राष्ट्रीय

Newsराष्ट्रीय

NEET UG के परीक्षा परिणाम पर होईकोर्ट में आज होगी सुनवाई, एनटीए की तरफ से जवाब पेश किया जायेगा, बिजली गुल के बीच हुई परीक्षा के बीच

इन्दौर. नीट यूजी के परिणाम पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इन्दौर बेंच द्वारा रोक लगाने के बाद आज फिर सुनवाई होगी। दरअसल, एग्जाम के दौरान तेज हवा और वर्षा की वजह से इलाके की बिजुली गुल हो गयी थी। इससे कई छात्र पेपर तक नहीं पढ़क्ष् पाये थे। जिससे उनका पेपर बिगड़ गया।
4 मई को तेज आंधी-हवा के चलते इन्दौर में 11 सेंटर्स के 600 से अधिक छात्रों की परीक्षा प्रभावित हुई। इस मामले में आज एनटीए की ओर से जवाब पेश किया जाना है।
15 याचिकाओं पर होगी एक साथ सुनवाई
इस मामले में शनिवार को 5 अन्य याचिकायें लगाई गयी। जिन्हें मर्ज कर लिया गया है। ऐसे में 15 से अधिक याचिकाओं की एक साथ सुनवाई की जायेगी। पिछली सुनवाई में हाईकोर्ट में सतोषजनक जवाब नही ंदेने पर कोर्ट ने यूजी के अंतरिम परिणाम पर रोक लगा दी थी। कोर्ट ने कहा है कि अंतिम फैसला होने तक रिजल्ट जारी न किया जाये।
11 केंद्रों की बिजली चली गई, अंधेरा छा गया
इंदौर में 49 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां लगभग 27 हजार छात्रों ने परीक्षा दी। इसी दौरान अचानक मौसम बदल गया। तेज बारिश और करीब 120 किमी/घंटा की रफ्तार से चली आंधी ने पूरे शहर की बिजली व्यवस्था ठप कर दी। इसके चलते करीब 11 सेंटरों की बिजली चली गई और परीक्षा केंद्रों में अंधेरा छा गया।

Newsराष्ट्रीय

जासूसी कांड में ज्योति मल्होत्रा के बाद एक और यूट्यूबर जांच के घेरे में IB ने की पूछताछ

पुरी. हरियाणा के हिसार में मशहूर यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद से खुफिया एजेंसियां जांच में जुटी हुई है। पाकिस्तान के लिये जासूसी करने के आरोप में पकड़ी गयी ज्योति के मामले में अब ओडिशा का कनेक्शन भी सामने आ गया है। केन्द्रीय खुफिया एजेंसी इंटेलीजेंस ब्यूरो (आईबी) और पुरी पुलिस के संयुक्त प्रयासों से इस मामले की जांच अब पुरी तक पहुंच गयी है। यहां एक अन्य यूट्यूबर प्रियंका सेनापति से पूछताछ की गयी है।
ज्योति मल्होत्रा, जो अपने ब्लॉग्स और सोशल मीडिया कंटेंट के लिये फेमस थी। उस पर आरोप है कि वह भारतीय सेना और रणनीतिक ठिकानों से जुड़ी संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान को भेजती थी। महीनों की निगरानी और साक्ष्यों के आधार पर उसे 6 अन्य आरोपियों के साथ गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी एक साइबर -जासूसी नेटवर्क का खुलासा होने की ओर संकेत कर रही है। जिसमें सोशल मीडिया और डिजीटल इन्फ्लुएंसर्स का उपयोग देश के अंदर से जानकारी लीक की जा रही है।
सितंबर 2024 में ज्योति मल्होत्रा ने पुरी की यात्रा की थी । इस दौरान उसने जगन्नाथ मंदिर और उसके आसपास के सरकारी परिसरों की तस्वीरें और वीडियो बनाए । सुरक्षा एजेंसियों को संदेह है कि इन स्थानों की जानकारी को डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के जरिए पाकिस्तान में मौजूद ऑपरेटिव्स को भेजा गया है। जांच एजेंसियों को यह भी शक है कि इस दौरान ज्योति ने प्रियंका सेनापति से मुलाकात की थी या संपर्क में रही थी.ज्योति मल्होत्रा और औडिशा के पुरी की कंटेंट क्रिएटर प्रियंका सेनापति के बीच संदिग्ध संबंधों के सामने आने के बाद इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने पुरी पुलिस के साथ मिलकर जांच शुरू की है। ज्योति ने सितंबर 2024 में पुरी का दौरा किया था.इस दौरान जगन्नाथ मंदिर और आस-पास के सरकारी प्रतिष्ठानों सहित कई खास जगहों की तस्वीरें और वीडियो कैप्चर किए । सुरक्षा एजेंसियों को संदेह है कि इन स्थानों से संवेदनशील दृश्य और डेटा विदेशी गुर्गों को भेजा जा सकता है।   इस सिलसिले की जांच को लेकर आईबी अफसरों ने पुरी की यूट्यूबर प्रियंका सेनापति से पूछताछ की है।

Newsराष्ट्रीय

चारमीनार के पास इमारत में लगी आग से 17 की मौत, मृतकों में 8 बच्चे भी, 10 लोग घायल

हैदराबाद. चारमीनार के पास गुलजार हाउस में रविवार की सुबह एक इमारत में आग लग गयी। घटना में अभी तक 17लोगों की मौत हो चुकी है। जिनमें 8 बच्चे शामिल हैं। हादसे के वक्त इमारत में 30 से अधिक लोग मौजूद थे। इनमें से 15 से अधिक लोगों को रेस्क्यू किया गया। फायर ब्रिगेड की 11 गाडि़यां घटनास्थल पर पहुंची थीं। जिन्हें आग बुझाने के लिये 2 घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। लेकिन अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। वहीं, हादसे में संपत्ति के नुकसान का अंदाजा नहीं लगाया जा सका है।
फायरब्रिगेड डिपार्टमेंट अनुसार सुबह 8.10 बजे आग लगने की सूचना मिली। जिसके बाद टीम घटनास्थल पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। कई लोग बेहोश हालत में मिले और लगभग 10 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इमारत 3 मंजिला थी। ग्राउण्ड फ्लोर में आग लगी। मृतकों में सभी लोग इसी मंजिल पर रहते थे। इधर मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने हादसे पर दुःख जताया और घायलों को तत्काल इलाज उपलब्ध कराने के लिये निर्देश दिये है। वहीं, केन्द्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी और विधायक मुमताज अहमद खान ने घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया है।
PM मोदी ने हादसे पर दुख जताया
घटना पर PM मोदी ने गहरा दुख जताया है। PMO ने X पर लिखा – ‘हैदराबाद की आग की घटना में लोगों की मौत से बहुत दुख हुआ। जिन लोगों ने अपनों को खोया है, उन्हें संवेदनाएं। घायलों को जल्द ठीक हो ने की कामना।’पीएम राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की मदद दी जाएगी।

हादसे से जुड़ी 6 तस्वीरें देखें…

हादसे के समय चारमीनार इलाके में काले धुंए का गुब्बार बन गया।
हादसे के समय चारमीनार इलाके में काले धुंए का गुब्बार बन गया।
आग से बिल्डिंग में सबकुछ जलकर राख हो गया है।
आग से बिल्डिंग में सबकुछ जलकर राख हो गया है।
हादसे के बाद 11 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची।
हादसे के बाद 11 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची।
घटना के बाद लोग कारों में घायलों के हॉस्पिटल ले गए।
घटना के बाद लोग कारों में घायलों के हॉस्पिटल ले गए।
गुलजार हाउस के पास स्थिति को नियंत्रण करने के लिए पुलिस और SDRF के जवान पहुंचे।
गुलजार हाउस के पास स्थिति को नियंत्रण करने के लिए पुलिस और SDRF के जवान पहुंचे।
हादसे में अपनों की मौत के बाद लोग परेशान हालत में दिखे।
हादसे में अपनों की मौत के बाद लोग परेशान हालत में दिखे।
Newsराष्ट्रीय

ISRO का EOS-09 मिशन नहीं हो पाया सफल, तीसरे चरण को नहीं कर पाया पार रॉकेट

श्रीहरिकोटा. इसरो ने रविवार की सुबह 5.59 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से पोलर सैटेलाइट लाचिंग व्हीकल (पीएसएलवी-सी1) के जरिये अपना 101वॉ सैटेलाइट लांच किया। लेकिन यह लॉचिंग सफल नहीं हो सकी।
पहले और दूसरे फेज में सफल होने के बाद तीसरे फेज में ईओएस-09 में गड़बड़ी का पता चला। इसरो चीफ वी नारायणन ने कहा कि आज वह 101 वें प्रक्षेपण का प्रयास किया है। पीएसएलवी-सी61 का प्रदर्शन दूसरे चरण तक सामान्य था। तीसरे चरण में ऑब्जरवेशन की वजह से मिशन पूरा नहीं हो सका है।
इसरो के मुखिया ने बताया है कि सैटेलाइट के लांच का पहला और दूसरा चरण सामान्य रहा है। लेकिन तीसरे चरण का पूरा नहीं किया जा सका है। खामी की वजह से यह मिशन कामयाब नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा है कि तीसरे चरण के संचालन के दौरान हमने एक अवरोध देखा और मिशन को पूरा नहीं किया जा सका है। अब हम इस डेटा का विश्लेषण करेंगे और फिर मिशन पर लौटेंगे।

लॉन्चिंग की 2 तस्वीरें…

EOS-09 की ऊंचाई 44.5 मीटर है। वजन 321 टन है। यह 4 फेज में बनाया गया है।
मिशन EOS-09 सैटेलाइट को सन सिंक्रोनस पोलर ऑर्बिट (SSPO) में करने का था।
मिशन EOS-09 सैटेलाइट को सन सिंक्रोनस पोलर ऑर्बिट (SSPO) में करने का था।
EOS-09 रिमोट सेंसिंग डेटा देने के लिए डिजाइन किया गया है।
EOS-09 रिमोट सेंसिंग डेटा देने के लिए डिजाइन किया गया है।

5 साल की उम्र, दिन-रात हर मौसम में पृथ्वी की तस्वीरें ले सकेगा

PSLV-C61 रॉकेट की लॉन्चिंग के 17 मिनट के बाद, EOS-09 सैटेलाइट को सन सिंक्राेनस पोलर ऑर्बिट में स्थापित करने की उम्मीद है।सैटेलाइट के निर्धारित ऑर्बिट (पृथ्वी की कक्षाओं) में अलग हो जाने के बाद, वैज्ञानिक बाद में ऊंचाई कम करने के लिए व्हीकल पर ऑर्बिट चेंज थ्रस्टर्स (OCT) का यूज करेंगे। इस मिशन जीवन 5 साल है।EOS-09 यानी अर्थ ऑब्जर्वेटरी सैटेलाइट सी-बैंड सिंथेटिक अपर्चर रडार तकनीक से लैस एक एडवांस्ड ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट है। यह हर मौसम में, दिन और रात में पृथ्वी की सतह की हाई रिज़ॉल्यूशन तस्वीरें कैप्चर कर सकता है।यह क्षमता कई क्षेत्रों में भारत की सर्विलांस और मैनेजमेंट सिस्टम को मजबूत बनाती है।

निसार लॉन्च करने की भी तैयारी

इसरो GSLV-F16 पर नासा-इसरो सिंथेटिक अपर्चर रडार (निसार) सैटेलाइट को लॉन्च करने की भी तैयारी कर रहा है। निसार पृथ्वी की सतह, इकोलॉजी और प्राकृतिक आपदाओं में बदलावों को ट्रैक करने के लिए नासा और इसरो दोनों के जरिए डेवलप डबल बैंड रडार सिस्टम का इस्तेमाल करेगा, जो ग्लोबल क्लाइमेट कंडीशन पर डेटा प्रदान करेगा।

Newsराष्ट्रीय

ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तानी जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कर 5 दिन के रिमांड भेजी गयी, हाईकमीशन में डिनर और भारत के खिलाफ रच रही साजिश

ज्योति करतारपुर साहिब कॉरिडोर के जरिये भी एक बार पाकिस्तान गई थी। इससे जुड़ा वीडियो ज्योति ने 10 सितंबर 2022 को अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया था।

नई दिल्ली. पाकिस्तान के लिये जासूसी करने के आरोप में हरियाणा की एक यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के उच्चायोग के एक कर्मचारी से मुलाकात के मामले में शनिवार को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया गया है। जहां से उन्हें 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
पाकिस्तान के उच्चायोग में तैनात पाकिस्तान कर्मचारी एहसान उररहीम उर्फ दानिश ने ज्योति मल्होत्रा को डिनरी पर बुलाया था। इस बीच दोनों के बीच हुई बातचीत औरे यूट्यूबर ने उसके साथ एक वीडिया भी रिकॉर्ड किया था और बाद में दानिश और उसके साथी अली एहसान ने ज्योति को पाकिस्तान के खुफिया अधिकारी पीआईओएस से मिलवाया।
ज्योति ने जट्ट रंधावा नाम से सेव किये गये एक पीआईओ शाकिर उर्फ राणा शाहबाज से व्हाट्सएप, टेलीग्राम और स्नैपचेट जैसे एन्क्रिप्टेड ऐप्स पर बातचीत की । ज्योति पर भारतीय दंड संहिता की धारा 152 और ऑफिसियल सीक्रेट्स एक्ट 1923 की धारायें 3, 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उनकी लिखित स्वीकारोक्ति ली गयी है और मामला हिसार की इकोनॉमिक ऑफेसेज विंग को सौंपा गया है।
ज्योति हिसार की रहने वाली, बीए तक पढ़ाई की
ज्योति की उम्र 33 साल है। उसका घर हिसार के न्यू अग्रसेन कॉलोनी में है। BA की पढ़ाई की है। अविवाहित है और ज्यादातर दिल्ली में रहती है। 6 मई को वह हिसार से दिल्ली गई थी।ज्योति के पिता हरीश कुमार मल्होत्रा बिजली निगम से रिटायर्ड हैं। ज्योति का पासपोर्ट 22 अक्टूबर 2018 को बना था। यह 21 अक्टूबर 2028 तक वैध है। ज्योति और उनके पिता के खिलाफ पुलिस में कोई पुराना मामला दर्ज नहीं है।
ज्योति सोशल मीडिया पर एक्टिव है। फेसबुक और यूट्यूब पर 3 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। पिछले 2-3 सालों से वह ‘ट्रैवल विद जो’ नाम से यूट्यूब चैनल चलाती है, जिसमें देश-विदेश की यात्राओं के वीडियो बनाती है।पहले वह गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में काम करती थी, लेकिन कोविड के दौरान उसे नौकरी से हटा दिया गया। इसके बाद वह ब्लॉगर बन गई।
ऐसे पाकिस्तानी एजेंट्स के संपर्क में आई ज्योति
साल 2023 से जासूसी का शक: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2023 में ज्योति ने पाकिस्तान की यात्रा की थी। यह यात्रा उसने उच्चायोग के जरिए वीजा लेकर की थी। इस दौरान ज्योति की मुलाकात पाकिस्तान हाई कमीशन के कर्मचारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से हुई, जिसके साथ उसके गहरे संबंध बन गए। दानिश के माध्यम से ज्योति की पहचान पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के अन्य एजेंटों से कराई गई, जिनमें अली अहसान और शाकिर उर्फ राणा शहबाज (जिसका नाम उसने अपने फोन में ‘जट्ट रंधावा’ नाम से सेव किया था) शामिल थे।

Newsराष्ट्रीय

केदारनाथ एम्स ऋषिकेश के एम्बूलेंस हेलीकाप्टर की क्रैश लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

नई दिल्ली. केदारनाथ में एम्स ऋषिकेश के हेलीकॉप्टर एम्बूलेंस की क्रैश लैंडिंग करनी पड़ी। हेलीकाप्टर के पिछले हिस्से में तकनीकी खराबी आने की वजह से यह हादसा हुआ है। हेलीकाप्टर में 3 लोग सवार थे। एक डॉक्टर, एक पायलट और एक मेडीकल स्टाफ, तीनों सुरक्षित है।
गढवाल कमिश्नर विनयशंकर पांडे ने एएनआई को बताया है कि हेलीकाप्टर को सही तरीके से उतार लिया गया और किसी को चोट नहीं आई।

Newsराष्ट्रीय

पाकिस्तान का एयरडिफेंस को 23 मिनट के लिये भारत ने किया था जाम, चीनी तकनीक ध्वस्त

नई दिल्ली. 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान जाने के बाद भारत ने जवाबी कार्यवाही करते हुए 7 मई की सुबह ’’ऑपरेशन सिंदूर‘‘ शुरू किया। इसके तहत पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर हवाई हमला किया है। इस ऑपरेशन की सबसे बड़ी खासियत यही रही है कि भारतीय वायुसेना ने महज 23 मिनट में पाकिस्तान की चीन निर्मित एयर डिफेंस प्रणाली का जाम कर दिया और सटीक निशाने के साथ अभियान को सफलतापूर्व अंजाम दिया है।
एयरडिफेंस सिस्टम किया था निष्क्रिय
7-8 मई की रात पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों के माध्यम से भारत के उत्तर और पश्मिी इलाके के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने कीकोशिश की। पाकिस्तान की ओर से जवाब में ड्रोन और मिसाइलों से भारत के कई सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश की गयी। जिसमें श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, लुधिया, भुज, आदमपुर जैसे स्थान शामिल है। लेकिन भारतीय एयरडिफेंस सिस्टम और इंटीग्रेटेड काउंटर यूएएस ग्रिड ने सभी को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया।
स्वदेशी तकनीक सर्वश्रेष्ठ
सरकार के अनुसार सभी हमले बिना किसी भारतीय क्षति के सफलतापूर्वक पूरे हुए, जो हमारी सैन्य रणनीति, निगरानी और हथियार प्रणाली की दक्षता का दर्शाता है। लांग रेंज ड्रोन से लेकर गाइडेड म्यूनिशन तक, स्वदेशी तकनीकों का उपयोग करते हुए भारत ने सैन्य आत्मनिर्भरता की एक नयी मिसाल पेश की। चूंकि आतंकियों पर सटीक हमले नियंत्रण रेखा या अंर्त राष्ट्रीय सीमा को पार किये बना किये गये। इसलिये पाकिस्तान की जवाबी कार्यवाही सीमा पार से होने की आशंका थी। भारतीय सेना और वायुसेना ने काउंटर यूएएस (ड्रोन-रोधी), इलेक्ट्रॉनिक युद्ध उपकरणों और हवाई रक्षा हथियारों का अनूठा मिश्रण अपनाया है।
आत्मघाती ड्रोन का इस्तेमाल
भारतीय वायुसेना ने नूर खान और रहीम यार खान जैसे प्रमुख पाकिस्तानी एयरबेस को टारगेट किया और “लॉइटरिंग म्यूनिशन” यानी आत्मघाती ड्रोन का प्रभावी इस्तेमाल कर दुश्मन के रडार, मिसाइल सिस्टम और हाई-वैल्यू टारगेट्स को ध्वस्त कर दिया। लॉइटरिंग म्यूनिशन ऐसी हथियार प्रणालियां हैं जो लक्ष्य क्षेत्र में चक्कर लगाकर उपयुक्त लक्ष्य की तलाश करती हैं और फिर हमला करती हैं।  सरकार ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने दुश्मन की उन्नत तकनीकों को निष्क्रिय करने का ठोस सबूत दिया।  इसमें चीनी मूल की पीएल-15 मिसाइलें, तुर्की मूल के यूएवी ‘यिहा’ या ‘यीहॉ’, लंबी दूरी की रॉकेट, क्वाडकॉप्टर और वाणिज्यिक ड्रोन शामिल थे. यह भारत की तकनीकी श्रेष्ठता का प्रमाण है कि पाकिस्तान द्वारा अत्याधुनिक हथियारों के उपयोग के बावजूद भारत के स्वदेशी एयर डिफेंस और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम ने उन्हें निष्क्रिय कर दिया।

Newsराष्ट्रीय

मसूद अजहर को मिलेगा 14 करोड़ का मुआवजा, भारतीय हमले में तबाह जैश हैडक्वार्टर बनाने का वादा, जनता का पैसा आतंकियों में बांटेगी पाक सरकार

नई दिल्ली. भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को तबाह किया था। इसमें जैश-ए-मोहम्मद का हैडक्वार्टर भी खंडहर में तब्दील हो गया था। इस हमले में 100 से अधिक आतंकी भी मारे गये थे। वहीं पाकिस्तान की शहबाज सरकार ने भारतीय हमलों में मारे गये। प्रत्येक नागरिक के परिजनों को 1 करोड़ रूपये (10 मिलियन पीकेआर) का मुआवजा देने का ऐलान किया है। इस बात का जिक्र पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में किया गया है।
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स जैश-ए-मोहम्मद कि सरगना और संयुक्त राष्ट्र आतंकी मसूद अजहर के 14 रिश्तेदार इन हमलों में मारे गये है। ऐसे में संभावना है कि मसूद अजहर को पाकिस्तानी सरकार की ओर से 14 करोड़ का मुआवजा मिल सकता है। पाकिस्तान के डॉन और एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान की रिपोर्ट्स के अनुसार मारे गये लोगों में मसूद अजहर की बड़ी बहन और जीजा, भतीजा-भाभी, एक भांजी और कई बच्चे शामिल है। ऐसे में मसूद अजहर ही इन सबका वैध उत्तराधिकारी है। पाकिस्तान सरकार की ओर से उसे भारी भरकम राशि मिलने की संभावना है।

Newsराष्ट्रीय

आकाश तीर-भारत की स्वदेशी एआई बेस्ट एयरडिफेंस सिस्टम ने की पाक  की  हालत खराब

नई दिल्ली. भारत ने रक्षा और स्वदेशी तकनीक के इलाके में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। मेड इन इंडिया, मेड फॉर इंडिया के संकल्प के साथ आकाशतीर, एक अगली पीढ़ी की कृत्रिम बुद्धिमत्ता संचालित वायुरक्षा प्रणाली है। जिसे रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बेल) ने संयुक्त रूप से विकसित किया है।
आकाश तीर तकनीकी उत्कृष्टता का है प्रतीक
आकाश तीर एक अत्याधुनिक वायु रक्षाप्रणाली है जो वास्तविक समय में शत्रु की गतिविधियों का ट्रैक करने, सटीक हमले करने और 99प्रतिशत की सटीकता के साथ खतरों को बेअसर करने में सक्षम है। प्रणाली पूरी तरह से स्वदेशी है। जिसका अर्थ है कि इसे विदेश तकनीक या संसाधनों पर निर्भरता केू बिना विकसित किया गया है। इसके संेंसर से लेकर हमले की प्रक्रिया तक, हर पहलू भारत में डिजाइन और निर्मित किया गया है। इस वैश्विक स्तर पर एआई संचालित रक्षा प्रणालियों में एक बेंचमार्क बनाता है।

Newsराष्ट्रीय

आदमपुर एयरबेस पर पहुंची पीएम मोदी का संबोधन, जवानों से बात की और पीछे एस-400 मिग -29 दिखाई दिये

पाकिस्तान में ऐसा कोई ठिकाना नहीं, जहां आतंकी चैन से रह सकें; घर में घुसकर मारेंगे|जालंधर,Jalandhar - Dainik Bhaskarनई दिल्ली. पीएम नरेन्द्र मोदी के आदमपुर एयरबेस के दौरे ने पाकिस्तान के कई झूठ को बेनकाब कर दिया है। मंगलवार की सुबह पीएम नरेन्द्र मोदी जब पंजाब के जालंधर में स्थित आदमपुर एयरबेस पहुंचे तो भारतीय वायुसेना क जवानों ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे के साथ उनका स्वागत किया। पीएम के आदमपुर पहुंचने से जुड़ा जो वीडियो सामने आया है। उसमें पीएम नरेन्द्र मोदी जवानों से मुलाकात कर रहे है। इससे कुछ ही दूरी पर भारत का मिसाइल डिफेंस सिस्टम एस-400 तैनात है। एस-400 के अलावा यहां पर फाइटर प्लेन मिग-29 भी दिखाई दे रहा है।
इस वीडियों में एस-400 दिखना पाकिस्तान के कई दावों का धज्जियां उड़ा देता है। पाकिस्तान ने 10 मई को झूठा दावा किया था कि पाकिस्तानी एयरफोर्स के लड़ाकू विमान जेएफ-17 ने आदमपुर एयरबेस में तैनात भारत के मिसाइल डिफेंस सिस्टम एस-400 को नष्ट कर दिया है। इसके लिये पाकिस्तान ने हाइपर सोनिक मिसाइलों का उपयोग किया है। लेकिन इन तस्वीरों ने पाकिस्तान के दावे को धराशायी कर दिया है।

आदमपुर एयरबेस पर PM और जवानों के फोटोज

जवानों के बीच PM मोदी, जवानों ने जय हिंद के नारे लगाए।
जवानों के बीच PM मोदी, जवानों ने जय हिंद के नारे लगाए।
प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के पालम एयरपोर्ट से सुबह 9 बजे उड़ान भरी और आदमपुर पहुंचे।
प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के पालम एयरपोर्ट से सुबह 9 बजे उड़ान भरी और आदमपुर पहुंचे।
प्रधानमंत्री करीब एक घंटे तक आदमपुर एयरबेस पर अधिकारियों और जवानों के बीच रहे।
प्रधानमंत्री करीब एक घंटे तक आदमपुर एयरबेस पर अधिकारियों और जवानों के बीच रहे।
प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए जवानों को बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए जवानों को बधाई दी।
hacklink satın al coinbar coinbar giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş güncel meritking meritking giriş best online casinos in new zealand padişahbet padişahbet giriş padişahbet güncel giriş kalebet kalebet giriş kalebet güncel giriş kralbet kralbet giriş kralbet güncel giriş jasminbet jasminbet giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş alobet alobet giriş jojobet jojobet giriş betasus betasus giriş betnano betnano giriş betpipo betpipo giriş betplay betplay giriş betsmove betsmove giriş egebet egebet giriş imajbet imajbet giriş jokerbet jokerbet giriş marsbahis marsbahis giriş jojobet jojobet giriş ultrabet ultrabet giriş restbet restbet giriş supertotobet supertotobet giriş perabet perabet giriş holiganbet holiganbet güncel giriş holiganbet giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş meritking meritking giriş casibom casibom giriş casibom güncel giriş perabet perabet giriş perabet güncel giriş jojobet grandpashabet casibom jojobet grandpashabet casibom jojobet casibom grandpashabet casibom jojobet grandpashabet casibom casibom casibom giriş casibom güncel giriş casibom güncel