Newsराष्ट्रीय

पीने के पानी मिलाया जहर और घर जला दिये, मुर्शिदाबाद से भाग कर 500 लोगों ने मालदा के स्कूल में ली शरण

मुर्शिदाबाद

कोलकाता. पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में फिलहाल तनावपूर्ण शांति है। लेकिन 2 दिन पहले जिस तरह की हिंसा भड़की है। उसकी भयावहता का अन्दाजा इसी बात से लगाया जा सकता है। अब तक 500़ लोगों ने मुर्शिदाबाद छोड़ दिया है। पलायन कर मालदा में आ गये हैं। यह सिलसिला थमा नहीं है। पलायन करने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। यह शरणार्थी ग्रामीण मालदा के एक स्कूल में शरण लिये है। पलायन करने वाले ग्रामीणों के पास पहुंची और उनसे पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली है। यह ग्रामीण मालदा के पारलालपुर हाईस्कूल में शरण लिये है। इस स्कूल में कम से कम 500 लोग शरण लेकर ठहरे है। इनमें मुख्य रूप् से महिलायें और बच्चे शामिल है।
नदी पार की और पहुंचे मालदा
गांव वालों ने बताया है कि वह लोग अपने घरों को छोड़कर आये है। नाव से नदी पार कर पहुंचे इन लोगों में 3 दिन से नवजात से लेकर बुजुर्ग महिलायें तक शामिल है। स्थानीय लोगों ने इन लोगों को शरण दी है। वह उन्हें खाना भी खिला रहे है। लोगों के आने का सिलसिला थमा नहीं है।
पीने के पानी में मिलाया जहर
यह शरणार्थी मालदा के हाईस्कूल के क्लास रूम में डेरा जमाये हुए है। उनके साथ बच्चे भी है। स्थानीय डॉक्टर भी शरणार्थी केम्प पहुंचे और चेकअप कर रहे है। इन लोगों का कहना है कि मालदा के स्थानीय लोगों ने हमारी मदद की है। वह धूलियान से भागकर आये है। नाव के जरिये मालदा तक पहुंचे है। शरणार्थियों ने बताया है कि पानी की टंकी में जहर डाल दिया है। पानी हमारा जीवन है अगर ऐसा पानी पीयेंगे तो हम मर जायेंगे। जान बचाकर घर से भागे है। हमारे घरों में लूट की गयी है उन्हें जला दिया गया है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş