियारों का उपयोग
फोरेंसिक विश्लेषण ने पुष्टि की है कि इस हमले में आतंकियों ने आधुनिक एके-47 और एम4 असॉल्ट राइफलों का उपयोग किया। जिनके कारतूस घटनास्थल से बरामद किये गये है। यह कारतूस सबूत के तौर पर बहुत अहम है।
हमले में मोबाइल छीने, आतंकियों की पहचान हुई
सूत्रों के अनुसार हमले के दौरान आतंकियों ने 2 मोबाइल फोन छीने थे। एक पर्यटक और दूसरे स्थानीय निवासी का ।हमले में कुल 4 आतंकी शामिल थे। जिनमें 3 पाकिस्तान और एक स्थानीय था आतंकवादी की पहचान आदिल थोकर के रूप में की गयी है।
लेफ्टिनेंट कर्नल बने अहम चश्मदीद
यही नहीं, एक और चश्मदीद भी इस हमले की जांच में बेहद अहम हैं घटनास्थल पर भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल भी मौजूद थे। वह अपने परिवार के साथ वहां छुट्टिया मना रहे थे। वह जम्मू कश्मीर में ही उनकी तैनाती है और घटना को लेकर एजेंसी को अहम जानकारी दी। उन्होंने जरूरी सुराग भी उपलब्ध करवाये हैं।
कौन है आदिल ठोकर
अनंतनाग के रहने वाला स्थानीय आतंकवादी आदिल ठोकर ने शुरूआत में आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन में ज्वाइन किया था। कट्टर बनने के बाद वह 2018 में वैध दस्तावेजों पर पाकिस्तान चला गया। जहां उसने लश्कर-ए-तैयबा से ट्रैनिंग ली। वर्ष 2024 में कश्मीर घाटी लौटा। तब से ही पाकिस्तान के आतंकवादियों को सहयोग कर रहा है। आदिल ने आतंकियों को दुर्गम क्षेत्रों गाइड के रूप् में काम किया और सक्रिय रूप से सहायता की। आदिल का जन्म 1992 में गुर्री, उरनहाल बिजबेहरा में हुआ। अनंतनाग और बिजबेहरा में उसने अपनी शिक्षा प्राप्त की। वह एक निजी स्कूल में 2 साल तक शिक्षक भी रहा। 2018 में वह एग्जाम देने के बहाने अटारी बॉर्डर से पाकिस्तान चला गया और फिर आतंकी संगठन में शामिल हो गया।

Newsराष्ट्रीय

सुरक्षाबलों की बड़ी कार्यवाही, शोपियां, पुलवामा, कुलग्राम में लश्कर आतंकियों के घर विस्फोट से उड़ाये

jammu kashmir terrorismखत्म होगा आतंक का खेल
जम्मू. पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सुरक्षा बलों का ऑपरेशन जारी है। पुलवामा में सक्रिय आतंकवादी के घरों में भारतीय सुरक्षा बलों ने ध्वस्त कर दिया है। नयी कार्यवाही में घाटी के अन्दर सक्रिय आतंकियों के 2 और घरों को ध्वस्त कर दिया गया है। जून 2023 से लश्कर के सक्रिय कैडर एहसान अहमद शेख के 2 मंजिला घर को सुरक्षा सुरक्षा बलों ने आईईडी का इस्तेमाल करके उड़ा दिया है। वह पुलवामा के मुर्रान का रहने वाला है।
ऐसी ही एक अन्य कार्यवाही में 2 साल पहले लश्कर में शामिल हुए शाहिद अहमद के घर को शोपियां के चोटीपोरा इलाके में विस्फोट कर उड़ा दिया गया है। पहलगाम हमले के बाद अब कुल 5 आतंकियों के घरों को ध्वस्त कर दिया गया है।
इसके अलावा, कल रात कुलगाम के क्विमोह में ज़ाकिर गनी के तीसरे घर को सुरक्षा बलों ने ध्वस्त कर दिया, वह 2023 में लश्कर में शामिल हो गया था. पहलगाम आतंकी हमले के बाद से सक्रिय लश्कर कैडर के आतंकियों के कुल 5 घरों को उड़ा दिया गया है।
आदिल गोजरी (बिजबेहरा)
आसिफ शेख (त्राल)
अहसान शेख (पुलवामा)
शाहिद कुट्टे (शोपियां)
जाकिर गनी (कुलगाम)
शुक्रवार की रात सुरक्षा बलों ने कुलगाम के क्विमोह में जाकिर गनी के घर को उड़ा दिया, वह 2023 में लश्कर में शामिल हुआ था । इसके साथ ही सुरक्षा बलों ने बिजबेहरा में सुरक्षा बलों ने आदिल थोकर के घर को उड़ा दिया. वहीं, त्राल में कल सुरक्षा बलों ने आसिफ शेख के घर को उड़ा दिया ।

Newsराष्ट्रीय

सौरभ और चेतन की 250 पेज का नोटिस, आयकर की बेनामी विंग ने अटैच किया 52 किलो सोना,ख् 11 करोड़ कैश, कार अटैच

भोपाल. आयकर विभाग की बेनामी विंग ने आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा और उसके सहयोगी चेतन सिंह गौर को 250 पेज कर शोकॉज नोटिस सौंपा है। इस विंग ने इसके साथ ही राजधानी के मेंडोरी में आयकर विभाग द्वारा जब्त किये गये 52 किलो सोना, 11 करोड़ 61 लाख नगद कैश और इनोवा कार को बेनामी प्रतिशोध अधिनियम के अंतर्गत अटैच कर लिया है। इस प्रॉपर्टी को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा भी अटैच किया जा चुका है। न्यायालय में पेश चालान जिक्र किया गया है।
8 अप्रैल को ईडी द्वारा सौरभ शर्मा, चेतन सिंह गौर और शरद जयसवाल के विरूद्ध पीएमएलए 2002 के अंतर्गत चालान पेश किया जा चुका है। इसके बाद अब आयकर विभाग की बेनामी विंग ने भी लम्बे समय तक सौरभ शर्मा, शरद जयसवाल और चेतनसिंह गौर के साथ की गयी पूछताछ मेंडोरी में जब्त किये गये। सोना, कार और नगद कैश को जब्त किया है। आयकर विभाग की बेनामी विंग ने यह संपत्ति जब्त करने के पहले सौरभ शर्मा और चेतन को बेनामी प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत शोकॉज नोटिस भी दिया है। इस नोटिस का जवाब देानों आरोपी 3 माह के भीतर दे सकते हैं।
नोटिस का जवाब न देने पर होगी कार्रवाई
सौरभ शर्मा और चेतन सिंह गौर शोकॉज नोटिस मिलने के 90 दिन में अगर अपना जवाब पेश नहीं करते हैं या फिर आयकर विभाग की बेनामी विंग उनके जवाब से संतुष्ट नहीं होती है, तो एक बार फिर बेनामी प्रतिषेध अधिनियम में इन प्रॉपर्टीज को अटैच करने की कार्रवाई की जाएगी।
एडजुकेटिंग अथॉरिटी करेगी अंतिम फैसला
बेनामी विंग द्वारा अटैच की गई कार, गोल्ड और कैश के मामले में अंतिम फैसला आयकर विभाग की एडजुकेटिंग अथारिटी करेगी। तमाम साक्ष्यों को सुनने के बाद अथारिटी फैसला करेगी कि यह संपत्ति छोड़ना है या जब्त कर लेना है। इसके अलावा आयकर विभाग अपने स्तर पर इस मामले में अलग कार्यवाही कर सकता है।

 

Newsराष्ट्रीय

कश्मीर वादियों के बीच पति की लाश के पास बैठी नयी दुल्हन, आतंकी हमले की दिल दहलाने वाली तस्वीर

पहलगाम आतंकी हमले में विनय नरवाल ने गंवाई जान

पहलगाम. सप्ताह भर पूर्व शादी के बंधन में बंधे विनय नरवाल और उनकी पत्नी की चमकती आंखें कितने सपने संजो रही थी। लेकिन किसे मालूम था कि चंद मिनटों में सब कुछ चकनाचूर हो जायेगा। शादी, पगफेरे और फिर रिसेप्शन के बाद दोनों ने हनीमून के लिये कश्मीर जाने का फैसला किया। लेकिन जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में कुछ ऐसा हुआ कि इस प्रेम कहानी ने यही दम तोड़ दिया। दिल कचोट देने वाली वह तस्वीर जिसमें वादियों केबीच विनय की दुल्हन उनके शव के पास पथराई बैठी है। सोच रही है कि उसका गुनाह क्या है।
अभी हाल ही में नेवी लेफ्टिनेंट विनय नरवाली की शादी
पहलगाम के बैसरन में मंगलवार को बड़ा आतंकी अटैक हुआ है। जिससे बाद पूरे देश में आक्रोश है। यहां आतंकियों ने एक टूरिस्ट ग्रुप को निशाना बनाया है। जिसमें 26 लोगों की मौत हो गयी। दर्जनभर से अधिक लोग घायल भी हुए। जिनका उपचार चल रहा है। आतंक का शिकार हुए इन लोगों की कहानियां सामने आ रही है। झकझोर कर रख दे रही है। यहां हम बात कर रहे हैं। मृतकों में से एक नेवी में लेफ्टिनेंट के पद पर तैनात करनाल निवासी विनय नरवाल की जिनकी हाल ही में शादी हुई थी।


विनय के पिता शव लेने के लिये पहुंचे
विनय की आतंकियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी, जिसके बाद से उनके परिवार में मातम पसरा हुआ है। अपना सब कुछ लुटा चुके विनय के पिता अब अपने बेटे के शव को लेने के लिये पहलगाम निकले हैं। हमारी टीम उनके घर के बाहर स्थिति का जायजा लिया। हालांकि घर के बाहर सन्नाटा छाया हुआ था। परिवार के सदस्य कुछ बोलेने के लिये तैयार नहीं है। इधर, नौसेना की तरफ से भी विनय नरवाल की हत्या को लेकर शोक जाहिर किया गया है। इंडियन नेवी ने एक्स पर एक पोस्ट किया है। एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी, सीएनएस और भारतीय नौसेना के सभी कार्मिक लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की दुःखद क्षति से स्तब्ध और दुःखी है। वह पहलगाम में हुए नृशंस आतंकवादी हमले में मारे गये ।हम इस अकल्पनीय दुःख की घडी में उनके परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं।
आतंकी जम्मू पुलिस की वर्दी में आये थे
पहलगाम में हमले के समय आतंकियों ने नकली वर्दी पहनी हुई थी। इसलिये शुरूआत में किसी भी पर्यटक को उन पर शक नहीं हुआ। लेकिन थोडी देर के बाद ही, जब उन्होंने हिन्दू पर्यटकें की पहचान पूछकर उन पर फायरिंग शुरू कर दी। घटनास्थल पर भगदड़ मच गयी। आतंकियों ने जानबूझ कर ऐसे हिन्दू पुरूषों का निशाना बनाया। जो अपनी पत्नी या परिवार के साथ आये थे। इस आतंकी हमले की तस्वीरें और वीडियो बहुत भयानक है। इस वीडियों में जिन महिलाओं के पतियों पर आतंकवादी हमला हुआ है। वह रोती और बिलखती हुई दिखाई दे रही है।

Latestराष्ट्रीय

हमलावर आतंकी हाथ में एके-47 के साथ फोटो आयी सामने, तलाशी अभियान जारी, आतंकियों हमले की बनाई वीडियो

एक तस्वीर पहलगाम टेररिस्ट अटैक में मारे गए पर्यटकों की है। दूसरी उरी की है, जिसमें घुसपैठ कर रहे आतंकवादी को सेना ने मार गिराया। - Dainik Bhaskar

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के एक हमलावर की पहली तस्वीर सामने आई है। यह तस्वीर घटनास्थल की है। जिसमें वह हाथ में एके-47 थामे हुए है। हालांकि तस्वीर में आतंकी का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। पहलगाम हमले के बाद आतंकियों की तलाश में तलाशी अभियान चलाया जा रहा हहै। एनआईए की टीम श्रीनगर पहुंच गयी है। फॉरेंसिक की टीम भी मौके पर है। सेना, सीआरपीएफ, एसओजी, जम्मू पुलिस ने पूरे इलाके को घेर रखा है। हेलीकाप्टर और ड्रोन का उपयोग कर आतंकियों की तलाश की जा रही है। सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस मुगल रोड पर तैनात हो गयी है। अभी-अभी पता चला है कि हमले में 6 आतंकी हेलमेट कैमरा लगा रखा था । आतंकियों हमले की वीडियो बनाई है। यह वीडियो क्यों बनाया गया है और इसका उपयोग कहा करेंगे।
प्हलगाम में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन खत्म होने के बाद एनआईए की टीम लोकेशन पर पहुंची है। वहीं पहलगाम आतंकी हमले में मारे गये लोगों के शवों को पहलगाम हॉस्पिटल से श्रीनगर भेजा गया है। पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गयी। जबकि 17 घायल हो गये। यह हमला पहलगाम की बैसारन घाटी में किया गया। जिसमें चुन-चुनकर लोगों को निशाना बनाया गया। इस हमले के बाद पीएम नरेन्द्र मोदी सऊदी अरब का दौरा बीच में ही छोडकर आज सुबह स्वदेश लौट आये है। दिल्ली एयरपोर्ट पर ही एनएसए अजीत डोभाल, विदेश मंत्री एस जयशंकर और विदेश सचिव ने पहलगाम हमले को लेकर पीएम मोदी को ब्रीफिंग दी। इससे पहले पीएम मोदी मंगलवार को सऊदी अरब से ही कश्मीर की स्थिति का आकलन किया था।
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज पहलगाम जायेंगे, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पहलगाम हमले को लेकर अमित शाह से फोन पर बातचीत की। आपको बता दें कि पहलगाम में आतंकी हमले के बाद लगातार सर्च ऑपरेशन चल रहा है। आतंकियों की तलाश जारी है।

Newsराष्ट्रीय

पहले धर्म पूछा और कलमा पढ़ने के लिये कहा फिर गोली चला दी, 26 लोगों की मौत 20 से अधिक जख्मी

पहलगाम के बैसरन घाटी इलाके में यह घटना हुई। - Dainik Bhaskar

नई दिल्ली. जम्मू कश्मीर के पहलगाम में दिल दहला देने वाला आतंकी हमले के बाद कई परेशान करने वाले इनपुट्स आ रहे हैं। इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गयी है और 20 से ज्यादा लोग जख्मी हो गये है। इस हमले में प्रत्यक्षदर्शियों ने जो बताया ह ैवह बेहद परेशान करने वाला और डराने वाला है।

मरने वालों के नाम
1. मनुज नाथ (कर्नाटक) 2. शिवम मोगा (कर्नाटक) 3. लेफ्टिनेंट विंजय नरवाल (हरियाणा) 4. शुभम द्विवेदी (यूपी) 5. दिलीप डेसले (महाराष्ट्र) 6. अतुल मोहने (महाराष्ट्र) 7. सैयद हुसैन शाह (अनंतनाग) 8. सुदीप नेवपाने (नेपाल) 9. बिटन अधकेरी उधवानी कुमार (यूएई) 12. संजय लेले 13. हिम्मत कलाथय 14. प्रशांत कुमार 15. मनीष रंजन (हैदराबाद) 16. रामचन्द्रन 17. शलिंदर कल्पिया 18. दिनेश मिरानिया (छत्तीसगढ़)
घायलों के नाम
1. विनो भट्ट (गुजरात) 2. एस बालचंद्रू (महाराष्ट्र) 3. अभिजवन राव (कर्नाटक) 4. संतरू (तमिलनाडु) 5. साहसी कुमारी (उड़ीसा) 6. डॉ. परमेश्वर 7. माणिक पाटिल 8. रिनो पांडे
फिर हिन्दुओं को निशाना बनाया है
उन्होंने बताया है कि आतंकियों ने हिन्दुओं को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की। उन्होंने कलमा पढ़ने के लिये भी कहा और गोली चला। यह घटना पहलगाम में उस जगह हुई जिसे मिनी स्विटजरलैंड कहा जाता है। पर्यटकों के लिये यह पसंदीदा ठिकानों में से एक है। यहां खुला पहाड़ी मैदान है। घाटी के खूबसूरत नजारे का दीदार होता है। लेकिन मंगलवार को यह खून-खून हो गया।
पुलिस की वर्दी में थे आतंकी
महाराष्ट्र के पुणे से पहलगाम घूमने आयी आसावरी ने बताया है कि आतंकी लोकल पुलिस की वर्दी में थे और मास्क भी पहने हुए थे। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने सिर्फ पुरूषों को निशाना बनाया और खासतौर पर हिन्दुओं से जबरन कलमा पढ़वाने की कोशिश की जो नहीं पढ़ पाये तो उन्हें गोली मार दी गयी।
कलमा पढ़ने के लिये -फिर पापा-चाचा में मारी गोली
मेरे सामने मेरे पापा को 3 गोलियां मारी गयी। मेरे चाचा को भी गोली मारी। हम टेंट के पीछे छिपे हुए थे जो लोग लोकल थे। उन्होंने उन्हें डराया। उनको देखकर हम डर गये और हमने भी कलमा पढ़ा और हम वहां से भाग कर दूर पहुंचे और घोड़ों से भाग अपनी जान बचाई। आतंकियों ने बिल्कुल मुंबई के 26/11 वाले अन्दाज में हमला किया था।

Newsराष्ट्रीय

कर्नाटक के पूर्व डीजीपी की पत्नी और बेटी ने ली जान, सनसनी खेज हत्या केस में हुए कई खुलासे

बेंगलुरू. कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) ओमप्रकाश की हत्या के मामले में कई सनसनी खेज खुलासे हो रहे है। उनकी पत्नी ने हीह त्या की जिम्मेदारी ली है, बेटी पर भी इसमें शामिल होने का आरोप लगा है। पूर्व डीजीपी के बेटे ने स्वयं मा और बहन के खिलाफ पिता की हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। नये खुलासे में पता चला है कि जिस समय चाकू घोंपकर हत्या की गयी है। त बवह डिनर टेबल पर बैठे थें ओमप्रकाश अपनी अपनी में 2 वेरायटी की फिश का लुत्फ ले रहे थे। तभी उनकी पत्नी पल्लवी ने कथित तौर पर बहस शुरू कर दी और अचानक उन पर चाकू से हमला कर दिया। डिनर टेबल के पास खाने की प्लेट पड़ी हुई थी। ओमप्रकाश डायनिंग हॉल में खून से लथपथ हालत में पड़े हुए मिले है।
इस दौरान मृतक ओमप्रकाश के बेटे कार्तिकेश ने पुलिस में जो एफआईआर दर्ज कराई है उसमें मां पल्लवी ओर बहन कृति पर अपने पिता की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है। बेटे की तरफ से दर्ज कराई एफआईआर के अनुसार पल्लवी मानसिक रूप से अस्थिर है। वह पिछले 12 वर्षो से सिजोफ्रेनिया से पीडि़त है। उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामल में आरोपियों के खिलाफ बीएनएस धारा 103, 103(1)(3)(5) के तहत एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर के अनुसार पल्लवी को अक्सर डर लगता था कि पति ओमप्रकाश उन्हें नुकसान पहुंचा सकते है। उधर ओमप्रकाश के जानने वालों का कहना है कि वह परि के अन्दर ही स्वयं को खतरा होने की बात कहते थे।
पत्नी ने सरेंडर किया, बेटी भी हिरासत में
पल्लवी ने खुद को सरेंडर कर दिया और पुलिस के सामने अपना कबूलनामा दोहराया. फिलहाल उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है । साथ ही बेटी कृति से भी पूछताछ की जा रही है।  पूर्व डीजीपी की नृशंस हत्या के पीछे की वजह की जांच जारी है।   बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर बी दयानंद ने बताया कि धारदार हथियार से हमला किया गया है, अत्यधिक खून बहने से पूर्व डीजीपी की मौत हुई । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।  कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की हत्या हुई है।  कह रहे हैं कि पत्नी ने मारा है, लेकिन जब जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक कुछ कहना ठीक नहीं।  जांच पूरी हो जाए तो पता चलेगा कैसे हुआ।

Newsराष्ट्रीय

सब्जी का ठेला लगाने वाले खातें में 30 लाख रूपये का ट्रांजेक्शन, किराये पर चला रहा था अकाउंट

ग्वालियर. अभी तक सबसे बड़ी डिजीटल ठगी का खुलासा हुआ है। उज्जैन के नागदा में बंधन बैंक के अधिकारी और कर्मचारियों ने फर्जी बैंक अकाउंट बनाये। जिनका उपयोग ऑनलाइन ठगों ने धोखाधड़ी के लिये किया है।

बंधन बैंक की शाखा से ऑनलाइन ठगों के लिए फर्जी बैंक अकाउंट तैयार किए जा रहे थे।
बंधन बैंक की शाखा से ऑनलाइन ठगों के लिए फर्जी बैंक अकाउंट तैयार किए जा रहे थे।

खातों के जरिए देशभर से ट्रांसफर हो रहा था ठगी का पैसा नागदा की यह शाखा साइबर ठगों के लिए सुरक्षित मनी चैनल बन गई थी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि सिर्फ ग्वालियर ही नहीं, देश के कई अन्य शहरों से भी इस फर्जी अकाउंट में ठगी की रकम ट्रांसफर हुई। अधिकांश ट्रांजैक्शन कैश में निकाले गए और अकाउंट होल्डर को इसकी भनक तक नहीं थी। इन बैंक कर्मचारियों ने जरूरतमंद लोगों को 1 हजार रूपये का लालच देकर उनके नाम पर अकाउंट खुलवाये और पासबुक व एटीएम कार्ड अपने पास रखे। ग्वालियर ने इस प्रकरण में छापेमारी कर नागदा, उज्जैन और रतलाम से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 2.53 करोड़ की ठगी के 10 लाख रूपये एक सब्जी वाले के खाते में आये थे। जांच में 3 और संदिग्ध खातों से करोड़ों रूपये के लेन-देन का पता चला है कि यह मामला रामकृष्ण मिशन आश्रम से जुड़ा हुआ है। पिछले 5 माह में ग्वालियर और उज्जैन से मिलाकर 3.24 करोड़ की ठगी हुई है।
सब्जी के ठेले वाले अकाउंट में लाखों रूपये का लेन-देन
ग्वालियर की डिजीटल अरेस्ट ठगी में ट्रांसफर हुए 10 लाख रूपये नागदा की बंधन बैंक शाखा में एक खाते में जमा हुए थे। जब पुलिस ने इस खाते के असली होल्डर तक पहुंची तो चौकाने वाली बात सामने आई।
अकाउंट एक सब्जी का ठेला लगाने वाले राहुल काहर के नाम पर खोला गया था। जो हर महीने 1 हजार किराया लेता था। राहुल के पास न तो पासबुक थी और न ही एटीएम कार्ड। दोनों चीजें बैंक के असिस्टेंट मैनेजर और महिला कैशियर के पास थी। ग्वालियर के इस अकाउंट में जो रकम आयी। वह महज एक ट्रांजेक्शन थी। लेकिन जांच के दौरान सामने आया है कि कुछ माह में इस खाते से लाखों रूप्ज्ञये का लेन-देन हुआ था। जिसका खाताधारक को कोई अंदाजा तक नहीं था।
गिरफ्तार 6 लोगों को लेकर ग्वालियर पहुंची पुलिस
बंधन बैंक की इस शाखा से जुड़े मामले में पुलिस ने असिस्टेंट मैनेजर, महिला कैशियर, अकाउंट होल्डर और चेक से पैसा निकालने वाले व्यक्ति समेत कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी को ग्वालियर लाया गया है। जिनमें राहुल कहार (22), तुषार गोमे (26), किशोर विनाज्ञा ( 19), शुभम सिंह राठौर (23), रतलाम के विश्वजीत बर्मन (46) और उज्जैन की बंधक बैंक की महिला कैशियर काजल जायसवाल (27) शामिल हैं। पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह से पूछताछ में साइबर ठगी के राष्ट्रीय नेटवर्क का बड़ा खुलासा हो सकता है।

hacklink satın al coinbar coinbar giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş güncel meritking meritking giriş best online casinos in new zealand padişahbet padişahbet giriş padişahbet güncel giriş kalebet kalebet giriş kalebet güncel giriş kralbet kralbet giriş kralbet güncel giriş jasminbet jasminbet giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş alobet alobet giriş jojobet jojobet giriş betasus betasus giriş betnano betnano giriş betpipo betpipo giriş betplay betplay giriş betsmove betsmove giriş egebet egebet giriş imajbet imajbet giriş jokerbet jokerbet giriş marsbahis marsbahis giriş jojobet jojobet giriş ultrabet ultrabet giriş restbet restbet giriş supertotobet supertotobet giriş perabet perabet giriş holiganbet holiganbet güncel giriş holiganbet giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş meritking meritking giriş casibom casibom giriş casibom güncel giriş perabet perabet giriş perabet güncel giriş jojobet grandpashabet casibom jojobet grandpashabet casibom jojobet casibom grandpashabet casibom jojobet grandpashabet casibom casibom casibom giriş casibom güncel giriş casibom güncel