राष्ट्रीय

Newsराष्ट्रीय

शोपियां में आतंकियों से मुठभेड जारी, एक आतंकी मार गिराया

सेना ने आतंकियों को घेरा

शोपियां. जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को चारों ओर से घेर लिया है। शोपियां के जम्पाधरी में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। अब भी 2 आतंकियों के छिपे होने की संभावना है।
पहलगाम हमले के बाद सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिये पाकिस्तान के आतंकी कैंपों पर हमले कर उन्हें तबाह कर दिया था । ऑपरेशन सिंदूर के तहत सीमा पार के आतंकी शिविरों पर एक्शन के बाद सुरक्षाबलों ने अब सरहद के भीतर यानी जम्मू कश्मीर में आतंक के खिलाफ सैन्य अभियान को तेज कर दिया है। शोपियां समेत अलग-अलग इलाकों में आतंकियों की तलाश के लिए सेना अभियान चला रही है।

Newsराष्ट्रीय

अमृतसर में जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की मौत 6 की हालत नाजुक

अमृतसर. में जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की जान चली गयी। जबकि 6 लोगों की हालत नाजुक है। जिन्हें उपचार के लिये एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरा मामला मजीठा के मडई गांव और भागली गांव का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। मृतकों के शवों पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया गया है।
अमृतसर(ग्रामीण) एसएसपी मनिंदर सिंह ने बताया कि इलाके में जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की मौत हो गयी। जबकि 6 अन्य की हालत नाजुक है। एसएसपी ने बताया है कि हमें कल रात लगभग 9.30 बजे सूचना मिली कि लोग जहरीली शराब पीने से मर रहे हैं। हमने तत्काल कार्यवाही की और 4 लोगों को हिरासत में लिया है। हमने मुख्य सप्लायर प्रभजीत सिंह को हिरासत में ले लिया है।

Newsराष्ट्रीय

मारे गये आतंकियों का पाकिस्तान में सम्मान, लश्कर कमांडर के जनाजे में सैन्य अधिकारियों-नेता शामिल, मरियम शरीफ भी गयी

नई दिल्ली. ऑपरेशन सिन्दूर में मारे गये पाकिस्तानी आतंकियों के जनाजे में वहां की सेना के सीनियर अधिकारी और नेता भी शामिल हुए थे। रविवार को भारतीय सेना की पत्रकारवार्ता में यह जानकारी दी गयी है। शामिल होने वालों के नाम बताये और तस्वीर भी दिखाई गयी।
नंमा और अधिकारी, लश्कर-ए-तैयबा के कमाण्डर अब्दुल रऊफ के साथ जनाजे की नमाज पढ़ते दिखाई दे रहे है। इनमें लेफ्टिनेंट जनरल फैयाज हुसैन, मेजर जनरल राव इमरान सरताज, मेजर जनरल मोहम्मद फुरकान शब्बीर, पंजाब पुलिस के आईजी डॉक्टर उस्मान अनवर और सांसद मलिक अहमद शामिल है।
भारतीय सैन्य अधिकारियों ने यह भी बताया कि पाकिस्तान के 11 आतंकी और सैन्य ठिकानों को बर्बाद किया गया है। सेना ने इन ठिकानों की सैटेलाइट इमेज जारी की है। जिसमें हमले से पहले और बाद की स्थिति दिखाया गया है। इधर, भाजपा ने दावा किया है कि आतंकियों के जनाजे में पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज भी शामिल हुई। मरियम अभी पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री है।
ठससे पहले 8 मई को विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने भी आतंकियों के जनाजे की फोटो दिखाकर पाक अधिकारियों के इसमें शामिल होने की बात कहीं थी। यह सभी आतंकी 7 अप्रैल को एयरफोर्स की तरफ से ऑपरेशन सिन्दूर के तहत की गयी एयरस्ट्राइक में मारे गये थे।

Newsराष्ट्रीय

हाइपरसोनिक ग्लाइड व्हीकल और ब्रम्होस -2 भारत के फ्यूचर वेपन में पाक और चीन के होश उड़ा देंगे

Hstdv drdo

नई दिल्ली. ऑपरेेशन सिन्दूर जैसे हाल के अभियानों ने ब्रम्होस -1 की ताकत को प्रदर्शित किया है। ब्रम्होस-2 व एचजीवी के आने से भारत की सैन्य शक्ति कई गुना बढ़ जायेगी। यह हथियार न केवल तकनीकी चमत्कार है। बल्कि भारत की रणनीतिक आत्मविश्वास और सांस्कृतिक विरासत जैसे-ब्रम्होस से प्रेरणा का प्रतीक भी है। आने वाले वर्षो में यह हथियार पाकिस्तान और चीन के होश उड़ाने के साथ -साथ भारत को वैश्विक सैन्य शक्ति के रूप में स्थापित करेंगे।

Brahmos Missile
हाईपरसोनिक ग्लाइड व्हीकल, युद्ध का भविष्य
हाइपर सोनिक ग्लाइड व्हीकल (HGV) एक ऐसी उन्नत तकनीक है जो हाइपर सोनिक गति (मैक 5 से ज्यादा, यानी ध्वनि की गति से 5 गुना तेज) पर उड़ान भरने और रडार से बचते हुए लक्ष्य को सटीकता से भेदने में सक्षम है। भारत का हाईपरसोनिक टेक्नोलॉजी डिमॉन्स्ट्रेटर व्हीकल इस दिशा में एक अहम कदम है। जिसे डीआरडीओ विकसित कर रहा है।
विशेषताएं
गति: HSTDV मैक 6 से मैक 12 (लगभग 7,400-14,800 किमी/घंटा) की गति प्राप्त कर सकता है, जिससे दुश्मन को प्रतिक्रिया का समय लगभग शून्य हो जाता है।
रेंज: इसकी रेंज 1,500-2,000 किलोमीटर तक हो सकती है।  जो इसे पूरे पाकिस्तान और चीन के बड़े हिस्से को कवर करने में सक्षम बनाती है।
मार्गदर्शन और गतिशीलता: HGV पारंपरिक बैलिस्टिक मिसाइलों की तरह निश्चित प्रक्षेपवक्र पर नहीं उड़ता । यह उड़ान के दौरान दिशा बदल सकता है, जिससे इसे इंटरसेप्ट करना लगभग असंभव हो जाता है।
पेलोड: यह पारंपरिक और परमाणु दोनों तरह के वॉरहेड ले जाने में सक्षम है, जिससे यह रणनीतिक और सामरिक दोनों भूमिकाओं के लिए उपयुक्त है।
स्क्रैमजेट इंजन: HSTDV स्क्रैमजेट (Supersonic Combustion Ramjet) तकनीक पर आधारित है, जो इसे हाइपरसोनिक गति पर लंबी दूरी तक उड़ान भरने की क्षमता देता है।
विकास की स्थिति
DRDO ने सितंबर 2020 में HSTDV का पहला सफल परीक्षण किया, जिसमें स्क्रैमजेट इंजन ने मैक 6 की गति प्राप्त की है। नवंबर 2024 तक, भारत ने कई और परीक्षण किए, जिनमें हाइपरसोनिक गति और गतिशीलता को और बेहतर किया गया है। अगले 2-3 वर्षों में HSTDV को पूरी तरह ऑपरेशनल करने की योजना है, जिसके बाद इसे मिसाइलों और ड्रोन्स में एकीकृत किया जाएगा ।

 

Newsराष्ट्रीय

राजनाथ सिंह बोले-ब्रह्मोस की धमक रावलपिंडी तक दी सुनाई, भारत सीमापार जाकर भी देगा मुंहतोड़ जवाब, लखनऊ में ब्रह्मोस का यूनिट शुरू

ब्रम्होस्त्र मिसाइल के साथ CM योगी आदित्यनाथ

लखनऊ. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ ब्रह्मोस मिसाइस यूनिट का वर्चुअली शुभारंभ की गयी। इस बीच उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी दी है। बोले भारतीय सेना ने पराक्रम दिखा दिया है। आतंकवाद के लिये सरहद पार की जमीन भी सुरक्षित नहीं रहेगी। हमने केवल सीमा से सटे सैन्य ठिकानों पर की कार्यवाही नहीं की। बल्कि भारत की सेनाओं की धमक उस रावलपिंडी तक सुनी गयी। जहां पाकिस्तानी फौज का मुख्यालय मौजूद है।


रक्षामंत्री ने कहा है कि हमने कभी उनके आम नागरिकों को निशाना नहीं बनाया। लेकिन जब पाकिस्तान ने भारत के नागरिक इलाकों, मंदिरों, गुरूद्वारों और चर्चो पर हमले का प्रयास किया। तब भारतीय सेना ने शौर्य और संयम के साथ उत्तर दिया। पाकिस्तान के अनैक सैन्य ठिकानों पर प्रहार करके करारा जबाव दिया।
सीमापार करके आतकवाद को देंगे मुंहतोड़ जवाब
रक्षामंत्री ने कहा है कि भारत विरोधी और आतंकी संगठनों न भारत माता के मस्तक पर हमला किया था। कई परिवार के सिन्दूर मिटाये थे। सेना ने ऑपरेशन सिन्दूर के जरिये इंसाफ दिलाने का काम किया है। यह ऑपरेशन भारत की दृढ इच्छा शक्ति का प्रदर्शन है। यह ऑपरेशन सिन्दूर केवल एक सैन्य अभियान नहीं, बल्कि भारत की राजनीतिक, सामाजिक और सामरिक इच्छा शक्ति का प्रतीक है। यह अभियान आतंकवाद के खिलाफ भारत की दृढ संकल्प शक्ति, सैन्य क्षमता और रणनीतिक पराक्रम का प्रमाण है।
भारत ने दुनिया को यह भी दिखाया है कि वह आतंकवाद का जड़ से खत्म करने के लिये प्रतिबद्ध है। पठानकोट, उरी, पुलवामा और अब ऑपरेशन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलते हुए हमारे पीएम ने स्पष्ट कर दिया है कि यह नया भारत है जो केवल अपने क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि सीमापार जाकर भी आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देने की सामर्थ्य और संकल्प रखता है।
1- ब्रह्मोस क्या है? पाकिस्तान से पूछ लीजिए
आपने ऑपरेशन सिंधु के दौरान ब्रह्मोस मिसाइल के पराक्रम की एक झलक देखी होगी। अगर नहीं देखी, तो पाकिस्तान के लोगों से ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत के बारे में पूछिए। आतंकवाद कुत्ते की पूंछ की तरह है, जो कभी सीधी नहीं होने वाली और न ही प्यार की भाषा समझने वाली है।
2- आतंकवाद पूरी तरह कुचलेंगे, तभी समस्या का समाधान होगा
आतंकवाद को लेकर पीएम मोदी ने ऐलान किया है कि कोई भी आतंकी घटना अब युद्ध जैसी मानी जाएगी। याद रखना, जब तक हम आतंकवाद को पूरी तरह कुचल नहीं देंगे, तब तक समस्या का समाधान नहीं होगा।
3- इजराइल ने दुश्मनों को नाकों चने चबवा दिए
किसी भी देश के लिए यह आवश्यक है कि वह अपनी सुरक्षा के लिए किसी अन्य देश पर निर्भर न हो। पूरी दुनिया में युद्ध अलग-अलग क्षेत्रों में हो रहे हैं। उन क्षेत्रों में आप देखेंगे कि जिनके पास रक्षा उत्पादन की आत्मनिर्भरता नहीं है, वे अलग-थलग पड़ गए हैं। आपके सामने इजराइल का उदाहरण है। इजराइल ने दुश्मनों को नाकों चने चबवा दिए।

Newsराष्ट्रीय

आपातकालीन कॉल पर ड्यूटी ज्वॉइन करने जा रहे सूबेदार से टीटीई 150 रूपये रिश्वत ली, जवान बोला-मेरी आत्मा आहत हुई

भोपाल. भारत -पाकिस्तान की सीमा पर तनाव के दौरान फौजियों की छुट्टियां कैंसिल कर दी गयी है। ऐसे में ग्वालियर से ड्यूटी ज्वॉइन करने जा रहे एक फौजी से रेलवे टीटीई ने शर्मनाक व्यवहार किया है। ग्वालियर निवासी सूबेदार विनोदकुमार दुबे ने आरोप लगाया है कि ट्रेन संख्या 12919 मालवा एक्सप्रेस में टीटीई ने उनसे और उनके साथी अग्निवीर से रिश्वत वसूली। ट्रेन मेंबहस करते हुए वीडियो भी सामने आया है। जिसमें जवान टीटीई से रिश्वत लेने की बात कर रहे हैं।
ग्वालियर निवासी विनोद दुबे सेना में सूबेदार है। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि 8 मई को आपातकालीन कॉल पर ड्यूटी के लिये ग्वालियर से जम्मू जा रहे थें इस वजह से उन्होंने 12919 मालवा एक्सप्रेस से सामान्य टिकट पर यात्रा प्रारंभ की। दुबे ने बताया है कि 9 मई की सुबह लगभग 9 बजे, जब ट्रेन सोनीपत और पानीपत के बीच से गुजर रही थी। तब एक टीटीई (ट्रेन टिकट परीक्षक) ने आकर उनसे टिकट मांगा।
उन्होंने जब अपना जनरल टिकट और आर्मी का आईकार्ड दिखाया और स्थिति की गंभीरता को बताया कि वह आपातकालीन स्थिति में ड्यूटी पर जा रहे है। इसके बावजूद टीटीई ने उन पर जुर्माना लगाने की बात कहीं और जनरल कोच में जाने के लिये कहा। सूबेदार दुबे के मुताबिक उसी कोच में उनके साथ यात्रा कर रहे अग्निवीर जाहिर खान से टीटीई ने 150 रूपये की रिश्वत ली और टिकट देने की बजाय जनरल टिकट पर ही कुछ लिख दिया। रसीद नहीं बनाई। आपको बता दें कि दुबे 25 दिन की छुट्टी पर आये थे। उन्हें 12 मई को वापिस जाना था, पर छुट्टी निरस्त होने के बाद 9 मई को जा रहे थे।
जवान बोला, टीटीई ने कहा भेज देंगे जेल
जवान विनोद कुमार ने बताया कि मेरे साथ जो अन्याय हुआ है, वह किसी और दूसरे फौजी के साथ न हो। इससे कुछ सबक मिलेगा रेलवे को। यह व्यवस्था बहुत भ्रष्ट है। मेरी अंतरात्मा आहत हुई है। उन्होंने कहा कि हम आपको जेल भेजेंगे, तो मैंने कहा— हम बॉर्डर पर जाने के लिए निकले थे, अब अगर आप चाहें तो जेल ही भेज दीजिए। उन्होंने फिर कहा कि आप जनरल, कर्नल या कोई भी बने रहें, मुझे उससे कोई मतलब नहीं।”
रेलवे ने कहा…..
डीआरएम देवाशीष त्रिपाठी ने कहा कि हमारी तरफ से इंस्ट्रक्शन हैं कि जो भी जवान चल रहे हैं अपनी ड्यूटी ज्वाइन करने जा रहे हैं अधिक से अधिक सुविधा देकर उनकी यात्रा आसान बनाई जाए। यह सामान्य इंस्ट्रक्शन पहले से ही दिए हुए हैं।

Newsराष्ट्रीय

मसूद अजहर का भाई, लश्कर इंचार्ज अबू जुंदाल और जैश का हाफिद मोहम्मद ‘‘ऑपरेशन सिंदूर’’ में ढेर किये गये आतंकी

नई दिल्ली. पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में भारतीय सेना की एयर स्ट्राइक में मारे गये आतंकियों की सूची सामने आई है। इनमें जैश-ए-मोहम्मद चीफ मसूद अजहर के भाई अब्दुल रऊफ अजहर के अलावा, लश्कर-ए-तैयबा के कमाण्डर अबू जुंदाल और जैश के फंडरेजर हाफिज मोहम्मद के नाम भी शामिल है। भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिन्दूर के तहत 7 मई की सुबह लगभग 1.30 बजे पाकिस्तान और अधिकृत कश्मीर में 9 आतंकी शिविरों पर हमला किया था। खुफिया एजेंसियों से जुड़े मुदस्सर खादियान खास, हाफिज मुहम्मद जमीन, मोहम्मद यूसुफ, खालिद (अबू अकाशा) और मोहम्मद हसन खान उन 5 आतंकियों में शामिल है जो भारतीय अटैकों में मारे गये है।
मुहम्मद जीमल और यूसुफ अजहर दोनो मौलाना मसूद अजहर के साले थे। मुदस्सर खादियान खास मुरीदके स्थित लश्कर -ए-तैयबा के मुख्यालय मरकज तैयबा का प्रमुख था। यूसुफ अजहर आईसी-814 अपहरण मामले में वांटेड था और हसन खान पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद के ऑपरेशनल कमाण्डर मुफॅ्ती असगर खान कश्मीरी का बेटा था।
1- मुदस्सर खादियान खास उर्फ अबू जुंदाल
वह आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था। मुरीदके में लश्कर के हेडक्वार्टर मरकजे तैयबा का प्रमुख था। पाकिस्तानी सेना ने उसे गार्ड ऑफ ऑनर दिया था। उसके जनाजे की नमाज एक सरकारी स्कूल में पढ़ी गयी। जिसका नेतृत्वस जेयूडी (एक घोषित वैश्विक आतंकवादी संगठन) के हाफिज अब्दुल रऊफ ने किया। पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर और पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने उसे मिट्टी दी और उसके लिये फातिहा पढ़ा। पाकिस्तानी सेना के एक सेवारत ले. जनरल और पंजाब पुलिस के आईजी अबू जुंदाल के नमाज-ए-जनाजा में शामिल हुए थे।
2- मोहम्मद यूसुफ अजहर
मोहम्मद यूसुफ अजहर को उस्ताद जी, मोहम्मद सलीम और घोसी साहब के नाम से भी जाना जाता था। वह भी जैश-ए-मोहम्मद का एक प्रमुख कमाण्डर था। यूसुफ जैश चीफ मौलाना मसूद अजहर का साला था। वह जैश-ए-मोहम्मद के लिये वेपन ट्रेनिंग का जिम्मा संभालता था। आतंकियों को मिलने वाले हथियार प्रशिक्षण की देखरेख करता था। मोहम्मद यूसुफ अजहर जम्मू-कश्मीर में कई आतंकवादी हमलों में शामिल और आईसी-814 कंधार हाईजैक मामले में भारत को उसकी तलाश थी।
3- खालिश उर्फ अबू अकाशा
खालिद उर्फ अबू अकाशा लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा। जम्मू और कश्मीर में कई आतंकवादी हमलों में शामिल था। अफगानिस्तान के रास्ते हथियारों की तस्करी कराने में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। उसके फैसलाबाद के एक कब्रिस्तान में दफनाया गया। अबू अकाशा के नमाज-ए-जनाजा में पाकिस्तानी सेना के वरिष्ठ अधिकारी और फैसलाबाद के डिप्टी कमिश्नर शामिल हुए।
4- मोहम्मद हसन खान
मोहम्मद हसन खान जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा हुआ था। वह पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद के ऑपरेशनल कमाण्डर मुफ्ती असगर खान कश्मीरी का बेटा था।
5- हाफिज मुहम्मद जमील
हाफिज मुहम्मद जमील जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा था। मौलाना समूद अजहर का सबसे बड़ा साला था। वह बहावलपुर में स्थित जैश के हेडक्वार्टर मरकज सुभान अल्लाह का प्रभारी था। जिसे भारतीय सेना ने 7 मई को एयर स्ट्राइक में तबाह कर दिया था। वह युवाओं को कट्टरपंथी विचारधारा से परिचित कराता था। उनका ब्रेनवॉश करके उन्हें फिदायीन और आतंकी बनाता था। वह जैश-ए-मोहम्मद के लिये धन जुटाने में सक्रिय रूप से शामिल था।

Newsराष्ट्रीय

ब्रम्होस फैसेलिटी पर अटैक का पाकिस्तानी दावा झूठा, 400 डिफेंस सिस्टम भी सुरक्षित, पाकिस्तान का सियालकोट एयरबेस तबाह-कर्नल सोफिया कुरैशी

नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान लगातार एक दूसरे पर सैन्य कार्यवाही कर रहे है। इस दौरान विदेश और रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को पत्रकारवार्ता की। इसमें कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया है कि पाकिस्तान लगातार भारत पर मिसाइल हमला कर रहा है। उसने हाईस्पीड मिसाइल छोड़कर उधमपुर, पठानकोट, आदमपुर और भुज एयरबेस में हमला किया। जिसमें हमें नुकसान पहुंचा है।
पाकिस्तान अस्पताल और स्कूल को निशाना बनाने की कोशिश की। जिसे भारत ने असफल कर दिया। ब्रम्होस फैसिलिटी तबाह करने का दावा गलत है। 400 डिफेंस सिस्टम भी पूरी तरह से सुरक्षित है। पत्रकारवार्ता में कर्नल सोफिया कुरैशी के साथ विदेश सचिव विक्रम मिससरी और विंग कमाण्डर व्योमिका सिंह मौजूद है।

सूरतगढ़ और सिरसा एयरबेस सुरक्षित, सरकार ने सबूत दिए…

रक्षा और विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस से जुड़ी अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजरें…

Newsराष्ट्रीय

भारत ने पाकिस्तान पर दागी 6 बैलस्टिक मिसाइल, पाक के 3 एयरबेस के पास हुआ जबरदस्त धमाका

नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान के बीच ऑपरेशन सिन्दूर के बाद सीमा पर तनाव बना हुआ है। गुरूवार के बाद शुक्रवार की देर शाम से ही पाकिस्तान की ओर से लगातार भारत के 26 शहरों में आबादी वाले क्षेत्रों को निशाना बनाते हुए ड्रोन हमले किये। जिन्हें भारतीय रक्षा प्रणाली ने पूरी तरह से विफल कर दिया। इस दौरान पाकिस्तान आर्मी ने दावा किया है कि भारत ने 6 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी है। पाकिस्तान ने इसे भारत का गैर -जिम्मेदाराना हरकत करार दिया है। जिसके बाद पाकिस्तान ने एयरबेस बन्द कर नोटम जारी किया है। हालांकि भारत सरकार की ओर से हमले को लेकर अभी कोई भी पुष्टि नहीं की गयी है।
क्या बोली पाकिस्तान सेना
पाकिस्तानी सेना के जनसंपर्क विभाग आईएसपीआर क महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया है कि भारत की ओर से 6 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गयी है। यह मिसाइले भारत ने जालंधर के आदमपुर एयरबेस से दागी है। जनरल अहमद ने भारत के इस कदम का विरोध करते हुए गैर-जिम्मेदाराना और बेहद खतरनाक बताया है। यदि भारत का यह आक्रमक रूख जारी रहता है। मामला और तनावपूर्ण हो जायेगा।

Newsराष्ट्रीय

अल्काटेल भारत में धमाकेदार एंट्री की तैयारी में

नई दिल्ली. भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक और प्लेयर का प्रवेश होने वाला है। वैसे यह एंट्री नहीं रिएंट्री है। हम बात कर रहे है। एल्काटेल की जो जल्द ही भारत में अपने नये स्मार्टफोन लांच करने वाला है। भारत में इस ब्रांड की नेक्ट्ससेल लेकर आ रहा है। ब्रांड ने अपाने अपकमिंग इवेंट का टीज किया है। इस अवसर पर नेक्ट्ससेल के चीफ बिजनेंस ऑफीसर अतुल विवेक औरे चीफ ऑपरेटिंग ऑफीसर अंश राठी ने ने बताया है। नेक्ट्स सेल ने अपने अपकमिंग को लेकर जानकारी शेयर की है।
कब लांच होगा एल्काटेल स्मार्टफोन
स्मार्टफोन की लांचिंग को लेकर कंपनी के एक्जीक्यूटिव ने कंफर्म डेट शेयर नहीं की है। हालांकि, उन्होेंने बोला है कि जल्द ही वह लांच डेट को लेकर घोषणा करेंगे। इस टॉपिक पर अतुल विवेक ने बताया है कि कंपनी मई के अंखिरी हफ्ते या फिर जून की शुरूआत में अपने स्मार्टफोन्स को लांच कर सकती है।

hacklink satın al coinbar coinbar giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş güncel meritking meritking giriş best online casinos in new zealand padişahbet padişahbet giriş padişahbet güncel giriş kalebet kalebet giriş kalebet güncel giriş kralbet kralbet giriş kralbet güncel giriş jasminbet jasminbet giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş alobet alobet giriş jojobet jojobet giriş betasus betasus giriş betnano betnano giriş betpipo betpipo giriş betplay betplay giriş betsmove betsmove giriş egebet egebet giriş imajbet imajbet giriş jokerbet jokerbet giriş marsbahis marsbahis giriş jojobet jojobet giriş ultrabet ultrabet giriş restbet restbet giriş supertotobet supertotobet giriş perabet perabet giriş holiganbet holiganbet güncel giriş holiganbet giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş meritking meritking giriş casibom casibom giriş casibom güncel giriş perabet perabet giriş perabet güncel giriş jojobet grandpashabet casibom jojobet grandpashabet casibom jojobet casibom grandpashabet casibom jojobet grandpashabet casibom casibom casibom giriş casibom güncel giriş casibom güncel