Uncategorized

Uncategorized

आरटीआई एक्टिविस्ट को हमलावरों ने बेरहमी से पीटा, धमकाते हुए बोले -कॉलेज की शिकायत वापिस लें

ग्वालियर. बिजौली में एक आरटीआई एक्टिविट पर कार सवार बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने आरटीआई एक्टिविस्ट को सड़क पर बेसबॉल बैट, लात-घुसों से जमकर मारपीट की है। जिससे उसको गंभीर चोटें आई है। हमलावर पिटते हुए एक कॉलेज की शिकायत वापिस लेने के लिये धमका रहे थे। घटना बिजौली के चंदनपुर में एक पूर्व की है। पुलिस ने मामले में बुधवार को केस दर्ज किया गया है। मुरार कॉलोनी निवासी 43 राममिलन सिंह चंदेल आरटीआई एक्टिविस्ट हैं वह शिक्षा विभाग में कई खुलासे कर चुके है। हाल ही में राममिलन ने किसी कॉलेज को लेकर एक आरटीआई लगाई है। उसकी शिकायत की है।
जिसके बाद से उन्होंने जान से मारने की धमकी मिल रही है। मंगलवार को राममिलन चंदनपुर स्थित घर से आरएमएस कॉलेज की ओर जा रहे थे। तभी सफेद कार से प्रकाश पंडित, पवन बाबू शर्मा ने आते ही गाली गलौज शुरू कर दी। जब गाली गलौज का विरोध किया तो कार से बेसबॉल बैट निकाल कर हमला कर दिया। इसके बाद जितेन्द्र सिंह और गौतम फागुना आये और इन्होंने भीस ड़क पर लात घूसों से बेरहमी से मारपीट की है।
हमलावर कॉलेज की शिकायत को लेकर थे नाराज
हाल ही में राम मिलन ने एक कॉलेज की शिकायत की है। इसी शिकायत को लेकर हमलावर नाराज थे और राम मिलन को पीटते समय धमका रहे थे की वह शिकायत को वापस ले ले। मामले में बिजौली थाना पुलिस का कहना है कि मारपीट करने वालों पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल हमलावरों की तलाश की जा रही है।

Uncategorized

खेतों में पराली जलाने पर घट जाती है उर्वरा शक्ति  स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम का उपयोग कर किसान भाई कर सकते हैं पराली प्रबंधन 

ग्वालियर – कृषि विशेषज्ञों द्वारा किए गए शोधों से यह स्पष्ट हो चुका है कि पराली एवं फसलों के अवशेष जलाने से खेतों की उर्वरता घट जाती है। साथ ही पराली जलाने से अग्नि दुर्घटनायें होने की प्रबल संभावना बनी रहती है। इस बात को ध्यान में रखकर ग्वालियर जिले में सरकार की मंशा के अनुरूप कम्बाइन हार्वेस्टर पर एसएमएस (स्ट्रा-मैनेजमेंट सिस्टम) को बढ़ावा दिया जा रहा है। राज्य शासन द्वारा एसएमएस पर 59 हजार 700 रूपए का अनुदान दिया जाता है।
यह सिस्टम कम्बाइन हार्वेस्टर सिस्टम से फसल कटाई के साथ-साथ बचे हुए अवशेषों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर खेत में बिखेर देता है, जिससे पराली प्रबंधन के साथ-साथ खेतों की उर्वरता भी बढ़ जाती है।  ज्ञात हो खेतो में पराली जलाना कानून अपराध है। पराली जलाने वालों को कारावास एवं अर्थदण्ड की सजा देने का प्रावधान है।
सहायक कृषि यंत्री कर्मशाला से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम लेने के इच्छुक किसान भाई ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र के साथ कम्बाईन हार्वस्टर की आरसी, खतौनी (बी-1) एवं जिले के सहायक यंत्री के नाम 3500 रूपए का ड्राफ्ट संलग्न करना होगा। विस्तृत जानकारी के लिये कृषि अभियांत्रिकी कार्यालय (कर्मशाला) में संपर्क किया जा सकता है।
Uncategorized

दीपावली पर 10.90 लाख रेलवे कर्मचारियों को दिवाली बोनस का तोहफा, 70 हजार करोड़ का रीफॉर्म, कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिये

नई दिल्ली. केन्द्रीय कैबिनेट की बैठक में बुधवार को कई बड़े ऐलान किये गये है। रेलवे कर्मचारियों के लिये प्रोडक्टिविटी बोनस को मंजूरी दे दी गयी है तो वहीं शिपब्लििडिंग के लिये नया रीफॉर्म लाया गया है। जो लगभग 7 हजार करोड़ रूपये का है। केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट की बैठक में हुए फैसले के संबंध में जानकारी दी।
10.90 लाख कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा
दीपावली से पूर्व ही रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए कैबिनेट ने प्रॉडक्टिविटी बेस्ड बोनसकी मंजूरी दे दी है। अश्विनी वैष्णव नेबताया है कि 10.90 लाख कर्मचारियों के लिये बोनस दिया जा रहा है। कैबिनेट ने रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के प्रॉडक्टिविटी से जुड़े बोनस के रूप में 1865.68 करोड़ रूपये कर्मचारियों के भुगतान को मंजूरी दे दी है।
समुद्री क्षेत्र को पुर्नजीवित करने 69.725 करोड़ रूपाये का रीफॅार्म
केन्प्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि कैबिनेट ने भारत के जहाज निर्माण और समुद्री क्षेत्र को पुर्नजीवित करने के लिये 69.725 करोड़ रूपये के रीफार्म पैकेज को मंजूरी दी है। जिसमें जहाज निर्माण, समुद्री फंडिंग और घरेलू क्षमता को बढ़ावा देने पर केन्द्रित एक व्यापक 4 स्तंभ नजरिया शामिल है।

104Km पर डबलिंग का काम 
कैबिनेट बैठक में बख्तियारपुर-राजगिर-तिलैया के बीच सिंगल रेलवे लाइन है, जिसे डबल करने की मंजूरी दी गई हैहै। बिहार के करीब 104 किलोमीटर पर रेलवे लाइन डबल करने के काम को मंजूरी मिली है, जिसकी लागत 2,192 करोड़ रुपये हैहै। बिहार राज्य के 4  जिलो को कवर करने वाली यह परियोजना भारतीय रेलवे के मौजूदा नेटवर्क को लगभग 104 किलोमीटर तक बढ़ा देगीहै।  परियोजना खंड राजगीर (शांति स्तूप), नालंदा, पावापुरी आदि जैसे प्रमुख स्थलों को भी रेल संपर्क प्रदान करता है, जिससे देश भर से तीर्थयात्री और पर्यटक आकर्षित होंगेहै। मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं से लगभग 1,434 गांवों और लगभग 13.46 लाख आबादी और दो आकांक्षी जिलों (गया और नवादा) तक कनेक्टिविटी बढ़ेगी है।

 

Uncategorized

काबुल से लैडिंग गियर में छिपकर आये बालक की तस्वीर आई सामने

काबुल. काम एयरलाइंस के लैंडिंग गियर में छिपकर दिल्ली आने वाले अफगानी बच्चे की तस्वीर सामने आ गयी है। तस्वीरों में 13 वर्षीय बालक सहमा और डरा हुआ लग रहा था। इस बच्चे ने काबुल एयरपोर्ट पर सुरक्षा इंतजामों को चकामा देता हुए बगैर दस्तावेजों के अन्दर आ गया। यहीं नहीं यह कई राउंड की सुरक्षा चेक को छंकाते हुए प्लेन तक पहुंचा और प्लेन के लैंडिंग गियर में छिप कर बैठ गया। लैंडिंग गिरयर किसी विमान का वह हिस्सा है जो टेक ऑफ, लैंडिंग और जमीन पर मूवमेंट के दौरान विमान को सहारा देता है। यह मुख्य रूप से पहियों, स्ट्रट्स और हाइड्रोलिक सिस्टम से बना होता है। लैडिंग गियर विमान को रनवे पर सुरक्षित रूप से उतरने, टैक्सी करने और उड़ान भरने में मदद करता है। यह भारी वजन, हाईस्पीड और अलग-अलग मौसमों में काम करने के लिये डिजायन किया जाता है।

कुछ विमानों में रिट्रैक्टेबल लैंडिंग गियर होता है जो उड़ान के दौरान बंद हो जाता है ताकि एयरोडायनामिक्स में सुधार हो. दिल्ली एयरपोर्ट के सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार जब काबुल से काम एयरलाइंस की उड़ान संख्या RQ 4401 दिल्ली आई तो रनवे पर एक बच्चे को देख सुरक्षा अधिकारियों के होश उड़ गए सुरक्षा अधिकारियों ने इस बच्चे से पूछा कि वो कौन है और यहां क्या कर रहा है. इसके बाद ये बच्चा जो कहानी सुनाता है उसे सुनकर ग्राउंड स्टाफ को यकीन ही नहीं होता। इस बच्चे ने बताया कि वो इसी जहाज से काबुल से यहां पहुंचा है. लेकिन जहाज में बैठकर नहीं. बल्कि जहाज के लैंडिंग गियर में बैठकर।

Uncategorized

पूर्व सब इंस्पेक्टर की सजा को हाईकोर्ट ने रखा बरकरार, डबल मर्डर की जांच में की थी हेराफेरी

ग्वालियर. हाईकोर्ट ग्वालियर ने पूर्व सब-इंस्पेक्टर सुरेशचंद्र शर्मा की बर्खास्तगी को बरकरार रखा है। डीबी ने उनकी रिट अपील खारिज कर दी है। न्यायालय ने कहा है कि ऐसे अधिकारियों को पुलिस विभाग ने रखना न्याय व्यवस्था और विभागीय अनुशासन के लिये उचित नहीं है। मामला सागर जिले के नरयावली थाने का है। सब इंस्पेक्टर शर्मा को दोहरे हत्याकांड में केस की जांच सौंपी गयी थी। जांच में उन्होंने न्यायालय में पेश की गयी चार्जशीट और आरोपियों को दी गयी प्रतियों में हेराफेरी की। सेशन कोर्ट ने पाया कि मूल दस्तावेज और आरोपियों को दी गयी प्रतियों में कई अंतर थे। कई जगह समय का उल्लेख भी नहीं था।
ट्रायल कोर्ट ने दी थी 3 साल की सजा
सेशन कोर्ट ने इस मामले में कड़ी आपत्ति दर्ज की। शर्मा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 194 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। 13 जनवरी 1998 को ट्रायल कोर्ट ने उन्हें तीन साल की कैद और 500 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। हाईकोर्ट में अपील पर सजा घटाकर एक साल कर दी गई। हालांकि जुर्माना बढ़ाकर 5000 रुपए कर दिया गया। शर्मा 1973 में सीधी भर्ती से सब-इंस्पेक्टर बने थे। उन्होंने लगभग 27 साल तक सेवा दी। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि पुलिस विनियम के तहत दोषसिद्ध अधिकारी को सेवा से हटाना उचित है। इस मामले में न तो विभागीय सुनवाई की आवश्यकता थी और न ही ऐसे अधिकारी को सेवा में रखने का कोई औचित्य था।

Uncategorized

BJP नेता संदीप मंगल का गिरफ्तारी वारंट जारी, चेक बाउंस का मामला

ग्वालियर. जिला न्यायालय ने भाजपा नेता और सर्राफा व्यापारी संदीप उर्फ सोनू मंगल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया गया है। मंगल पर रियल एस्टेट कारोबारी यश गोयल के 4 लाख रूपये बकाया है। ब्याज सहित यह राशि अब 48 लाख रूपये से ज्यादा हो चुकी है। जो नहीं चुकाई गयी है।
अदालत ने मंगल को 8 अक्टूबर को न्यायालय में पेश होने का आदेश दिया है। यदि वे राशि जमा नहीं करते हैं तो उन्हें जेल भेजा जा सकता है। वहीं, यश गोयल की ओर से जेल में एक माह के खाने के खर्च के रूप में 2070 रूपये पहले ही जमा करा दिये गये है। एडवोकेट घनश्याम मंगल ने बताया कि सिविल मामलों में वादी को यह खर्च बहन करना पड़ता है।
कारोबार बढ़ाने के लिये थे रूपये
संदीप मंगल वर्तमान में बीजेपी जिला कार्यसमिति सदस्य है। उन्होंने प्रभा होटल का कारोबार बढ़ाने के लिये यश गोयल से पैसे उधार लिये थे।
कोर्ट के आदेश पर भी नहीं दिए पैसे
लंबी सुनवाई के बाद कोर्ट ने 12 मई 2023 को संदीप मंगल को 40 लाख रुपए मूलधन और 4.56 लाख रुपए ब्याज चुकाने का आदेश दिया था। बावजूद इसके राशि का भुगतान नहीं किया गया।
2020 से कोर्ट में चल रहा मामला
यश गोयल और संदीप मंगल के बीच पुराने कारोबारी रिश्ते हैं। 40 लाख रुपए का लेन-देन चेक से हुआ था, लेकिन समय पर भुगतान नहीं करने और चेक बाउंस होने के बाद गोयल ने 17 जनवरी 2020 को अदालत में प्रकरण लगाया था।

Uncategorized

पुलिस का अभी तक सबसे बड़ा ऑपरेशन-आरक्षक को लुटने वाली गैंग का 10 घंटे में खुलासा, 17 घंटे में चारों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ग्वालियर. पुलिस ने हाइवे पर अभी तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन चलाया है। आगरा-मुंबई नेशनल हाइवे पर इंदौर के पुलिस जवान को गोली मारकर लूटने के बाद ‘पुलिस ऑपरेशन मिडनाइट परश्यू’ चलाया है। इसमें 2 एएसपी, 2 डीएसपी, 8 इंस्पेक्टर सहित 100 से अधिक पुलिस के जवान और अधिकारी शामिल किये गये थे। इसा टीम को नाम दिया गया था क्रइम बस्टर। एसएसपी धर्मवीर सिंह ने टीम को 24 घंटे में खुलासा का टास्क दिया था। हाइवे पर सीसीटीवी कैमरे सिर्फ टोल, ढाबा -होटल या पेट्रोल पम्प पर ही होते हैं।
150 किमी के एरिया में पुलिस ने 5 से अधिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे चैक किये। घटना के 7 घंटे के बाद ही पुलिस को पहला फुटेज मिला। सीसीटीवी फुटेज आने के 10 घंटे के अन्दर मामले का खुलासा कर दिया गया। चारों बदमाश पुलिस की गिरफ्त में है। यह अपराधी दिन में हाइवे किनारे क्रेसर और खदान पर पत्थर तोड़ते थे और राव में हाईवे पर लूट करते थे। गैंग जिस शहर में काम करती थी। वहां के स्थानीय नम्बर रजिस्ट्रेशन नम्बर के वाहनों को नहीं लूटती थी।
10 घंटे के अन्दर लूट का खुलासा
आरक्षक द्वारा बताये गये बदमाशों के फुटेज से पूरी तरह मिलान होते ही पुलिस ने पंप पर पेट्रोल लेने वाली संदेही धर्मेन्द्र गुर्जर उर्फ बाबूजी, निवासी मगरोनी (शिवपुरी) को शुक्रवार की रात को गिरफ्तार किया गया। धर्मेन्द्र ने शुरू में कुछ नहीं बताया। लेकिन पुलिस मेहनत के बाद उसने ल ूटी गयी मोटरसाईकिल की नम्बर प्लेट निकाल कर आरोन के बकरी केन्द्र के पास कुएं में फेंकना स्वीकार किया। देर रात को बाइक बरामद की गयी और धर्मेन्द्र ने लूट में शामिल साथियों के नाम भी बताये।
धर्मेन्द्र पहले जानलेवा हमले के मामले में जेल जा चुका है। उसने अपने साथियों अंकित गुर्जर, राघवेन्द्र उर्फ रघु गुर्जर(सुभाषपुरा) और लखन उर्फ रॉकी आदिवासी (मगरौनी) के साथ सिपाही को लूटने की घटना स्वीकार की। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

हाईवे पर लूट करने वाली गैंग है यह, सभी पर कई अपराध दर्ज
लूट को अंजाम देने वाली यह गैंग आगरा-मुम्बई नेशनल हाईवे पर पनिहार से लेकर शिवपुरी तक सक्रिय है। हाईवे पर यह उनकी पहली वारदात नहीं है। इससे पहले भी कई वारदातें कर चुके हैं। गैंग के चारों सदस्यों पर कई अपराध दर्ज हैं। सरगना धर्मेंद्र गुर्जर पर हत्या के प्रयास का भी मामला दर्ज है। अन्य सदस्यों पर लूट, चोरी और वाहन चोरी के दर्जनों मामले दर्ज हैं।
लूट के बाद आरोन थाने के सामने से निकले बदमाश
लूट करने के बाद बदमाशों ने अपनी बाइक आरोन की ओर जाने वाले रास्ते पर मोड़ दी। यहां से रानीघाटी होते हुए वे आरोन थाने के सामने से निकल गए। थाने पर लगे CCTV कैमरे में यह पूरी घटना कैद हो गई, जिससे बदमाशों की पहचान हो सकी।

 

Uncategorized

बिना पहचान पत्र के गरबा-डांडिया में प्रवेश नहीं, अनदेखी करने पर होगी कड़ी कार्यवाही

ग्वालियर. नवदुर्गा उत्सव के चलते जगह-जगह अलग-अलग संस्थाओं के द्वारा गरबा -डांडिया आयोजित कराया जा रहा है। इसे लेकर पुलिस और प्रशासन पुलिस की तरह अलर्ट है। मंगलवार को कलेक्टर रूचिका चौहान ने कहा है कि पहचान पत्र के बिना गरबा डांडिया पंडाल में किसी को प्रवेश नहीं दिया जाये।
प्रतियोगी और दर्शक दोनों को कड़ी चेकिंग के बाद ही पंडाल मेें प्रर्वेश दिया जाये। गरबा -डांडिया पंडाल पूरी तरह सीसीटीवी कैमरों से लैस होना चाहिये। सुरक्षा के सभी इंतजाम होने चाहिये।आयोजकों को लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेनी होगी। यदि निर्देशों की अनदेखी की जाती है तो आयोजकों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।
नवदुर्गा महोत्सव के दौरान जिले में गरबा, डांडिया एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करने वाली समितियों को जिला प्रशासन ने आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रुचिका चौहान के निर्देश पर अपर जिला दंडाधिकारी सीबी प्रसाद द्वारा आदेश के जरिए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। आयोजकों को निर्देश दिए गए हैं कि आयोजन स्थल पर केवल पहचान पत्र के सत्यापन उपरान्त ही प्रतिभागियों और आगंतुकों को प्रवेश दें। साथ ही कार्यक्रम स्थल, आगमन व निर्गम द्वार पर पर्याप्त संख्या में CCTV कैमरे लगाए जाएं। कार्यक्रम स्थल पर बनाए गए पंडालों में अग्निशमन यंत्रों की अनिवार्य व्यवस्था करते हुए सभी फायर सेफ्टी मानकों का पालन करना होगा। साथ ही प्राथमिक उपचार की व्यवस्था भी सुनिश्चित करना होगी।

Uncategorized

जन-सुनवाई ने किशोर वर्मा को बिल्डर से वापस दिलाए 12.69 लाख रूपए 

ग्वालियर – “जन-सुनवाई” में हुई सुनवाई से किशोर वर्मा को बड़ी राहत मिली है। बिल्डर के चक्कर लगा-लगाकर थक चुके किशोर वर्मा को रैरा कानून का उपयोग कर कलेक्टर रुचिका चौहान ने 12 लाख 69 हजार रूपए से अधिक राशि वापस दिला दी है। जन-सुनवाई में आए आवेदन के आधार पर किशोर वर्मा को यह राशि दिलाई गई है। इस बार कलेक्ट्रेट की जन-सुनवाई में 154 आवेदकों की समस्यायें सुनी गईं।
बैरक क्वाटर ठाठीपुर निवासी किशोर वर्मा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट की जन-सुनवाई में पहुँचकर मूल धनराशि मिलने के लिये सरकार एवं जिला प्रशासन के प्रति धन्यवाद जताया। साथ ही कलेक्टर से ब्याज की लगभग एक लाख 20 हजार रूपए की राशि दिलाने का आग्रह किया। कलेक्टर ने उन्हें भरोसा दिलाया कि आपकी ब्याज की राशि भी जल्द दिलाई जायेगी। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को आरआरसी के तहत यह वसूली करने के निर्देश दिए हैं।
किशोर वर्मा ने नेशनल हाईवे के समीप स्थित जैतल विहार में फ्लैट के लिये लगभग 12 लाख 69 हजार रूपए जमा किए थे। पर बिल्डर वीरेन्द्र गुप्ता ने न तो फ्लैट का पजेशन दिया और न ही उनकी धनराशि वापस की। किशोर वर्मा एवं अन्य लोगों ने जन-सुनवाई में आवेदन देकर इस समस्या की ओर जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने रैरा के प्रावधानों के तहत जैतल विहार की सम्पत्ति की नीलामी कराकर लगभग 2 करोड़ 71 लाख रूपए रैरा के खाते में जमा करा दी । इससे किशोर वर्मा को उनकी मूल राशि 12 लाख 69 हजार 124 रूपए वापस मिल गई। इसी तरह अन्य लोगों की धनराशि भी जिला प्रशासन ने वापस दिलाई है।
जन-सुनवाई में प्राप्त हुए 154 आवेदनों में से 101 दर्ज किए गए। शेष 53 आवेदन संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को सीधे ही निराकरण के लिये दिए गए। सभी अधिकारियों को समय-सीमा में आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। जन-सुनवाई में आम रास्ता पर अतिक्रमण, नगर निगम, बिजली व राजस्व इत्यादि विभागों से संबंधित समस्यायें प्राप्त हुईं। जमीन संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश सभी एसडीएम व तहसीलदारों को दिए गए।

 

Uncategorized

प्रमुख मार्गों के साथ ही गारंटी पीरियड की सड़कों पर कराई पेंच रिपेयरिंग

ग्वालियर – नगर निगम ग्वालियर द्वारा नागरिकों की सुविधा एवं सुगम यातायात के लिए अभियान चलाकर बरसात में खराब हुई शहर की गांरटी पीरियड की सड़कों पर ठेकेदार द्वारा एवं अन्य विभिन्न सड़कों पर नगर निगम द्वारा तेजी से पेंच रिपेयरिंग का कार्य किया जा रहा है।
सहायक यंत्री बताया कि नगर निगम आयुक्त के निर्देशानुसार निगम के अमले द्वारा निरंतर सुगम यातायात एवं आम नागरिकों की सुविधा के लिए गांरटी पीरियड की सड़कों सहित विभिन्न सड़कों पर पेंच रिपेयरिंग का काम किया जा रहा है। जिसके तहत भावना मैरिज हाउस वाली रोड गांधी नगर, गाडवे की गोठ मामा का बाजार, मैना वाली गली दालबाजार, झलकारी बाई कॉलेज के पास, गोकुल विहार, दीनदयाल नगर रामलीला मैदान के सामने वाली रोड, मेहरा गांव में, आनंद नगर में निगम द्वारा एवं गांरटी पीरियड की सड़क संबंधित ठेकेदार द्वारा जिसमें 7न. से बारादरी होते हुए गेरू बंगला तक, किलागेट लोहा मंडी मुख्यमार्ग, खासकी बाजार सहित अन्य सड़कों पर पेंच रिपेयरिंग कर यातायात को सुगम बनाया गया।

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet matbet holiganbet holiganbet giriş holiganbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş jojobet holiganbet kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis süperbetin superbetin meritking meritking giriş betturkey çorlu escort tekirdağ escort Extrabet Extrabet giriş Extrabet güncel bahsegel safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş tarafbet jojobet grandpashabet holiganbet jojobet grandpashabet holiganbet amkbet holiganbet grandpashabet betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet