26/11 हमले का आरोपी तहव्वुर राणा गुरूवार की सुबह स्पेशल प्लेन से भारत पहुंचने की संभावना
नई दिल्ली. 26/11 मुंबई आतंकी हमले का आरोपी तहव्वुर राणा को स्पेशल प्लेन से अमेरिका से भारत लाया जा रहा है। संभवतः गुरूवार की तड़के सुबह तक भारत पहुंचने की संभावना है। अमेरिका से प्रत्यर्पित कर राणा को आज देर शाम या कल तड़के भारत लाया जा सकता है। सूत्रों की माने तो इस बीच उनके साथ इंटेलीजेंस और इन्वेस्टिगेटिव अधिकारियों की एक विशेष टीम होगीं तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण के लिये सभी तरह की कानूनी कार्यवाही पूरी कर ली गयी है।
तहव्वुर राणा की कस्टडी के लिये उसे कल एनआईए के न्यायालय में पेश किया जायेगा। मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के अनुसार तहव्वुर राणा के खिलाफ एनआईए का केस दिल्ली में दर्ज है। इसलिये राणा को सबसे पहले दिल्ली लाया जायेगा। यहां एनआईए के न्यायालय में पेश किया। इसके बाद मुंबई क्राइम ब्रांच बाद में उसकी कस्टडी लेगा।

