राष्ट्रीय

Newsराष्ट्रीय

दिल्ली में पाये गये 23 कोरोना के मरीज, सरकार ने जारी की एडवायजरी, अस्पतालों को दिये निर्देश

नई दिल्ली. एक बार फिर से कोरोना वायरस पैर पसार रहा है। कोविड़-19 के मामलों में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। इसको लेकर सभी अस्पतालों को बेड, ऑक्सीजन, वेंटीलेटर समेत दूसरी सुविधायें सुनिश्चित करने के लिये स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने एडवायजरी जारी कर दी है। इसमें अस्पताल परिसर में मास्क पहनने का परामर्श दिया गया है।
दिल्ली में 23 कोरोना मरीज की हुई पुष्टि
दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री पंकजकुमार सिंह ने शुक्रवार को स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ कोविड़-19 की मौजूदा स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक की है। दिल्ली में गुरूवार तक कोविड के 23 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। सरकार कोविड के वर्तमान पुष्ट मामलों के सत्यापन की प्रक्रिया में जुटी है। यह पता लगाया जा रहा है कि यह मरीज दिल्ली के हैं या बाहर से यात्रा करके आये है। आपको बता दें कि अभी तक 9 संक्रमितों की जानकारी सामने आ चुकी है। इसमें गाजियाबाद में 4, गुरूग्राम में 3 और फरीदाबाद में 2 संक्रमित मरीज पाये गये हैं।

Newsराष्ट्रीय

कोविड़-19 में क्या बूस्टर डोज लेना जरूरी है क्या

कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन का डोज लेती महिला. (फाइल फोटोः गेटी)

नई दिल्ली. एशिया के कई देशों में एक बार फिर से कोविड-19 के मामले बए़ रहे हैं। सिंगापुर, चीन, हांगकांग, थाईलैंड और भारत में नयी लहर की खबरें सामने आ रही है। भारत में 19 मई 2025 तक 257 सक्रिय मामले दर्ज किये गये हैं। लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि घबराने की आवश्यकता नहीं है। बस सावधानी बरतनी होगी। आइये जानते है कि बूस्टर डोज लेना जरूरी है।
क्या बूस्टर डोज लेना आवश्यक है
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि जिन लोगों की इम्युनिटी कमजोर है जैसे बुजुर्ग, बच्चे या जिन्हें डायबिटीज, कैंसर जेसी बीमारियां है। उन्हे बूस्टर डोज लेने की सलाह दी जा रही है। हांगकांग और सिंगापुर में भी लोगों को बूस्टर डोज लेने के लिये कहा जा रहा है। खासकर अगर उनकी आखिरी डोज या संक्रमण को 6 माह से अधिक हो गये है।

Newsराष्ट्रीय

हास्यकवि प्रदीप चौबे की पत्नी ने बहू की कराई दूसरी शादी, चौबे होते तो यही फैसला लेते, स्वर्गीय कवि प्रदीप चौबे के बड़े ने किया कन्यादान

बहू वर्षा की मांग भरते दूसरे पति चेतन जैन।ग्वालियर. एक सास ने अपनी छोटी बहू को दूसरा विवाह करके समाज में मिसाल पेश की है। विधवा बहू की पीड़ा को देखते हुए उन्हें उसकी जिन्दगी फिर से बसाने का निर्णय लिया और समाज की पुरानी सोच, परंपराओं को तोड़ते हुए उन्होंने यह फैसला लिया और मां की भूमिका निभाते हुए बहू की दूसरी शादी करवाई।
दरअसल, ग्वालियर क जाने-माने हास्य कवि स्वर्गीय प्रदीप चौबे के 2 बेटे है। उनके छोटे बेटे आभास का भोपाल में 7 साल पूर्व एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी। इस घटना के कुछ समय बाद ही कवि प्रदीप चौबे का भी निधन हो गया। घर में उनकी विनीता चौबे और छोटी बहू वर्षा का एक-एक दिन मुश्किल भरा गुजर रहा था। तभी सास विनीता ने ठान लिया िकवह फिर से बहू का जीवन आबाद करेगी। परिवार में ंछोटी बहू वर्षा और बड़े बेटे की सहमति के बाद 11 मई को वर्षा का विवाह कानपुर के चेतन जैन करवाया।इस पूरे विवाह में खास बात यह है कि सास विनीता के बड़े बेटे और बहू ने वर्षा का कन्यादान किया।
हास्य कवि प्रदीप चौबे की पत्नी ने लिया कन्यादान
स्वर्गीय हास्य कवि प्रदीप चौबे की पत्नी विनीता उनके इस फैसले को लेकर चर्चा की, उन्होंनंे कहा कि अगर चौबे जी जिंदा होते तो वह भी वर्षा की दूसरी शादी जरूर कराते। वह बहू तो थी, पर बेटी से कम नहीं, बड़े बेटे आकाश व बहू नेहा ने भी मेरे भी फैसले में सहयोग दिया।
उन्हीं दोनों ने वर्षा का कन्यादान किया, अ बवह हमेशा खुश रहें। विधवा विवाह कर सामाजिक वर्जनाओं को तोड़ने वाली विनीता चौबे के इस फैसले का स्वागत हर कोई कर रहा है। बहू की दूसरी शादी में अंर्तराष्ट्रीय हास्य कवि सुरेन्द्र शर्मा, डॉ. सुरेश अवस्थी और अरूण जैमिनी भी साक्षी बने।

Newsराष्ट्रीय

अभिनेता सलमान की सुरक्षा में चूक, दो दिन में महिला सहित 2 लोगों ने की गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने का प्रयास

नई दिल्ली. फिल्म अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर एक बड़ी खबर सामने आयी है। पिछले दिन बुधवार को सलमान खान के घर पर एक और घटना हुई। जहां एक महिला उनकी बिल्डिंग में घुस गयी। अनजान महिला सलमान खान के फ्लैट के पास तक पहुंच गयी। उस महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ गैरकानूनी घुसपैठ का मामला दर्ज किया गया है। महिला की पहचान 36वर्षीय ईशा छावडि़या के रूप में हुई है।
सलमान के फ्लैट में घुस पैठ
सलमान खान मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं। सलमान खान की सुरखा में हुई सेंध को लेकर यह दूसरी घटना है। जब उनकी बिल्डिंग में फिर से घुसपैठ की घटना हुई है। उनकी सुरक्षा में पुलिस जवान तक तैनात है। ऐसे में एक अज्ञात महिला का सलमान के घर तक पहुंच जाना चिंताजनक है। फिलहाल पुलिस ऐसा करने के पीछे उसकी क्या मंशा थी। इसका पता लगा रही है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

तूफान-ओले से पेड़ और होर्डिंग गिरे, लगा लम्बा जाम

नई दिल्ली. एनसीआर दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में बुधवार की रात मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भयंकर बारिश और तूफान से जनजीवन अस्त-वयस्त हो गया । कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गया है। कई जगहों पर यातायात बाधित होने से लम्बा जाम लग गया है। तूफान के चलते पेड़, हॉर्डिंग्स और बोर्ड गिरने की खबरें आई है। दिल्ली के सफदरजंग में 79 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवायें चली। गाजियाबाद में तेज आंधी के बाद वर्षा हुई है। जबकि कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई है। बागपत में भी तेज आंधी और वर्षा के साथ ओले भी गिरे है। वहीं चंडीगढ़ में तूफान के चलते सेक्टर 22 में कई पेड़ गिर गये।
इसके साथ ही उत्तर पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में तेज आंधी के चलते की दीवार गिर गयी। दीवार के नीचे खड़ी कई कार क्षतिग्रस्त हो गयी। वहीं, एक पेंड भी सड़क पर आ गिरा। राहत बचाव कार्य में प्रशासन जुट गया है। पूर्वी दिल्ली के यमुना बिहार, भजनपुरा और गोकलपुरी जैसे क्षेत्रों तेज धूल भरी आंधी चली। अचानक उठे धूल के गुबार से विजिबिलिटी कम हो गयी ।नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में भी तेज आंधी चली। कई इलाकों से पेड़ गिरने की खबरें है। जिससे यातायात प्रभावित हुआ और बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई है।
दिल्ली में आंधी तूफान की वजह से तापमान में 14 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयीहै। मौसम विभाग के अनुसार तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से गिर कर 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Newsराष्ट्रीय

केन्द्रीय कर्मचारियों के लिये तोहफा, सरकार ने किया लांच यूपीएस कैलकुलेटर, पेंशन ऐसे होगी चेक

नई दिल्ली. केन्द्रीय कर्मचारियों के लिये सरकार ने बड़ी राहत दी है। वित्त मंत्रालय के तहत आने वाले वित्तीय सेवा विभाग ने यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) कैलकुलेटर को लांच किया गया है। इसके जरिये केन्द्रीय कर्मचारी अपने पेंशन का कैलकुलेशन कर सकते है। यह कैलकुलेटर आपकी बेसिक सैलरी के हिसाब से कैलकुलेट करके मंथली पेंशन के बारे में जानकारी देगा। वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग ने सोशल र्मीिडया पर बताया है कि एनपीएस ट्रस्ट ने यूनिफाइड पेशन स्कीम (यूपीएस) कैलकुलेटर लांच किया है। यह कैलकुलेटर एनपीएस और यूपीएस दोनों के तहत कस्टमर्स को पेंशन का अनुमान पेश करता है। यह टूल कस्टमर्स को सहीं पेंशन योजना चुनते समय सूचित विकल्प बनाने में सहायता करेगा। विभाग ने पेंशन कैलकुलेटर भी शेयर किया है।
किस आधार पर मिलेगा पेंशन?
यह पेंशन 25 साल न्‍यूनतम सर्विस करने वालों को दिया जाएगा और पेंशन की राशि कर्मचारी के रिटायर्ड होने के 12 महीने की एवरेज बेसिक सैलरी का 50 फीसदी दिया जाएगा. कर्मचारी की मौत होने से ठीक पहले उसकी पेंशन का 60 फीसदी परिवार को मिलेगा । न्‍यूनतम 10 सालों की सेवा के बाद रिटायरमेंट पर 10 हजार रुपये प्रति माह पेंशन की गारंटी है। ग्रेच्‍युटी के अलावा रिटायरमेंट पर एकमुश्‍त पेमेंट की भी सुविधा है।
सरकार कितना करेगी योगदान?
गौरतलब है कि यूनिफाइड पेंशन योजना को अपने बेसिक सैलरी और महंगाई भत्ते का 10 प्रतिशत योगदान करना होगा, जबकि केंद्र सरकार का योगदान 18.5 प्रतिशत होगा । केंद्रीय कर्मचारी को सर्विस से हटाए जाने या बर्खास्‍त किए जाने या इस्‍तीफे के मामले में UPS या गारंटीड पेमेंट ऑप्‍शन उपलब्‍ध नहीं होगा ।
UPS के नए नियम
एक अप्रैल 2025 से यूनिफाइड पेंशन स्‍कीम (UPS) लागू हो चुके है। ये नियम 1 अप्रैल 2025 तक सेवा में मौजूदा केंद्र सरकार के एनपीएस में आने वाले कर्मचारी और केंद्र सरकार की सेवाओं में अप्रैल, 2025 को या उसके बाद भर्ती होने वाले कर्मचारियों समेत केंद्र सरकार के कर्मचारियों के नामांकन को सक्षम करते है। इस पेंशन स्‍कीम में गारंटीड पेंशन का लाभ दिया जाता है।
कैसे करें चेक
वित्त विभाग ने यूपीएस कैलकुलेटर का लिंक शेयर किया है. सबसे पहले https://npstrust.org.in/ups-calculator पर जाएं. फिर डेथ ऑफ बर्थ, जॉइनिंग डेट, बेसिक पे और महंगाई भत्ता आदि जैसी जानकारियों को दर्ज करें । इसके बाद कैलकुलेट पर क्लिक करें. आपकी पूरी जानकारी सामने आ जाएगी ।

 

 

Newsराष्ट्रीय

हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच में अम्बेडकर प्रतिमा विवाद अब राजस्थान-हरियाणा और दिल्ली पहुंचा, जयपुर हाईकोर्ट में लगी मनु की मूर्ति हटाने की चेतावनी

ग्वालियर. मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच कैम्पस में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना का विवाद गहराता जा रहा है। मामले में भीम सेना के कूंद जाने से अब यह विवाद अब राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा तक पहुंच गया है। भीम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवाब सतपाल तंवर ने चेतावनी दी है कि अगर अम्बेडकर प्रतिमा स्थापित नहीं होती है तो जयपुर हाईकोर्ट में लगी मनु ऋषि की मूर्ति हटा दी जायेगी। यह पूरा विवाद 19 फरवरी को ग्वालियर हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस के नाम ज्ञापन देने से शुरू हुए थे।
2 दिन पूर्व जबलपुर में दोनों पक्ष चीफ जस्टिस सुरेशकुमार कैत से मिले थे। इसके बाद दोनों पक्षों को कुछ तक रूकने और माहौल को समझकर कदम उठाने की सलाह दी गयी। अब ग्वालियर में दोनों पक्ष बैठकें कर अपनी रणनीति बना रहे हैं।

भीम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जयपुर HC में मनु ऋषि की मूर्ति हटाने की चेतावनी दी।
भीम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जयपुर HC में मनु ऋषि की मूर्ति हटाने की चेतावनी दी।

अब भीम सेना की एंट्री से दिल्ली-हरियाणा, एमपी अलर्ट
ग्वालियर का अंबेडकर प्रतिमा विवाद में भीम सेना की एंट्री होने से अब दिल्ली, हरियाणा और एमपी अलर्ट पर हैं । ग्वालियर में वकीलों के बीच अब यह बड़ा विवाद बनता जा रहा है। दिल्ली के पास गुरुग्राम (हरियाणा) में भीम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवाब सतपाल तंवर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि अगर ग्वालियर हाईकोर्ट में बाबा साहब की प्रतिमा नहीं लगी, तो जयपुर हाईकोर्ट में मनु की प्रतिमा भी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्वालियर हाईकोर्ट में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा लगाने से रोकना न सिर्फ गलत है, बल्कि यह संविधान निर्माता और एससी समाज का अपमान है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने न सिर्फ भारत के संविधान की रचना की, बल्कि शोषित वर्ग को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का ऐतिहासिक काम भी किया।

Newsराष्ट्रीय

अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच एनकाउंटर में 1.5 करोड़ का इनामी बसवाराजू मार गिराया, 20 शव और हथियार बरामद, फायरिंग जारी

नक्सली लीडर बसवा राजू 1.5 करोड़ का इनामी था। मुठभेड़ में राजू मारा गया।
नक्सली लीडर बसवा राजू 1.5 करोड़ का इनामी था। मुठभेड़ में राजू मारा गया

जगदलपुर. नारायणपुर जिले में अबूझमाड़ के जंगल में बुधवार की सुबह सुरक्षाबलों ने 27 नक्सलियों को एक एनकाउंटर में मार गिराया है। 20 के शवों और हथियारों को बरामद कर लिया गया है। मारे गये नक्सलियों में 1.5 करोड़ का इनामी बसवा राजू भी शामिल है। दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर जिले की सरहद पर एनकाउंटर चल रहा है।
पुलिस को खबर मिली थी कि अबूझमाड़ के बोटेर में नक्सलियों का पोलित ब्यूरो सदस्य और नक्सल संगठन का महासचिव बसवाराजू मौजुद है। इसी आधार पर फोर्स को रवाना किया गया था। अबूझमांड़ के बोटेर पहुंचते ही जवानों पर नक्सलियों ने फायरिंग कर दी। प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने भी एनकाउंटर की जानकारी दी है। उनके अनुसार फायरिंग में 1 जवान जख्मी हुआ है। उसकी हालत खतरे से बाहर है।

Newsराष्ट्रीय

2 कोरोना पॉजिटिव की मुंबई में हुई मौत, सिंगापुर में 3 हजार मामले आ चुके

मुंबई. केईएम अस्पताल में सोमवार को 2 कोविड पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गयी है। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि इनकी मौत कोविड से नहीं, बल्कि पुरानी बीमारियों की वजह से हुई है। एक मरीज को मुंह का कैंसर था और दूसरे को किड़नी से जुड़ी बीमारी नेफ्रोटिक सिंड्रोम थी। इधर, एशिया के सिंगापुर, हांगकांग, थाईलैंड और चीन में कोरोना वायरस के मामले फिर से बढ़ रहे हैं। इन देशों में नये मामलों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
सिंगापुर में 1 से 19 मई के बीच 3 हजार मरीज सामने आये हैं। अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक यह संख्या 11,100 थी। यहां मामलों में 28 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। हांगकांग में जनवरी से अभी तक 81 मामले सामने आये है। इन में से 30 की मौत हो चुकी है। चीन और थाईलेंड में भी अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि यहां मरीजों की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी है। भारत में 1 जनवरी से 19 मई तक 257 मामले सामने आये है।
चीन-थाईलैंड भी अलर्ट पर, वायरस के मामले दोगुने
चीन और थाईलैंड में भी कोविड को लेकर सरकार अलर्ट पर हैं। चीन में बीमारियों की जांच करवाने जा रहे मरीजों में कोरोना वायरस पाए जाने के मामले दोगुने हो गए हैं। लोगों को बूस्टर शॉट लेने की सलाह दी गई है। चाइनीज सेंटर फॉर डिजीज एंड प्रिवेंशन के आंकड़ों के मुताबिक, कोविड की लहर जल्द ही तेज हो सकती है। वहीं, थाइलैंड में दो अलग-अलग इलाकों मे तेजी से कोविड केस बढ़ने के मामले आए हैं।
कोविड का नया वेरिएंट JN1 फैल रहा
इस बार संक्रमण के लिए ओमिक्रोन के नए वेरिएंट JN1 और उसके सब-वेरिएंट्स LF7 और NB1.8 को जिम्मेदार माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि अब तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिससे यह लगे कि ये नए वेरिएंट पहले से ज्यादा खतरनाक या तेजी से फैलने वाले हैं। हालांकि, उनका मानना है कि यह लहर कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों पर अपना असर दिखा सकती है।
सरकार ने कहा- भारत में हालात नियंत्रण में
भारत में अभी कोरोना की कोई बड़ी लहर नहीं दिख रही है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक 1 जनवरी से 19 मई तक देश में केवल 257 मामले सामने आए हैं। हालांकि सरकार के मुताबिक भारत में कोविड-19 की स्थिति अभी कंट्रोल में है। मुंबई में डॉक्टरों ने और भी हल्के लक्षणों वाले मामले देखे हैं, खासकर युवाओं में, लेकिन नई लहर की कोई जानकारी नहीं मिली है। भारतीय हेल्थ एक्सपर्ट्स ने पड़ोसी देशों में बढ़ते मामलों को देखते हुए सावधानी बरतने और वैक्सीन लेने की सलाह दी है।

Newsराष्ट्रीय

सड़क दुर्घटना में घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले को मिलेंगा 25 हजार रूपये का इनाम, पीएम दतिया, सतना और इंदौर मेट्रो का करेंगे लोकार्पण

इंदौर. मध्यप्रदेश में सड़क दुर्घटना में घायल होने वाले को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को 25 हजार रूपये का इनाम दिया जायेगा। यह काम राहवीर योजना के तहत किया जायेगा। संबंधित व्यक्ति को रूककर तत्काल एम्बूलेंस को कॉल करना होगा। उसे अस्पताल पहुंचाने में मदद करनी होगी। यह निर्णय मंगलवार को इन्दौर के राजवाड़ा में हुई डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट बैठक में लिया गया है।
बैठक के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 31 मई को भोपाल आयेंगे। 2 लाख महिलाओं के सम्मेलन को संबोतधत करेंगे। महिला कामगारों के लिये केन्द्र और राज्य सरकार के सहयोग से भी औद्योगिक क्षेत्रों में बनाये जायेंगे। पीएम इन्दौर मेट्रो, दतिया और सतना एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे।

इंदौर पहुंचे मंत्रिमंडल की तस्वीरें…

राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के बाद कैबिनेट बैठक की शुरुआत हुई।
राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के बाद कैबिनेट बैठक की शुरुआत हुई।
बैठक के दौरान सीएम और सभी मंत्री गणेश हॉल में बिछाए गए पटिए और गद्दे पर बैठे हैं ।
बैठक के दौरान सीएम और सभी मंत्री गणेश हॉल में बिछाए गए पटिए और गद्दे पर बैठे हैं ।
कैबिनेट बैठक से पहले सभी मंत्रियों ने सीएम यादव के साथ राजवाड़ा के सामने फोटो खिंचवाई।
कैबिनेट बैठक से पहले सभी मंत्रियों ने सीएम यादव के साथ राजवाड़ा के सामने फोटो खिंचवाई।
महिला मंत्रियों को महेश्वरी साड़ी दी गई। देवी अहिल्याबाई ने बुनकरों को महेश्वर में साड़ी बनाने का प्रशिक्षण दिलाया था।
महिला मंत्रियों को महेश्वरी साड़ी दी गई। देवी अहिल्याबाई ने बुनकरों को महेश्वर में साड़ी बनाने का प्रशिक्षण दिलाया था।
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कैबिनेट में लिए फैसलों की ब्रीफिंग की।
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कैबिनेट में लिए फैसलों की ब्रीफिंग की।
सीएम धोती-कुर्ता और साफा पहने कैबिनेट बैठक में शामिल होने पहुंचे।
सीएम धोती-कुर्ता और साफा पहने कैबिनेट बैठक में शामिल होने पहुंचे।
इंदौर जू पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव ने पैरेट को हाथ पर बैठाकर खाना खिलाया।
इंदौर जू पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव ने पैरेट को हाथ पर बैठाकर खाना खिलाया।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने लालबाग में जीर्णोद्धार के कार्यों का भूमिपूजन किया।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने लालबाग में जीर्णोद्धार के कार्यों का भूमिपूजन किया।

 

hacklink satın al coinbar coinbar giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş güncel meritking meritking giriş best online casinos in new zealand padişahbet padişahbet giriş padişahbet güncel giriş kalebet kalebet giriş kalebet güncel giriş kralbet kralbet giriş kralbet güncel giriş jasminbet jasminbet giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş alobet alobet giriş jojobet jojobet giriş betasus betasus giriş betnano betnano giriş betpipo betpipo giriş betplay betplay giriş betsmove betsmove giriş egebet egebet giriş imajbet imajbet giriş jokerbet jokerbet giriş marsbahis marsbahis giriş jojobet jojobet giriş ultrabet ultrabet giriş restbet restbet giriş supertotobet supertotobet giriş perabet perabet giriş holiganbet holiganbet güncel giriş holiganbet giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş meritking meritking giriş casibom casibom giriş casibom güncel giriş perabet perabet giriş perabet güncel giriş jojobet grandpashabet casibom jojobet grandpashabet casibom jojobet casibom grandpashabet casibom jojobet grandpashabet casibom casibom casibom giriş casibom güncel giriş casibom güncel