Newsराष्ट्रीय

जासूसी कांड में ज्योति मल्होत्रा के बाद एक और यूट्यूबर जांच के घेरे में IB ने की पूछताछ

पुरी. हरियाणा के हिसार में मशहूर यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद से खुफिया एजेंसियां जांच में जुटी हुई है। पाकिस्तान के लिये जासूसी करने के आरोप में पकड़ी गयी ज्योति के मामले में अब ओडिशा का कनेक्शन भी सामने आ गया है। केन्द्रीय खुफिया एजेंसी इंटेलीजेंस ब्यूरो (आईबी) और पुरी पुलिस के संयुक्त प्रयासों से इस मामले की जांच अब पुरी तक पहुंच गयी है। यहां एक अन्य यूट्यूबर प्रियंका सेनापति से पूछताछ की गयी है।
ज्योति मल्होत्रा, जो अपने ब्लॉग्स और सोशल मीडिया कंटेंट के लिये फेमस थी। उस पर आरोप है कि वह भारतीय सेना और रणनीतिक ठिकानों से जुड़ी संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान को भेजती थी। महीनों की निगरानी और साक्ष्यों के आधार पर उसे 6 अन्य आरोपियों के साथ गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी एक साइबर -जासूसी नेटवर्क का खुलासा होने की ओर संकेत कर रही है। जिसमें सोशल मीडिया और डिजीटल इन्फ्लुएंसर्स का उपयोग देश के अंदर से जानकारी लीक की जा रही है।
सितंबर 2024 में ज्योति मल्होत्रा ने पुरी की यात्रा की थी । इस दौरान उसने जगन्नाथ मंदिर और उसके आसपास के सरकारी परिसरों की तस्वीरें और वीडियो बनाए । सुरक्षा एजेंसियों को संदेह है कि इन स्थानों की जानकारी को डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के जरिए पाकिस्तान में मौजूद ऑपरेटिव्स को भेजा गया है। जांच एजेंसियों को यह भी शक है कि इस दौरान ज्योति ने प्रियंका सेनापति से मुलाकात की थी या संपर्क में रही थी.ज्योति मल्होत्रा और औडिशा के पुरी की कंटेंट क्रिएटर प्रियंका सेनापति के बीच संदिग्ध संबंधों के सामने आने के बाद इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने पुरी पुलिस के साथ मिलकर जांच शुरू की है। ज्योति ने सितंबर 2024 में पुरी का दौरा किया था.इस दौरान जगन्नाथ मंदिर और आस-पास के सरकारी प्रतिष्ठानों सहित कई खास जगहों की तस्वीरें और वीडियो कैप्चर किए । सुरक्षा एजेंसियों को संदेह है कि इन स्थानों से संवेदनशील दृश्य और डेटा विदेशी गुर्गों को भेजा जा सकता है।   इस सिलसिले की जांच को लेकर आईबी अफसरों ने पुरी की यूट्यूबर प्रियंका सेनापति से पूछताछ की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al virüsbet medusabahis grandpashabet grandpashabet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet matbet hiltonbet perabet perabet perabet betnano galabet kalebet holiganbet lunabet lunabet giriş rulobet betpas atlasbet grandpashabet grandpashabet betcio holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş betcio