हनुमान जी जुलूस पर पथराव में FIR में गोलीबारी का जिक्र, भाजपा पार्षद सहित 5 नामजद, 20 अज्ञात पर FIR
गुना. शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर निकाले जा रहे जुलूस पर पत्थरबाजी के बाद एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। भाजपा पार्षद ओमप्रकाश कुशवाह गब्बर की शिकायत पर 5 नामजद और 15-20 अज्ञात आरोपियों पर मामला दज्र किया गया है। पुलिस के मुताबिक 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोपियों पर हत्या के प्रयास, तोड़फोड़, बलवा और मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गयी है। भाजपा पार्षद ने अपनी शिकायत में गोली चलने तक की बात कहीं है। रविवार-सुबह बीजेपी पार्षद ने एफआईआर में आरोपियों के नाम बढ़ाये जाने के लिये आवेदन दिया है। पत्थरबाजी की घटना के विरोध में रविवार को करणी सेना ने गुना बन्द का आव्हान किया थां। लेकिन रविवार को बाजार खुला हुआ है।
पथराव के बाद हनुमान चौराहा पर किया चक्काजाम
पथराव के बाद जुलूस में शामिल होग हनुमान चौराहा पर पहुंचे। यहां उन्होंने चक्काजाम शुरू कर दिया। प्रशासन के अधिकारियों ने उन्हें समझाकर कोतवाली थाने जाने के लिये कहा। इसके बाद प्रदर्शनकारी कोतवाली थाने के लिये रवाना हुए और चक्काजाम खत्म किया। कलेक्टर किशोर कन्याल और एसपी संजीव सिन्हा ने घटनास्थल पर पहुंचकर हालातों का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों से बात की है।
एफआईआर दर्ज होने के बाद जयस्तंभ पर चक्काजाम
केतवाली थाने में एफआईआर की प्रक्रिया चल रही थी। इधर युवाओं ने जयस्तंभ चौराहे पर फिर चक्काजाम कर दिया। इसी बीच वहां गुजर रहे कलेक्टर और एसपी की गाड़ी को भी इन्होंने रोक लिया। अधिकारी गाड़ी से उतरे। कलेक्टर ने माइक लेकर सभी को समझाया कि कार्यवाही हो रही है चक्काजाम न करें। इसके बाद सभी लोग वहां से हटे। हालांकि देर रात 12 बजे तक युवा कोतवाली के आसपास डटे रहे।

