Uncategorized

ग्वालियर में पार्षद के धरने के बाद बसंत बिहार कॉलोनी में सड़क निर्माण शुरू, लंबे समय से जर्जर थी सड़क

ग्वालियर. वार्ड क्रमांक 58 अंतर्गत बसंत बिहार कॉलोनी में लंबे समय से जर्जर पड़ी सड़क का निर्माण कार्य आखिरकार शुरू हो गया है। पार्षद अपर्णा पाटिल के अनोखे धरने के बाद नगर निगम ने यह कदम उठाया है, जिससे स्थानीय रहवासियों में राहत का माहौल है। दरअसल, एक दिन पहले ही पार्षद अपर्णा पाटिल ने कॉलोनी की खराब सड़क और गहरे गड्ढों को लेकर नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोला था। उन्होंने विरोध जताने के लिए खुद गड्ढे में बैठकर धरना दिया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।
पार्षद के विरोध के बाद मामला तूल पकड़ता गया
धरने के दौरान, पाटिल ने नगर सरकार पर क्षेत्र की अनदेखी करने और जनसमस्याओं के प्रति उदासीन रवैया अपनाने के गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि जल्द ही सड़क निर्माण शुरू नहीं किया गया तो वे ऐसा कदम उठाएंगी जो निगम के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ होगा। पार्षद के इस विरोध के बाद मामला तूल पकड़ता गया और स्थानीय नागरिकों ने भी उनका समर्थन किया। लगातार बढ़ते दबाव के चलते आखिरकार नगर निगम को हरकत में आना पड़ा और निर्माण कार्य शुरू करने का निर्णय लिया गया।
निर्माण कार्य शुरू
अब बसंत बिहार कॉलोनी की उसी सड़क पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। मशीनें मौके पर पहुंच चुकी हैं और सड़क को दुरुस्त करने का काम तेजी से चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से खराब सड़क के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, खासकर बारिश के दौरान हालात और खराब हो जाते थे। सड़क निर्माण शुरू होने से अब क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाओं की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş