Uncategorized

Uncategorized

कलेक्टर ने पार्षदगणों के साथ की शहर की सड़कों पर चर्चा, अधिकारियों को दिए सड़कों को ठीक करने के निर्देश

ग्वालियर – शहर की सड़कों को ठीक करने के लिए कलेक्टर रुचिका चौहान एवं नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय द्वारा सोमवार को वार्डवार सड़कों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान सभी वार्डों के पाषर्दगण मौजूद रहे। जिन सड़कों पर कार्य होना है उन सड़कों को लेकर संबंधित पार्षदों के साथ चर्चा कर अधिकारियों को आवश्यक कार्य करने के निर्देश दिए गए तथा पार्षद गणों द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्र में सड़कों पर होने वाले कार्यों की जानकारी दी गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी ठेकेदार गांरटी पीरियड की सड़कों पर कार्य नहीं कर रहे हैं। उनके खिलाफ दण्डात्मक प्रस्ताव तैयार करें।
बाल भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों द्वारा बताया गया कि शहर में कुल 224 मुख्य मार्ग हैं, जिन्हें नगर निगम द्वारा संधारित किया जाता है। जिसमें से 103 सड़कें गारंटी पीरियड में हैं, जिन्हें ठेकेदार द्वारा ठीक कराया जा रहा है।
इसके साथ ही अन्य विभागों की 64 सड़कें हैं, जिन्हें संबंधित विभाग द्वारा ठीक कराया जा रहा है।
बैठक में कलेक्टर ने सभी अधिकारियेां एवं ठेकेदारों को निर्देश दिए कि जो भी सड़कें गारंटी पीरियड की हैं, उनको तत्काल ठीक करें तथा जो सडकें स्वीकृत हैं उन्हें बनाने का कार्य प्रारंभ करें। जिससे आम लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सके। इसके साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी अधिकारी कल शाम तक अपने अपने क्षेत्र के पार्षदों को गांरटी पीरियड की सड़कों की जानकारी दे कि वे कब से कब तक गांरटी में है तथा निगम द्वारा स्वीकृत कार्यों की जानकारी संबंधित क्षेत्र के पार्षदों को दें।
बाल भवन में आयोजित बैठक में सबसे पहले ग्वालियर विधानसभा की बैठक हुई, जिसमें संबंधित कार्यपालन यंत्री सुशील कटारे द्वारा बताया गया कि नगर निगम की ग्वालियर विधानसभा में कुल 43 मुख्य सड़कें हैं। जिसमें से 11 सड़कें ठीक हैं तथा 12 सड़कें आंशिक क्षतिग्रस्त हैं एवं 20 सड़कें पूर्ण क्षतिग्रस्त हैं। इसके साथ ही 43 में से 23 सडकें गांरटी पीरियड की हैं। जिसमें से 12 क्षतिग्रस्त सड़कों को संबंधित ठेकेदार द्वारा ठीक कराया जा रहा है। अन्य सड़कों पर नगर निगम द्वारा कार्य किया जा रहा है। जिसमें से ग्वालियर विधानसभा के पार्षदगणों द्वारा कई सड़कों को लेकर जानकारी दी गई कि यह सडकें काफी लम्बे समय से बनने के लिए स्वीकृत हैं, लेकिन अभी नहीं बन पा रही। इसके साथ ही पीडब्ल्यूडी विभाग की सड़कें भी क्षतिग्रस्त हैं जिन पर कार्य नहीं हो रहा। जिसको लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बताया गया कि सड़क, सीवर एवं पानी की लाइनों के लिए खोदी गई हैं। इन पर निगम को कार्य कराना है। जिसको लेकर कलेक्टर ने पीएचई कें इंजीनियर रामसेवक शाक्य को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए तथा निगमायुक्त को शीघ्र सडकें ठीक कराने के लिए निर्देशित किया।

Uncategorized

VISM काॅलेज में मां दुर्गा की प्रतिमा विराजी, नवरात्रि महोत्सव का हुआ शुभारंभ

ग्वालियर –VISM ग्रुप ऑफ स्ट्डीज में शारदीय नवरात्रि महोत्सव का धुमधाम से शुभारंभ हुआ। महाविद्यालय में माँ दुर्गा के आगमन के साथ उनकी प्रतिमा की स्थापना हवन-पूजन एवं हर्षोल्लास के साथ हुई। एक दिन पहले से ही छात्र-छात्राओं ने पण्डाल की मनमोहक साज- सज्जा की। साथ ही आकर्षक रंगोलियाॅ बनाई। नर्सिंग, पैरामेडीकल, फार्मेसी एवं लाॅ के विद्यार्थियों ने साथ मिलकर तैयारी की। प्रातः शुभ महुर्त पर शास्त्री जी के मत्रोच्चारण के साथ प्रतिमा स्थापित हुई।
इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन डाॅ. सुनील राठौर ने बताया कि नौ दिन तक चलने वाले इस नवदुर्गा महोत्सव में छात्र-छात्राओं के द्वारा गरबा, मटकी फोड प्रतियोगिता, रंगोली जैसी विभिन्न प्रतियोगिताऐं की जायेंगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि नवरात्रि केवल एक पर्व नहीं, बल्कि नारी शक्ति, भक्ति और आत्मबल का उत्सव है। यह त्यौहार हमें मां दुर्गा के नौ रूपो की याद दिलाता है, जो हमें हर दिन एक नई प्रेरणा और उर्जा प्रदान करते है। नवरात्रि हमें यह भी सिखाती है कि अगर मन में श्रद्धा हो और संकल्प मजबूत हो, तो हर बुराई पर विजय पाई जा सकती है – जैसे मां दुर्गा ने महिसाषुर का बध कर पूरी सृष्टि की रक्षा की थी। इस अवसर पर संस्थान की चेयरपर्सन सरोज राठौर, ग्रुप निदेशक डाॅ. प्रज्ञा सिंह, समाजसेवी मुकेश भदौरिया सहित समस्त महाविद्यालयों के प्राचार्यगण एवं स्टाॅफ मौजूद रहा।

Uncategorized

नेशनल हाइवे पर ट्रक चालकों ने लगाया जाम, ड्राइवरर्स बोले -अवैध चेकिंग वसूली हो रही, आरटीओ ने कहा कि नशे में था चालक

भोपाल. सागर में नेशनल हाइवे पर आरटीओ चेकिंग के दौरान एक्सीडेंट हो गया। इसमें एक ड्राइवर जख्मी हो गया। ड्राइवरों ने अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए चक्काजाम कर दिया। खबर मिलने पर पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा और समझाइश देकर ट्रक चालकों को शांत करवाया। जिसके बाद चक्काजाम खोला गया। इधर आरटीओ से जब इस संबंध में बात करने पर इससे मना किया। मामला बहेरिया थाना इलाके के नेषनल हाइवे -44 गुड़ा फाटक के पास हुआ।
क्या है घटनाक्रम
गुड़ा फाटक के पास आरटीओ की चेकिंग चल रही थी। इस दौरान ट्रक रोका गया। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने आगे खड़े ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर में ट्रक ड्राइवर घायल हुआ। एक्सीडेंट होने पर अन्य ट्रक ड्राइवर मौके पर जमा हो गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।
घायल ड्राइवर को पुलिस की मदद से अस्पताल भेजा गया। ट्रक ड्राइवर वासु ने बताया कि वह आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा से आलू लेकर जा रहा था। रास्ते में एक युवक ने ट्रक रोका। सड़क किनारे दूसरी और खड़ी आरटीओ की गाड़ी के पास भेजा। जहां उससे 800 रुपए लिए गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को टक्कर मार दी। मालथौन चैक पॉइंट के निरीक्षण कुलदीप भार्गव ने बताया कि कुछ लोग चेकिंग न हो, इसके लिए दबाव बना रहे हैं। इसलिए चक्काजाम कर झूठे आरोप लगाए गए हैं। ताकि उनकी ओवर लोड गाड़ियां संचालित होती रहें।
मेडीेकल जांच -चालक नशे में था
आरटीाओ सुनील तेहनगुरिया ने बताया है कि हमारा प्रवर्तन का अमला हाइवे पर चेकिंग कर रहा था। चेकिंग के दौरान एक ट्रक को खड़ा किया था। चालानी कार्यवाही हो रही थी। तभी पीछे से आये ट्रक ने सड़क पर खड़े ट्रक को टक्कर मार दी। इसके बाद वहां चक्काजाम किया गया। कुछ लोगों ने दबाव बनाने के उद्देश्य से अनर्गल आरोप लगाते हुए चक्काजाम किया था। जिसे पुलिस की सहायता से हटवाया गया। यदि किसी को कई परेशानी या शिकायत है तो वह उचित फोरम पर रख सकता है। कानून हाथ में नहीं ले। घटना के दौरान टक्कर मारने वाला ट्रक चालक नशे की हालत में था। उसकी मेडीकल जांच करायी गयी है। जांच में चालक के नशे में होने की पुष्टि की है।

Uncategorized

यात्री को जाना था टॉयलेट, जबरन कॉकपिट में घुसने का किया प्रयास, बेंगलुरू-वाराणसी फ्लाइट में मचा हडकम्प

एयर इंडिया एक्सप्रेस की बेंगलुरु-वाराणसी फ्लाइट में एक यात्री ने जबरन कॉकपिट खोलने की कोशिश की (File Photo: Reuters)

नई दिल्ली. एयरइंडिया एक्सप्रेस की बेंगलुरू-वाराणसी फ्लाइट से एक सुरक्षा संबंधी घटना का मामला सामने आया है। सोमवार को फ्लाइट संख्या सुबह 8 बजे बेंगलुरू से वाराणसी के लिये उड़ान भरती है। फ्लाइट जब मिड एयर थी तो एक यात्री जिसे टॉयलेट जाना था। वह कथित तौर पर जबरन कॉकपिट में घुसने की कोशिश की। जिससे हड़कंप मच गया। यात्री से लेकर केबिन क्रू तक पहले घबरा गये। हालांकि मामले को फिर समय रहते सुलझा लिया गया।
एयर अधिकारियों ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सुरक्षा प्रोटोकॉल के साथ कोई समझौता नहीं किया गया। मामले को संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बयान जारी करते हुए कहा कि हमें मालू है कि मीडिया में खबरें चलरही है कि हमारी बेंगलुरू से वाराणसी आने वाली एक फ्लाइट में यात्री ने कॉकपिटब् में घुसने का प्रयास किया। वहां टॉयलेट जाना चाहता था।

Uncategorized

राज्यपाल ने जीवाजी विश्वविद्यालय परिसर में रोपा पौधा 

ग्वालियर -राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने जीवाजी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के अवसर पर पौधा भी रोपा। उन्होंने जीवाजी विश्वविद्यालय परिसर में आगमन के बाद “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधा रोपा। साथ ही सभी से पर्यावरण के संरक्षण के लिये वृक्षारोपण करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विद्या भारती के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष अवनीश भटनागर, जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रो. राजकुमार आचार्य, विश्वविद्यालय कार्यपरिषद के सदस्यगण व कुलसचिव प्रो. राकेश कुशवाह उपस्थित थे।
Uncategorized

दीक्षांत समारोह -जब विद्यार्थी अपने जीवन पथ पर वंचित और गरीब व्यक्तियों को साथ लेकर चलेंगे– राज्यपाल 

राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री पटेल की अध्यक्षता में जीवाजी विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह आयोजित 
89 विद्यार्थियों को पीएचडी, 43 विद्यार्थियों को गोल्ड मैडल एवं 132 विद्यार्थियों को मिली स्नातकोत्तर उपाधि 
ग्वालियर – राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि शिक्षा केवल कौशल और विशेषज्ञता तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। शिक्षा की सार्थकता तभी है जब विद्यार्थी अपने जीवन पथ पर वंचित और गरीब व्यक्तियों को साथ लेकर चलेंगे। स्वस्थ व सभ्य समाज वही होता है, जिसमें पिछड़े लोगों के प्रति समानुभूति व संवेदनशीलता हो। राज्यपाल जीवाजी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने उपाधि प्राप्त सभी विद्यार्थियों, पालकों व गुरुजनों को बधाई व शुभकामनायें दीं।  विद्या भारती के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष अवनीश भटनागर के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुए दीक्षांत समारोह में 89 विद्यार्थियों को पीएचडी, 43 विद्यार्थियों को 61 गोल्ड मैडल एवं 132 विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर उपाधि प्रदान की गईं।
सोमवार को जीवाजी विश्वविद्यालय के अटल सभागार में आयोजित हुए दीक्षांत समारोह में मौजूद उपाधि प्राप्त विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए राज्यपाल ने कहा कि दीक्षांत केवल उपाधि प्राप्त करने का दिन नहीं है, यह जीवन के नए अध्याय का शुभारंभ है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यार्थी सफलता की ऊँचाईयों पर भी अपने पालकों व गुरुजनों के सहयोग को भूलेंगे नहीं और उनके प्रति अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। साथ ही संस्कारित और विकसित राष्ट्र के निर्माण में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे। राज्यपाल श्री पटेल ने विद्यार्थियों को सीख दी कि जीवन में अधिक धन आने पर अभिमान मत करना और कठिनाई आने पर निराश मत होना।
जीवाजी विश्वविद्यालय को नैक से A++ ग्रेड एवं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से श्रेणी-1 मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। साथ ही कहा खुशी की बात है कि विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक व प्रशासनिक उन्नयन के लिये अंतर्राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों के साथ 4 एमओयू किए हैं। अति पिछड़ी जनजातियों के सहयोग के लिये विश्वविद्यालय द्वारा की गई “ट्रायबल चेयर” की स्थापना एवं 5 जनजातीय गाँवों को गोद लेकर सिकल सेल स्वास्थ्य जाँच शिविर, औषधि वितरण और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता फैलाने की पहल भी सराहनीय है। साथ ही विश्वविद्यालय प्रबंधन से कहा कि विद्यार्थियों को साथ लेकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित कराने और सायबर अपराधों के खिलाफ जनजागरूकता लाने की पहल भी विश्वविद्यालय को करना चाहिए।
मुख्य अतिथि ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम आज़ाद द्वारा कही गईं बातों का उदाहरण देते हुए विद्यार्थियों का आह्वान किया कि आप सबको उन तकनीकों के लिये भी काम करना है, जिनका अब तक आविष्कार नहीं हुआ है। साथ ही उन चुनौतियों के समाधान के लिये भी तैयार होना है जो भविष्य में आ सकती हैं।
जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रो. राजकुमार आचार्य ने स्वागत उदबोधन व दीक्षोपदेश दिया। साथ ही उपाधि प्राप्त सभी विद्यार्थियों को प्रतिज्ञा दिलाई। समारोह का संचालन कुलसचिव श्री राकेश कुशवाह ने किया। शोभा यात्रा के साथ सभी अतिथि मंच पर आसीन हुए।
आरंभ में राज्यपाल एवं कुलाधिपति तथा मुख्य अतिथि अवनीश भटनागर ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर दीक्षांत समारोह का शुभारंभ किया। समारोह के आरंभ और समापन अवसर पर राष्ट्रगान भी हुआ। कार्यक्रम में राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय की कुलगुरू प्रो. स्मिता सहस्त्रबुद्धे व राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रो. अरविंद कुमार शुक्ला, कलेक्टर रुचिका चौहान व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी, विश्वविद्यालय के गुरुजन, विद्यार्थी व उनके अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
Uncategorized

बहोड़ापुर स्थित भेलसे वाली मां का दमकेगा दरबार, 176 वर्ष पुराना मंदिर को लौटेगा वैभव, मूल स्वरूप में लाने के लिये 1.03 करोड़ रूपये से होगा जीर्णोद्वार

ग्वालियर. नवरात्रि के आगमन के मौके के साथ ही भक्तों के लिये अच्छी खबर है। बहोड़ापुर इलाके में स्थित 176 सालों से आस्थ केन्द्र भेलसे वाली माता मंदिर अब अपने मूल स्वरूप में वापिस लौटने जा रहा है। लम्बे समय से मंदिर की हालत जर्जर थी और गर्भगृह तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया था।
धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग के निर्देश पर कलेक्टर रूचिका चौहान ने सर्वे कराकर जीर्णोद्वार कराने का प्लान बनाया है। इसमें अहम बात यह है कि पीडब्ल्यूडी ने जो प्लान तैयार किया है उसके अनुसार मंदिर का कायाकल्प आधुनिक डिजायन में नहीं बल्कि 1849 में बने वैभवशाली स्वरूप् के अनुरूप ही किया जायेगा। राज्य सरकार ने अभी तक इस मंदिर में एक बार ही काम कराया है। 1980 में सिर्फ 17 हजार खर्च कर सीडि़यां बनवाई थी। इसके बाद 2017 तें तत्कालीन मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के निर्देश पर 26 लाख रूपये का प्रस्ताव तो बना लेकिन काम नहीं होने की वजह से बजट लैप्स हो गया। फरवरी 2025 में अभिनंदर त्यागी ने प्रदेश के मंत्री धर्मेन्द्र लोधी को पत्र लिखकर मंदिर की हालत बताई थी। इस पर लोधी ने प्रशासन से रिपोर्ट तलब की तब यह प्लान बना है।
भेलसे वाली माता का इतिहास
महंत अजय भेलसेवाले बताते हैं कि यह मंदिर महाराजा जयाजीराव सिंधिया की आज्ञा से 1849 में गोविंदराव बिट्ठलराव भेलसेवाले शमशेर जंग बहादुर द्वारा बनवाया गया था। विदिशा (तब भेलसा) के खजाने से माता की मूर्ति लायी गयी थी और यहां तुलजापुर वासिनी माता की स्थापना की गयी थी। मंदिर प्रांगण में दो दीप स्तंभ हैं, जिनपर 500 दीपक एक साथ प्रज्ज्वलित होते हैं। मंदिर के पास प्राचीन जनकताल, गौशाला और बद्रीविशाल मंदिर भी है।
प्रस्ताव आयुक्त को भेजा है
धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग का पत्र मिलने पर सर्वे एवं निरीक्षण कराया गया था। मंदिर में जीर्णोद्वार कार्य कराए जाने के लिए पीडब्ल्यूडी ने प्लान बनाया है। 1 करोड़ 3 लाख के इस प्रस्ताव को संभागीय आयुक्त को भेज दिया है। रुचिका चौहान, कलेक्टर

Uncategorized

ISBT पर बस स्टैंड की शिफ्टिंग की तैयारी, 7 वर्ष पूर्व 1.34 करोड़ रूपये में बना था

ग्वालियर. यात्री बसों के संचालन के लिये अधिकारियों की बस स्टैंड को लेकर बनाई गई प्लानिंग एक बार फिर से फ्लॉप शो साबित हुई हे। शहरवासियों का सपना दिखाकर इंटर स्टेट बस टर्मिनल 77करोड  रूपये की लाग से बना दिया गया। 2 माह निकलने के बाद भी अभी तक एक भी बस नहीं दौड़ी। अब 7 साल पहले 1.34 करोड़ रूपये खर्च कर झांसी रोड पर बनाये गये बस स्टैंड को फिर से शिफ्ट करने की तैयारी शुय हो गयी है। यह बस स्टैंड पहले आमखो से संचालित होता था। जिला प्र्शासन और नगर निगम बस स्टैंड के लिये जगह की तलाश में जुट गये है। जैसे ही यात्रियों को सुविधा के हिसाब से जगह मिलेगी, वैसे ही नया बस स्टैंड बनाने का काम शुरू कर दिया जायेगा।
उपनगर स्थित मलगढ़ा चौराहे पुरानी छावी के पास 8 जुलाई को आईएसबीटी का फीता सीएम ने काटा था। तब कहा गया था कि एक माह में बसों का संचालन शुरू कर दिया जायेगा। अब 15 अक्टूबर तक का समय बसों के परमिट के लिये तय किया है। यह परमिट आईएसबीटी से मुरैना और भिंड की बसों के लिये बनेंगे।
रूट-1: आईएसबीटी से डबरा की दूरी 44 किलोमीटर और दतिया की दूरी 42 किलोमीटर बढ़ जाती। किराए में 55 रुपए अतिरिक्त का अंतर आने वाला था। क्योंकि अभी पुराने अंतरराज्यीय बस स्टैंड और झांसी रोड बस स्टैंड से डबरा का किराया 50 रुपए, दतिया का 90 रुपए देते है। दूरी बढ़ने पर किराया 55 रुपए और बढ़ जाता।
रूट-2: आईएसबीटी से शिवपुरी की दूरी 27 किलोमीटर बढ़ जाती। अभी ग्वालियर​-शिवपुरी की दूरी 116 किलोमीटर है। इसके साथ ही किराया 150 के स्थान पर 184 रुपए देना पड़ते।
जाम: बस स्टैंड के कारण सड़क पर दिन भर जाम अफसरों ने 7 साल पहले आनन-फानन में चंद्रवदनी चौराहे के पास बस स्टैंड बनवा दिया। उन्होंने उस वक्त ट्रैफिक लोड का ध्यान नहीं दिया। यहां स्टैंड के बाहर की बसें खड़ी कर देते हैं। बसों के कारण रोज सड़क पर दिनभर जाम लगता है। सुबह और शाम के वक्त तो चौराहे से पैदल निकलना तक मुश्किल हो जाता है। नतीजा ट्रैफिक पुलिस ने चौराहे पर एक रास्ता (नाका चंद्रवदनी से आने वाले वाहनों का झांसी की तरफ जाने वाला रास्ता) बंद ही कर दिया।
शिवपुरी लिंक रोड पर जगह की तलाश
झांसी रोड बस स्टैंड को शिफ्ट करने के लिए शिवपुरी लिंक रोड पर जगह की तलाश कर रहे हैं। जगह नहीं मिली तो फिर इसी को रेनोवेट कर सकते हैं।
रुचिका चौहान, कलेक्टर

Uncategorized

SBI का ड्रॉप बॉक्स से चेक चोरी, 1 लाख 90 अकाउंट पे चेक था करा लिया कैश

ग्वालियर. भारतीय स्टेट बैंक के ड्रॉप बॉक्स में डाला अकाउंट पे चेक चोरी हो गया। इसके बाद इसी चेक से किसी ने 1 लाख 90 हजार रूपये निकल लिये। घटना कोतवाली थाना इलाके के एसबीआई बैंक में 8 सितम्बर की है। जब चेक का भुगतान उसको नहीं हुआ। जिसके नाम उन्होंने चेक बनाया था। अकाउंट से रूपये भी निकल गये तो व्यापारी को अजीब लगा।
डसका पता किया तो मालूम हुआ कि ड्रॉप बॉक्स से चेक बैंक की चेक डेस्क तक पहुंचा ही नहीं है। इसके बाद पीडित ने बैंक से चेक संबंधित डिटेल मांगी कि कैश कहां से निकला है और किस अकाउंट में कैश ट्रांसफर हुआ है। अब पीडित ने मामले की शिकायत ग्वालियर के कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। पुलिस अकाउंट की डिटेल तलाश रही है।
बैंक गए तो पता चला पेमेंट हो चुका
गोल पहाड़िया बिजली घर के पास रहने वाले संतोष कुमार झा ने शिकायत की है। बताया कि मेरा खाता जीवाजी चौक की बैंक ऑफ इंडिया (BOI) में है। 8 सितंबर को मैंने 1 लाख 90 हजार रुपए का अकाउंट पे चेक गणेश बाग निवासी सुभाष शर्मा के नाम से दिया था।
इस चेक को सुभाष शर्मा ने 15 सितंबर को महाराज बाड़ा स्थित भारतीय स्टेट बैंक के चेक ड्रॉप बॉक्स में डाल दिया था। अगले ही दिन 16 सितंबर जमा किए गए चेक से रुपए निकल गए। अकाउंट से 1.90 लाख रुपए का पेमेंट होने का मैसेज भी संतोष कुमार के मोबाइल पर आया था। लेकिन, यह रुपए सुभाष शर्मा के अकाउंट में ट्रांसफर नहीं हुए थे। जब अकाउंट में कैश नहीं आया तो सुभाष शर्मा ने बैंक जाकर पता किया तो जानकारी मिली कि यह चेक तो कैश हो गया है। इसके बाद उन्होंने संतोष कुमार झा को मामले की सूचना दी।

Uncategorized

जाम में फंसे कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी तो छूटी ट्रेन, सड़क मार्ग से भोपाल हुए रवाना

ग्वालियर स्टेशन पर ट्रेन छूटने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी। - Dainik Bhaskarग्वालियर. कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी की रविवार की शाम ग्वालियर में ट्रेन छूट गयी। वह सुबह ग्वालियर आये थे। इसके बाद मुरैना का एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वहां से लौटकर ग्वालियर में कार्यकर्त्ताओं से मुलाकात की। शाम को ट्रेन पकड़ने के लिये स्टेशन की ओर रवाना हुएं। रास्ते में वह जाम में फंस गये। जैसे-तैसे स्टेशन पहुंचे ही थे कि वन्दे भारत के गेट बन्द हो गये और उनके सामने से ही गाड़ी निकल गयी। आखिरकार वह सड़क मार्ग से भोपाल के लिये रवाना हुए है। आपको बता दें कि ग्वालियर में वंदे भारत ट्रेन का निर्धारित समय शाम 5.42 बजे का है।
BJP पर किया पलटवार, कहा-पाप छुपा रहे
इससे पहले जीतू पटवारी ने GEN-Z (जनरेशन-जेड) को लेकर दिए राहुल गांधी के बयान को बीजेपी द्वारा भड़काने वाला बताए जाने पर ग्वालियर आए पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने भाजपा पर पलटवार किया है। प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपना पाप छुपाना चाह रही है। देश में 2014 में नरेंद्र मोदी जी ने जो देश के सामने नेरेटिव बनाया था। रोजगार का, अर्थव्यवस्था का, किसानों के नियम का, गरीबी हटाने और भ्रष्टाचार मिटाने का, लेकिन कुछ भी पूरा नहीं हुआ। अब राहुल गांधी वोट के अधिकार की बात कर रहे हैं तो इनको बुरा लग रहा है। ये (भाजपा) लोग काम कुछ नहीं करेंगे और चोरी से सरकार बनाएंगे। काम कुछ नहीं करेंगे, निर्वाचन आयोग को साध लेंगे और क्राइम करेंगे। लोगों के मत अधिकार पर डाका डालेंगे। यह चाहते हैं विपक्ष नहीं बोले, देश का नागरिक नहीं बोले, विपक्ष का नेता राहुल गांधी नहीं बोलें, हम भारत के देशभक्त नागरिक नहीं बोलें, देश की ईमानदार मीडिया नहीं बोलें।
मुख्यमंत्री के शब्द भाषा के अनुकूल नहीं
ग्वालियर में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुरैना जाने से पहले अशोकनगर में मुख्यमंत्री मोहन यादव के भाषण पर अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जिन शब्दों का प्रयोग किया, वे एक मुख्यमंत्री के पद की गरिमा के अनुकूल नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की शब्दावली उनके व्यक्तित्व का आइना दिखा रही है।
2028 में चुनाव में सूपड़ा साफ हो जाएगा
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने ग्वालियर में बीजेपी की गुटबाजी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भाजपा खंड-खंड में बंट चुकी है। पटवारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि साल 2028 के विधानसभा चुनाव में सूपड़ा साफ हो जाएगा।

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet matbet holiganbet holiganbet giriş holiganbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş holiganbet kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis süperbetin superbetin meritking meritking giriş betturkey çorlu escort tekirdağ escort Extrabet Extrabet giriş Extrabet güncel bahsegel safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş tarafbet jojobet grandpashabet holiganbet jojobet grandpashabet holiganbet gameofbet betgit 1win betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet mariobet