हास्यकवि प्रदीप चौबे की पत्नी ने बहू की कराई दूसरी शादी, चौबे होते तो यही फैसला लेते, स्वर्गीय कवि प्रदीप चौबे के बड़े ने किया कन्यादान
ग्वालियर. एक सास ने अपनी छोटी बहू को दूसरा विवाह करके समाज में मिसाल पेश की है। विधवा बहू की पीड़ा को देखते हुए उन्हें उसकी जिन्दगी फिर से बसाने का निर्णय लिया और समाज की पुरानी सोच, परंपराओं को तोड़ते हुए उन्होंने यह फैसला लिया और मां की भूमिका निभाते हुए बहू की दूसरी शादी करवाई।
दरअसल, ग्वालियर क जाने-माने हास्य कवि स्वर्गीय प्रदीप चौबे के 2 बेटे है। उनके छोटे बेटे आभास का भोपाल में 7 साल पूर्व एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी। इस घटना के कुछ समय बाद ही कवि प्रदीप चौबे का भी निधन हो गया। घर में उनकी विनीता चौबे और छोटी बहू वर्षा का एक-एक दिन मुश्किल भरा गुजर रहा था। तभी सास विनीता ने ठान लिया िकवह फिर से बहू का जीवन आबाद करेगी। परिवार में ंछोटी बहू वर्षा और बड़े बेटे की सहमति के बाद 11 मई को वर्षा का विवाह कानपुर के चेतन जैन करवाया।इस पूरे विवाह में खास बात यह है कि सास विनीता के बड़े बेटे और बहू ने वर्षा का कन्यादान किया।
हास्य कवि प्रदीप चौबे की पत्नी ने लिया कन्यादान
स्वर्गीय हास्य कवि प्रदीप चौबे की पत्नी विनीता उनके इस फैसले को लेकर चर्चा की, उन्होंनंे कहा कि अगर चौबे जी जिंदा होते तो वह भी वर्षा की दूसरी शादी जरूर कराते। वह बहू तो थी, पर बेटी से कम नहीं, बड़े बेटे आकाश व बहू नेहा ने भी मेरे भी फैसले में सहयोग दिया।
उन्हीं दोनों ने वर्षा का कन्यादान किया, अ बवह हमेशा खुश रहें। विधवा विवाह कर सामाजिक वर्जनाओं को तोड़ने वाली विनीता चौबे के इस फैसले का स्वागत हर कोई कर रहा है। बहू की दूसरी शादी में अंर्तराष्ट्रीय हास्य कवि सुरेन्द्र शर्मा, डॉ. सुरेश अवस्थी और अरूण जैमिनी भी साक्षी बने।

