26/11 हमलों के मास्टरमाइंड साजिद के संपर्क में था तहव्वुर राणा
नई दिल्ली. वर्ष 2008 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को दूसरे दिन भी पूछताछ की, राणा ने पूछताछ में बताया कि ग्लोबल टेररिस्ट साजिद मीर से लगातार संपर्क में था। जो 26/11 हमलों का मास्टरमाइंड माना जाता है। इसके अलावा पूछताछ में राणा ने ‘दुबई मैन’ का नाम लिया है। जिसे हमले की पूरी प्लानिंग पता थी। एजेंसी को शक है यह व्यक्ति पाकिस्तान और दुबई के बीच नेटवर्क संभालता था, हमलों की फायनेंसिंग, लॉजिस्टिक सपोर्ट में अहम भूमिका निमा रहा था।
यह भी पता चला है कि राणा का पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से भी नजदीकी संपर्क में था। उसे पाकिसतानी सेना की वर्दी सेस खास लगाव था। इससे पहले एनआईए ने पूछताछ के पहले दिन शुक्रवार को 3 घंटे पूछताछ की। एजेंसी ने बताया कि वह कोऑपरेट नहीं कर रहा है। एनआईए की कोशिश है कि तहव्वुर राणा के परिवार और दोस्तों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने राणा को 18 दिन की एनआईए कस्टडी में भेजा है। कस्टडी के दोरान एनआईए प्रतिदिन राणा से पूछताछ की एक डायरी तैयार करेगीं। अंतिम दौर में पूछताछ के बाद डिस्क्लोजर स्टेटमेंट में उसे रिकॉर्ड पर लिया जायेगा। यह केस डायरी का हिस्सा होता है।

