अमृतसर में जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की मौत 6 की हालत नाजुक
अमृतसर. में जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की जान चली गयी। जबकि 6 लोगों की हालत नाजुक है। जिन्हें उपचार के लिये एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरा मामला मजीठा के मडई गांव और भागली गांव का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। मृतकों के शवों पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया गया है।
अमृतसर(ग्रामीण) एसएसपी मनिंदर सिंह ने बताया कि इलाके में जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की मौत हो गयी। जबकि 6 अन्य की हालत नाजुक है। एसएसपी ने बताया है कि हमें कल रात लगभग 9.30 बजे सूचना मिली कि लोग जहरीली शराब पीने से मर रहे हैं। हमने तत्काल कार्यवाही की और 4 लोगों को हिरासत में लिया है। हमने मुख्य सप्लायर प्रभजीत सिंह को हिरासत में ले लिया है।

