राष्ट्रीय

Newsराष्ट्रीय

ग्वालियर एयरफोर्स हाईअलर्ट पर, आसपास कड़ी सुरक्षा, सभी फ्लाइट रद्द, आपातकालीन कंट्रोल रूम बनाया

ग्वालियर. भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए पाकिस्तान के लगातार भारतीय सैन्य ठिकानों पर ड्रोन हमले के प्रयास के बाद ग्वालियर का महाराजपुरा एयरफोर्स स्टेशन (एयरबेस) हाईअलर्ट मोड पर है। एयरबेस के आसपास सुरक्षा को और कडा कर दिया गया है। पुलिस रातभर से आसपास के 5 किमी में कड़ी चेकिंग के साथ ही पूरे शहर में चेकिंग कर रही है। एयरबेस के आसपास बसे गांव में सर्चिंग की गयी है।
जिन घरों में श्ंाादी है। वहां पहुंचकर छानीबीन की है। शुक्रवार को भी ग्वालियर एयरपोर्ट पर सभी फ्लाइट्स रद्द है। मंगलवार को लगातार ग्वालियर से उड़ाने रद्दउ की गयी है। इसके अलावा आपातकालीन हालात में लोगों की मदद के लिये ग्वालियर के कंट्रोल कमांड सेंटर में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसका नम्बरि भी सार्वजनिक किया गया। जिससे किसी भी तरह के हालात से तत्काल निपटा जा सके।
सभी फ्लाइट रद्द
ग्वालियर के वायुसेना के एयरबेस और विजयाराजे सिंधिया टर्मिनल से दिल्ली, बेंगलुरू, मुम्बई के लिये सीधी फ्लाइट्स है। इसके साथ ही कई जगह के लिये बाया दिल्ली और मुंबई उड़ाने है। एयरपोर्ट अथॉरिाटी ने 9 मई मतलब शुक्रवार की सभी तरह की उड़ाने रद्द की है। एयरपोर्ट अथॉरिटी की माने तो आगे भी फ्लाइट्स कैंसिल रह सकती है।
ग्वालियर के चारों पर कड़ी चैकिंग
प्हलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के आतंकवादी ठिकानों पर जवाी कार्यवाही थी। इसके विरोध में पाकिस्तान ने भारत के सैन्य ठिकानों और सिविल एरिया से हमला शुरू कर दिया है। इसके साथ ही भारत की ओर से भी कड़ा जवाब दिया जा रहा है। ग्वालियर से एयरफोर्स स्टेशन होने के कारण भारत के 244 देश शहरों में बेहद संवेदनशील माना जाता है।
ग्वालियर में आपात कालीन कन्ट्रोल रूम, यहां मिलेगी 24 घंटे मदद
देश में चल रहे हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ग्वालियर द्वारा मोती महल स्थित कंट्रोल कमांड सेंटर में कंट्रोल रूम बनाया गया है। इस कंट्रोल रूम में शहर के नागरिक किसी भी आपातकालीन स्थिति में इस नंबर 0751 -2646606 पर संपर्क कर मदद ले सकते हैं और जानकारी दे सकते हैं। कलेक्टर रुचिका चौहान ने शहर की स्थितियों की समीक्षा करते हुए मोतीमहल स्थित कंट्रोल कमांड सेंटर में कंट्रोल रूम पर 24 घंटे नजर रखने एवं कर्मचारी उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। इस कंट्रोल रूम पर शहर के नागरिक किसी भी आपातकालीन स्थिति में संपर्क कर जानकारी दर्ज कर सकते हैं।

 

Newsराष्ट्रीय

भारत ने ड्रोन हमला शुक्रवार की सुबह पाकिस्तान पर ओकारा आर्मी कैंट पर

श्रीनगर. पाकिस्तान के पंजाव प्रांत के ओकारा आर्मी कैंट पर भारत ने ड्रोन हमला किया है। यह हमला आज सुबह ही किया गया है। जिसकी पुष्टि नहीं की गयी है। पाकिस्तान में इस वक्त दहशत का माहौत है। इससे पहले कल पाकिस्तान ने भारत में ड्रोन और मिसाइलों से हमले का प्रयास किया था। जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया है।
इससे पहले बीती रात बीएसएफ ने सांबा में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ कर रहे 7 घुसपैठियों को मार गिराया है। यह आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के बताये जा रहे हैं।
बीती रात भारत ने पाकिस्तान के हवाई हमलों की कोशिशों को नाकाम करने के बाद जम्मू कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद के 7 आतंकियों को मार गिराया है। पाकिस्तान की ततर फ घुसपैठ की यह कोशिश उस वक्त की गयी। जब भारत ने जम्मू पठानकोट, उधमपुर और अन्य जगह पर सेना के प्रतिष्ठाकनों पर पाकिस्तान की सेना के हमले कोशिशों को असफल कर दिया है।
भारतीय सेना ने बताया कि 8-9 मई 2025 की रात पाकिस्तान की सेना ने पश्चिमी सीमा पर एक साथ कई हमलों की कोशिश की गयी थी। पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन और अन्य हथियारों के जरिये भारतीय सीमाओं को निशाना बनाया गया था। इसके साथ ही जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी)पर कई बार सीजफायर का उल्लघंन किया गया था।

Newsराष्ट्रीय

एयरस्ट्राइक में आतंकी मसूद अजहर के परिवार के 10 लोग मारे गये, 4 गुर्गे भी मारे गये

नई दिल्ली. आतंकवाद के खिलाफ भारत की सैन्य कार्यवाही में पाकिस्तान के टॉप आतंकी मसूद अजहर का कुनबा उजड़ गया। भारत की एयरस्ट्राइक में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी अजहर के परिवार के 10 सदस्य मारे गये हैं। जबकि उसके 4 गुर्गे भी ढेर हो गये है। पाकिस्तान के बहावलपुर में भारत की एयरस्ट्राइक में अजहर का परिवार तबाह को गया है। जैश-ए-मोहम्मद में बयान जारी कर इस घटना की पुष्टि की गयी है। एयरस्ट्राइक में मारे गये अजहर के परिवार के सदस्यों और करीबियों का आज ही दफनाया जायेगा। आतंकी संगठन की तरफ से जारी किये गये बयान में कहा गया कि मौलाना मसूद अजहर की बड़ी बहन और मौलाना कशफ का पुरा परिवार मुफ्ती अब्दुल रउफ के पौते-पाोलियां इस हमले में मारे गये जबििक कई परिवार के सदस्य घायल हो गये ।हमले में परिवार के खात्मे के बाद मसूद अजहर ने कहा है कि मै भी मर जाता तो अच्छा होगा।
आपको बता दें कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने स्वयं इस ऑपरेशन का नाम ऑपरेशन सिन्दूर रखा। पीएम मोदी ने पिछले एक हफ्ते से लगातार हो रही हैं बैठकों में यह स्पष्ट किया था। पहलगाम हमले में आतकियों ने हिन्दू पुरूषों को निशाना बनाया। जिससे उनकी पत्नियां विधवा हो गयी। ऐसे में भारत को यह कड़ा संदेश देना था। आतंकियों को इस कदर बचकर भागने नहीं दिया जा सकता। इस हमले में अब तक 90 आतंकियों के ढेर होने की खबर है। भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ ने एयरस्ट्राइक के लिये सभी टारगेट की पहचान की थी। जिसके बाद लश्कर-और जैश के ठिकानों पर हमला किया गया।
पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी जबकि 17 घायल हुए थे. यह हमला पहलगाम की बैसरन घाटी में किया गया था, जिसमें आतंकियों ने चुन-चुनकर लोगों को निशाना बनाया था.भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया है. इस ऑपरेशन के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके स्थित नौ आतंकी ठिकानों पर स्ट्राइक की है. यह कार्रवाई रात डेढ़ बजे के आसपास की गई. इसके तहत बहावलपुर, कोटली और मुजफ्फराबाद में स्ट्राइक की
गई.

 

Newsराष्ट्रीय

जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल का ट्रेनिंग का कैम्प तबाह, लादेन की फंडिंग वाला मरकज ध्वस्त

हमले से पहले मरकज सुब्हान अल्लाह की तस्वीर ( फाइल फोटो)

नई दिल्ली. पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तानर में एयरस्ट्राइक की है। जिसे सेना ने ऑपरेशन सिन्दूर नाम दिया है। यह कार्यवाही खुफिया एजेंसी रॉ के इनपुट पर की गयी है। सेना ने आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है। न्यूज एजेंसी एएनआइ्र के अनुसार इनमें जैश-ए-मोहम्मद के 4, लशकर-ए-तैयबा के 3 और हिजबुल मुजाहिद्दीन के 3 आतंकी ठिकाने शामिल है।
लश्कर और जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय तबाह
भारतीय सेना ने बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद के मुख्यालय रहे मरकज सुब्हान को निशाना बनाया है। बहावलपुर शहर जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ है। इसके साथ ही भारत ने मुरीद के शहर के उमालकुरा मस्जिद को भी निशाना बनाया है। मुरीदके को लश्कर-ए-तैयबा कका अहम केन्द्र माना जाता है।
म्ुरीदके में ही लश्कर का मरकज-ए-तैयबा परिसर है। जहां आतंकियों को ट्रेनिंग दी जाती है। इसके अलावा भारत ने मुजफ्फराबाद में बिलाल मस्जिद और कोटली में अब्बत मस्जिद को निशाना बनाया है।
मरकज सुब्हान अल्लाह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के बहावलपुर शहर के बाहरी इलाके में मौजूद है। यहां युवाओं को प्रशिक्षित और ब्रेनवॉश किया जाता है। यह लगभग 15 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है।
14 फरवरी 2019 के पुलवामा आतंकी हमले की प्लानिंग यही हुई थी। पुलवामा हमले के आतंकियों को इसी कैंप में प्रशिक्षण दिया गया था।
इस मरकज में जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मौलाना मसूद अजहर, मुफ्ती अब्दुल रऊफ असगर, मौलाना अम्मार और 600 से अधिक सदस्यों का घर है।
पाकिस्तान में लश्कर का सबसे अहम ट्रेनिंग सेंटर
स्थापना- 2000, एरिया- 82 एकड़
ओसामा बिन लादेन ने 1 करोड़ रुपए की फंडिंग की थी। अजमल कसाब समेत 26/11 मुंबई हमले के सभी अपराधियों को यहां ट्रेनिंग मिली थी।
यहां पाकिस्तान ही नहीं दूसरे देशों से आए आतंकियों को भी ट्रेनिंग मिलती है। लश्कर का मास्टरमाइंडर माने जाने वाले आमिर हमजा, अब्दुल रहमान आबिद और जफर इकबाल यहीं रहते हैं।

Newsराष्ट्रीय

पाकिस्तान सीमा पर हवाई अभ्यास करेगा भारत

नई दिल्ली. भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ सटी दक्षिणी सीमा के पास 7-8 मई को एक बड़े पैमाने पर वायु सैन्य अभ्यास के लिये नोटिस टू एयरमेन जारी किया है। यह जानकारी मंगलवार को जियो इंटेलीजेंस विशेषज्ञ डेमियन साइमन ने दी। हालांकि इस अभ्यास की विस्तृत जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गयी है। लेकिन नोटम के जरिये स्पष्ट संकेत मिलते है। इस बीच संबंधित क्षेत्र की हवाई सीमा को प्रतिबंधित किया जायेगा। यह भारत की वायुसेना द्वारा एक विशाल सैन्य ड्रिल की तैयारी को दर्शाता है।
भारत पाकिस्तान सीमा पर रेगिस्तानी इलाके और उससे सटे इलाकों में अभ्यास के दौरान राफेल, मिराज 2000 और सुखोई-30 समेत सभी फं्रटलाइन विमान भाग लेंगे। प्रमुख बेड़े जमीनी हमले और हवा से से हवा में युद्ध करने के लिये अभ्यास करेंगे। लड़ाकू विमानों द्वारा हवाई रक्षा अभ्यास भी आयोजित किये जायेंगे। वायुसेना में मिग-29 की भूमिका होती है। वायुसेना के इस अभ्यास की निगरानी शीर्ष अधिकारियों द्वास की जायेगी । इसकी मानक प्रक्रियाओं को दुरूस्त किया जायेगा।

Newsराष्ट्रीय

रिफाइनरी, एयरबेस, फ्यूल डिपो, हाईराइज बिल्डिंग्स, एयरपोर्ट …युद्ध के बीच दुश्मन के बड़े टारगेट क्या होते हैं

wartime big targets india pakistan

नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्धों 1947, 1965, 1971 और 1999 में दोनों देशों की सैन्य रणनीतियों ने दुश्मन के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया। इनमें रिफाइनरियां, एयरपोर्ट, एयरबेस, हाई-राइज इमारतें और फ्यूल डिपो जैसे लक्ष्य शामिल थे। सैन्य आर्थिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण थे।
प्रमुख लक्ष्यों का महत्व
युद्ध के दौरान कुछ लक्ष्य रणनीतिक और आर्थिक दृष्टिकोण से अहम होते हैं। इनका विनाश दुश्मन की सैन्य क्षमता, आपूर्ति श्रृंखला और मनोबल को कमजोर करता है। भारत-पाकिस्तान युद्धों निम्नलिखित लक्ष्य प्रमुख रहें।
रिफाइनरियां: रिफाइनरियां ईंधन का प्रमुख स्रोत होती हैं, जो सैन्य वाहनों, विमानों और जहाजों के लिए आवश्यक है। इनका विनाश दुश्मन की सैन्य गतिशीलता को सीमित करता है।
1971 के युद्ध में भारतीय वायुसेना (IAF) ने 6 दिसंबर को अट्टक रिफाइनरी (रावलपिंडी के पास) पर नंबर 20 स्क्वाड्रन के चार हंटर विमानों से हमला किया। इस हमले से विशाल आग और धुआं उठा, जिसने बाद के हमलों के लिए नेविगेशन में मदद की।
प्रभाव : इस हमले ने पाकिस्तान की ईंधन आपूर्ति को प्रभावित किया, जिससे उसकी सैन्य गतिविधियां बाधित हुईं।
एयरपोर्ट और एयरबेस: एयरबेस और हवाई अड्डे वायुसेना के संचालन के लिए महत्वपूर्ण होते हैं. इनका विनाश दुश्मन की हवाई शक्ति को कमजोर करता है. हवाई हमलों को रोकता है।
1965 युद्ध: IAF ने सरगोधा एयरबेस पर हमला किया, जो पाकिस्तान वायुसेना (PAF) का सबसे महत्वपूर्ण और अच्छी तरह से संरक्षित बेस था।  इसमें कैनबरा बॉम्बर्स, मिस्टेयर और हंटर विमानों ने हिस्सा लिया।

Newsराष्ट्रीय

सिंधु के बाद चिनाब अब पाकिस्तान को एक झटका, कश्मीर के 2 हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट शुरू किया काम

नई दिल्ली. पहलगाम आतंकी अटैक के तत्काल बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ सिंधु नदी संधि को निलंबित कर दिया था। भारत सरकार ने इस कदम पर पाकिस्तान आगबबूला हो गया था। अब खबर है कि भारत कश्मीर के हिमालयी क्षेत्र में 2 जलविद्युत परियोजनाओं पर काम शुरू करने जा रहा है।
जम्मू -कश्मीर में चिनाव पदी पर 2 मोजूदा जल विद्यतु परियोजनाओं सलाल और बगलिहार के जलाशयों की भंडारण क्षमता बढ़ाने के लिये काम शुरू किया गया है। यह कदम भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनाव के बीच उठाया गया। जिसका उद्देश्य चिनाव नदी के पानी का अधिक प्रभावी प्रबंिधन और नियंत्रण करना है।
भारत की सबसे बउ़ी हाइड्रोपावर कम्पनी एनएचपीसी और जम्मू कश्मीर सरकार ने जलाश्यों में जमा गाद को हटाने के लिये फ्लेशिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। फ्लशिंग की यह प्रक्रिया 1 मई से शुरू हुई 3 दिनों तक चली थी। इससे बेशक पाकितान को सप्लाई हो रहे पानी पर तत्काल असर नहीं पड़े। लेकिन इससे अन्य परियाजनायें प्रभावित होगी। हिमालयी क्षेत्र में ऐसी आधा दर्जनभर परियोजनायें है।

Newsराष्ट्रीय

बिना OGW  के पहलगाम हमला संभव नहीं था

नई दिल्ली. पहलगाम हमले के बाद कश्मीर में आतंकियों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिये जांच एजेंसियों ने अलग -अलग जिलों में ओवर ग्राउंड वर्कर (OGW) की तलाश तेज कर दी है। जांच एजेंसियों ने त्राल और अनंतनाग के विभिन्न इलाकों से कई ओजीडब्ल्यू को हिरासत में लिया गया है। यह वही इलाके है। जहां से आतंकियों को खाने-पीने की चीजें और रहने की जगह और सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दी जाती है।
साउथ कश्मीर में एक ऐसे ओजीडब्ल्यू से बातचीत की। उसने कैमरे पर पहली बार कबूल किया कि कैसे वह आतंकियों के इशारे पर महीनों तक उनके काम करता रहा है। जिसमें उनके लिये खाना पहुंचाना, मूवमेंट में मदद करना और सबसे अहम, फौज की तैनाती की जानकारी देना शामिल था। ओजीडब्ल्यू ने स्वीकार किया कि बिना ओवर ग्राउंड वर्कर के बिना कहीं भी हमला नहीं किया जा सकता है। क्योंकि हमले के लिये इलाके की जानकारी होना जरूरी है।
कैसे तैयार होते ओजीडब्ल्यू
ओजीडब्ल्यू ने बताया कि यह काम किसी पर भरोसा कर चुनने से शुरू होता है। आतंकी अपने सर्किल से ऐसा युवक चुनता है जो मानसिक रूप् से तैयार हो। डरता न हो और उनकी मदद कर सकें । हमें कहा जाता था कि जो बोला जाये, वह हर हाल में करना है। युवक ने बताया है कि ओजीडब्ल्यू, सेना और पुलिस की मौजूदगी की खबर आतंकियों तक पहुंचाते हैं ताकि वह सही समय पर हमला कर सकें।
ओजीडब्ल्यू में पहलगाम अटैक की भूमिका
उसने साफ कहा है कि ओजीडब्ल्यू के बिना कोई भी आतंकी हमला संभवन नहीं है। पहलगाम अटैक की प्लानिंग में भी ओजीडब्ल्यू की भूमिका रहीं होगी। उसने बताया कि कैसे 5-6 ओजीडब्ल्यू पहले से इलाके में मौजूद रहते हैं। आतंकियों को टूरिस्ट मूवमेंट, फोर्स डिप्लॉयमेंट और रास्तों की जानकारी देते हैं।
ब्रेनवॉश और फिर भर्ती
इस ओजीडब्ल्यू का दावा है कि 2015 में एक पाकिस्तानी आतंकी ने सोशल मीडिया के जरिये संपर्क किया और बीबीएम जैसे एन्क्रिप्टेड एप के जरिये लगातार संपर्क में रहा। धीरे-धीरे उसे आतंकी गतिविधियों से जोड़ा गया। पहले खाना पहुंचाने का काम मिला और फिर हथियार, फिर ग्रेनेड अटैल का काम मिला। उसने बताया कि वह एक बार पकड़ा गया। नाबालिग होने की वजह सजा कम हुई और आज वह जेल से छूटने की के बाद पछताता है। ओजीडब्ल्यू ने बताया कि कश्मीर के जंगलों में छिपे आतंकी जमीन के नीचे हाइडआउट बनाकर रहते हैं। वहां वह 2-3 दिन का खाना लेकर जाते है। और जरूरत पड़ी तो ओजीडब्ल्यू मदद करने पहुंच जाते हैं।

Newsराष्ट्रीय

बीएसएफ के जवानों ने पाक रेंजर्स को लिया हिरासत मे

जयपुर. भारत-पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ते तनाव के बीच सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने राजस्थान में भारत-पाक अंर्तराष्ट्रीय सीमा से एक पाकिस्तानी रेंजर को हिरासत में लिया है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक यह कार्यवाही शनिवार की की गयी है।
यह घटनाक्रम ऐसे वक्त पर सामने आया है। जब लगभग 2 हफ्ते पहले जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) के एक जवान को पाकिस्तानी रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया था। इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी। जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे।
पूर्णम कुमार शॉ की आंखों पर तस्वीर बांधे दिखाई दिया
पाकिस्तान के सोशल मीडिया हैण्डल ने पिछले हफ्ते पूर्णम कुमार शॉ की तस्वीरें जारी की थी। इसमें वह आंखों पर पट्टी बांधे एक गाडढ़ी पर बैठे नजर आ रहे थे। उनके पास राइफल, गोलियों से भरी मैगजीन, बेल्ट औरे जमीन पर अन्य सामान रखा हुआ था। जवान किसान गार्ड का हिस्सा था। जिसे भारतीय किसानों की सुरक्षा के लिये तैनात किया गया था। जो सीमा पर बाड ़ के पास अपनी जमीन जोतते हैं। बीएसएफ जवाने अंर्तराष्ट्रीय सीमा का गलत अनुमान लगाया और पास के एक पेड़ के नीचे आराम करने के िलये दूसरी ओर चला गया। वहां से उसे पाक रेंजर्स ने पकड़ लिया। जवान की गर्भवती पत्नी और बेटा सोमवार को पंजाब पहुंचे थे।
ज्वान के ठिकाने और वापिसी नहीं दी जानकारी
24वीं बटालियन के कांस्टेबल पूर्णम कुमार शॉ को 23 अप्रैल को पाक रेंजर्स ने पकड़ लिया था। बीएसएफ जवान ने फिरोजपुर जिले में अनजाने में अंर्तराष्ट्रीय सीमा पार कर ली थी। बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान रेंजर्स को एक विरोध पत्र भेजा गया है। उन्होंने जवान के ठिकाने और वापिसी की तारीख के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है।
छोनों पक्षों के बीच लगभग 4-5 फ्लैग मीटिंग हो चुकी है। लेकिन जवान की वापिसी के बारे में कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। रेंजर्स के सेक्टर कमाण्डर को बीएसएफ ने एक विरोध पत्र दिया है। पाक रेंजर्स ने चुप्पी साथ रखी है। उनकी ओर से न तो कोई विरोध पत्र जारी किया गया है और न ही बीएसएफ जवान की स्थिति के बारे में कोई जानकारी दी गयी है।

Newsराष्ट्रीय

पाकिस्तानी युवती से शादी करने की बात छिपाई, CRPF जवान को सेवा किया बर्खास्त, वीडियो कॉल पर किया था निकाह कर भारत बुलाया था

मीनल अहमद खान ने कहा था कि उसने लॉन्ग टर्म वीजा के लिए अप्लाई किया है।

CRPF जवान की पत्नी मेनल खान

नई दिल्ली. केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने 41वीं बटालियन के जवान सीटी/जीडी मुनीर अहमद को सुरक्षा मानकों के गंभीर उल्लंघन के चलते तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया है। अहमद पर एक पाकिस्तानी लड़की से शादी करने और उसकी बीजा वैधता समाप्त होने के बाद भी उसे भारत में शरण देने का आरोप है। जिसकी जानकारी उन्होंने विभाग से छिपाइ्र थी। मुनीर अहमद ने फोन पर वीडियो कॉल के माध्यम से निकाह किया था।
राष्ट्रीय सुरक्षा का हैं मामला
सीआरपीएफ की तरफ से की गयी आतंरिक जांच में यह पाया गया कि मुनीर अहमद ने न सिर्फ अपनी निकाह की जानकारी गोपनीय रखी बल्कि अपनी पत्नी के भारत में अधिक समय तक रहने की सूचना भी नहीं दी। अधिकारियों ने बताया है कि यह आचरण सेवा नियमों का उल्लघंटन है और इससे देश की राष्ट्रीय सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है।
सीआरपीएफ ने इस मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया और बिना देरी किये कार्यवाही करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया। सीआरपीएफ ने स्पष्ट किया है कि बल में कार्यरत किसी भी कर्मी से यह अपेक्षा की जाती है कि वह सेवा शर्तो का ईमानदारी से पालन करें। विशेषकर जब मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा हो। अधिकारियों ने यह भी संकेत दिया कि ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है।

hacklink satın al coinbar coinbar giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş güncel meritking meritking giriş best online casinos in new zealand padişahbet padişahbet giriş padişahbet güncel giriş kalebet kalebet giriş kalebet güncel giriş kralbet kralbet giriş kralbet güncel giriş jasminbet jasminbet giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş alobet alobet giriş jojobet jojobet giriş betasus betasus giriş betnano betnano giriş betpipo betpipo giriş betplay betplay giriş betsmove betsmove giriş egebet egebet giriş imajbet imajbet giriş jokerbet jokerbet giriş marsbahis marsbahis giriş jojobet jojobet giriş ultrabet ultrabet giriş restbet restbet giriş supertotobet supertotobet giriş perabet perabet giriş holiganbet holiganbet güncel giriş holiganbet giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş meritking meritking giriş casibom casibom giriş casibom güncel giriş perabet perabet giriş perabet güncel giriş jojobet grandpashabet casibom jojobet grandpashabet casibom jojobet casibom grandpashabet casibom jojobet grandpashabet casibom casibom casibom giriş casibom güncel giriş casibom güncel