Uncategorized

Uncategorized

खुशखबरी-युद्ध के दौरान भारत के होर्मुज से गुजर रहे तेल को 2 और जहाज, नेवी पूरी तरह से हैं मुस्तैद

नई दिल्ली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ते खतरें के बीच भारत के लिये राहत भरी खबर सामने आ रही है। पेट्रोलियम उत्पाद लेकर आने वाले 2 और व्यापारी जहाज इस अहम समुद्री मार्ग को पार कर रहे है। जल्द ही भारत पहुंचने की अनुमान है। ऐसे वक्त में जब ईरान से जुड़े संघर्ष की वजह से इसरूट पर जहाजों की आवाजाही प्रभावित है। यह घटनाक्रम भारत के लिये बड़ी खुशखबरी है।
एक समाचार एजेंसी के अनुसार जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय के विेशेष सचिव राजेशकुमार सिन्हा ने कहा है कि पिछले 24 घंटों में खाड़ी क्षेत्र में भारतीय जहाजों या नाविकों से जुड़ी किसी भी तरह की अप्रिय घटना की कोई खबर नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि फारस की खाड़ी में इस समय भारतीय झंडे वाले लगभग 20 जहाज संचालन कर रहे हैं। जिसमें से लगभग 540 भारतीय सवार है और सभी सुरक्षित है।
वहीं, विदेश मंत्रालय ने भी साफ किया है कि भारत पश्चिम एशिया में हालात पर करीब से नजर बनाए हुए है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत लगातार अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ संपर्क में है। ताकि इस अहम समुद्री मार्ग पर सुरक्षित और बेरोकटोक आवाजाही सुनिश्चित की जा सके है।
विदेश सचिव ने यह भी जानकारी दी कि हाल ही में चार भारतीय जहाज, जो एलपीजी लेकर आ रहे थे । सफलतापूर्वक इस स्ट्रेट को पार कर चुके है।  यह घटनाक्रम इस बात को दर्शाता है कि चुनौतियों के बावजूद भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए सक्रिय रणनीति पर काम कर रहा है। केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि शिपिंग महानिदेशालय का 24×7 कम्युनिकेशन सेंटर लगातार सक्रिय है. पिछले 24 घंटों में सेंटर को 98 कॉल और 335 ईमेल प्राप्त हुए, जिनका तुरंत जवाब दिया गया. यह इस बात का संकेत है कि सरकार और संबंधित एजेंसियां स्थिति को लेकर पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है।

Uncategorized

विकास में बड़े आयाम के रूप में जुड़ने जा रहे विकास कार्यों को जल्द पूर्ण मासिक फ्लोचार्ट तैयार करें- ज्योतिरादित्य सिंधिया

ग्वालियर ग्वालियर शहर के सुनियोजित विकास के लिये कटिबद्ध है। दोनों सरकारों के साझा सहयोग से ग्वालियर को विकसित एवं औद्योगिक रूप से समृद्ध शहर बनायेंगे। यह बात केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कही। सोमवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में ग्वालियर शहर के विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर के विकास में बड़े आयाम के रूप में जुड़ने जा रहे विकास कार्यों को सरकार की मंशा के अनुरूप जल्द से जल्द पूर्ण करने के लिये मासिक फ्लोचार्ट तैयार करें। प्रत्येक प्रोजेक्ट के हर कार्य के पूर्ण करने की समय-सीमा निर्धारित हो। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
नवम्बर तक पूरा होगा एलीवेटेड रोड का प्रथम चरण 
ट्रिपल आईटीएम के समीप से महारानी लक्ष्मीबाई समाधि तक लगभग 450 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन लगभग 10 किमी लम्बे एलीवेटेड रोड के प्रथम चरण का काम नवम्बर माह तक पूरा हो जायेगा। प्रथम चरण के फाउण्डेशन में 229 पिलर बनाए जाने थे, इनमें से 214 बनकर तैयार हो गए हैं। साथ ही 1140 गर्डर में से 990 गर्डर लग चुके हैं। शेष पिलर के निर्माण की बाधा भी अप्रैल माह तक दूर हो जायेंगी। महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा फूलबाग से गिरवाई चौकी तक 13 किलोमीटर लम्बाई में लगभग 926 करोड़ रुपए की लागत से द्वितीय चरण की एलीवेटेड रोड बनाई जा रही है। द्वितीय चरण के निर्माण में किसी प्रकार की तकनीकी बाधा नहीं है। द्वितीय चरण का काम दिसम्बर 2027 तक पूर्ण होगा।
जून तक पूर्ण होगी मल्टी लेवल पार्किंग, महाराज बाड़ा को नो व्हीकल जोन बनाएं 
महाराज बाड़ा पर निर्माणाधीन मल्टीलेवल पार्किंग की समीक्षा के दौरान कहा कि पार्किंग का काम पूर्ण होने के बाद महाराज बाड़ा क्षेत्र को नो व्हीकल जोन बनाने के प्रयास किए जाएं। सराफा सहित महाराज बाड़ा क्षेत्र के व्यवसाइयों व दुकानदारों के वाहन मल्टी लेवल पार्किंग में खड़े करने के लिये शुल्क तय कर मासिक व वार्षिक पास भी जारी किए जाएं। मल्टी लेवल पार्किंग का काम 30 जून तक पूर्ण हो जायेगा। पार्किंग के प्रथम तल पर मिट्टी का भराव पूर्ण होने के बाद निचले तल में भरे हुए पानी की निकासी कराई जायेगी। साथ ही जल भराव का कारण बन रहे स्त्रोत को भी स्थायी रूप से बंद करने की पुख्ता व्यवस्था की जायेगी।
31 अक्टूबर तक रेलवे स्टेशन का काम पूरा करने के निर्देश 
रेलवे स्टेशन के विकास एवं सौंदर्यीकरण का कार्य 31 अक्टूबर तक पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने रेलवे के अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्टेशन के दोनों ओर की पार्किंग का काम भी तेजी से पूर्ण किया जाए। साथ ही रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा का भी ध्यान रखें।
अम्बेडकर धाम को जीवंत बनाएं
जौरासी में निर्माणाधीन अम्बेडकर धाम को जीवंत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जीवाजी विश्वविद्यालय से एमओयू कर यहां पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर पर केन्द्रित डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू करें। बाबा साहब के जीवन से जुड़े पाँचों धाम पर केन्द्रित एक – एक कक्ष का निर्माण भी किया जाए। ऑडिटोरियम व बाबा साहब की प्रतिमा भी यहां पर लगाई जाए। अम्बेडकर धाम का काम तय समय-सीमा से दो माह पहले अर्थात जुलाई 2027 में पूर्ण करने की कार्ययोजना बनाई गई है।
बैठक में बताया गया कि शहर की 294 सड़कों को ग्रीन, यलो व रेड जोन में विभक्त कर सड़कों की मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। शहर की 109 गारंटी पीरियड की सड़कों में से 53 सड़कें खराब थीं। इनमें से 30 सड़कें ठीक हो चुकी हैं। इसी तरह 77 सड़कें पूर्णत: क्षतिग्रस्त थीं, इनमें से 34 का काम पूरा हो चुका है और 20 का कार्य चल रहा है।  7 सड़कों की मरम्मत के लिये कार्यादेश जारी हो चुके हैं। शेष सड़कों की मरम्मत व निर्माण संबंधी कार्रवाई प्रचलन में है।
बैठक के अन्य मुख्य बिंदु
शहर के 61 से 66 वार्ड की बस्तियों में पेयजल नेटवर्क के लिये 354 करोड़ रुपए मिले, 500 करोड़ रुपए और प्राप्त करने के लिये शासन स्तर पर होंगे प्रयास।
प्राप्त धनराशि से इन वार्डों में चरणबद्ध ढंग से बस्तियों में पेयजल नेटवर्क से संबंधित सभी कार्य कराए जायेंगे।
ऊर्जा मंत्री ने शहर की सीवर समस्या के स्थायी समाधान पर बल दिया। केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि जिला प्रशासन व नगर निगम के साथ बैठकर स्थायी कार्ययोजना तैयार करें।
शहर की दीर्घकालिक पेयजल व्यवस्था के लिये निर्माणाधीन चंबल प्रोजेक्ट के तहत क्वारी, आसन व सांक नदी पर पेयजल लाइन के पुलों का काम अंतिम चरण में। देवरी संपवेल का काम भी लगभग पूर्ण। पाइपलाइन सहित अन्य कार्य जारी।
आईएसबीटी पर बसों का संचालन जल्द से जल्द शुरू करने पर प्रभारी मंत्री ने बल दिया। उन्होंने कहा कि बसों का संचालन शुरू करने से पहले आईएसबीटी से जुड़े सभी समूहों से की राय लें। इसके बाद आईएसबीटी से बसों का संचालन करने की तिथि निर्धारित की जाए।
ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के निर्माण में मध्यप्रदेश के हिस्से में कोई बाधा नहीं। उत्तरप्रदेश व राजस्थान में आ रही तकनीकी बाधाओं को दूर करने के लिये केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से करेंगे चर्चा ।
Uncategorized

ग्वालियर में पार्षद के धरने के बाद बसंत बिहार कॉलोनी में सड़क निर्माण शुरू, लंबे समय से जर्जर थी सड़क

ग्वालियर. वार्ड क्रमांक 58 अंतर्गत बसंत बिहार कॉलोनी में लंबे समय से जर्जर पड़ी सड़क का निर्माण कार्य आखिरकार शुरू हो गया है। पार्षद अपर्णा पाटिल के अनोखे धरने के बाद नगर निगम ने यह कदम उठाया है, जिससे स्थानीय रहवासियों में राहत का माहौल है। दरअसल, एक दिन पहले ही पार्षद अपर्णा पाटिल ने कॉलोनी की खराब सड़क और गहरे गड्ढों को लेकर नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोला था। उन्होंने विरोध जताने के लिए खुद गड्ढे में बैठकर धरना दिया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।
पार्षद के विरोध के बाद मामला तूल पकड़ता गया
धरने के दौरान, पाटिल ने नगर सरकार पर क्षेत्र की अनदेखी करने और जनसमस्याओं के प्रति उदासीन रवैया अपनाने के गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि जल्द ही सड़क निर्माण शुरू नहीं किया गया तो वे ऐसा कदम उठाएंगी जो निगम के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ होगा। पार्षद के इस विरोध के बाद मामला तूल पकड़ता गया और स्थानीय नागरिकों ने भी उनका समर्थन किया। लगातार बढ़ते दबाव के चलते आखिरकार नगर निगम को हरकत में आना पड़ा और निर्माण कार्य शुरू करने का निर्णय लिया गया।
निर्माण कार्य शुरू
अब बसंत बिहार कॉलोनी की उसी सड़क पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। मशीनें मौके पर पहुंच चुकी हैं और सड़क को दुरुस्त करने का काम तेजी से चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से खराब सड़क के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, खासकर बारिश के दौरान हालात और खराब हो जाते थे। सड़क निर्माण शुरू होने से अब क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाओं की उम्मीद है।

NewsUncategorizedमप्र छत्तीसगढ़

ग्वालियर की MP-MLA कोर्ट में पेश नहीं हुए जीतू पटवारी

ग्वालियर. मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी शुक्रवार को ग्वालियर स्थित विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट एमपी-एमएलए न्यायालय में जमानती वारंट पर उपस्थित नहीं हुए। कोर्ट ने उन्हें दूसरी बार जमानती वारंट जारी कर तलब किया था। लेकिन पहली बार की तरह इस बार भी वह पेश नहीं हुए। उनके अनुपस्थित रहने के कारण आदेश आचार संहिता का उल्लघंन से जुड़े मामले में ट्रायल की कार्यवाही शुरू नहीं हो सकी।
लोकसभा-2024 चुनाव से जुड़ा हुआ मामला
प्रकरण वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भिंण्ड-दतिया संसदीय इलाके से जुउ़ा है। चुनाव प्रचार के दौरान पटवारी ने बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के प्रत्याशी देवाशीष जरारिया पर बीजेपी के साथ मिले होने का आरोप लगाया था। इस बयान के बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था। बसपा की तरफ से 4 मई 2024 को भिण्ड के ऊमरी थाने में पटवारी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की एफआईआर दर्ज कराई थी। पटवारी के खिलाफ भारतीय दंण्ड संहिता की धारा 188 और जनप्रतिनिधि अधिनियम 1951 की धारा 123(5) के तहत प्रकरण दर्ज है। पुलिस ने जांच के बाद ग्वालियर की एमपी-एमएलए कोर्ट में चालान पेश किया है।
दो बार बुलावे के बावजूद अनुपस्थित
जानकारी के अनुसार मामले में विचारण शुरू होने के बाद 15 जुलाई 2024 से पटवारी को लगातार तलब किया जा रहा है, लेकिन वे कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए। बार-बार अनुपस्थित रहने पर कोर्ट ने 16 जनवरी को पहला जमानती वारंट जारी किया था। इसके बाद 20 फरवरी को फिर से जमानती वारंट पर उन्हें बुलाया गया, लेकिन इस बार भी वे पेश नहीं हुए। अब कोर्ट अगली सुनवाई की तारीख तय करेगा, जिसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

NewsUncategorizedमप्र छत्तीसगढ़

गीता जयंती महोत्सव  -जीवाजी विश्वविद्यालय के खेल मैदान में एक साथ 5100 नागरिक करेंगे गीता पाठ

ग्वालियर – 01 दिसम्बर को श्रद्धा भाव के साथ एवं समारोहपूर्वक गीता जयंती महोत्सव मनाया जायेगा। युगावतार भगवान श्रीकृष्ण के मानव कल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर सम्पूर्ण प्रदेश में गीता जयंती महोत्सव मनाया जा रहा है। गीता जयंती सोमवार 1 दिसम्बर को गीता जयंती पर जीवाजी विश्वविद्यालय के खेल मैदान में प्रात: 9.45 बजे से दोपहर 12 बजे तक गीता के 15वे अध्याय का सामूहिक पाठ होगा। इसमें गीता मर्मज्ञ, विद्यार्थी, समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधिगण एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिगण हिस्सा लेंगे। कुल मिलाकर 5100 नागरिकों द्वारा सामूहिक गीता पाठ किया जायेगा।
राज्य शासन के संस्कृति विभाग एवं विश्व गीता प्रतिष्ठानम् के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने जा रहे इस समारोह की तैयारियों का कलेक्टर रुचिका चौहान ने शनिवार को जायजा लिया। इस मौके पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत, जिला शिक्षा अधिकारी हरिओम चतुर्वेदी एवं पंडित कालीचरण शर्मा सहित आयोजन से जुड़े अन्य सेवाभावी नागरिक व संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
कलेक्टर ने इस अवसर पर निर्देश दिए कि भारतीय संस्कृति के अनुरूप गरिमामय ढंग से यह आयोजन सम्पन्न हो, इस बात को ध्यान में रखकर सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दें। उन्होंने कहा पार्किंग की पुख्ता व्यवस्था रहे। साथ ही इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि प्रतिभागी सुविधाजनक तरीके से निर्धारित स्थल तक पहुँच सकें।
Uncategorized

थार जीप से युवकों का स्टंट, थार की छत पर बैठे वीडियो में कैद, तलाश में जुटी है पुलिस

ग्वालियर. रविवार को सोशल मीडिया पर हाइवे का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें थार जीप में सवार कुछ युवक खतरनाक स्टंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में काले रंग की थार की छत पर एक युवक बैठा दिख रहा है। जबकि उसके 3 साथी कार के दरवाजे पर एक हाथ छोड़़कर लटके हुए नजर आ रहे है। इसके अलावा थार के पीछे चल रही स्कॉर्पियों की छत पर भी एक युवक गले में माला डाले हुए बैठा नजर आ रहा है।
वीडियो से पहचान कर रही है पुलिस
वीडियो में थार जीप ड्राइवर की सीट पर बैठा युवक भी स्टेयरिंग छोड़कर जीप चलाते हुए दिखाई दे रहा है और इसके बाद सीाी युवक शोर मचाते हुए हाईवे पर तेज रफ्तार से थार को दौड़ाते हुए निकल गये। वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से वायरल हो गया है। मामले को लेकर पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं पहुंची है। पुलिस ने बताया है कि वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान और जानकारी एकत्र की जा रही है।
क्या है घटनाक्रम
वीडियो झांसी रोड बाईपास स्थित VISM कॉलेज के गेट के सामने यह वीडियो बनाया गया, जिसमें एक युवक अपने तीन दोस्तों के साथ थार जीप पर खतरनाक स्टंट करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में एक युवक जीप की छत पर बैठा है, जिसने ब्लैक जींस और कॉफी कलर की शर्ट पहन रखी है। वहीं उसके तीन दोस्त ब्लू-ब्लैक जींस और व्हाइट शर्ट में नजर आ रहे हैं, जो हाईवे पर चलती जीप के गेट और छत से लटके हुए हैं। इनके पीछे चल रही एक स्कॉर्पियो पर भी एक युवक गले में मालाएं डाले उसकी छत पर बैठा दिखाई देता है।सबसे खतरनाक बात यह है कि वायरल वीडियो में बिना ड्राइवर के जीप खुद सड़क पर चलती दिख रही है और युवक उसी दौरान रील्स बनाने में लगे हुए हैं।
एक पहले का है वीडियो
17 सेकेण्ड के इस वायरल वीडियो को लेकर अभी तक पुलिस के पास कोई औपचारिक शिकायत नहीं पहुंची है। लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसमें दिखाई देने वाले युवकों पर कार्यवाही करने की तैयारी में है। स्टंट करने वाले युवकों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है। यह वीडियो रविवार की सुबह वायरल हुआ है। जबकि घटना एक दिन पुरानी बताई जा रही है।

Uncategorized

शहर विकास के रोडमैप में यातायात व्यवस्था को सर्वोच्च स्थान पर रखें – सांसद

प्रस्तावित फ्लाईओवर का हुआ प्रजेंटेशन एवं यातायात कार्ययोजना की हुई समीक्षा 
ग्वालियर – शहर विकास के रोडमैप में यातायात व्यवस्था को सर्वोच्च स्थान पर रखें। वर्ष 2047 तक विकसित भारत निर्माण के लिये निर्धारित किए गए लक्ष्यों के अनुरूप ग्वालियर शहर के यातायात का प्लान तैयार किया जाए। जिसमें पर्याप्त फ्लाईओवर, सीसीटीव्ही कैमरों व ट्रैफिक सिग्नल से सुसज्जित तिराहों-चौराहों पर सुव्यवस्थित लेफ्ट टर्न एवं पार्किंग इत्यादि का समुचित प्रावधान हो। यह बात सांसद भारत सिंह कुशवाह ने जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कही। यह बैठक ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की विशेष मौजूदगी में आयोजित हुई।
बुधवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में ग्वालियर शहर में प्रस्तावित आधा दर्जन फ्लाईओवर का प्रजेंटेशन हुआ। देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों से सर्वे कराकर इन फ्लाई ओवर के निर्माण की कार्ययोजना बनाई जा रही है। इनमें द्वारिकाधीश मंदिर से शहीद गेट होते हुए बारादरी चौराहे को केन्द्र में रखकर प्रस्तावित फ्लाईओवर, पुराने हाईकोर्ट से ऊँटपुल होते हुए हनुमान चौराहे तक, गोले का मंदिर चौराहा फ्लाईओवर, बहोड़ापुर से गोल पहाड़िया एवं गढ़ी गुढ़ा नाका से कम्पू तक प्रस्तावित फ्लाईओवर शामिल हैं। एक बार फिर से दोहराया कि शहर के सभी व्यस्ततम चौराहों पर विशेषज्ञों से यातायात के दबाव की केस स्टडी कराएं। इसमें खर्च होने वाली धनराशि सांसद निधि से उपलब्ध करा दी जायेगी। केस स्टडी के आधार पर प्रस्तावित सभी फ्लाईओवर की डीपीआर तैयार कराएं। बहोड़ापुर क्षेत्र में प्रस्तावित फ्लाईओवर को मोतीझील से शुरू करने का प्रावधान करने के निर्देश दिए। उपनगर ग्वालियर में मिनी फ्लाईओवर की संभावनायें तलाशने के लिये भी सेतु निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा गया।
पोल शिफ्टिंग के काम में ढिलाई न हो 
शहर के यातायात में बाधक बन रहे विद्युत पोल की शिफ्टिंग को संबंधित अधिकारी गंभीरता से लें। नगर निगम एवं विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर शेष पोल शिफ्टिंग का काम जल्द से जल्द पूर्ण कराएं। जिन 11 विद्युत पोल के शिफ्टिंग न होने की वजह स्थान की कमी बताई गई है उनका फिर से संयुक्त सर्वे कराएं। मंत्री एवं सांसद ने स्पष्ट किया कि यदि दूसरी एजेंसी से सर्वे कराए जाने पर इन पोलों की शिफ्टिंग के लिये उपयुक्त जगह पाई गई तो संबंधित अधिकारियों को जवाबदेह मानकर कार्रवाई की जायेगी।
दीपावली त्यौहार को ध्यान में रखकर विशेष ट्रैफिक प्लान लागू करें 
दीपावली त्यौहार के लिये विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार कर लागू करें। ट्रैफिक प्लान तैयार करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि दीपावली के दौरान फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले छोटे व्यवसाइयों का व्यापार प्रभावित न हो। साथ ही बड़े दुकानदारों का कारोबार भी ठीक से चले और यातायात व्यवस्था भी बेहतर बनी
आईएसबीटी व अन्य बस स्टेण्डों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करें 
आईएसबीटी से बसों का आवागमन जल्द से जल्द शुरू कराएं। उन्होंने आईएसबीटी के अनुसार बसों के परमिटों में बदलाव की कार्रवाई जल्द से जल्द पूर्ण करने के लिये संभाग आयुक्त को पत्र लिखने के लिये कहा। बैठक में बताया गया कि प्रथम चरण में आईएसबीटी से भिण्ड व मुरैना की ओर आने-जाने वाली बसों का संचालन प्रस्तावित है। वर्तमान बस स्टेण्ड एवं झांसी रोड बस स्टेण्ड का बेहतर उपयोग करने के लिये कहा। उन्होंने कहा कि कौन से बस स्टेण्ड से शिवपुरी, गुना व झांसी की ओर जाने वाली कौन – कौन सी बस जायेंगीं, इसका स्पष्ट निर्धारण करें। शहर के कम्पू क्षेत्र में सड़कों पर वीडियोकोच बसें खड़ी करने एवं असुरक्षित स्कूल बसों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी बैठक में दिए गए।
Uncategorized

बनारस पुलिस के विरोध में वकीलों ने प्रदर्शन कर किया पुतलादहन

ग्वालियर. बनारस में वकीलों की साथ पुलिस द्वारा की गयी मारपीट और कथित झूठें मुकदमों के विरोध में वकीलों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बीच वकीलों ने यूपी पुलिस का पुतलादहन कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
बुधवार को ग्वालियर के कलेक्टर ऑफिस के पास स्थित जिला न्यायालय के बाहर वकीलों का यह प्रदर्शन एक घंटे से ज्यादा तक चला। जिसके चलते लम्बा लाम लग गया। जाम की वजह से वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वकीलों के प्रदर्शन के दौरान एक एम्बलेंस भी जाम में फंस गयी थी। मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने किसी तरह निकाल कर रवाना किया। वहीं वकीलों ने दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिये जिला प्रशासन को ज्ञापन देने के लिये सूचना दी थी। लेकिन कोई अधिकारी ज्ञापन लेने वहां नहीं पहुंचा तो वकीलों का गुस्सा और बढ़ गया।
क्या है मामला
ग्वालियर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन पाठक के अनुसार, बनारस में एक वकील अपने परिवार के साथ यात्रा कर रहे थे। वाहन के कुछ कागज साथ नहीं होने पर पुलिस ने न केवल अभद्रता की, बल्कि उनके साथ मारपीट भी की। वकीलों ने कहा कि वे इस तरह की घटना को बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसके विरोध में उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस का पतला फूंका है और इसमें जो भी दोषी शामिल है उसपर कार्रवाई करने की मांग की है।

Uncategorized

पर्यटन स्थल तानसेन मकबरा पर चलाया स्वच्छता जागरुकता अभियान

ग्वालियर – स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत नगर निगम ग्वालियर द्वारा डिवाइन एवं म्यूस फाउंडेशन के वाॅलेन्टियरर्स के साथ आज पर्यटन स्थल तानसेन का मकबरा पर स्वच्छता जागरूकता गतिविधि आयोजित की गई।
नगर निगम आयुक्त के निर्देशानुसार स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत नगर निगम द्वारा शहर के नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करने के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें अलग -अलग वर्गों के साथ कार्यक्रम आयोजित कर नागरिकों को जागरुक किया जा रहा है। बुधवार को चलाए गए अभियान के तहत वहाँ उपस्थित पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता बनाए रखने हेतु समझाइश दी गई तथा सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
इसके साथ ही आसपास के क्षेत्र में एवं परिसर में दुकानदारों और आगंतुकों को डस्टबीन का उपयोग करने एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत “स्वच्छ पर्यटन स्थल, स्वस्थ ग्वालियर” का संदेश दिया गया ताकि आने वाले पर्यटक ग्वालियर को एक स्वच्छ और आकर्षक शहर के रूप में देख सकें। इस मौके पर नगर निगम टीम से जोनल हेल्थ ऑफिसर श्री रवि करोसिया, वार्ड हेल्थ ऑफिसर श्री जीवन यादव, सहायक श्री भोला गोहर उपस्थित रहकर स्वच्छ ग्वालियर का संदेश दिया।

Uncategorized

पहलगाम हमले में शामिल लश्कर का आतंकी मोहम्मद कटारिया गिरफ्तार

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर पुलिस बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। वजह, पुलिस ने पहलगाम आतंकी हमलेको अंजाम देने वाले आतंकियों के मददगार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मोहम्मद यूसुफ कटारिया नाम के आतंकी को दबोचा है। जो लश्कर-ए-तैयबा (टीआरएफ) का एक सक्रिय सदस्य है। जांच में यह सामने आया है कि कटारिया ने आतंकवादियों को लॉजिस्टिक सपोर्ट उपलब्ध कराया और उनके हमलों की योजना में सहायता की है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक कटारिया को दिन में ही गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी श्रीनगर पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही के तहत ब्रिनाल-लामड़ इलाके से की गयी है। कटारिया कुलग्राम के ऊपरी इलाकों में रहने वाले घुमंतू समुदाय से ताल्लुक रखता है। जिनके झोपडि़यां पहाड़ी इलाके में स्थित है। यह इलाके लश्कर के आतंकवादियों द्वारा दक्षिण कश्मीर के विभिन्न इलाकों में पहुंचने के लिये अक्सर उपयोग किये जाते हैं।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि कटारिया तक पहुंचने में रिवर्स इन्वेस्टिगेशन का सहारा लिया गया. जांच टीम ने विभिन्न सुरागों का विश्लेषण कर उसे ट्रैक किया और गिरफ्तार किया. प्रारंभिक जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि कटारिया ने आतंकवादियों को हथियार, राशन और अन्य जरूरी सामग्री मुहैया कराई थी. पुलिस ने गिरफ्तारी को आतंकवाद के खिलाफ एक महत्वपूर्ण सफलता करार देते हुए कहा कि इससे दक्षिण कश्मीर में सक्रिय आतंकी नेटवर्क पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।
22 अप्रैल को हुआ था आतंकी हमला
बता दें कि 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम स्थित बैसरण घाटी में हुए भीषण आतंकी हमले में 25 पर्यटकों और एक स्थानीय नागरिक की मौत हो गई थी. इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान-आधारित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के मोर्चे द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली थी. इस हमले के बाद भारतीय सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन महादेव के तहत कई आतंकियों को मार गिराया था. पहलगाम हमले के बाद पहले ही सप्ताह में चार बड़े आतंकवाद रोधी अभियान शुरू किए गए थे, जिनमें ज्यादातर दक्षिण कश्मीर के शोपियां और पुलवामा इलाके फोकस में रहे. मई के मध्य में दो और ऑपरेशन किए गए, जिसमें आक्रामक रणनीति अपनाई गई।

 

hacklink satın al holiganbet jojobet jojobet matbet egebet giriş egebet matbet matbet giriş imajbet imajbet giriş perabet perabet giriş coinbar coinbar giriş klasbahis klasbahis giriş coinbar coinbar giriş restbet giriş restbet egebet güncel giriş egebet coinbar giriş coinbar interbahis interbahis giriş mariobet mariobet giriş klasbahis güncel giriş klasbahis artemisbet artemisbet giriş klasbahis giriş klasbahis restbet restbet giriş egebet egebet giriş Hiltonbet Hiltonbet giriş superbetin superbetin giriş perabet perabet giriş pashagaming tarafbet editörbet perabet perabet giriş grandbetting hitbet xslot betkom giriş betkanyon giriş perabet perabet giriş Hiltonbet Hiltonbet giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş güncel jojobet jojobet giriş holiganbet holiganbet giriş casibom casibom giriş jojobet jojobet giriş alobet alobet giriş marsbahis marsbahis giriş perabet perabet giriş meritking meritking giriş meritking meritking giriş matbet matbet giriş superbetin superbetin giriş kingroyal kingroyal giriş kralbet kralbet giriş jasminbet jasminbet giriş ikimisli ikimisli giriş meritbet meritbet giriş sekabet sekabet giriş casibom casibom giriş kingroyal kingroyal giriş jojobet jojobet jojobet holiganbet holiganbet holiganbet grandpashabet grandpashabet grandpashabet cratosroyalbet amkbet wbahis esbet