एयरस्ट्राइक में आतंकी मसूद अजहर के परिवार के 10 लोग मारे गये, 4 गुर्गे भी मारे गये
नई दिल्ली. आतंकवाद के खिलाफ भारत की सैन्य कार्यवाही में पाकिस्तान के टॉप आतंकी मसूद अजहर का कुनबा उजड़ गया। भारत की एयरस्ट्राइक में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी अजहर के परिवार के 10 सदस्य मारे गये हैं। जबकि उसके 4 गुर्गे भी ढेर हो गये है। पाकिस्तान के बहावलपुर में भारत की एयरस्ट्राइक में अजहर का परिवार तबाह को गया है। जैश-ए-मोहम्मद में बयान जारी कर इस घटना की पुष्टि की गयी है। एयरस्ट्राइक में मारे गये अजहर के परिवार के सदस्यों और करीबियों का आज ही दफनाया जायेगा। आतंकी संगठन की तरफ से जारी किये गये बयान में कहा गया कि मौलाना मसूद अजहर की बड़ी बहन और मौलाना कशफ का पुरा परिवार मुफ्ती अब्दुल रउफ के पौते-पाोलियां इस हमले में मारे गये जबििक कई परिवार के सदस्य घायल हो गये ।हमले में परिवार के खात्मे के बाद मसूद अजहर ने कहा है कि मै भी मर जाता तो अच्छा होगा।
आपको बता दें कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने स्वयं इस ऑपरेशन का नाम ऑपरेशन सिन्दूर रखा। पीएम मोदी ने पिछले एक हफ्ते से लगातार हो रही हैं बैठकों में यह स्पष्ट किया था। पहलगाम हमले में आतकियों ने हिन्दू पुरूषों को निशाना बनाया। जिससे उनकी पत्नियां विधवा हो गयी। ऐसे में भारत को यह कड़ा संदेश देना था। आतंकियों को इस कदर बचकर भागने नहीं दिया जा सकता। इस हमले में अब तक 90 आतंकियों के ढेर होने की खबर है। भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ ने एयरस्ट्राइक के लिये सभी टारगेट की पहचान की थी। जिसके बाद लश्कर-और जैश के ठिकानों पर हमला किया गया।
पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी जबकि 17 घायल हुए थे. यह हमला पहलगाम की बैसरन घाटी में किया गया था, जिसमें आतंकियों ने चुन-चुनकर लोगों को निशाना बनाया था.भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया है. इस ऑपरेशन के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके स्थित नौ आतंकी ठिकानों पर स्ट्राइक की है. यह कार्रवाई रात डेढ़ बजे के आसपास की गई. इसके तहत बहावलपुर, कोटली और मुजफ्फराबाद में स्ट्राइक की
गई.

