राष्ट्रीय

Newsराष्ट्रीय

एलॉन मस्क और ट्रम्प की टूट गयी जोड़ी, अमेरिकी प्रशासन से अलग होने का टेस्ला CEO ने किया ऐलान

नई दिल्ली. अरबपति व्यापारी एलॉन मस्क ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के शीर्ष सलाहकार का पद छोड़ने का ऐलान कर दिया है और वह डोनाल्ड ट्रम्प सरकार में DOGE चीफ का पद संभाल रहे थे। मस्क ने स्वयं सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से इसकी जानकारी देते हुए कहा कि अमेरिकी सरकार में विशेष कर्मचारी के तौर पर मेरे कार्यकाल का अंत हो गया। मैं सरकार में बेफिजूल खर्चो कम करने के लिये मौके देने पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का आभार जताता हूं। डीओजीई का मिशन समय के साथ और मजबूत होगा।
आपको बता दें कि कुछ समय से ऐसी अटकलें थी कि DOGE का कामकाज देखने की वजह से वह अपने व्यापार पर फोकस नहीं कर पा रहे थे। मस्क ने यह फैसला ऐसे समय में लिया है जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ‘‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’’ को लेकर वह उनसे खफा बताये जा रहे थे। इस पर मस्क ने कहा था कि मुझे लगता है कि एक बिल बड़ा हो सकता है या वह बेहतरीन हो सकता है। लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह एक साथ दोनों हो सकता है।

Newsराष्ट्रीय

मणिपुर में राष्ट्रपति शासन के बीच सरकार बनाने की तैयारी, पहुंचे राज्यापाल से मिलने 10 विधायक, 8 भाजपा के, 44 विधायकों का समर्थन

इम्फाल. मणिपुर में 10 विधायकों ने बुधवार को राज्यपाल अजयकुमार भल्ला से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया गया है। इनमें 8 भाजपा, एनपीपी और निर्दलीय के एक-एक विधायक हे। इन्होंने दावा किया है इनके पास 44 विधायकों का समर्थन है। गर्वनर से मुलाकात के बाद भाजपा विधायक थोकचेम राधेश्याम ने कहा है कि कांग्रेस को छोड ़कर 44 विधायक मणिपुर में सरकार बनाने के लिये तैयार है। नयी सकरार के गठन का विरोध करने वाला कोई नहीं है।
मणिपुर विधानसभा अध्यक्ष सत्यव्रतम ने 44 विधायकों से मुलाकात की है। दूसरी ओर विधानसभा अध्यक्ष सत्यव्रत केन्द्रीय नेतृत्व के बुलावे पर दिल्ली के लिये रवान हो गये और ज्लदह ी सरकार बनाने पर आलाकमान का फैसला आ सकता है। मणिपुर में 60 विधानसभा सीटे हैं। सरकार बनाने के लिये बहुमत का आंकड़ा है।
बीरेन सिंह ने 9 फरवरी को दिया इस्तीफा, उसके बाद राष्ट्रपति शासन
मणिपुर में 13 फरवरी से राष्ट्रपति शासन लागू है। 9 फरवरी को भाजपा सरकार का नेतृत्व करने वाले तत्कालीन सीएम एन बीरेन सिंह ने इस्तीफा दे दिया था। बीरेन सिंह पर राज्य में डेढ़ साल से ज्यादा समय तक चली हिंसा न रोक पाने के चलते काफी दबाव था।
मणिपुर में कुकी-मैतेई के बीच 3 मई, 2023 से अब तक हिंसा हो रही है। इन दो सालों में 300 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। 1500 से ज्यादा घायल हुए। 70 हजार से ज्यादा लोग विस्थापित हैं। 6 हजार से ज्यादा FIR दर्ज हुई हैं। विपक्षी पार्टियां हिंसा के मुद्दे पर लगातार NDA से सवाल पूछ रही थीं।

Newsराष्ट्रीय

रूस में कोवरी इंजन की टेस्टिंग शुरू, लम्बी दूरी के स्टेल्थ ड्रोन में उपयोग किया जायेगा, हल्के फायटर प्लेन में भी लगाने की तैयारी

जेट इंजन की टेस्टिंग के लिए भारत, रूस पर निर्भर है।

नई दिल्ली. डिफेंस रिसर्च एंड डवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) रूस से स्वदेशी कावेरी जेट इंजन की फ्लाइंग टेस्टिंग कर रहा है। यह रियल सिचुएशन में इंजन की कैपेसिटी आंकने के लिये अहम है। अधिकारियों ने बताया इंजन पर लगभग 25 घंटे का परीक्षण होना शेष है। स्लॉट मिलने पर टेस्टिंग की जायेगी। इसकी कैपेसिटी शोकेस के लिये इसे एक लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA) में लगाने का प्लान बनाया है।
शुरूआत में कॉवेरी इंजन को तेजस जैसे स्वदेशी LCA में लगाने का प्लान था। लेकिन प्रोग्राम में देरी के चलते तेजस में अमेरिकी इंजन GE-404 लगाया गया था। इस इंजन को अब भारत में बने लम्बी दूरी के घातक अनमैंड एयर व्हीकल (UAV) यानी स्टेल्थ ड्रोन की पॉवर बढ़ाने के लिये फिर से तैयार किया जा रहा है।
AMCA  के लिये पॉवरफुल इंजन निर्माण की तैयारी
कॉवेरी 80 किलो न्यूटन (KN) थ्रस्ट (पॉवर) वाला एक लो बायपास, ट्विन स्पूल टर्बोफेन इंजन है। बेहतर मैनुअल कंट्रोल के लिये इसमें ट्विन लेन फुल अथॉरिटी इंजन कंट्रोल सिस्टम लगाया गया है। हाईस्पीड और हाईटेम्प्रेचर के दौरान इंजन का पॉवर लॉस कम करने के लिये इसे फ्लैट रेटेड डिजाइन किया गया है। इस तकनीक में इंजन की थ्रस्ट लिमिट उसके मैक्सिमम पॉइंट से कम पर फिक्स कर दी जाती है।
DRDO 5वी पीढ़ी के एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) के मार्क-2 वज्रन सहित भविष्य के विमानों के लिये अधिक पॉवरफुल इंजन बनाने के लिये विदेशी फर्म के साथ काम कर रहा है। भारत के स्वदेशी लड़ाकू विमान प्रोग्राम में LCA Mark-1, LCA Mark-2 और एएमसीका विकसित करना शामिल है।
भारत इंजन टेस्टिंग के लिय रूस पर है निर्भर
डीआरडीओ का गैस टर्बाइन रिसर्च एस्टेब्लिशमेंट (GTRE ) कॉवेरी इंजन बना रहा है। कॉवेरी इंजन तेजस मार्क-1 की जरूरतों को पूरा नहीं कर पायां है। इसलिये उसमें अमेरिकी इंजन लगाना पड़ा और इसके अलावा भारत में ऐसे इंजनों के टेस्टिंग की सुविधा नहीं है। इसकी टेस्टिंग के लिये भारत, रूस पर निर्भर है। इस कारण से भी प्रोजेक्ट में देरी होती है।
2035 के बाद तेजस में कॉवेरी लगाने का प्लान
कॉवेरी 2.0 पर भी प्लानिंग चल रही है। 2035 के बाद तेजस mark-1A, अमेरिका के GE-404 इंजन की जगह कावेरी 2.0 को लगाने काप्लान है। यह 90 किलो न्यूजन थ्रस्ट वैरिएंट होगा। GTRE  ने इसलिये फण्ड मांगा है।

Newsराष्ट्रीय

5वीं पीढ़ी के स्वदेशी फायटर प्लेन के मॉडल को मिली मंजूरी, निर्माण करने में निजी कंपनियां मदद करेंगी, 7 हजार Kg विस्फोटक लेकर उड़ेगा, रडार नहीं पकड़ पायेंगे

नई दिल्ली. भारत में बनने वाले 5वींु पीढ़ी के लड़ाकू विमान यानी एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एएमसीए) के प्रॉडक्शन मॉडल को मंजूरी मिल गयी है। केन्द्र सरकार ने मंगलवार को यह जानकारी दी है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि एयरक्राफ्ट को बनाने के लिये सरकार के साथ निजी कम्पनियों को भी बोली लगाने का अवसर प्रदान किया जायेगा। एयरोनॉटिकल डवलपमेंट एजेंसी (एडीए) जल्द ही इसके लिये एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओएल) जारी करेगा।
एयरक्राफ्ट बनाने में निजी कम्पनियों को मौका देने का ऐलान से डिफेंस और इससे जुड़े सेक्टर्स की कंपनियों के शेयर्स में लगभग 6 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हहुई है। निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स भी 52 सप्ताह के नये हाई 8,674,05 पर पहुंच गया है।
भारतीय वायुसेना देश में बने तेजस जेट इस्तेमाल कर रही
30 जुलाई को एयर फोर्स ने जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा एयरबेस पर हल्के लड़ाकू विमान तेजस MK-1 को तैनात किया। सेना का कहना है कि पायलट्स घाटी में उड़ान की प्रैक्टिस कर सकें, इसलिए ऐसा किया गया।
कश्मीर, पड़ोसी देशों चीन-पाकिस्तान के लिहाज से संवेदनशील है। तेजस MK-1 मल्टीरोल हल्का लड़ाकू विमान है, जो वायुसेना को कश्मीर के जंगल और पहाड़ी इलाकों में और मजबूत करेगा। भारतीय वायुसेना के पास अभी 31 तेजस फाइटर प्लेन हैं।

Newsराष्ट्रीय

ITR filing Deadline Extend- इनकम रिटर्न अब 15 सितम्बर तक कर सकेंगे दाखिल

नई दिल्ली. अगर आपने अभी तक अपना आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल नहीं किया है तो आपके लिये अच्छी खबर है केन्द्रीय प्रत्चक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने 31 जुलाई 2025 को या उससे पहले दाखि होने वाले आईटीआर दाखिल करने की समय सीमा बढ़ा दी है। टैक्सपेयर्स का बड़ी राहत देते हुए वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिये इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की डेडलाईन को बढ़ाकर अब 15 सितम्बर 2025 कर दिया गया है। आईटीआर कार्य की अधिसूचना जारी करने में देरी के बाद यह निर्णय लिया गया है।
यह फैसला इस वर्ष आईटीआर फॉर्म में किये गये महत्वपूर्ण अपडेट फायलिंग सिस्टम में आवश्यक समायोजन और टीडीएस क्रेडिट रिफ्लेक्शन में देरी के मद्देनजर लिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक आईटीआर की डेडलाइन सभी कैटेगरी के टैक्सपेयर्स के लिये एक सहज और अधिक सटीक टैक्स फायलिंग अनुभव सुनिश्चित करना है। सीबीडीटी ने कहा है कि संशोधित समय सीमा के बारे औपचारिक अधिसूचना जल्द ही जारी की जायेगी। यह विस्तार सैलरीड कर्मचारी, व्यापारी और अन्य नॉन-ऑडिट टैक्सपेयर्स को बहुत जरूरी राहत प्रदान करता है। जिन्हें आमतौर पर फायलिंग सीजन के दौरान अंतिम समय में चुनौतियों का सामना करना पडछ़ता हैं। टैक्सपेयर्स को सलाह दी जाती है िकवह अतिरिक्त समय का उपयोग फॉर्म 26एएस को सत्यापित करने, टीडीएस क्रेडिट का मिलान करने और सटीक रिटर्न दाखिल करने में करें।

Newsराष्ट्रीय

BSF फॉरवर्ड पोस्ट का नाम सिंदूर रखने का भेजा प्रस्ताव, अधिकारी बोले सांबा की पोस्ट महिला सैनिकों ने पाकिस्तानी हमले का डटकर किया मुकाबला

श्रीनगर. बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) ने 10 को सांबा सेक्टर में अपनी एक पोस्ट का नाम सिंदूर और 2 अन्य का नाम पाकिस्तान की ओर से की गयी गोलाबारी में शहीद हुए जवानों के नाम पर रखने का प्रस्ताव दिया है। बीएसएफ ने मंगलवार को पत्रकारवार्तामें ऑपरेशन सिंदूर क दौरान अपनी कार्यवाही से जुड़ी जानकारी दीं बीएसएफ के आईजी जम्मू फ्रंटियर शंशांक आनंद ने बताया कि 10 मई की सुबह पाकिस्तान ने हमारी पोस्ट पर ड्रोन से हमले किये। इसमें बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज, कांस्टेबल दीपक कुमार और भारतीय सेना के नायक सुनीलकुमार शहीद हो गये थे।
आईजी आनंद नेऑपरेशन सिंदूर के दौरान फॉरवर्ड पोस्ट पर लड़ने वाली महिला जवानों की भी तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि हमारी बहादुर महिला कर्मियों, सहायक कमाण्डेंट नेहा भंडारी, कांस्टेबल मंजीत कौर, कांन्स्टेबल मलकीत कौर, ज्योति, सम्पा और स्वप्ना और अन्य ने पाकिस्तान के खिलाफ फॉरवर्ड पोस्ट पर लड़ाई लड़ी। आरएस पुरा सेक्टर के बीएसएफ के डीआईजी चित्तर पाल ने बताया कि 9 मई को पाकिस्तान ने फ्लैट ट्रैजेक्टरी हथियार और मोर्टार से हमारी कई पोस्ट को निशाना बनाया। उन्होंने बदुलियान गांव पर भी हमला कियां जवाब मे ंबीएसएफ ने पाकिस्तानी आतंकी लांचपैड मस्तपुर को नष्ट कर दिया। गोलीबारी के दौरान पाकिस्तानी सैनिक अपनी पोस्ट छोड़कर भाग रहे थे।
BSF बोला- हमने LoC से 3km दूर लश्कर के लॉन्चपैड तबाह किए
सुंदरबनी सेक्टर के DIG वीरेंद्र दत्ता ने बताया कि हमें लूनी में 18-20 आतंकियों के होने की खुफिया जानकारी मिली थी। वे पाकिस्तान की तरफ से हो रहे गोलीबारी का फायदा उठाकर घुसपैठ की कोशिश करने वाले थे। उन्हें खत्म करने के लिए BSF ने 9 और 10 मई की रात को लूनी में लश्कर-ए-तैयबा के लॉन्चपैड पर जानबूझकर और प्लान्ड तरीके से हमला किया, जो इंटरनेशनल बॉर्डर से महज 3 किलोमीटर दूर पाकिस्तान में स्थित है। हमने टारगेट पूरा भी किया और लूनी पूरी तरह से नष्ट हो गया।

Newsराष्ट्रीय

शनि जयन्ती- दुनिया का इकलौता है शनि पर्वत, शनि सिंगणापुर की शिला यही से गयी थी, शनिदेव ने कठिन तप से पुनः शक्ति हासिल की थी

ग्वालियर, रेलवे स्टेशन ग्वालियर से 27 किमी की दूरी पर स्थित गांव ऐंती, यहां का शनि मंदिर देशभर के भक्तों की श्रद्धा का केन्द्र है। शनिश्चरी अमावस्या और शनि और शनि जयंती के मौके पर खासतौर पर देशभर के श्रद्धालु यहां पहुंचते है। मंगलवार को शनि जयन्ती पर 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं की आने की संभावना है।
मान्यताओं के अनुसार, जब हनुमान जी लंकादहन कर रहे थे। तब उनके प्रयास विफल हो रहे थे तो पता चला कि शनिदेव रावण की कैद में सिंहासन के नीचे दबे हैं। इसके बाद हनुमान जी उन्हें मुक्त कराया। लेकिन दुर्बल होने की वजह से शनि देव तेजी से नहीं चल सके। तब उनके आग्रह पर हनुमान जी ने उन्हें लंका से फेंका और मुरैना के वह ग्राम ऐंती के इसी पर्वत पर आकर गिरे।
ऐंती में विश्व का इकलौता शनिपर्वत
यहीं शनिदेव ने तपस्या कर पुनः शक्ति प्राप्त की और इसी वजह से इसे विश्व के इकलौते शनि पर्वत के नाम से जाना जाता है। तुलसी मानस प्रतिष्ठान मप्र भोपाल की पत्रिका के जनवरी-फरवरी 2011 के अंक में पृष्ठ 60 पर इस प्रसंग का उल्लेख भी लिया गया था। इतिहासकारों के अनुसार ऐंती में सम्राट विक्रमादित्य ने शनि प्रतिमा की स्थापना कराई गयी थी। वहीं संवत् 1806 में महादजी सिंधिया के मामा दौलतराव सिंधिया ने इसका जीर्णोद्वार करवाया था। अब इसे शनिलोक के रूप में विकसित करने की तैयारी भी चल रही है।
120 करोड़ रूपये से तैयार होगा शनिलोक प्रोजेक्ट
पर्यटन विभाग ने केन्द्र की प्रसाद योजना में इसको शामिल करने के लिये 120 करोड़ रूपये का प्रस्ताव भेजा गया है। यहां शनि लोक का निर्माण करना प्रस्तावित है। शनि परिक्रमा मार्ग का निर्माण किया जायेगा। जिसमें सप्तऋषियों की मूर्तियां स्थापित की जायेगी। पुजारी बृजभूषण ने बताया कि पूणे के एक सेठ भक्ति में यही बस गये। लौटे तो एक शिला साथ ले गये। उन्हें लगा, अगली पीढ़ी सेवा नहीं करेगी तो शिला नदी में बहा दी और बाद में शनिदेव ने सिंगणापुर के लोगों को स्वप्न दिया तो शिला निकलवाकर स्थापित करायी गयी। ऐसी मान्यता है कि यहां स्थापित शनिदेव की प्रतिमा आकाश से गिरे उल्कापिंड से बनी है। इसका रंग गहरा काला व चुम्बकीय है। मूर्ति के पास जाने पर विद्युत जैसी ऊर्जा लोग महसूस करते है। यह मंदिर तंत्र साधना के लिये भी प्रसिद्ध है।
ग्वालियर से ऐसे पहुंचते हैं शनि मंदिर
हवाई मार्ग से-ग्वालियर एयरपोर्ट ऐंती मंदिर 15 किमी दूर है। यहां से टैक्सी या निजी वाहन द्वारा जा सकते हैं।
सड़क -रेल मार्ग से- ग्वालियर शहर व रेलवे स्टेशन से करीब 27 किमी दूर है। टैक्सी या निजी वाहन से जा सकते हैं।

Newsराष्ट्रीय

बिहार चुनाव के तैयारी, ऑपरेशन सिंदूर को सैल्यूट और जातिगत जनगणना का समर्थन

नई दिल्ली. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने रविवार का दिल्ली में एक जुटता का प्रदर्शन किया है। पीएम नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में 20 राज्यों की मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री शामिल हुए हे। बैठक में 3 अहम राजनीतिक और रणनीतिक संदेश सामने आये हैं। राष्ट्र की सुरक्षा पर निर्णायक कार्यवाही की सराहना, सामजिक न्याय के लिये जातिगण जनगणना के समर्थन में प्रस्ताव और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर व्यापक मंथन हुआ और इसके साथ ही बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए की राजनीतिक रणनीति के संकेत भी साफतौर पर उभरकर सामने आये है।
बैठक मे ऑपरेशन सिन्दूर और जातिगण जनगणना पर बधाई प्रस्ताव लाया गया है। शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अभिनंदन प्रस्ताव पर पीएम नरेन्द्र मोदी की खुलकर तारीफ की और कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर ने आम भारतीयों में आत्म विश्वास और गर्व की नयी भावना पैदा की है।
‘देश की जनता को पीएम मोदी पर गर्व है’
शिंदे का कहना था कि मोदी ने 3 दिन पहले ही कहा था, ‘मोदी की नसों में लहू नहीं, बल्कि गरम सिंदूर बह रहा है’. मोदी जी, देश की 140 करोड़ जनता को आप पर गर्व है. देशवासियों का सौभाग्य है कि हमें आप जैसे साहसी, पराक्रमी और निस्सीम देशभक्त प्रधानमंत्री मिले है । हम इस महत्वपूर्ण समय में अद्वितीय और पराक्रमी नेतृत्व के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं. विशेष रूप से ऐसी गंभीर सुरक्षा चुनौतियों पर काबू पाने में उन्होंने हमेशा हमारे रक्षा बलों को लगातार समर्थन दिया है। इतिहास ऑपरेशन सिंदूर को उन लोगों को करारा जवाब देने के रूप में याद रखेगा, जिन्होंने भारत की शांतिपूर्ण विकास यात्रा को विवादित करने की गलती की है। यह भारत की संप्रभुता और भारतीयों की सुरक्षा को हर चीज से ऊपर रखने की NDA  सरकार की अटूट प्रतिबद्धता को उजागर करता है।

Newsराष्ट्रीय

विराट-अनुष्का पहुंचे अयोध्या किये रामलला के दर्शन, गर्भगृह में 10 मिनट रूके

अयोध्या. विरोट कोहली और अनुष्का शर्मा रविवार की सुबह अयोध्या पहुंचे। दोनों ने सुबह 7 बजे रामलला के दर्शन किये। मंदिर के सीईओ आशुतोष तिवारी ने बताया कि विरोट और अनुष्का को प्रोटोकॉल के तहत अन्दर ले जाया गया। मंदिर के वरिष्ठ पुजारी संतोष तिवारी ने रामनामी पहनाकर उनका अभिनंदन किया है।
विराट-अनुष्का 10 मिनट तक राम मंदिर के गर्भगृह में रहे। वहां पुजारी से मंदिर की नक्काशी के बारे में बात की। पूरे मंदिर को भी देखा सूत्रों के अनुसार दोनों ने मंदिर के प्रथम तल के निर्माण कार्य भी देखा। अभी तक इस तल पर केवल निर्माण एजेंसियों से जुड़े लोग और पदाधिकारी ही आते-जाते हैं। ऐस में भक्त रूप में विराट-अनुष्का ने पहली बार प्रथम तल की खूबसूरती को निहारा। दोनों लगभग आधे घंटे तक मंदिर परिसर में रहे।
लखनवी चिकन का कुर्ता पहने हुई थीं अनुष्का
अनुष्का शर्मा लखनऊ चिकन का कुर्ता पहने हुई थीं। सिर पर गुलाबी रंग का दुपट्टा ओढ़ रखा था। वहीं, विराट कोहली ने क्रीम रंग का कुर्ता-पायजामा पहन रखा था। रामलला और हनुमानजी के दर्शन करने के बाद विराट-अनुष्का लखनऊ रवाना हो गए। विराट और अनुष्का के अयोध्या पहुंचने के बारे में पहले जानकारी नहीं मिली थी। दोनों लखनऊ से कार में अयोध्या आए थे। अयोध्या में भी दोनों ने मीडिया से दूरी बनाए रखी।
क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वृंदावन पहुंचे थे विराट-अनुष्का
इससे पहले, 13 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के अगले दिन विराट और अनुष्का वृंदावन पहुंचे थे। दोनों ने प्रेमानंद महाराज को दंडवत प्रणाम कर आशीर्वाद लिया था। प्रेमानंद महाराज ने विराट और अनुष्का से पूछा था- प्रसन्न हो? इस पर विराट ने मुस्कुराकर कहा था- हां।कोहली ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 23 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ IPL में मैच खेला था। उसमें इनकी टीम RCB को 42 रन से हार मिली थी। मैच में कोहली ने 25 गेंद में 43 रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई थी। RCB का अगला मैच 27 मई को लखनऊ से है।

विराट-अनुष्का की हनुमानगढ़ी में 4 तस्वीरें…

विराट कोहली हनुमान जी के सामने हाथ जोड़कर खड़े रहे। पुजारी ने उन्हें आशीर्वाद दिया।
विराट कोहली हनुमान जी के सामने हाथ जोड़कर खड़े रहे। पुजारी ने उन्हें आशीर्वाद दिया।
हनुमानगढ़ी में पुजारी ने अनुष्का को दो मालाएं पहनाईं और आशीर्वाद दिया।
हनुमानगढ़ी में पुजारी ने अनुष्का को दो मालाएं पहनाईं और आशीर्वाद दिया।
विराट कोहली ने अनुष्का का हाथ पकड़कर हनुमानगढ़ी मंदिर की परिक्रमा की।
विराट कोहली ने अनुष्का का हाथ पकड़कर हनुमानगढ़ी मंदिर की परिक्रमा की।
Newsराष्ट्रीय

चिंता न करें, सब कुछ ठीक हो जायेगा, राहुल गांधी ने पुंछ में पाकिस्तानी गोलाबारी के पीडि़तों का बढ़ाया हौंसला

जम्मू. कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार की सुबह जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में पहुंचे थे। उन्होंने यहां पर इस माह की शुरूआत में पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा सीमा पार से की गयी गोलीबारी के पीडि़तों से मुलाकात की। एक कांग्रेस नेता ने बताया कि शनिवार की सुबह राहुल गांधी जम्मू हवाई अड्डे पर पहुंचे और वहां से हेलीकॉप्टर से पुंछ पहुंचे। जहां उन्होंने सीमा पार से गोलीबारी से प्रभावित इलाकों का दौरा किया और शोक संतृप्त परिवारों से मुलाकात की। कांग्रेस नेता ने यहां स्कूली बच्चों से भी बातचीत की और उसका मनोबल बढ़ाया। उनके साथ जम्मू-कश्मीर कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा भी मौजूद थे।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पुंछ के एक स्कूल का दौरा किया और सीमा पार से पाकिस्तानी गोलाबारी से प्रभावित छात्रों से बातचीत की। उन्होंने कहा है कि अब आपने खतरा और थोड़ी भयावह स्थिति देखी है। लेकिन चिंता न करें, कुछ सामान्य हो जायेगा। इस समस्या से निपटने का आपका तरीका यह होना चाहिये कि आप खूब पढ़ाई करें और खूब खेंले और स्कूल में ढेर सारे दोस्त बनाये। जम्मू कश्मीर कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने राहुल गांधी के पुंछ दौरे पर कहा कि सबसे ज्यादा नुकसान पुंछ में हुआ है। राहुल गांधी ने गोलीबारी से प्रभावित इलाके के लोगों से मुलाकात की और उनके घरों को हुए नुकसान का भी जायजा लिया।

hacklink satın al coinbar coinbar giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş güncel meritking meritking giriş best online casinos in new zealand padişahbet padişahbet giriş padişahbet güncel giriş kalebet kalebet giriş kalebet güncel giriş kralbet kralbet giriş kralbet güncel giriş jasminbet jasminbet giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş pashagaming pashagaming giriş pashagaming güncel giriş betcio betcio giriş betcio güncel giriş alobet alobet giriş amgbahis amgbahis giriş betasus betasus giriş betnano betnano giriş betpipo betpipo giriş betplay betplay giriş betsmove betsmove giriş egebet egebet giriş imajbet imajbet giriş jokerbet jokerbet giriş marsbahis marsbahis giriş matbet matbet giriş ultrabet ultrabet giriş restbet restbet giriş supertotobet supertotobet giriş perabet perabet giriş grandpashabet amkbet radissonbet romabet casinowon betgit teosbet holiganbet mercurecasino cashwin jojobet betplay nesinecasino bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş bets10 bets10 giriş bets10 güncel bets10 bets10 giriş