आदमपुर एयरबेस पर पहुंची पीएम मोदी का संबोधन, जवानों से बात की और पीछे एस-400 मिग -29 दिखाई दिये
नई दिल्ली. पीएम नरेन्द्र मोदी के आदमपुर एयरबेस के दौरे ने पाकिस्तान के कई झूठ को बेनकाब कर दिया है। मंगलवार की सुबह पीएम नरेन्द्र मोदी जब पंजाब के जालंधर में स्थित आदमपुर एयरबेस पहुंचे तो भारतीय वायुसेना क जवानों ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे के साथ उनका स्वागत किया। पीएम के आदमपुर पहुंचने से जुड़ा जो वीडियो सामने आया है। उसमें पीएम नरेन्द्र मोदी जवानों से मुलाकात कर रहे है। इससे कुछ ही दूरी पर भारत का मिसाइल डिफेंस सिस्टम एस-400 तैनात है। एस-400 के अलावा यहां पर फाइटर प्लेन मिग-29 भी दिखाई दे रहा है।
इस वीडियों में एस-400 दिखना पाकिस्तान के कई दावों का धज्जियां उड़ा देता है। पाकिस्तान ने 10 मई को झूठा दावा किया था कि पाकिस्तानी एयरफोर्स के लड़ाकू विमान जेएफ-17 ने आदमपुर एयरबेस में तैनात भारत के मिसाइल डिफेंस सिस्टम एस-400 को नष्ट कर दिया है। इसके लिये पाकिस्तान ने हाइपर सोनिक मिसाइलों का उपयोग किया है। लेकिन इन तस्वीरों ने पाकिस्तान के दावे को धराशायी कर दिया है।
आदमपुर एयरबेस पर PM और जवानों के फोटोज





