Uncategorized

Uncategorized

शाहरूख और रानी मुखर्जी को मिला नेशनल अवॉर्ड

नई दिल्ली.रानी मुखर्जी को बेस्ट एक्ट्रेस के 71वें नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया।   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें ये सम्मान दिया. रानी ने ‘मिसेज चैटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ में दमदार भूमिका निभाई थी, जिसके लिए उन्हें ये सम्मान दिया गया।  रानी-शाहरुख के अलावा एक्टर विक्रांत मैसी को भी बेस्ट एक्टर के सम्मान से नवाजा गया. 12वीं फेल के लिए उन्होंने जी तोड़ मेहनत की थी, जिसका उन्हें फल भी मिला। इसी फिल्म के लिए विधु विनोद चोपड़ा को भी सम्मानित किया गया। एक्टर्स को अवॉर्ड मिलता देख हर कोई उत्साहित हो उठा, पूरा विज्ञान भवन तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

फिल्म जवान ने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े है और दुनियाभर में शानदार कमाई की थी। इस फिल्म में शाहरूख ने डबल रोल निभाकर दर्शकों का दिलजीत लिया। उनके दमदार अभिनय, एक्शन और इमोशंस ने यह साबित कर दिया है कि वह सिर्फ रोमांस किंग ही नहीं बल्कि हर किरदार में जान डाल सकते हैं।
शाहरूख संग बैठी रानी मुखर्जी
अवॉर्ड सेरेमनी में शाहरूख और रानी मुखर्जी एक साथ बैठे हुए दिखाई दी। शाहरूख जहां ब्लैक लुक में दिखाई दिये तो वहीं अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने ब्राउन रंग की साड़ी में शाइन किया। फिल्म जवान के लिये वहीं रानी को मिसेज चैटर्जी वर्सेज नॉर्वे के लिये सम्मानित किया जायेगा।

Uncategorized

GRP ने चोरी के 2 आरोपी दबोचे इनके कब्जे से 2 लाख 16 हजार के मोबाइल जब्त

ग्वालियर. ट्रेनों में यात्रियों की सामान की चोरी रोकने के लिये जीआरपी द्वारा चलाये चैकिंग में सोमवार को चोरी करने वाले 2 आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली है। इनमें से रेलवे प्लेटफार्म ंनंबर 2 से 21 सितम्बर को फरियादी की 5 हजार रूपये, एटीएम और अन्य दस्तावेजों के चोरी के मामला दर्ज कर लिया। 11 जून को फरियादी अनुराग निवासी ग्वालियर की शिकायत बुन्देलखंड एक्सप्रेस में पर्स से 5 हजार रूपये, एटीएम कार्ड और अन्य कागजात अज्ञात बदमाश द्वारा चोरी कर लिया गया था। इन दोनों मामले दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तालश की जा रही थी।
जीआरपी -बीजी की टीआई बबीता काठेरिया को चैकिंग में कामयाबी मिली। चैकिंग में 2 आरोपी को पकड़ा गया है। आरोपी गोर्वधन आदिवासी 26, निवासी बिरलानगर कब्जे से 1100 रूपये और चोरी के 8 मोबाइल जिनकी अनुमाति कीमत लगभग एक लाख 7 हजार रूपये के बरामद किये गये हैं। दूसरे आरोपी नंदकिशोर जगा निवासी मुरैना को गिरफ्तार किया गया है। इसके कब्जे से 900 रूपये 7 मोबाइल बरामद किये गये हैं जिनकी कीमत 1 लाख 7 हजार रूपये कीमत आंकी गयी है। इन दोनों आरोपियों के कब्जे से 2 लाख 16 हजार रूपये का सामान बरामद किया है।

Uncategorized

दो विधवा महिलाओं ने राज्यपाल-सीएम मांगी इच्छा मृत्यु, कोविड में पति खो दिये, जीना मुश्किल

ग्वालियर. 2 विधवा महिलाओं (पूनम और सुरूचि भदौरिया) ने मंगलवार को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया व यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा लगातार परेशान किये जाने से परेशान होकर कलेक्टर को राज्यपाल के नाम से आवेदन देकर परिवार समेत इच्छा मृत्यु की मांग की है। महिलाओं ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर में उन्होंने अपने पतियों को खो दिया। उसके बाद परिवार पर आर्थिक संकट मंडराने लगा। इस दौरान फैक्ट्री में आग लग गयी और उसमें सब कुछ राख हो गया।
बच्चों के पालन-पोषण तक के लिये अन्य परिजनों पर निर्भर है। आरबीआई की गाइडलाइन के तहत 56-60 प्रतिशत में लोन सेटलमेंट नहीं कर रहे है। बल्कि फैक्ट्री को एनपीए कर दिया है। इसके बाद भी लाखों रूपये का कर्ज बिना वजह हमारे ऊपर निकाला जा रहा है। जबकि इन दोनों बैंक ने बिना इंश्योरेंस के लोन मंजूर कैसे किया। अब बैंक कर्मचारियों ने हमारा जीवन मुश्किल कर दिया। यदि शासन बैंक की प्रताड़ना नहीं रूकरवाता है तो हमारे पास सामूहिक आत्महत्या के अलावा कोई उपाय नहीं बचेगा। प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले की जांच के लिये कहा है।
पति की जान गई अब बैंक वाले पल-पल मार रहे
ग्वालियर में मंगलवार की सुबह जिला न्यायालय से सत्याग्रह करने के बाद कलेक्टर से इच्छा मृत्यु मांगने वाली पूनम भदौरिया ने बताया कि मेरे पति स्व. सतेन्द्र सिंह भदौरिया ने साल 2018 में मालनपुर भिंड में प्रथा फोम इंडस्ट्रीज की नींव रखी थी। शुरू कर दिया। फैक्ट्री में आग लगने के बाद बैंक वालो ने 15 लाख रुपए जमा करवाए थे, जो 5-5 लाख की तीन किस्त में जमा करवाए थे। यह पैसा मैंने (पूनम सतेन्द्र भदौरिया) ने अपना जेवर एवं मेरी भांजी ने अपना जेवर बेच कर चुकाया था। हम किस्त भरते रहे और उन्होंने फैक्ट्री एनपीए कर दी। जबकि कई बार निवेदन किया कि RBI (रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया) की गाइड लाइन के तहत 50 प्रतिशत पर लोन सेटलमेंट किया जाए और शेष राशि किस्तों में ली जाए, लेकिन बैंक वाले अपनी मर्जी से प्रताड़ित कर हर दिन घर आकर परेशान कर रहे हैं।
पति के निधन के बाद आर्थिक संकट, बैंक वालों ने मरने पर मजबूर किया
इसी मामले में सुरुचि भदौरिया पत्नी स्व. सुरेन्द्र सिंह भदौरिया बताया कि उनके पति ने मालनपुर भिंड में बालाजी थर्माकोल फैक्ट्री की नींव डाली थी। कोविड की दूसरी लहर में कोरोना की चपेट ने 9 मई 2021 को मेरे पति सुरेन्द्र सिंह की जान ले ली। पति का देहान्त हो जाने के बाद सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया में जो हमारा अकाउंट था वह पार्टनरशिप कम्पनी थी। सुरुचि और उनके पति सुरेन्द्र फैक्ट्री में पार्टनर थे। पति के निधन के बाद कंपनी का सारा दायित्व सुरुचि के कंधे पर आ गया। कई बार निवेदन किया कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की गाइड लाइन के अनुसार 60% में लोन सेटलमेंट कर लीजिए और बाकी पैसा स्टॉलमेंट में जमा करवा लीजिए जिससे हम ऋण मुक्त हो सके। परन्तु बैंक ने हमारी फैक्ट्री पर कब्जा कर ताला लगा दिया और रिकवरी निकालते हुए लगातार नोटिस भेज रहे हैं। अब हमारा जीवन खतरे में हैं। इसलिए इच्छा मृत्यु की मांग की है।
बैंक का मामला है, हम क्या कर सकते हैं
इस मामले में कलेक्टर ग्वालियर रूचिका चौहान ने पीड़ित परिवार से आवेदन लेने के बाद उनको कहा कि यह मामला बैंक से लेनदेन का है। इसमें हम कुछ नहीं कर सकते हैं। फिर देखेंगे क्या संभव है।

 

Uncategorized

ग्वालियर में झपकी लगते ही मोटरसाईकिल, नगदी और मोबाइल चोरी

ग्वालियर. जीजा को रूपये देने जा रहे युवक की मोटरसाईकिल, नगदी और मोबाइल चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना के 12 दिनों बाद एफआईआर दर्ज कर अज्ञात चोर की तलाश शुरू कर दी है। चोर तक पहुंचने के लिये पुलिस सीसीटीवी कैमरे तलाश रही हैं। घटना 8 सितम्बर नदी गेट चौराहा की है। इन्दरगंज थाना इलाके अंतर्गत खल्लासीपुरा खटी मोहल्ला निवासी 24 वर्षीय रोहित रजक लगभग रात 12 बजे अपने जीजा का पैसे देने जा रहा था। वह नदी गेट चौराहा पहुंचा । तभी उसे अचानक तेज चक्कर आ गये। रोहित ने मोटरसाईकिल किनारे खड़ी की और पास ही बस स्टॉप पर लगी बेंच पर सो गया।
2 घंटे के बाद रोहित की आंख खुली तो मोटरसाईकिल, पैसा और मोबाइल गायब था। रोहित और उसके जीजा ने इंदरगंज थाने पहुंचकर अज्ञात चोर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। रोहित-मुंबई में चाट का ठेला लगाता है। वह इन दिनों अपनी बहन के घर नवदुर्गा उत्सव शामिल होने के लिये ग्वालियर आया हुआ था। 4 सितम्बर की रात वह खाना-खाने के बाद घर लौटा ही था कि उसे अर्जेन्ट काम से जीजाा का 10 हजार रूपये देने जाना पड़ा। जांच के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला
पुलिस ने पहले मामला जांच में लिया था और जांच पूरी होने पर घटना के 12 दिन बाद अज्ञात चोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। दरअसल, पहले पुलिस को युवक की बात पर भरोसा नहीं हो रहा है। उसे लग रहा था कि युवक चोरी की कहानी बना रहा है इंदरगंज थाना पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरे खंगाल रही है। पुलिस को आशंका है कि बाइक, पैसे और मोबाइल चोरी करने वाले कहीं ना कहीं CCTV कैमरे में कैद हुए होंगे। पुलिस को इलाके में सक्रिय जेब कट और वाहन चोरों पर भी संदेह है।

 

Uncategorized

आजम खान की 23 माह के बाद सीतापुर जेल से हुई रिहाई,

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान 23 माह के बाद जेल से रिहा हो गये है। यूपी की सीतापुर जेल से उनकी रिहाई हुई है। आजम खान के खिलाफ दर्ज 72 प्रकरणों में रिहाई के आदेश सीतापुर जेल को मिले थे। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें जेल से रिहा किया गया है। उन्हें जेल से बाहर आने केबाद रिसीव करने के लिये बड़ी संख्या में समर्थकों का हुजूम सीतापुर जेल के बाहर एकत्रित हुए थे।
भारी सुरक्षा के बीच निकले आजम खान
आजम खान को सीतापुर जेल से रिसीव करने के लिये निकली सपा की सांसद रूचि वीरा को पुलिस ने रोक लिया है। रूचि वीरा अपने काफिल के साथ सीतापुर जेल जा रही थी। रास्ते में पुलिस ने बैरिकेडिंग् लगाकर उनके काफिले को रोक दिया गया।
आजम खान की रिहाई में पुराने मुकदमे भी देरी के कारण बन रहे है। ऐसा बताया जा रहा है कि रिलीज बांड का जुर्माना अभी तक जमा नहीं किया गया। इसके लिये पहले बॉण्ड भरना होगा और उसके बाद रिलीज बॉण्ड जेल प्रशासन को भेजा जायेगा। यह प्रक्रिया न्यायालय खुलने के बाद ही पूरी हो पायेगी। इसलिये बॉण्ड जमा होने और जेल को भेजे जाने केबाद ही आजम की रिहाई संभव हो सकेगी।
आजम खान की रिहाई में कुछ देरी हो सकता है। रिहाई बॉण्ड भरते समय गलत एड्रेस की वजह से प्रक्रिया में अड़चन आई है। अब करेक्शन के बाद बॉॅण्ड भरा जायेगा। उसके बाद ही रिहाई संभव हो पायेगी। हाल ही में एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में आजम खान के 19 मुकदमों में रिहाई परवाने जारी किये हैं। इससे पहले, क्वालिटी बार प्रकरण सहित 53 अन्य मामलों में भी रिहाई परवाने जारी हो चुके थे जिससे कुछ मामलों की संख्या 72 हो गयी है।

Uncategorized

नगर निगम की फाइलों में फंसी हार्वेस्टिंग, 1414mm वर्षा हो चुकी और 5.50 अरब लीटर पानी बह गया

ग्वालियर. शहर के भीतर 3044 कुएं -बावड़ी और 3.44 लाख संपत्तियां मौजूद है। तब भी वाटर हार्वेस्टिंग पर ठोस प्रबंधन नगरनिगम क इंजीनियर नहीं कर पाये। अभी भीद स्तावेजों में वाटर हार्वेस्टिंग कराने के लिये टेण्डर का प्लान दौड़ रहा है। नतीजा नगरीय क्षेत्र 425 वर्ग किमी एरिया में 1414 मिली लीटर पानी बरस चुका है। वाटर हार्वेस्टिंग के पुराने सिस्टम भी बेकार होने और नयी व्यवस्था न हो पानी से 425 किमी एरिया से 5.50 खरब लीटर पानी नाले -नालियों के सहारा बह गया है। नगरनिगम ने पिछले कुछ वर्षो में शहर के अन्दर 70 शौचालय सीटी-पीट पर वाटर हार्वेस्टिंग कराने का दावा किया था। वह अब ढूंढे नहीं मिलेंगे। यदि मिल भी गये तो बेकार स्थिति में होंगे। इसके अलावा 500 निजी भवनों पर हार्वेस्टिंग कराई गयी है।
गौरतलब है कि निगम ने एक नियम निकाला था। उसके हिसाब से भवन अनुमति लेने वाले से पैसा जमा कराया जाता है। उक्त राशि तब वापिस होती है। जब वाटर हार्वेस्टिंग हो जाती है। अभी तक निगम के पास कोई पैसा वापिस लेने नहीं आया है। यह राशि चार करोड़ रूपये अधिक की हो चुकी है।
हार्वेस्टिंग के लिये नगरनिगम ने बनाया था प्लान
नगर निगम ने वर्षा से पहले वाटरहार्वेस्टिंग का एक प्लान बनाया था। उसमें निगम की सभी बिल्डिंग पर वाटर हार्वेस्टिंग का प्लान था। इसके साथ ही अन्य शासकीय विभाग और निजी लोग वाटर हार्वेस्टिंग कराना चाहेंगे तो निगम उस काम में सहायता करेगा। इसके एवज में 6 प्रतिशत सुपरविजन चार्ज लिया जायेगा। इस तरह का प्रस्ताव बनाकर टेण्डर तैयार किया था। यह टेण्डर 2 करोड़ रूपये का बताया गया है।
मॉनीटरिंग न होने से बर्बाद हो रही वाटर हार्वेस्टिंग
लोनिवि रेस्ट हाउस: अब पर्यटन निगम को मिल चुका है। यहां पर वाटर हार्वेस्टिंग विधिवत की गई थी। वर्तमान में सब कुछ बेकार हो चुकी है।
आरआई सेंटर: सिटी सेंटर स्थित आरआई सेंटर की वाटर हार्वेस्टिंग भी बेकार हो चुकी है।
आकाशवाणी शुलभ शौचालय: यहां पर पिछले साल गड्ढा कर छोड़ दिया गया था। गड्ढे में टॉयलेट की टूटी सीट पड़ी है। न पाइप छत में लगा न कोई सिस्टम।
थाटीपुर शौचालय: यहां पर पानी का पाइप लाकर गड्ढे में फीट किए गए टैंक से दूर छोड़ दिया गया है।
सुलभ शौचालय फूलबाग: यहां पर छत पूरी तरह सपाट है। पानी चारों तरफ गिरता है। तब भी वाटर हार्वेस्टिंग कर दी गई। बाहर गड्ढा कर छोड़ा गया।
नगर निगम इमारत-बाल भवन: यहां पर वाटर हार्वेस्टिंग कराई गईं। देखरेख के अभाव में बेकार हो चुकी हैं। उनकी सफाई तक नहीं हुई। यही हाल चिड़ियाघर की वाटर हार्वेस्टिंग के हालात भी ऐसे ही हैं।

Uncategorized

13 वर्षीय बालक प्लेन के लैंडिंग गियर में छिपकर काबुल से भारत पहुंचा, पूछताछ के वापिस

नई दिल्ली. एयरपोर्ट पर 21 सितम्बर की सुबह एक चौंकाने वाली घटना सामने आयी है। काबुल से दिल्ली आ रही कम एयरलाइंस की फ्लाइट आरक्यू-4401 में करीब 13 वर्षीय बच्चा लैंडिंग गियर के हिस्से में छिपकर दिल्ली पहुंच गया। सुबह लगभग 11.40 बजे एयरलाइन के सुरक्षा स्टाफ ने बच्चे को विमान के पास घूमते हुए देखा और उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में पता चला कि यह बच्चा अफगानिस्तान के कुंदुज शहर का निवासी है। उसे बिना बिना टिकट विमान में छिपकर यात्रा की थी। एयरक्राफ्ट की पूरी तलाशी के दौरान एयरलाइन की सुरक्षा और इंजीनियरिंग टीम को लैंडिंग गियर एरिया से एक छोटा लाल रंग का ऑडियो स्पीकर भी मिला है।
इसके बाद बच्चे को I-to-I क्षेत्र में लाया गया, जहां विभिन्न संबंधित एजेंसियों ने उससे विस्तृत पूछताछ की । इस दौरान बच्चे की सुरक्षा और स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखा गया । सभी प्रक्रियाओं के बाद उसी दिन दोपहर को कम एयरलाइंस की फ्लाइट RQ-4402 से उसे काबुल भेज दिया गया।  एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सुरक्षा जांच और विमान संचालन की जिम्मेदारी के दृष्टिकोण से गंभीर है। भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए एयरपोर्ट और एयरलाइन दोनों सुरक्षा उपायों को और मजबूत करेंगे।

Uncategorized

ठेले के पास टॉयलेट करने से रोका तो भाजपा नेता ने रिवॉल्वर से धमकाया

ग्वालियर. सिरोल थाना इलाके में सचिन तेंदुलकर मार्क पर धनवंतरी चौराहा के पास इनोवा सवार युवक एक ठेके के पास टॉयलेट करने लगे। इस पर ठेले पर बैठे दंपति ने जब उन्हें रोका तो युवक ने अपनी कमर से रिवॉल्वर निकाल कर ठेके वाले

हंगामा करता पिस्टल लिए युवक, पेशाब करने से रोकने पर किया था विवाद। - Dainik Bhaskar

इनोवा कार में आया था युवक

शहर के सिरोल स्थित फूटी कॉलोनी निवासी मुंशीलाल पुत्र रामसिंह जाटव ने पुलिस को बताया कि उनकी धनवंतरी हॉस्पिटल के पास मुंशी बेकरी के नाम से गुमटी है। रविवार रात करीब 10.30 बजे दुकान पर उसकी पत्नी व बेटी मौजूद थे, तभी गोविंदपुरी की ओर से आई एक इनोवा कार MP07-BA-5474 दुकान के पास आकर रुकी। कार से एक व्यक्ति नशे में बाहर आया और दुकान के पास लगी बांस की बांगड़ पर पेशाब करने लगा।उसे दुकानदार ने रोका और कहा कि यहां पेशाब मत करो मेरी पत्नी व बेटी यहां खड़ी हुई हैं, लेकिन वह नहीं माना और पेशाब करने के बाद गालियां देने लगा। जब मुंशी की पत्नी सीमा ने गालियां देने से मना किया तो वह चिल्लाया और मुंशी से बोला कि तू सामने आ। जब मुंशी ने उसे भगाने के लिए डंडा उठाया तो उसने अपनी कमर पर रखी पिस्टल निकाल ली और सीने पर तानकर धमकी देने लगा।

फरियादी बोला-मैंने समझाया, लेकिन नहीं माने बदमाश
पीड़ित मुंशी लाल ने बताया कि रविवार की रात लगभग 11 बजे इनोवा वाहन क्रमांक एमपी 07 बीए 5474 से कुछ युवक उतरे। युवक मेरे ठेले के पास टॉयलेट करने जा रहे थे। मैंने उन्हें समझाया कि वहां मेरी पत्नी व बच्ची है। इस पर उनमें एक युवक अभद्रता करने लगा। उसने मुझ पर रिवाल्वर तान दी। इसी दौरान भीड़ लगते ही वह कार में सवार होकर भाग गया। वीडियो से उसकी शिनाख्त सनत पुजारी निवासी भांडेर के रूप में हुई है। रिवॉल्वर तानने वाला युवक भांडेर के भाजपा नेता का रिश्तेदार है। आरोपी जिला पंचायत चुनाव भी लड़ चुका है।

Uncategorized

प्रदेश के सभी 10 संभागों से आए लगभग 500 छात्र-छात्रायें करेंगे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन 

स्कूली बच्चों ने दी मनोहारी रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति 
ग्वालियर – ऐतिहासिक नगरी ग्वालियर में कंपू स्थित जिला खेल परिसर में सोमवार से 5 दिवसीय 69वीं राज्य स्तरीय शालेय बॉक्सिंग प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। सांसद भारत सिंह कुशवाह ने प्रतियोगिता का ध्वज फहराकर, आसमान में रंगीन गुब्बारे छोड़कर एवं दीप प्रज्ज्वलन कर शालेय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का उदघाटन किया।
उदघाटन समारोह की अध्यक्षता जिला पंचायत की अध्यक्ष दुर्गेश कुँवर सिंह जाटव ने की। जिला खेल परिसर में बालक एवं बालिकाओं के लिए 17 व 19 आयु वर्ग में आयोजित इस शालेय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 10 संभागों से आए लगभग 500 छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। यह प्रतियोगिता 26 सितंबर तक चलेगी। उदघाटन अवसर पर सभी संभागों के ग्रामीणों ने आकर्षक मार्च पास्ट कर खेलों के प्रति अपने जज्बे का परिचय दिया। इस अवसर पर पद्माराजे कन्या उमावि एवं शासकीय कन्या उमावि मामा का बाजार की छात्राओं ने रंगारंग एवं मनोहारी सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर समा बांध दिया।
उदघाटन कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रियंका सिंह घुरैया सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे। जिला शिक्षा अधिकारी हरिओम चतुर्वेदी ने स्वागत उदबोधन दिया। स्कूल शिक्षा विभाग के जिला खेल अधिकारी आरके सिंह व तरनेश तपन सहित प्रदेश के कौने-कौने से आए स्कूली बॉक्सिंग खिलाड़ी, कोच एवं खेल प्रेमी मौजूद थे।
Uncategorized

सड़क पर वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग अवश्य करें – राज्यपाल 

ग्वालियर – राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि मनुष्य को अपनी सुरक्षा के सभी प्रबंध करना चाहिए। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिये हैलमेट का उपयोग अवश्य करना चाहिए। इसके साथ ही अन्य लोगों को भी गाड़ी चलाते समय हेलमेट का उपयोग करने की समझाइश देना चाहिए। राज्यपाल ने सोमवार को मुरार सर्किट हाउस में 10 युवाओं को हेलमेट प्रदान करते हुए यह बात कही।
परिवहन विभाग के माध्यम से युवाओं को हेलमेट प्रदान करने के कार्यक्रम में राज्यपाल ने 10 लोगों को हेलमेट प्रदान किए और इसका उपयोग हमेशा वाहन चलाते समय करने की समझाइश दी। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिये प्रदेश भर में निरंतर अभियानों का संचालन किया जाकर नागरिकों को सुरक्षा के लिये हेलमेट का उपयोग करने की सलाह दी जा रही है। ग्वालियर जिले में परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के संबंध में समझाइश दी जा रही है। इसके साथ ही जन जागरूकता के माध्यम से भी लोगों को सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया जा रहा है।
hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet matbet holiganbet holiganbet giriş holiganbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş jojobet holiganbet kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis süperbetin superbetin meritking meritking giriş betturkey çorlu escort tekirdağ escort Extrabet Extrabet giriş Extrabet güncel bahsegel safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş tarafbet jojobet grandpashabet holiganbet jojobet grandpashabet holiganbet amkbet holiganbet grandpashabet betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet