बीएसएफ के जवानों ने पाक रेंजर्स को लिया हिरासत मे
जयपुर. भारत-पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ते तनाव के बीच सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने राजस्थान में भारत-पाक अंर्तराष्ट्रीय सीमा से एक पाकिस्तानी रेंजर को हिरासत में लिया है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक यह कार्यवाही शनिवार की की गयी है।
यह घटनाक्रम ऐसे वक्त पर सामने आया है। जब लगभग 2 हफ्ते पहले जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) के एक जवान को पाकिस्तानी रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया था। इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी। जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे।
पूर्णम कुमार शॉ की आंखों पर तस्वीर बांधे दिखाई दिया
पाकिस्तान के सोशल मीडिया हैण्डल ने पिछले हफ्ते पूर्णम कुमार शॉ की तस्वीरें जारी की थी। इसमें वह आंखों पर पट्टी बांधे एक गाडढ़ी पर बैठे नजर आ रहे थे। उनके पास राइफल, गोलियों से भरी मैगजीन, बेल्ट औरे जमीन पर अन्य सामान रखा हुआ था। जवान किसान गार्ड का हिस्सा था। जिसे भारतीय किसानों की सुरक्षा के लिये तैनात किया गया था। जो सीमा पर बाड ़ के पास अपनी जमीन जोतते हैं। बीएसएफ जवाने अंर्तराष्ट्रीय सीमा का गलत अनुमान लगाया और पास के एक पेड़ के नीचे आराम करने के िलये दूसरी ओर चला गया। वहां से उसे पाक रेंजर्स ने पकड़ लिया। जवान की गर्भवती पत्नी और बेटा सोमवार को पंजाब पहुंचे थे।
ज्वान के ठिकाने और वापिसी नहीं दी जानकारी
24वीं बटालियन के कांस्टेबल पूर्णम कुमार शॉ को 23 अप्रैल को पाक रेंजर्स ने पकड़ लिया था। बीएसएफ जवान ने फिरोजपुर जिले में अनजाने में अंर्तराष्ट्रीय सीमा पार कर ली थी। बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान रेंजर्स को एक विरोध पत्र भेजा गया है। उन्होंने जवान के ठिकाने और वापिसी की तारीख के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है।
छोनों पक्षों के बीच लगभग 4-5 फ्लैग मीटिंग हो चुकी है। लेकिन जवान की वापिसी के बारे में कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। रेंजर्स के सेक्टर कमाण्डर को बीएसएफ ने एक विरोध पत्र दिया है। पाक रेंजर्स ने चुप्पी साथ रखी है। उनकी ओर से न तो कोई विरोध पत्र जारी किया गया है और न ही बीएसएफ जवान की स्थिति के बारे में कोई जानकारी दी गयी है।

