ग्वालियर एयरपोर्ट दो दिन के लिए बंद, अलर्ट पर महाराजपुरा एयरबेस
ग्वालियर. मध्य प्रदेश ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट से दो दिन के लिए सभी उड़ानों को बंद रखा गया है। एयरपोर्ट के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी शेयर की गई है। दरअसल पाकिस्तान में आतंकियों पर किए गए स्ट्राइक के बाद ग्वालियर का महाराजपुरा एयरफोर्स स्टेशन अलर्ट पर है।
महाराजपुरा एयरफोर्स बेस सामरिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। जानकारी के मुताबिक पिछले बार बालाकोट में की गई स्ट्राइक के दौरान यहीं से फायटर प्लेन को भेजा गया था। इसी एयरफोर्स बेस पर ही फाइटर पायलट ट्रेनिंग भी लेते हैं, इसके साथ ही यह फाइटर प्लेन की डॉग फाइट के लिए भी पहचाना जाता है।
इस एयरबेस पर राफेल, मिग-21, मिराज और सुखाई फाइटर प्लेन की पायलट ट्रेनिंग लेते हैं। सबसे खास बात यह भी है कि महाराजपुरा एयरफोर्स स्टेशन देश के उन तीन एयरबेस में शामिल हैं, जहां भारतीय वायुसेना के सबसे अनुभवी पायलटों को ट्रेनिंग दी जाती है।

