राष्ट्रीय

Newsराष्ट्रीय

राहुल ने दादी को पुष्पांजलि देते हुए जूते नहीं उतारे, ट्रम्प का फोन आया मोदी जी सरेंडर हो गये-राहुल गांधी

राहुल गांधी के जूते पहनकर दादी इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि देने पर भाजपा ने उन्हें घेरा।

भोपाल. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पाकिस्तान के साथ सीजफायर को लेकर सवाल उठाये हैं। भोपाल में कांग्रेस की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा है कि ट्रम्प के इशारे पर प्रधानमंत्री मोदी ने सीजफायर किया है। राहुल गांधी ने कहा है कि यह भाजपा, आरएसएस वालों को मैं अच्छी तरह से जानता हूं। इन पर थोड़ा सा दबाव डालो, थोड़ा सा धक्का मारो। डरकर भाग जाते हैं। जैसे उधर से ट्रम्प ने एक इशारा किया, फोन उठाया, कहा मोदी जी क्या कर रहे हो। नरेन्डर. .. सरेन्डर …और जी हुजूर कर मोदी जी ने ट्रम्प के इशारे का पालन किया।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश में संगठन सृजन अभियान की शुरूआत की है। प्रदेश में यह अभियान 10 जून से शुरू होकर 30 जून तक चलेगा। इसके लिये कांग्रेस ने ऑबजरवर को एक-एक जिले की जिम्मेदारी सौंपी है।
राहुल गांधी मंगलवार को भोपाल में थे। यहां उन्होंने 6 घंटे में 4 अलग-अलग बैठकें की। रविन्द्र भवन में ब्लॉक जिला अध्यक्षों को संबोधित करते हुए उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने की बात कहीं। उन्होंने एक कहानी सुनाते हुए कहा कि 3 महीने के घोड़े होते हैं। रेस वाला, बारात वाला और लंगड़ा घोड़ा। रेस वाला घोड़ा दौड़कर आगे बढ़ जाता हैं। बारात वाला घोड़ा, बारात तक ही चल पाता है। तीसरा घोड़ा लंगडा़ होता है जो किसी काम का नहीं होता है। उन्होंने कहा है कि हमें रेस वाला घोड़ा बनना है। दौड़कर आगे जाना है।
चुनाव में टिकट के लिए संगठन की राय सर्वोपरि
राहुल गांधी ने ब्लॉक और जिला स्तर पर कांग्रेस कमेटियों को मजबूत बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को भी मौका दिया जाएगा। लोकसभा-विधानसभा चुनाव में टिकट के लिए संगठन की महत्व दिया जाएगा। संगठन जिसका नाम आगे बढ़ाएगा, उसे चुनाव लड़वाया जाएगा।इससे पहले उन्होंने कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) और उसके बाद विधायकों की बैठक ली थी। PAC की बैठक में नकुलनाथ शामिल नहीं हुए।
सीएम बोले- राहुल ने दादी को पुष्पांजलि देते हुए जूते नहीं उतारे
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी के दौरे पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अपनी दादी इंदिरा गांधी को पुष्पांजलि देते हुए जूते नहीं उतारे। ये हमारी संस्कृति के विरुद्ध है। उनको थोड़ा ध्यान रखना चाहिए।

Newsराष्ट्रीय

राजस्थान समेत 8 राज्यों में NIA के छापे, पाकिस्तान की जासूसी करने वालों पर कार्यवाही, लैपटॉप और मोबाइल जब्त

जयपुर. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने राजस्थान समेत 8 राज्यों में छापे मारे गये हैं। एनआईए ने पाकिस्तान के लिये जासूसी करने वालों पर कार्यवाही की जा रही है। इस ऑपरेशन को गोपनीय रखा गया है। इस बीच बड़ी संख्या में संदिग्ध लोगों और उनके मिले गैजेट्स की जांच की जा रही है। एनआईए की कार्यवाही शनिवार की सुबह शुरू की गयी थी।
राजस्थान के 3 ठिकानों पर तलाशी
एनआईए के सूत्रों के मुताबिक जासूसी के शक में राजस्थान के 3 ठिकानों पर छापेमारी की गयी है। हालांकि यह साफ नहीं है। कि टीमें किन शहरों में पहुंची है। राजस्थान के अलावा दिल्ली, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, असम और पश्चिम बंगाल राज्यों में 15 ठिकानों पर छापेमारी की गयी है।
संदिग्धों के घरों, कार्यालयों में दविश दी गयी है। तलाशी के दौरान एनआईए की टीम को कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, पैसों का ट्रांजेक्शन, मोबाइल कॉल डिटेल, मोबाइल से फोटो और मैसेज रिकवर हुए हैं। इस बीच डिटेन किये गये लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Newsराष्ट्रीय

2 दिन में बाढ और वर्षा से 32 मौतें 13 घर ढहे, अरूणाचल में कार खाई में गिरी तो मिजोरम में लैंडस्लाइड

नई दिल्ली. पूर्वोत्तर भारत में समय से पहले पहुंचा मानसून तबाही मचाने लगा है। 2 दिन में 32 लोगों की मोत हो गयी। असम में 16, अरूणाचल में 9, मिजोरम में 4 और मेघायल में 3 लोगों की मौत हो गयी। असम में सभी मौतें लैंडस्लाइड-बाढ़ के चलते हुई। अरूणाचल राज्य के ईस्ट कामेंग जिले में हाईवे 13 पर भूस्खलन की चपेट में आयी कार गहरी खायी में गिर गयी। हादसा में 2 परिवारों के 7 लोगों की जान चली गयी।
एक अन्य घटना में 2 लोगों की जान गयी तो मिजोरम के सेरछिप में 13 घर ढह गये और एक व्यक्ति की मौत हो गयी। वहीं उत्तर सिकिम्म में लगभग 1500 से ज्यादा फंस गये है। हिमाचल प्रदेश में आज और कले के लिये आंधी-वर्षा और तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 1 जून को चम्बा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में अलग-अलग ठिकानों के लिये चेतावनी जारी की गयी है। 2 जून को सोलन और सिरमौर के लिये अलर्ट है।

राज्यों से मौसम की तस्वीरें…

असम के डिब्रूगढ़ में ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास के गांव में पानी भर गया।
असम के डिब्रूगढ़ में ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास के गांव में पानी भर गया।
Newsराष्ट्रीय

सायरन बजते ही धुआं-धुआं दफ्तर और लोगों को स्ट्रेचर पर भागते स्वास्थ्यकर्मी, पाक से सटे राज्यों में हुई मॉकड्रिल

नई दिल्ली. गृहमंत्रालय के निर्देशानुसार आज जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा और चंडीगढ़ में ऑपरेशन शील्ड नाम नागरिक सुरक्षा अभ्यास किया गया है। यह मॉकड्रिल संभावित युद्ध या आपदा की स्थिति में नागरिक सुरक्षा की तैयारियों को परखने के लिये की जाती है। मॉकड्रिल के तहत नागरिनक सुरक्षा वॉर्डन, स्थानीय प्रशासन के कर्मचारी और एनसीसी, एनएसएस, एनवायकेएस, भारत स्काउट्स और गाइड्स जैसे युवा स्वयंसेवकों को उनकी सेवाओं के लिये बुलाया गया। ताकि वह अलग-अलग कार्यो में नागरिक प्रशासन की मदद कर सकें।


जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में डीसी ऑफिस के बाहर मॉकड्रिल की गयी। उधर पंजाब के अमृतसर में भी यह अभ्यास किया गया। अमृतसर के कमांडेंट जसकरन सिंह ने कहा है कि मॉकड्रिल का उद्देश्य यह समीक्षा करना है कि सभी नागरिक सुरक्षा विभाग एक-दूसरे के साथ कैसे समन्वय करते हैं।
उन्होंने कहा है कि कई जिले अधिक जोखिम में है। क्योंकि वह पाकिस्तान के साथ समय सीमा शेयर करते हैं। जैसे अमृतसर, पठानकोट, तरनतारन, गुरदासपुर, फिरोजपुर और फाजिल्का। इस तरह की मॉकड्रिल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि युद्ध जैसी स्थिति के दोरान अधिकतम प्रशासन चालू रहे और साथ ही यह भी प्रेक्टिस करना है कि हवाई हमलों और ड्रोन हमलों के दौरान घर पर कैसे सुनिश्चत करें। ब्लैकआउट के दौरान स्वयं को कैसे बचाये। यह ऑपरेशन शील्ड है।


हवाई हमले और ड्रोन से हमले का अभ्यास
मॉकड्रिल के वक्त दुश्मन के विमानों, ड्रोन और मिसाइल हमलों की स्थिति को दर्शाया गया।  इस दौरान एयर फोर्स और नागरिक सुरक्षा कंट्रोल रूम्स के बीच हॉटलाइन एक्टिव की गई. साथ ही हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन भी चलाए गए।
डोडा में हुई मॉकड्रिल
जम्मू-कश्मीर के डोडा में मॉकड्रिल का आयोजन किया गया।  जेकेएएस अधिकारी और डोडा के अतिरिक्त उपायुक्त अनिल कुमार ठाकुर ने जानकारी देते हुए कहा कि ऑपरेशन शील्ड के तहत डोडा में यह दूसरा अभ्यास आयोजित किया गया है।  इस तरह की मॉक ड्रिल हमारी तैयारी का हिस्सा हैं।  ताकि हम किसी भी आपदा स्थिति से प्रभावी ढंग से निपट सकें।

 

Newsराष्ट्रीय

शुभम की पत्नी ऐशन्या की बात सुनकर भावुक हुए पीएम नरेन्द्र मोदी, पिता से बोले पीएम ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं

कानपुर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को कानपुर पहुंचे। उन्होंने पहलगाम हमले में मारे गये शुभम द्विवेदी के परिवार से 8 मिनट मुलाकात की। चकेरी एयरपोर्ट पर पीएम नरेन्द्र मोदी के सामने शुभम की पत्नी ऐशन्या, पिता संजय, मां सीमा भावुक हो गयी। सभी ने रोते हुए हाथ जोड़े। कहां हमारे बेट की मौत जाया न होने पाये।
शुभम की पत्नी ऐशन्या फफक -फफक रोने लगी। पीएम मोदी भी उनके आंसू देखकर भावुक हो गये। कहा-आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर थमा है खत्म नहीं हुआ। यह आगे भी जारी रहेगा। पीएम मोदी ने पिता संजय द्विवेदी के कंधे पर हाथ रखकर उन्हें ढांढस बंधाया। जम्मू -कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने 26 पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। कानपुर के शुभम को उनकी पत्नी ऐशन्या के सामने आतंकियों ने गोली मारी थी। शुभम की पत्नी ऐशन्या ने पति को शहीद का दर्जा देने की मांग की थी।
शुभम की पत्नी ऐशन्या पीएम से बोली
ऐशन्या ने पीएम से कहा – वह देश के हिन्दू मुस्लिम को बांटने के लिये आये थे। पीएम से मुलाकात के बाद ऐशन्या ने कहा कि मेरे ऑपनियन थे। वह उन्होंने पूरे सुने । मैंने उनसे कहा कि कश्मीर में चीजे सही हो रही थी। शायद आतंकी इसको खत्म करने के लिये आये थे। मुझे ये भी लगता है कि वह हिन्दुस्तान के हिन्दू -मुस्लिम को अलग करने की कोशिश करने आये थे। वह धर्म पूछकर हमें मार रहे थे। हमें बांटना चाहते थे। पीएम ने हमारी पूर बात को सुना है। उन्होंने कहा कि मुझे भी ऐसा ही लगता है। आतंकियों ने इसलिये धमॅ पूछकर मारा, पूरा देश आपके साथ खड़ा है।

2 फोटो देखिए…

कानपुर एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने शुभम के परिवार से मुलाकात की। उनसे पहलगाम आतंकी हमले का पूरा घटनाक्रम जाना।
कानपुर एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने शुभम के परिवार से मुलाकात की। उनसे पहलगाम आतंकी हमले का पूरा घटनाक्रम जाना।
शुभम के परिवार ने पीएम मोदी के सामने हाथ जोड़ लिए। पत्नी ऐशन्या की आंखों में आंसू थे।
शुभम के परिवार ने पीएम मोदी के सामने हाथ जोड़ लिए। पत्नी ऐशन्या की आंखों में आंसू थे।

Newsराष्ट्रीय

Rule Change: LPG से Credit Card- 1 जून से होंगे 5 बदलाव, हर घर हर जेब पर होगा असर

क्रेडिट कार्ड से लेकर एलपीजी में 1 जून से होंगे 5 बदलाव, हर घर हर जेब पर होगा असरनई दिल्ली. मई का महीना अब समाप्त होने वाला है और 2 दिन बाद जून 2025 की शुरूआत होने वाली है। हर माह की तरह अगला महीना भी कई बड़े बदलाव के साथ शंुरू होने जा रहा है। जिसका प्रभाव हर घर और हर जेब पर देखने को मिल सकता है। एक ओर जहां घर की रसोई में उपयोग होने वाले एलपीजी सिलेंडर के दामों में बदलाव देखने को मिल सकता है। तो वहीं क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम भी बदलने वाले है।
आइए जानते हैं क्या होंगे 5 बदलाव
1- एलपीजी सिलेंड के दाम
हर माह की पहली तारीख को जनता की निगाहें, एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में होने वाले बदलाव पर टिकी होती है। मई की पहली तारीख को भी इनमें बदलाव हो सकता है। इससे पहले मई माह की शुरूआत में ऑयल मार्केटिंग कम्पनियों ने जहां 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें यथावत रखी थी। वहीं 19 किग्रा वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 17 रूपये प्रति सिलेंडर तक की कटौती की गयी थी।
2- सीएनजी और एटीएफ के दाम
1 जून 2025 को दूसरा बदलाव हवाई यात्रियों के लिये राहत या मुश्किल भरा साबित हो सकता है। दरअसल, ऑयल मार्केटिंग कम्पनियां हर माह की पहली तारीख का एलपीजी सिलेंडर के दामों के साथ ही एयर टर्बाइन फ्यूल के दाम में भी संशोधन करती है। मई में इसके दामों में कटौती की गयी थी। जून की शुरूआत में भी इसमें बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके अलावा सीएनजी-पीएनजी की नयी कीमतें भी जारी की जा सकती है।
3-क्रेडिट कार्ड से जुडे नियमों में बदलाव
जून 2025 की पहली तारीख से तीसरा बड़ा बदलाव क्रेडिट कार्ड यूजर्स से जुड़ा हुआ है। दरअसल, अगर आप कोटक महिन्द्रा बैंक का कार्ड का उपयोग करते हैं तो 1 जून को बड़ा झटका लग सकता है। इसमें बड़ा चेंज ऑटो डेबिट ट्रांजैक्शन से संबंधित है। दरअसल, इस बैंक के क्रेडिट कार्ड उपभोक्ता का ऑटो डेबिट ट्रांजैक्शन अगरा फेल होता है तो बैंक की तरफ से 2 प्रतिशत का बाउंस चार्ज लागू किया जा सकता है। यह न्यूनतम 450 रूपये और अधिकतम 5 हजार रूपये हो सकती है। बैंक की वेबसाइट के अनुसार पहली तारीख बैंक के अधिकतर क्रेेडिट कार्ड पर मंथली फायनेंस चार्ज में बढ़ोत्तरी हो सकती है। इसे फिलहाल लागू 3.50प्रतिशत (42प्रतिशत वार्षिक) से बढ़कर 3.75 प्रतिशत (45प्रतिशत वार्षिक) तक किया जा सकता है।
4-आधार कार्ड की अपडेट की सुविधा खत्म
जून माह में होने वाला अगला बदलाव आधार कार्ड से संबंधित है। हालांकि यह बदलाव पहली तारीख से नहीं बल्कि 14 जून के बाद देखने को मिलेगा। दरअसल, यूआईडीएआई ने आधार यूजर्स को फ्री आधार कार्ड अपडेट की सुविधा दी हुई है। और इसकी अंतिम तारीख 14 जून है। इसका मतलब इस अंतिम तारीख तक आधार फ्री अपडेट नहीं करा पाये तो फिर इसी काम के लिये 50 रूपये का तय शुल्क चुकाना होगा।
5-ईपीएफओ 3.0 में आगाज
केन्द्र सरकार ईपीएफओ का नया वर्जन ईपीएफओ 3.0 जून माह की 1 तारीख को लांच कर सकती है। पिछले दिनों केन्द्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी इसके लाभ और बदलावों के संबंध में जानकारी शेयर की थी। ईपीएफओ का नया वर्जन लांच होने से देश के 9 करोड से ज्यादा सदस्यों को एटीएम से पीएफ का पैसा निकालने (एटीएम विदड्रावल) की सुविधा मिल सकती है।

Newsराष्ट्रीय

ट्रेनिंग पाकिस्तान में लेने के बाद ISI को भेज रहा था खुफिया जानकारी, मेवात से गिरफ्तार जासूस

नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए जासूसी के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान कांसिम के रूप में की गयी है। जिसे मेवात से दबोचा गया है। कासिम पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI  के लिये जासूसी करने का अरोप है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है। कासिम 2 बार पाकिस्तान जा चुका है। जहां उसे बाकायदा ट्रेनिंग दी गयी थी। वह भारत में रहकर सेना से जुड़ी संवेदनशील और खुफिया जानकारी ISI को भेज रहा था। कासित का भाई भी ISI एजेंथा था जो फिलहाल फरार चल रहा है।
कासिम 2 पाकिस्तान गया था और कुल 3 माह तक पाकिस्तान में रूका था। कासिम ने पाकिस्तान ने जासूसी की ट्रेनिंग ली थी। इतना ही नहीं, एक माह तक आईएसआई के हैंडलर्स और बड़े अधिकारियों ने कासिम को ट्रेंड किया था। कासिम मौलवी है और उसके लिंक्स जयपुर से जुड़े हैं।
जांच में सामने आया है कि आरोपी कांसिम ने भारत में कई लोगों को रेडिक्लाइज किया है। जिनकी तलाश जारी है। इस मामले में आने वाले दिनों में कुछ गिरफ्तारियां हो सकती है। पुलिस के अनुसार कासिम ने दिल्ली-एनसीआर में कुछ लोगों को सिम उपलब्ध करवाये थे। जिस सिम के जरिये वह पीआईओ यानी पाकिस्तान इंटेलीजेंस ऑपरेटिव से जुड सकें। पाकिातान आईएसआई के लिये जासूसी कर सके।

Newsराष्ट्रीय

पाक सीमा सटे प्रदेशों में 31 मई को ऑपरेशन शील्ड, जाने क्यों टली मॉकड्रिल?

श्रीनगर. ऑपरेशन शील्ड के तहत अभी 31 मई को सीमावर्ती राज्यों जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा और केन्द्र शासित राज्य चंडीगढ़ में मॉक ड्रिल कराई जायेगी। पहले यह नागरिक सुरक्षा अभ्यास 29 मई को होना था। लेकिन प्रशासनिक वजहों से इसे स्थगित कर दिया गया था। इन राज्यों में हाल ही में भारत पाकिस्तान के बीच 3 रातों तक चली जबरदस्त झड़पों के बाद यह मॉकड्रिल की जा रही है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की ओर से भारत नागरिक इलाकों और धार्मिक स्थलों को निशाना बनया गया था।
31 मई को सीमावर्ती राज्यों में होगी मॉकड्रिल
आपको बता दें कि इससे पहले 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर से कुछ घंटे पहले भी देशभर में मॉकड्रिल कराई गयी थी। उसी रात भारतीय सेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकवादियों के 9 ठिकानों को निशाना बनाते हुए बड़ा ऑपरेशन किया था। ऑपरेशन शील्ड के तहत होने वाली मॉकड्रिल का मकसद सीमावर्ती राज्यों में आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों की जांच करना है। इसमें एनडीआरएफ, सिविल डिफेंस, स्थानीय पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और अन्य आपातकालीन एजेंसियां शामिल होंगी।
मॉकड्रिल में कई ऐजेंसिया शामिल होंगी
प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि इस बार मॉक ड्रिल को और व्यवस्थित और व्यावहारिक तरीके से लागू किया जाएगा ताकि किसी भी आपात स्थिति में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।  बता दें, ऑपरेशन शील्ड के तहत दूसरी सिविल डिफेंस एक्सरसाइज 31 मई को पांच राज्यों में आयोजित की जाएगी। यह अभ्यास देश के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों, खासकर पश्चिमी सीमा पर 7 मई को हुई पहली सिविल डिफेंस एक्सरसाइज के दौरान देखी गई कमियों को दूर करने के लिए किया जा रहा है. इस दूसरी एक्सरसाइज का उद्देश्य दुश्मन के हमले की स्थिति में नागरिक सुरक्षा की तैयारियों को और मजबूत करना है।

 

Newsराष्ट्रीय

यमुना का जल 4 साल में पीने के लायक होगा , केन्द्र अगले लोकसभा चुनाव पूर्व साफ करने रखा लक्ष्य

yamuna river

नई दिल्ली. दिल्ली सरकार और जल शक्ति मंत्रालय ने यमुना नदी की सफाई का नया मॉडल बनाया है। इसके तहत अगले लोकसभा चुनाव से पहले यमुना नदी का पानी पीने के लायक होने जाने की बात कहीं गयी है। पीएम मोदी ने टारगेट दिया है कि अगले डेढ साल में यमुना नदी का पानी नहाने लायक और उसके बाद के डेढ साल यानी कुल 3 साल के बाद यमुना नदी का पानी होगा पीने लायक होना चाहिये। प्रधानमंत्री मोदी ने गृहमंत्री अमित शाह और जलशक्ति मंत्री के साथ हुई बैठक में यह बात कहीं है। गृहमंत्री अमित शाह यमुना क्लीन प्रोजेक्ट की मॉनीटरिंग करेंगे।

Yamuna polluted
मौजूदा हालात में यमुना नदी की सफाई का तीसरा दौर चल रहा है। नदी में जलकुंभी की सफाई मशीनों से चल रही है। जो जल्द पूरी हो जायेगी। उसके बाद ड्रोजिंग के माध्यम से नदी की तलहटी को साफा किया जायेगा। जिससे नदी में पानी फ्लो बना रहे। नाले से गिरने वाले पानी को साफ करने के लिये जल्द ही एसटीपी बनाये जायेंगे। इन एसटीपी के लिये टेण्डर जारी करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। एसटीपी में नालों के गंदे पानी को यमुना में गिरने से पहले साफ और ट्रीटमेंट किया जायेगा। जिससे उससे हानिकारक केमीकल और गंदगी को अलग किया जा सके। यमुना सफाई के काम के लिये 500 वॉलटिंयर भी भर्ती किये जा रहे हैं। जो यमुना नदी के किनारे खड़े रहेंगे और लोगों को यमुना में गंदगी/पूजा सामग्री को फेंकने से रोकेंगे और जागरूक भी करेंगे।
यमुना में हर रोज 9 घण्टे सफाई का काम हो रहा है. प्रतिदिन 140 घनमीटर जलकुंभी निकाला जा रहा है। वजीराबाद पुल, सोनिया विहार सहित कई जगहों पर जलकुंभियों को साफ कर दिया गया है। इसके लिए ट्रेस स्किमर, रोबोटिक ट्रेस और एक्जेवेटर का इस्तेमाल किया जा रहा है।
मिशन मोड में सफाई…
दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनने के साथ ही यमुना की सफाई को लेकर केंद्र सरकार ने गम्भीरता दिखाई और पेपर वर्क शुरू हुआ । इसके साथ ही यमुना में मशीनें भी उतारी गईं । सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी के निर्देश पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय मिशन मोड में काम शुरू कर दिया है. सिलसिलेवार ढंग से यमुना की सफाई का काम मिशन मोड में शुरू भी हो गया है।
यमुना क्लीन प्रोजेक्ट में ऐसी मशीनों का प्रयोग किया जा रहा है, जो दिल्ली में प्रवाहित हो रही यमुना के हिस्से से जलकुंभी को बाहर करने में लगी हुई है।  जलकुंभी हटाने के लिये 45 दिन का वक्त तय किया गया है।  इसमें से 20 दिन का कार्य संपन्न भी हो गया।  जलशक्ति मंत्री सी आर पाटिल खुद इस सम्बंध में लगातार बैठके और निगरानी कर रहे है।  वैसे दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के बीच समन्वय और जरूरी निर्देश/ सलाह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कर रहे है।  यमुना सफ़ाई को लेकर पिछले हफ़्ते गृहमंत्री अमित शाह ने जलशक्ति मंत्रालय और दिल्ली सरकार की बैठक की थी, जिसमे अभी तक यमुना सफ़ाई प्रोजेक्ट को लेकर अभी तक हुए कामो की समीक्षा की गई थी और आगे के रोड मैप को लेकर चर्चा हुई थी ।

Newsराष्ट्रीय

5वीं जेनरेशन स्टील्थ फायटर जेट, दुनिया के सिर्फ 3 ही देशों में है, भारत 2 वैरिएंट्स पर काम करने की तैयारी

एयरो इंडिया 2025 में दिखाया गया AMCA फाइटर जेट का मॉडल. (फाइल फोटोः PTI)

नई दिल्ली. दुनिया में सिर्फ 3 देशों में अमेरिका, रूस और चीन के पास 5वीं पीढ़ी (फिफ्थ जनरेशन) के स्टील्थ फायटर जेट हैं। भारत भी इस खास क्लब में शामिल होने की तैयारी कर रहा है। भारत का एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) प्रोजेक्ट 2 वैरिएंट्स-मार्क1, मार्क 2 के साथ शुरू किया गया है।
5वीं पीढ़ी का क्या है फायटर जेट 
5वीं पीढ़ी के फायटर जेट सबसे आधुनिक और शक्तिशाली विमान है। इनकी खासियत है।
स्टील्थ तकनीक: ये दुश्मन के रडार से बच सकते हैं, क्योंकि इनका डिज़ाइन और सामग्री रडार सिग्नल को कम करती है.
सुपरक्रूज़: ये बिना आफ्टरबर्नर के बहुत तेज़ उड़ सकते हैं.
एडवांस्ड सेंसर: इनमें शक्तिशाली सेंसर और कंप्यूटर सिस्टम होते हैं, जो युद्ध में पूरी जानकारी देते हैं.
इंटरनल वेपन्स बे: हथियार विमान के अंदर छिपे रहते हैं, जिससे रडार में पकड़ में आने का खतरा कम होता है.
मल्टी-रोल मिशन: ये हवा में लड़ाई, ज़मीनी हमले और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध जैसे कई काम कर सकते हैं.
भारत का एएमसीका प्रोजेक्ट
भारत का एएससीए एक 25 टन का 2 इंजन वाला स्टील्थ फायटर जेट है। जिसे एयरोनॉटिकल डवलपमेंट एजेंसी (ADA) और हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) मिलकर बना रहे हैं। यह भारनतीय वायुसेना और नौसेना के लिये होगा। इसकी लागत लगभग 15 हजार करोड़ रूपये है। इसे 2035 तक तैयार करने का लक्ष्य है।
मार्क 1 और 2 में क्या है अंतर
एएमसीए मार्क 1 – यह पहला वैरिएंट होगा जो अमेरिका के GE-F 414 इंजन (98 न्यूटन थ्रस्ट) से चलेगा। यह पूरी तरह से 5वीं पीढ़ी का स्टील्थ जेट होगा। जिसमें इंटरनल वेपन्स बे, एडवांस्ड सेंसर और स्टील्थ तकनीक होगी। इसका प्रोटोटाइप 2028 तक तैयार हो सकेगा।
एएमसीए मार्क 2 यह अधिक उन्नत होगा। इसमें 110 किलो न्यूटन थ्रस्ट वाला स्वदेशी इंजन होगा। जिसे भारत की विदेशी कंपनियों जैसे जीई, सैफ्रान या रॉल्स-रॉयस के साथ मिलकर बनायेगा। इसमें 6वीं पीढ़ी की कुछ तकनीकें भी होगी। जैसे ऑर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) और डायरेक्टेड एनर्जी वेपन्स।

hacklink satın al coinbar coinbar giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş güncel meritking meritking giriş best online casinos in new zealand padişahbet padişahbet giriş padişahbet güncel giriş kalebet kalebet giriş kalebet güncel giriş kralbet kralbet giriş kralbet güncel giriş jasminbet jasminbet giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş pashagaming pashagaming giriş pashagaming güncel giriş betcio betcio giriş betcio güncel giriş alobet alobet giriş amgbahis amgbahis giriş betasus betasus giriş betnano betnano giriş betpipo betpipo giriş betplay betplay giriş betsmove betsmove giriş egebet egebet giriş imajbet imajbet giriş jokerbet jokerbet giriş marsbahis marsbahis giriş matbet matbet giriş ultrabet ultrabet giriş restbet restbet giriş supertotobet supertotobet giriş perabet perabet giriş grandpashabet amkbet radissonbet romabet casinowon betgit teosbet holiganbet mercurecasino cashwin jojobet betplay nesinecasino bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş bets10 bets10 giriş bets10 güncel bets10 bets10 giriş