अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच एनकाउंटर में 1.5 करोड़ का इनामी बसवाराजू मार गिराया, 20 शव और हथियार बरामद, फायरिंग जारी

नक्सली लीडर बसवा राजू 1.5 करोड़ का इनामी था। मुठभेड़ में राजू मारा गया
जगदलपुर. नारायणपुर जिले में अबूझमाड़ के जंगल में बुधवार की सुबह सुरक्षाबलों ने 27 नक्सलियों को एक एनकाउंटर में मार गिराया है। 20 के शवों और हथियारों को बरामद कर लिया गया है। मारे गये नक्सलियों में 1.5 करोड़ का इनामी बसवा राजू भी शामिल है। दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर जिले की सरहद पर एनकाउंटर चल रहा है।
पुलिस को खबर मिली थी कि अबूझमाड़ के बोटेर में नक्सलियों का पोलित ब्यूरो सदस्य और नक्सल संगठन का महासचिव बसवाराजू मौजुद है। इसी आधार पर फोर्स को रवाना किया गया था। अबूझमांड़ के बोटेर पहुंचते ही जवानों पर नक्सलियों ने फायरिंग कर दी। प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने भी एनकाउंटर की जानकारी दी है। उनके अनुसार फायरिंग में 1 जवान जख्मी हुआ है। उसकी हालत खतरे से बाहर है।

