दिल्ली में रेनी संडे, सुबह-सुबह हुई झमाझम वर्षा
नई दिल्ली. एनसीआर-नई दिल्ली में रविवार की सुबह कई इलाकों में जबरदस्त बारिश हुई है। आनंद बिहार, दिलशाह गार्डन, सीमापुरी और ईस्ट विनोद नगर से लेकर नोएड़ा तक कई इलाकों में तेज बारिश देखने का मिली है। कई हिस्सों में बारिश के जलभराव की स्थिति बन गयी है। वहीं, जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में आंधी-तूफान और गरज की चमक के साथ मूसलाधार वर्षा हुई है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने को देश के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के मुताबिक पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों पास उत्तरी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का इलाका बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से ओडिशा और छत्तीसगढ़ में कुछ ठिकानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। बिहार-झारखंड से लेकर अरूणाचल प्रदेश, मेघायल, असम, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम तक वर्षा की चेतावनी दी गयी है।

